New Delhi, 30 July (NNS): The prices of liquid milk went down to Rs 52/53 per kg due to the decrement in the temperature in North India, due to which, the prices rose to Rs 285/295 per kg during the previous month. The demand of milk powder showed uptrend at the current level because of the constant consumption from the food grains manufacturing companies, but the supply of the stock from North India seems feeble owing to the weak arrivals of  Milk powder from Southern parts of the country. Here, the July contract medium stock of milk powder also ruling at the lower level of $2600/2640 per tonne in the international markets, due to this reason, the export seems feeble as compared to before. Therefore, the prices remained firm at the same level at the current level, but the prices will not likely to increase during the near future. The new season will likely to arrive after a month.

दूध पाउडर-अब तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 30 जुलाई (एनएनएस) उत्तर भारत में तापमान घटने से लिक्विड दूध के भाव 52/53 रुपए प्रति लीटर पर थोड़ा नरम हो गए हैं, जिसके चलते दूध पाउडर भी पिछले महीने बढ़कर 285/295 रुपए प्रति किलो पर नरमी लिए टिके हुए हैं। खाद्य पदार्थ बनाने वाली कंपनियों की खपत से वर्तमान भाव के दूध पाउडर में मांग बढ़ गई है, लेकिन साउथ के दूध पाउडर सस्ते आने से उत्तरभारत का स्टॉक ज्यादा नहीं घट रहा है। इधर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी जुलाई कॉन्ट्रैक्ट के मीडियम माल 2600-2640 डॉलर प्रति टन दूध पाउडर के भाव पर नरम चल रहे हैं। इस वजह से निर्यात पहले की अपेक्षा घट गया है। अत: वर्तमान भाव के दूध पाउडर में अभी कुछ दिन ठहराव लग रहा है, लेकिन अब तेजी मन से निकाल देनी चाहिए। नया सीजन शुरू होने अभी कम से कम एक महीने का समय लगेगा।

Desi ghee: no uptrend due to the adulterated stock

New Delhi, 30 July (NNS): There is a shortage of best quality stock due to the closure of the production in the plants of North India, but the adulterants are selling the adulterated stock in the thikana reach on the name of famous brands, due to which, the trade of best quality desi ghee seems feeble. The companies will not run during the near future due to the shortage of the liquid milk stock. All the stock of liquid milk has been selling out in the poly pack because the chilling plants are processing the stock for the fulfilment of the demand from the consumers. There is a lack of butter stock in the plants and also a shortage desi ghee stock, due to which, the market has not showed more downfall. Most of the plants have already been under maintenance. On the other hand, it is profitable to purchase the stock to the chilling plants and the poly packers in liquid milk, due to this reason, the production of both desi ghee and butter reported to be closed in the companies. The premium quality deis ghee also being traded at Rs 7800/8200 per tin in the GST pad.

देसी घी-मिलावटी माल से तेजी नहीं

नई दिल्ली, 30 जुलाई (एनएनएस) उत्तर भारत के प्लांटों में उत्पादन बंद होने से बढ़िया माल के कमी जरूर बनी हुई है, लेकिन मिलावटी माल नामी गिरामी ब्रांडों के मंदे भाव में ठिकाना पहुंच में मिलावटिये बेच जाते हैं, जिससे बढ़िया देसी घी का व्यापार घट गया है। लिक्विड दूध की कमी से कंपनियां अभी चलने वाली नहीं है, सारा लिक्विड दूध पॉलीपैक में जा रहा है, क्योंकि उपभोक्ताओं की मांग हेतु चिलिंग प्लांट ही प्रोसेसिंग कर रहे हैं। बटर का स्टॉक प्लांटों में नहीं है तथा घी भी स्टाक में कम है, जिससे बाजार में मंदा अभी बिल्कुल नहीं आएगा। वर्तमान भाव में प्लांट मेंटेनेंस में जा चुके हैं। वहीं लिक्विड दूध में पोली पैकर्स एवं चिलिंग प्लांटों को अभी भी सप्लाई के लिए खरीदना जरूरी है। यही कारण है कि कंपनियों में देसी घी एवं बटर का अभी भी उत्पादन बंद हैं। प्रीमियम क्वालिटी के देसी घी 7800/8200 रुपए प्रति टीन जीएसटी पैड हो गए हैं।