New Delhi, 09 October (NNS): The temperature reached to 27/28 degree Celsius in the rural areas of North India. Due to the effect of El-Nino, the availability of liquid milk reported to be weak as comparatively, due to this reason, the production of milk powder showed downfall. On the other hand, consumption of milk powder increased by 10 percent in the manufacturing of liquid milk amid upcoming Dussehra because the strictness has been increased over the adulteration in Uttar Pradesh, in this situation, its prices remained strong at Rs 340/353 per kg. The milk powder of South have been ruling at the higher level along with this, the Federation does not have appropriate amount of stock, due to this reason, there also, its prices have been ruling at the higher level. The consumption of milk powder will likely to remain high because of Diwali.

दूध पाउडर-जड़ में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) उत्तर भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम का तापमान 27-28 डिग्री सेंटीग्रेड पर आ गया है। अल-नीनो के प्रभाव से लिक्विड दूध की उपलब्धि, इन दोनों जितनी होनी चाहिए उतनी नहीं हो रही है, जिस कारण दूध पाउडर का उत्पादन घट गया। दूसरी ओर आगे दशहरा के चलते 10 प्रतिशत दूध पाउडर की खपत लिक्विड दूध बनाने में बढ़ गयी है, क्योंकि यूपी में मिलावट पर सख्ती बढ़ गई है। इस वजह से इसके भाव 340/353 रुपए प्रति किलो के बीच मजबूती लिए चल रहे हैं। साउथ का दूध पाउडर महंगा होने के साथ-साथ फेडरेशन के पास माल नहीं होने से वहां भी ऊंचे भाव हो गए हैं। आगे भी दूध पाउडर में दिवाली हेतु खपत रहेगी।

Desi ghee: prices will remain high

New Delhi, 09 October (NNS): Nominal amount of small plants of Desi ghee have been running, due to this, the production of both desi and butter reported to be weak, whereas, the export demand of butter showed up trend, due to its effect, its prices have been ruling at the higher level of Rs 10000/10350 per quintal. It is worth noting that a lot of stock has been sold out for export from which has been lying in the plants because it is being traded at Rs 5700/5800 per tonne as the butter prices have been ruling at the higher level in the international markets, in these circumstances, the prices of desi ghee may improve by Rs 10 per kg during the near future.

देसी घी-अभी और तेजी आएगी

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) देशी घी के छोटे प्लांट अभी थोड़े-थोड़े चल रहे हैं, जिससे देसी घी के साथ साथ बटर का भी उत्पादन कम रह गया है, दूसरी ओर बटर का निर्यात मांग बढ़ गई है, इसके प्रभाव से 10000/10350 रुपए प्रति टीन पर ऊंचे हो गए हैं। गौरतलब है कि प्लांटों के पास जो बटर स्टॉक में पड़ा है, उसमें काफी माल निर्यात में बिका हुआ है, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बटर के ऊंचे भाव होने से 5700-5950 डॉलर प्रति टन तक व्यापार सुना जा रहा है, इन परिस्थितियों में देसी घी में अभी एक बार 10 रुपए प्रति किलो की और तेजी लग रही है।