New Delhi, 11 February (NNS): Both the local and upcountry demand of milk powder seems good, despite this, its prices corrected by Rs 5 per kg during the last two days because the prices of the product should decrease for the procurement of liquid milk at the lower level by the companies. On the other hand, the stockists started selling their stock at the lower level, due to this, the prices of premium quality milk powder corrected to Rs 305/323 per kg after the improvement of Rs 5 per kg. Now, it is profitable to purchase the stock at the current rates because there is a lack of support to the milk powder of the southern parts of the country and the demand of milk powder also showed uptrend in the international markets. Therefore, the market may increase after some days.
दूध पाउडर-फिर व्यापार में जोखिम नहीं
नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस) दूध पाउडर में लोकल एवं चालानी मांग अच्छी चलने के बावजूद पिछले दो दिनों के अंतराल 5 रुपए प्रति किलो दूध पाउडर में करेक्शन आ गया है। इसका मुख्य कारण यह है कि कंपनियों को मंदे भाव में लिक्विड दूध लेने के लिए प्रोडक्ट को घटाना जरूरी है। दूसरी ओर कुछ नीचे वाले भाव में स्टॉकिस्टों की भी बिक्री आ गई है, जिससे बाजार में 5 रुपए प्रति किलो का करेक्शन पर प्रीमियम क्वालिटी के दूध पाउडर 305/323 रुपए प्रति किलो के बीच आ गए हैं। अब इन भावों में फिर से माल खरीदना चाहिए, क्योंकि इस बार साउथ के दूध पाउडर का सपोर्ट नहीं मिल रहा है तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी भारतीय दूध पाउडर की कदर बढ़ी है। अत: कुछ दिन बाद फिर बाजार बढ़ जाएगा।
Desi ghee: prices may increase after some days
New Delhi, 11 February (NNS): The supply of liquid milk improved to 2.50/2.55 crore litres on daily basis in the markets of the North India, due to this reason, its prices eased by Rs 2 to Rs 57/59 per litre. Now, the consumption of liquid milk reported to be high in both the chillin and the desi ghee plants and the full fledged plants are running constantly, due to this reason, the production of the stock seems high and the profit taking selling will be beneficial at the higher level, due to this reason, the prices of desi ghee went down by Rs 150 per tin. Notably, the production of desi ghee reported to be weak as comparatively because the manufacturing companies started storing the stock of butter for the summer season, in these circumstances, the prices of desi ghee have been quoting at Rs 9300/9375 per quintal and there is no possibility of uptrend in the prices during the near future. It is expected that the market may take U-turn to uptrend after some days. There is no possibility of more downfall in the prices of Rs 7800/8000 per quintal during the near future.
देसी घी-कुछ दिन ठहर कर फिर तेजी आएगी
नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस) उत्तर भारत में लिक्विड दूध की आपूर्ति सुधरकर 2.50-2.55 करोड़ लीटर दैनिक दो दिनों से हो रही है, जिस कारण इसके भाव 2 रुपए घटकर 57/59 रुपए प्रति लीटर रह गए हैं। अभी भी लिक्विड दूध की खपत चिलिंग प्लांटों एवं देशी घी प्लांटों में प्रचुर मात्रा में हो रही है तथा अधिकतर प्लांट फुल फ्लैश चल रहे हैं, जिस कारण उत्पादन अधिक होने तथा बढ़े हुए भावों में मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से देसी घी में 150 रुपए प्रति टीन की चालू सप्ताह में गिरावट आ गई है। गौरतलब है कि देसी घी प्लांटों में अपेक्षाकृत कम बन रहा है, क्योंकि निर्माता कंपनियां बटर बनाकर स्टॉक आगे गर्मी के लिए कर रही हैं, इन परिस्थितियों में जो देसी घी 9300/9375 रुपए बोल रहे हैं, इसमें ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है तथा कुछ दिन ठहर कर यहां से तेजी का यू टर्न बन जाएगा। नीचे वाले माल भी जो 7800/8000 रुपए बोलने लगे हैं, इसमें भी ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है।
