New Delhi, 30 October (NNS): The cow milk powder of South India have quoting the prices at the lower level. Here, the supply of liquid milk has increased after Diwali. Meanwhile, the cooperatives in all the states have also quoting the prices at the lower level and the leader companies are selling the stock at the old rates during the current week. In October, the prices have already fallen by Rs 15 per kg and the deliveries of goods sold during diwali are still ongoing, due to which, the market reported to be weak after the downfall. In spot, the exporters have also reduced their purchases from Maharashtra and Tamil Nadu over the past week. In these circumstances, the milk powder is currently selling the stock at Rs 300/305 per kg and it is advisable to sell the stock continuously. It is noteworthy that the milk processing plants in North India are expected to resume operations from the next week due to the supply pressure. As the consumption is decreasing continuously, due to this, the stock of milk powder have started to accumulate.
दूध पाउडर-अभी ठहरकर मंदा
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (एनएनएस) दक्षिण भारत के काऊ दूध पाउडर घटाकर बोलने लगे हैं, इधर दिवाली के बाद लिक्विड दूध की आपूर्ति बढ़ गई है। दूसरी ओर सभी राज्यों की कोआपरेटिव्स भी घटाकर बोलने लगे हैं, लीडर कंपनियां अभी चालू सप्ताह में पुराने भाव पर ही माल बेच रही हैं। अक्टूबर माह में 15 रुपए प्रति किलो की गिरावट आ चुकी है तथा दिवाली पर बिके हुए मालों की डिलीवरी चल रही है, इसे देखते हुए थोड़ा ठहर कर मंदा लग रहा है। हाजिर में निर्यातक भी एक सप्ताह से महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु से कम माल खरीद किए हैं, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में जो दूध पाउडर 300/305 रु प्रति किलो का बिक रहा है, इसमें बिकवाली करते रहनी चाहिए। गौरतलब है कि उत्तर भारत के प्लांट प्रेशर से अगले सप्ताह से चलने लगेंगे। आगे खपत घटने वाली है, इसलिए दूध पाउडर स्टॉक में रुकने लगा है।
Desi ghee: should store the stock
New Delhi, 30 October (NNS): The plants will likely to run after a week because of all-round unfavourable weather conditions due to cyclone montha. There is all-round shortage of butter in the plants also. Here, the exporters are still settling their old contracts. On the other hand, the deliveries of sold good are still in progress during diwali, due to this reason, the companies remained stable at Rs 9900/10050 per tin, whereas, the stock is being traded at the lower level of Rs 100/150 per quintal. It is believed that the adulterated stock has been selling at the sluggish rates, due to this, the actual desi ghee manufacturers are facing a lot of problems. Here, the stored stock are selling at the lower level as compared to the stock of companies, but the full fledged plants will likely to run after 8/10 days, due to this, the companies are quoting the prices at the strong level, but it is profitable to sell the stock at the current rates.
देसी घी-अब माल रोकने का समय
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (एनएनएस) प्लांट फुल फ्लैश चलने में अभी एक सप्ताह लगेगा, क्योंकि मोंथा तूफान से चारों तरफ मौसम खराब हो गया है। बटर की चौतरफा प्लांटों में कमी बनी हुई है। इधर निर्यातकों के सौदे अभी भी पुराने वाले भुगत रहे हैं। दूसरी ओर दिवाली पर बिके हुए मालों की डिलीवरी चल रही है, इस वजह से कंपनियां 9900/10050 रुपए प्रति टीन पर टिकी हुई है, जबकि बाजार में सौ-डेढ़ सौ रुपए नीचे भाव पर माल बिक रहा है, इसके साथ-साथ कंज्यूमर पैक में भी बाजार का हुआ है। हम मानते हैं कि मिलावटी माल लगातार मंदे भाव में बिकने से असली देसी घी निर्माताओं को परेशानी हो रही है, जिस कारण उनके मालों की बिक्री में ज्यादा लाभ नहीं मिल पा रहा है। इधर स्टाक के माल कंपनीयों के भाव से नीचे जरूर बिक रहे हैं, लेकिन प्लांट फुल फ्लैश चलने में अभी 8-10 दिन का समय बाकी है, इसलिए कंपनियों में अंकड़ बरकरार बनी रहेगी,लेकिन इन भावों में माल बेचते रहना चाहिए।
