New Delhi, 27 November (NNS): The availability of liquid milk reported to be high due to the unfavourable weather conditions in North India, due to this, the prices of milk powder sowed downfall as the full fledged plants will likely to run after some time and now also, the stockists are not buying the stock. Here, the premium quality milk powder also ruling at Rs 285/295 per kg. On the other hand, the stock of maltodextrin and whey powder has been consuming for the weddings because its prices seems weak as comparatively. There will be no upcoming big consuming festival. Presently, the federations are fulfilling the demand at the lower level, in these circumstances, the market will likely to remain sluggish. Therefore, it is profitable to sell the stock at the current level.

दूध पाउडर- माल का प्रेशर बना

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) उत्तर भारत में मौसम अनुकूल से लिक्विड दूध की उपलब्धि बढ़ गई है, जिससे अधिकतर प्लांट फुल फ्लैश चल जाने से दूध पाउडर में पिछले दिनों गिरावट आ गई थी तथा अभी भी स्टॉकिस्ट लिवाली में नहीं है। यहां प्रीमियम क्वालिटी के दूध पाउडर 285/298 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं। दूसरी ओर माल्टोडेस्ट्रिन एवं वेपाउडर वाले माल मार्गशीर्ष मास के शादियों हेतु खप रहे हैं, क्योंकि वह सस्ते पड़ रहे हैं। आगे खपत वाला कोई बड़ा त्यौहार नहीं आने वाला है। वर्तमान भाव में खपत की पूर्ति मंदे भाव में फेडरेशन करने लगे हैं, इन परिस्थितियों में बाजार में निकट में सुस्ती लग रहा है। अत: वर्तमान भाव पर माल बेचना चाहिए।

Desi ghee: possibility to decrease after some time

New Delhi, 27 November (NNS): The production of butter has been started increasing in the plants of North India, whereas, there is a shortage of all-round demand in desi ghee, due to this reason, the market remained stable at the same level after the downfall of Rs 450 per quintal during the previous week. Here, the prices also ruling at Rs 8900/9250 per tin in the markets, whereas, the companies have been quoting at Rs 9000/9300 per quintal and today also, the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, here, the stock of fats also being available at Rs 490/500 per kg in ex-plant, due to this, the prices of desi ghee showed downfall in the current week. Here, the adulterated stock also selling out rapidly in the markets which is selling out at the lower level during the near future.

देसी घी- कुछ दिन बाद घटने की उम्मीद

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) उत्तर भारत के प्लांटों में बटर का उत्पादन बढ़ने लगा है, दूसरी ओर  देसी घी में चौतरफा अतिरिक्त मांग में कमी बनी हुई है, जिस कारण 450 रुपए पिछले सप्ताह घटने के बाद बाजार ठहर गए हैं। यहां इसके भाव बाजार में 8900/9250 रुपए प्रति टीन के बीच चल रहे हैं, जबकि कंपनियां 9000/9300 रुपए बोल रही है तथा अभी भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बटर के भाव ऊंचे होने से यहां 80-82 फैट का माल 490/500 रुपए प्रति किलो एक्स प्लांट में भाव चल रहे हैं, इसलिए देसी घी, चालू माह के अंतराल और मंदा होगा है। इधर मिलावटी माल धड़ल्ले से बन रहे हैं,जो सस्ते भाव में बिक रहे हैं।