New Delhi, 04 August (NNS): The stock of adulterated stock of desi ghee has been selling out in the neighbouring markets of Delhi. Here also, some elements have started making direct supplies to the confectioners through warehouses in the name of renowned brands, due to this, the trade reported to be weak in the markets. Apart from this, the trade of desi ghee seems rapid in the online consumer pack, in these circumstances, the trade of desi ghee reported to be weak, but some plants will likely to run after 3 months, on seeing this, there is no possibility of more downfall in the prices and the market may show increment during the near future. Here, the premium quality desi ghee also being traded at Rs 8000/8950 per tin. The adulterated stock also being traded between Rs 5500/7400 per quintal as per the brands.

देसी घी-फैट की कुछ दिन कमी रहेगी

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस) यद्यपि गत सप्ताह भी मिलावटी देसी घी का व्यापार दिल्ली से दूर दराज की मंडियों में धड़ल्ले से सुना गया। यहां भी कुछ अराजक तत्व हलवाइयों को सीधे सप्लाई नामी ब्रांडों के नाम से गोदाम पहुंच में करने लगे हैं, इससे मंडियों में व्यापार कम जरूर हो गया है। इसके अलावा ऑनलाइन उपभोक्ता पैक में भी देसी घी का व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है, इन परिस्थितियों में बाजारों में व्यापार कम जरूर हुआ है, लेकिन अभी प्लांट फुल फ्लैश चलने में 3 महीने का समय लगेगा, इसे देखते हुए देसी घी में निकट में घटने की गुंजाइश नहीं है तथा आगे चलकर बाजार कुछ बढ़ सकता है। यहां प्रीमियम क्वालिटी के देसी घी 8/00/8950 रुपए प्रति टीन के बीच बिक में चल रहे हैं। मिलावटी माल 5500 से 7400 रुपए के बीच ब्रांड के हिसाब से मिलावट करने वाले सप्लाई करते रहे हैं।

Milk powder: increment in the consumption in the current week

New Delhi, 04 August (NNS): The shrawani demand of milk powder showed uptrnd in the current month and the exporters of South India are purchasing the stock of cow milk powder. The reality is that the shipments of water seems weak as the gets disturbed from the last 3/4 months which will likely to start soon. On the other hand, the both the domestic shrawani and bhadrapad consumption showed heavy uptrend, in these circumstances, there is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days. Presently, it is profitable to purchase the stock at the current level.

दूध पाउडर-चालू सप्ताह में खपत में वृद्धि

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस) दूध पाउडर में गत सप्ताह श्रावणी मांग अच्छी रही तथा निर्यातक भी दक्षिण भारत के काऊ मिल्क पाउडर की खरीद कर रहे थे। वास्तविकता यह है कि पिछले 3-4 महीने से समुद्री मार्ग डिस्टर्ब होने से दूर पानी का शिपमेंट कम हो पा रहा था, जो धीरे-धीरे फिर से शुरू हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुत सालों के उनके भाव चल रहे हैं। दूसरी ओर घरेलू श्रावणी एवं भाद्रपद की खपत भी बढ़ गई है, इन परिस्थितियों में दूध पाउडर चालू सप्ताह में मंदे की बिल्कुल गुंजाइश नहीं है। वर्तमान भाव पर अभी खरीद कर सकते हैं।