New Delhi, 24 June (NNS): The supply of liquid milk reported to be weak in the plants, due to which, the production of milk powder has already been over. On the other hand, the pries of milk powder went down to Rs 245/255 per kg in both Tamil Nadu and Maharashtra, due to which, the difference between the prices of milk powder of North India increased to Rs 60/70 per kg. Presently, the sale of weddings seems feeble and the companies are quoting the prices at the current level on seeing the delay in the payments. The prices of milk powder may show uptrend as the season will likely to start after long time.
दूध पाउडर-ग्राहकी में कमी से मंदा
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) प्लांटों में लिक्विड दूध की आपूर्ति अब काफी कम रह गई है, जिससे दूध पाउडर का उत्पादन लगभग बंद हो गया है। उधर पिछले दिनों तमिलनाडु एवं महाराष्ट्र दोनों ही राज्यों के दूध पाउडर घटकर 245/255 रुपए प्रति किलो काफी सस्ते हो गए हैं, जिससे उत्तर भारत के दूध पाउडर का अंतर फिर बढ़कर केवल 60/70 रुपए का हो गया है। वर्तमान में शादियों की बिक्री कम हो गयी है, व्यापार में भुगतान में तंगी को देखकर कंपनियां पूर्व भाव पर ही बोल रही हैं। आगे सीजन में लंबा समय को देखते हुए ठहरकर फिर तेजी लग रही है।
Desi ghee: no uptrend for some days
New Delhi, 24 June (NNS): Now, most of the plants of North India went under maintenance because the stock of liquid milk reduced to 40/42 percent in the current month. The prices of desi ghee remained stable at Rs 8900/9150 per quintal from the last two months. The prices gained to Rs 275/300 per quintal before three months, after this, the inferior quality stock of butter has been started unloading, due to this reason, some companies are selling their stock at the sluggish cost, due to this reason, the availability of both butter and liquid milk reported to be weak, despite this, the market of desi ghee has remained under pressure. The adulterated stock of desi ghee has been selling at the lower level to the consuming industries, in these circumstances; the prices may increase in July after the sluggish trend for some days.
देसी घी- अभी कुछ दिन तेजी नहीं
नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) उत्तर भारत के प्लांट अब अधिकतर मेंटेनेंस में जा चुके हैं, क्योंकि लिक्विड चालू माह में घटकर 40-42 प्रतिशत प्लांटों में रह गया है। पिछले 2 महीने से देशी घी के भाव 8900/9150 रुपए प्रति टीन हो गये हैं। तीन माह पहले बाजार 275/300 रुपए प्रति टीन बढ़ गया था, उसके बाद सस्ता बटर उतरने लगा है, जिस कारण कुछ कंपनियां कम लागत का घी बनाकर सप्लाई करने लगी है। जिस कारण लिक्विड दूध एवं बढ़ियां बटर दोनों की उपलब्धि कम होने के बावजूद भी देसी का बाजार दबा हुआ है। मिलावटी माल अधिकतर प्रचलित ब्रांडों के, मंदे भाव में खपत वाले उद्योगों में जा रहा हैं, इन परिस्थितियों में कुछ दिन बाजार सुस्ती के बाद जुलाई में बढ़ेगा।
