New Delhi, 25 September (NNS): The prices of milk powder have been ruling at the higher level in the international markets. The reality is that there is a lack of inferior quality stock in Nepal, Oman, Bangladesh and Manila, due to this reason, the prices gained by $35/40 per tonne, due to this reason, both the demand from domestic and international markets showed heavy uptrend. The cow milk powder of South India is being traded at Rs 265/275 per kg in the markets of North India. The companies which was being sold at Rs 315/325 per kg  in the companies of North India and the prices may increase. Here, the federations of Maharashtra and Gujarat prices have been ruling at the higher level.

दूध पाउडर-विदेश की पूछ परख बढ़ी

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) विदेशी बाजारों में दूध पाउडर के भाव इस समय ऊंचे चल रहे हैं। वास्तविकता यह है कि मनीला बांग्लादेश ओमान एवं नेपाल में हल्के माल की भारी शॉर्टेज बन गई है। जिस कारण वर्तमान में 35-40 डॉलर बढ़ गए हैं। जिस कारण अंतर्राष्ट्रीय एवं घरेलू मांग काफी बढ़ गई है। दक्षिण भारत का कॉउ मिल्क पाउडर उत्तर भारत की मंडियों में आकर 265/275 रुपए प्रति किलो आकर बिक रहा है। उत्तर भारत की कंपनियों का जो दूध पाउडर 315/325 रुपए बिक रहा है, इसमें और तेजी लग रही है। इधर महाराष्ट्र एवं गुजरात फेडरेशन के दूध पाउडर यहां आने वाले ऊंचे बिक रहे हैं।

Desi ghee: no downfall in near future

New Delhi, 25 September (NNS): There is a lack of butter stock in the plants and the production cost reported to be high. Now, the powder plants will likely to run after a long time. Here, the government has reduced the GST from 12 percent to 5 Percent, due to this, the companies have declined the prices, but the prices may improve by Rs 10 per kg owing to the lack of stock. The consumers are getting profit for GST, but the market may show uptrend on seeing the constant consumption of Chatt pooja and there is no possibility of more downfall in the prices during the next month. In these circumstances, it is purchase the stock at the current level. The companies are producing nominal amount of butter stock. The traders started selling the stock of both butter and desi ghee before two days, but there is a shortage of the stock during the coming days.

देसी घी- निकट में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) बटर का स्टॉक किसी भी प्लांट में नहीं है तथा उत्पादन लागत महंगी हो गई है। अभी पाउडर प्लांट चलने में लंबा समय लगेगा। इधर जो मंदा आना था, वह 22 सितंबर से जीएसटी 12 से घटाकर 5 प्रतिशत किए जाने से कंपनियों द्वारा भाव घटा दिये थे, लेकिन माल नहीं मिलने से दोबारा 10 रु प्रति किलो बढ़ गए हैं। जीएसटी का लाभ उपभोक्ताओं को मिला है, लेकिन छठ पूजा तब लगातार खपत रहेगी जिससे बाजार अभी और बढ़ सकता है, मंदे की गुंजाइश अगले महीने भी नहीं है, इन परिस्थितियों में अभी खरीद कर चलना चाहिए। मक्खन का उत्पादन भी पहले जो छिटपुट कंपनिया कर रही है। गत दो दिन पहले मक्खन एवं देसी घी में बेचू आने लगी थी, लेकिन अब फिर शॉर्टेज बन गई है।