New Delhi, 02 March (NNS): In North India, the supply of liquid milk has declined by about 25 lakh litres to 2 crore litres, due to this reason, the market remained stable at the same level despite the weak demand in the wholesale markets. Bulk sales related to the wedding season are expected to pick up after Holi. Although plants are still running at their normal capacity, the reduction in liquid milk supply and higher milk powder prices in South India have made southern supplies unviable in North Indian markets. Considering these conditions, milk powder prices are likely to rise further, though the prices may increase after some time. The manufacturing companies are quoting the prices at the higher level due to the constant demand from the manufacturing companies of cow milk powder. Therefore, the stock should purchase for the storage.
दूध पाउडर-होली बाद बढ़ने की संभावना
नई दिल्ली, 2 मार्च (एनएनएस) उत्तर भारत में लिक्विड दूध की आपूर्ति का सप्ताह 25 लाख लीटर घटकर 2 करोड़ लीटर रह गई, जिस कारण थोक में ग्राहकी कमजोर होने के बावजूद बाजार पूरे सप्ताह टिके रहे। शादियों की थोक बिक्री होली के बाद निकलने लगेगी। हालांकि प्लांट अभी क्षमता के अनुरूप चल रहे हैं, लिक्विड दूध की आपूर्ति घटने के साथ-साथ साउथ का दूध पाउडर ऊंचा होने से वहां के माल के पड़ते उत्तर भारत की मंडियों में नहीं लग रहे हैं, इन परिस्थितियों को देखते हुए आगे दूध पाउडर में और बढ़ने की संभावना है, लेकिन थोड़ा ठहराव के बाद ही तेजी आएगी। महाराष्ट्र का कॉउ मिल्क पाउडर भी वहां की कंपनियां निर्यातकों की मांग से मजबूत बोलने लगी है। अत: स्टाक हेतु खरीदना चाहिए।
Desi Ghee – Selling at Under-Rate
New Delhi, 02 March (NNS): During the past week, daily liquid milk supply to North Indian plants remained around 2 crore litres, but the desi ghee manufacturing companies are focusing more on producing and stocking butter rather than making desi ghee, which has reduced the flow of fresh ghee into stocks. However, the adulterated stock of desi ghee has been selling out rapidly in the markets. Along with this, it is being store in the distributive markets, due to this, here, the stock has been selling at an under rate of Rs 150/200 per tin. This is why desi ghee prices remained stable at the same level. Currently, premium quality desi ghee is selling at about 9100/9325 per tin. Whereas, manufacturing companies are trading the stock at Rs 9300/9525 per tin. It is profitable to trade at an under rate because the market expected to increase by Rs 10 per kg in the current month due to the shortage of the stock as the butter has been storing at the current level.
देसी घी-अंडर रेट बिक्री
नई दिल्ली, 2 मार्च (एनएनएस) गत सप्ताह उत्तर भारत के प्लांटों में लिक्विड दूध की आपूर्ति दो करोड़ लीटर दैनिक हो रही है, लेकिन कंपनियां देसी घी बनाने की बजाय मक्खन का उत्पादन एवं स्टॉक करने में लगी हुई हैं, जिस कारण देसी स्टॉक में कम जा रहा है। हालांकि मिलावटी देसी घी धड़ल्ले से दिख रहे हैं, साथ ही साथ प्लांटों से सीधे व्यापार वितरक मंडियों में हो रहे हैं। यही कारण है यहां 150/200 रुपए प्रति टीन अंडर रेट माल बिक रहे हैं। यही कारण है कि देसी घी के भाव उक्त सप्ताह में सुस्ती लिए टिके हुए हैं तथा अभी कुछ दिन ठहराव के आसार दिखाई दे रहे हैं। यहां प्रीमियम क्वालिटी का देसी घी 9100/9325 रुपए प्रति टीन बिक रहा है, जबकि निर्माता कंपनियां 9300/9525 रुपए बोल रही हैं। अंडर रेट वाले भाव में व्यापार करना चाहिए, क्योंकि मक्खन स्टाक में जाने से देसी घी की कमी के चलते 10 रुपए किलो चालू माह में बढ़ सकते हैं ।
