New Delhi, 18 February (NNS): Today, the supply of liquid milk reduced by 10 lakh litres to 2.10/215 crore litres due to the higher consumption from the exporters in North India, due to this reason, the prices of milk powder remained stable at the higher level from the companies. The companies are quoting the prices of milk powder at the strong level. The reality is that the consumption of milk powder may increase in the wedding season after January. The milk powder of South India has been available at the higher level, in these circumstances, the prices of milk powder may increase at the current level. The premium quality milk powder also selling at Rs 310/323 per kg and its trade will be profitable at the current level.
दूध पाउडर-फिर बढ़ने की संभावना
नई दिल्ली, 18 फरवरी (एनएनएस) उत्तर भारत में उपभोक्ताओं की खपत बढ़ने से आज लिक्विड दूध की आपूर्ति 10 लाख लीटर घटकर 2.10-215 करोड़ लीटर रह गई, जिस कारण कंपनियां दूध पाउडर के भाव आज भी पूर्व स्तर पर तेज बोल रही है। कंपनियों द्वारा अंदरुनी दूध पाउडर के भाव मजबूत बोले गए। वास्तविकता यह है कि जनवरी के बाद से दूध पाउडर की खपत शादियों में बढ़ गई है। दक्षिण भारत का दूध पाउडर महंगा मिल रहा है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव के दूध पाउडर में अब फिर बढ़ने की संभावना बन गई है। जो प्रीमियम क्वालिटी का दूध पाउडर 310/323 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है, इन भावों में व्यापार करना चाहिए।
Desi ghee: will remain high
New Delhi, 18 February (NNS): Today, the supply of liquid milk reported to be around 2.10/215 crore litres in the plants of UP, Haryana, Punjab and Rajasthan. The purchase rates of the companies gained by Rs 4 per litre during the last one week, on seeing this, all the small and the big companies have increased the prices by Rs 10 per kg. Today, the companies are facing problems for purchasing the stock of liquid milk, due to this reason, it is being traded at Rs 61/62 per kg. The incentives also increased in some area, due to this, the companies are not selling their further deals on seeing the production cost. Here, the premium quality deis ghee also ruling between Rs 9200/9525 per quintal, whereas, the inferior quality stock of companies are quoting at Rs 8000/8200 per quintal and it is profitable to trade at the current level.
देसी घी-तेजी कायम रहेगी
नई दिल्ली, 18 फरवरी (एनएनएस) यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान के प्लांटों में 2.10-215 करोड़ लीटर आज लिक्विड दूध की आपूर्ति हुई है, कंपनियों के परचेज भाव पिछले एक सप्ताह में चार रुपए लीटर बढ़ गए हैं, इसे देखकर छोटी बड़ी कंपनियां कर 10 रुपए प्रति किलो देसी घी के भाव भाव बढ़ा चुकी हैं। लिक्विड दूध की खरीद में आज कंपनियों को मशक्कत करनी पड़ी है, जिस कारण 61/62 रुपए तक खरीद करना पड़ा है, इंसेंटिव भी कुछ क्षेत्रों में बढ़ाना पड़ा है, जिस कारण उत्पादन लागत को देखकर कंपनियां आगे के सौदे नहीं बेच रही है। यहां प्रीमियम क्वालिटी के देसी घी के भाव 9200/9525 रुपए प्रति टीन हो गए हैं, जबकि हल्के माल कंपनियां 8000/8200 रुपए बोल रही है तथा इन भावों में अभी भी व्यापार करना चाहिए।
