New Delhi, 31 July (NNS): The availability of liquid milk has improved across all major producing states, including Uttar Pradesh, Haryana, Punjab, Rajasthan, and Madhya Pradesh, due to the ongoing monsoon. With more than three months have been remaining before the arrival of the new production season. Despite this, the domestic as well as export demand remains weak, keeping the market sentiment subdued. Although, the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the export deals seems weak because of rising tensions between Iran and the United States. Exporters are making only limited purchases of lower-priced milk powder from Maharashtra and Tamil Nadu. In North India, some dairy plants have started offering milk powder at slightly lower prices due to sluggish sales. On the other hand, some cooperatives have sold out their stock at the lower level, whereas, the sale seems weak in tender, in these circumstances, the prices of milk powder have been ruling at Rs 315/328 per kg.
दूध पाउडर-श्रावणी मांग से ठहराव
नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस) यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान मध्य प्रदेश सभी उत्पादक राज्यों में लिक्विड दूध की उपलब्धि बरसात होने से सुधर गई है। नया सीजन आने में अभी तीन महीने से अधिक का समय बाकी है। इन सब के बावजूद भी घरेलू व निर्यात मांग अनुकूल नहीं होने से बाजार अंदरूनी सुस्त है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में दूध पाउडर के भाव ऊंचे जरूर हैं, लेकिन ईरान अमेरिका तनाव बढ़ने से निर्यात सौदे कम हो रहे हैं। निर्यातक छिटपुट महाराष्ट्र तथा तमिलनाडु के सस्ते पाउडर खरीद रहे हैं। उत्तर भारत के कुछ प्लांट बिक्री के अभाव में कुछ नरम करके माल बेचने लगे है। उधर कोआपरेटिव्स भी कुछ माल घटाकर पिछले दिनों बेच गए हैं, जबकि टेंडर में बिक्री कोई विशेष नहीं है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए 315/328 रुपए प्रति किलो का दूध पाउडर में कुछ दिन तेजी मंदी नहीं लग रही है।
Desi Ghee : Fat Exports Affected
New Delhi, 31 July (NNS): Due to the seasonal Shravan demand in North India, the supply of liquid milk to dairy plants has declined by 10–12 percent . Dairy companies have increased procurement prices to Rs 60/62 per litre, but the stock has not been available at the higher level to the big companies. As a result, despite sluggish sales, the prices of premium-quality desi ghee have remained firm at Rs 9550/9750 per tin. However, standard-grade desi ghee is currently being traded in the market at Rs 9500/9600 per tin. International fat prices continue to remain strong, but export activity has slowed due to renewed geopolitical tensions between the United States and Iran. Consequently, the prices of desi ghee will likely to remain weak during the coming days.
देसी घी- फैट का निर्यात प्रभावित
नई दिल्ली, 31 जुलाई (एनएनएस) उत्तर भारत श्रावणी खपत के चलते वीएलसी के लिक्विड दूध की आपूर्ति प्लांटों में 10-12 प्रतिशत कम रह गई है तथा कंपनियों ने 60/62 रुपए प्रति लीटर तक ऊपर में खरीद किया, लेकिन इन भावों में भी बड़ी कंपनियों को क्षमता के अनुरूप दूध नहीं मिल पाया। यही कारण है की बिक्री कम के बावजूद भी देसी घी के भाव 9550/9750 रु प्रति टीन पर प्रीमियम क्वालिटी के टिके हुए हैं, जबकि बाजार में 9500/9600 रुपए प्रति टीन वही देशी घी बिकने लगा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में फैट के भाव ऊंचे चल रहे हैं, लेकिन अमेरिका ईरान फिर से तनाव बढ़ने से निर्यात सौदे कम हो रहे है। अत: अभी कुछ नहीं सुस्त रहेगा।
