New Delhi, 21 April (NNS): the companies are purchasing the best quality milk at Rs 57/58 per litre due to the weak supply of liquid milk. This year, the production of liquid milk reported to be around 26.5 crore tonnes because of the favourable weather conditions which is higher by 2.5/3 crore tonnes then the same period of the previous year. Now, the supply of liquid milk showed downfall because of the increment in the temperature. On the other hand, the market showed internal strong trend because of the constant bike from the food grains manufacturing companies. Huge amount of milk powder stock has been lying in the plants but the market may increase on seeing the consumption. The extra consumption of liquid reported to be high for weddings in the current week and it is expected that the consumption of milk powder may increase in future. The export gets a support due to the rumours of settlement between Iran and Israel. On seeing the domestic consumption, the prices of milk powder have been ruling between Rs 295/308 per kg and it is expected that the prices may improve by Rs 10 per kg. Therefore, it is profitable to store the stock at the current level

दूध पाउडर- चालानी मांग बढ़ने लगी

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) लिक्विड दूध की आपूर्ति घटने से बढ़िया दूध 57/58 रुपए प्रति लीटर में कंपनियों में खरीद हो रही है। हम मानते हैं कि इस बार मौसम अनुकूल होने से लिक्विड दूध का उत्पादन इस बार 26.5 करोड़ टन हुआ है, जो गत वर्ष की अपेक्षा ढाई-तीन करोड़ टन अधिक है। इस समय गर्मी बढ़ने से एक तरफ लिक्विड दूध की आपूर्ति घट गई है। वहीं खाद्य पदार्थ बनाने वाली कंपनियों की अच्छी लिवाली चलने से बाजार अंदर से मजबूत हो गया है। अधिकतर प्लांटों में दूध पाउडर का स्टॉक पड़ा है, लेकिन आगे खपत को देखते हुए यहां से बाजार तेज लग रहा है। चालू सप्ताह में लिक्विड दूध की अतिरिक्त खपत शादियों की बढ़ गई है, आगे दूध पाउडर की खपत और बढ़ने वाली है। ईरान इजरायल युद्ध सुलझने के अंदेसे निर्यात हेतु सपोर्ट मिल रहा है, घरेलू खपत को देखते हुए जो दूध पाउडर 295/308 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहे हैं, इसमें एक बार 10 रुपए बढ़ने की संभावना है। अत: हाथ में माल रहना चाहिए।

Desi ghee: GC testing should be compulsory

New Delhi, 21 April (NNS): the prices of both premium quality and sample pass stock have been ruling between Rs 9200/9450 and Rs 7800/8000 per quintal respectively due to the downfall of production in the plants of North India and increment in the wholesale sale of desi ghee. Now, the stock of liquid milk is being purchased at the higher level of Rs 57/58 per litre. The supply of liquid milk reported to be around 1.25 crore litres on daily basis because of the increment in the temperature. The availability of liquid milk seems high as compared to the previous year. The consumption of weddings will remain constant in the currently, but the best manufacturers are facing a lot of problems as the adulterated stock is being traded at the sluggish rates. The adulterated stock help me spelling out at every rate for the consumption as a prasad in temples and cemeteries. If the convent wants to stop the selling of adulterated stock of Desi ghee then the GC testing is necessary for this.

देसी घी-जीसी टेस्टिंग जरुरी

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) देसी घी के भाव थोक में बिक्री बढ़ने एवं उत्पादन उत्तर भारत के प्लांटों में घट जाने से मजबूती लिए प्रीमियम क्वालिटी के 9200/9450 रुपए तथा सैंपल पास 7800/8000 रुपए हो गए हैं। लिक्विड दूध के भाव इस समय 57/58 रुपए प्रति लीटर के ऊंचे भाव में खरीदना पड़ रहा है। मौसम गरम होने से लिक्विड दूध की आपूर्ति  सवा करोड़ लीटर दैनिक रह गई है। पिछले साल की अपेक्षा लिक्विड दूध की उपलब्धि अधिक है, चालू सप्ताह में शादियों की काफी खपत रहने वाली है, लेकिन मिलावटी देसी घी मंदे भाव में बिकने से बढ़िया निर्माताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह मिलावटी देसी घी मंदिरों में चढ़ने वाले प्रसाद एवं श्मशान घाटों पर खपत हेतु धड़ल्ले से मुंह मांगे भाव पर बिक रहे हैं। सरकार मिलावटी देसी घी को रोकना चाहती है, तो जीसी टेस्टिंग करके रोका जा सकता है।