New Delhi, 03 June (NNS): The domestic consumption of milk powder showed uptrend due to the increment in the temperature because the work of buttermilk, lassi and other liquid products increased by 22/23 percent and there will be not wedding during the coming one month, but the production of milk powder reported to be weak, on seeing this, the sale also seems high in the restaurants as comparatively, due to this reason, both the export and the domestic demand showed uptrend, due to this reason, the companies have increased the prices of premium quality milk by Rs 15 per kg in the previous month and sold it at Rs 315/328 per kg. The traders of South are also selling their stock at the strong level. However, the prices of milk powder have been ruling at the higher level as compared to the previous year, due to this, it is expected that the market may increase during the near future, but the prices may show intermittent uptrend. The containers of milk powder reported to be at the higher level due to the war between Iran and Israel. Therefore, the market may increase after some time during the near future.

दूध पाउडर-गर्मी में 22 प्रतिशत खपत बढ़ी

नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस) मौसम का तापमान बढ़ने से दूध पाउडर की घरेलू खपत बढ गई है, क्योंकि लस्सी छाछ ठंडाई सहित पेय पदार्थ बनाने का काम 22-23 प्रतिशत बढ़ गया है तथा शादियां एक महीने के लिए बंद हो गई हैं, लेकिन उत्पादन में और कमी को देखकर रेस्टोरेंटों में भी बिक्री पहले की अपेक्षा बढ़ने लगी है। यही कारण है कि निर्यात व घरेलू मांग भी बढ़ गई है, जिससे पिछले महीने दो बार में 15 रुपए प्रति किलो दूध पाउडर के भाव कंपनी में बढ़ाकर प्रीमियम क्वालिटी के 315/328 रुपए कर दिए। साउथ वाले भी मजबूती लिए भाव पर ही माल बेच रहे हैं। हालांकि गत वर्ष की अपेक्षा वहां दूध पाउडर के भाव ऊंचे चल रहे हैं, इसलिए आगे बढ़ने वाली बात ही दिखाई दे रही है, लेकिन तेजी रुक रुक कर आ सकती है। ईरान-इस्राइल जंग के चलते दूध पाउडर के कंटेनर थोड़ा महंगे भाव में जा रहे हैं। अत: कुछ दिन बाद फिर बाजार बढ़ जाएगा।

Desi ghee: prices may again improve by Rs 10

New Delhi, 03 June (NNS): The supply of liquid milk went down to0 60/65 lakh litres in North India. Presently, the buying of liquid milk seems competitive at the current level, due to this, its prices improved by  Re 1 to Rs 61/63 per litre. Here, the situation of seems uncertain amid war and the consumption of liquid milk reported to be high in the chilling plants and most of the plants are running at the current level. The prices of premium quality stock of desi ghee went up by Rs 150 to Rs 9550/9750 per tin during the last fortnight after the increment in the enquiries of both butter and desi ghee. It is worth noting that the production of desi ghee reported to be weak in the plants because the manufacturing companies are storing the stock of butter and the stock of butter milk, yogurt and lassi has been consuming in the markets, in these circumstances, the market may increase after some time. The inferior quality stock also quoting at Rs 8200/8300 per quintal.

देसी घी-10 रुपए पुन: बढ़त संभव

नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस) उत्तर भारत में लिक्विड दूध की आपूर्ति घटकर औसतन 60-65 लाख लीटर रह गई है, वर्तमान भाव पर लिक्विड दूध में प्लांटों की खरीद में प्रतिस्पर्धा से एक रुपए बढ़कर इसके भाव 61/63 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इधर युद्ध में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है तथा लिक्विड दूध की खपत चिलिंग प्लांटों में प्रचुर मात्रा में होने लगी है तथा अधिकतर प्लांट अभी चल रहे हैं। बटर एवं देसी घी में पूछ परख आते ही रसीद कर पखवाड़े के अंतराल दो बार में 150 रुपए प्रति टीन बढ़कर प्रीमियम क्वालिटी के 9550/9750 रुपए हो गए। गौरतलब है कि देसी घी प्लांटों में अपेक्षाकृत कम बन रहा है, क्योंकि निर्माता कंपनियां बटर बनाकर स्टॉक कर रही हैं तथा छाछ दही लस्सी में खप रहा है, इन परिस्थितियों में इसमें थोड़ा ठहर कर और तेजी लग रही है। नीचे वाले माल भी जो 8200/8300 रुपए बोलने लगे हैं।