New Delhi, 01 January (NNS): The arrival of masoor has already been over in the producing markets and there is a shortage of the stock, due to which, the prices have been quoted at the higher level in Mungaoli and Ganj Basauda line. Here, the stock has not been lying in Saagar and Bhopal line. There, the local mills are purchasing the stock, due to this reason, in Bilti, it is being quoted at Rs 6700/6710 per quintal. The masoor of Canada also being available at Rs 6175/6200 per quintal. The demand of its dal and malka reported to be good in the eastern parts of the country, in this situation, the market will likely to remain high during the near future.

मसूर-इस मजबूती में बेचिए

नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस) मसूर की आवक कच्ची मंडियों में पूरी तरह समाप्त हो गई है तथा वहां भी माल अब ज्यादा नहीं है, जिससे मुंगावली गंज बासौदा लाइन में भाव तेज बोलने लगे हैं, इधर सागर भोपाल लाइन में माल पहले ही समाप्त हो गया था, उधर बीनागंज लाइन में भी इस बार ज्यादा माल नहीं है। वहां की लोकल दाल मिलें खरीद रही हैं। यही कारण है कि यहां बिल्टी में भाव 6700/6710 रुपए प्रति कुंतल तक बोलने लगे हैं। कनाडा की मसूर भी 6175/6200 रुपए से कम में नहीं मिल रही है। मलका व दाल की पूर्वी भारत की मांग अच्छी चल रही है, इन स्थिति में बाजार अभी और तेज लग रहा है।

Wheat: no uptrend in the near future

New Delhi, 01 January (NNS): The government has started the weekly sale of wheat under the open market scheme. Today, the tender of weekly tender has been allotted. The government has been taking care to control the inflation. It has reduced the quota by 500 tonnes in Delhi during the previous days and it hasn’t increase in whole country. The government should have to increase the quantity rather than its storage. There is all-round shortage of wheat in the markets, due to which, the prices improved to Rs 30/40 per kg from the lower level, but the government will not allow the prices to go up. It is expected that the quantity may increase after the uptrend in the prices and the increment in the quantity is the only option to control the inflation in the prices. Wheat has been ruling at Rs 3160/3170 per quintal, but the stock has not been available in these prices.

गेहूं-भविष्य में और तेजी नहीं

नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस) ओपन मार्केट सेल स्कीम के अंतर्गत सरकार गेहूं की बिक्री साप्ताहिक शुरू कर दी है। आज सातवें सप्ताह का टेंडर बुधवार को होने वाला है। सरकार को महंगाई रोकने के लिए ध्यान रखने लगी है। पिछले दिनों दिल्ली में 500 टन घटा दी गई है तथा पूरे भारत में भी बढ़ाया नहीं गया है, क्वांटिटी बढ़ाने की पिछली चर्चा अपुष्ट रही। इस क्वांटिटी को घटाने की बजाय बढ़ाना चाहिए। हाजिर माल की कमी से गेहूं की चौतरफा कमी बनी हुई है, जिससे बाजार नीचे के भाव से हाल ही में 30/40 रुपए बढ़ गए हैं, लेकिन बहुत ज्यादा सरकार तेजी आने नहीं देगी। हो सकता है इस महीने तेजी आने पर क्वांटिटी बढ़ा सकती है तथा क्वांटिटी बढ़ाना ही महंगाई रोकने का एकमात्र उपाय है। गेहूं 3140/3150 रुपए प्रति कुंतल हो गया है, लेकिन इन भाव में माल नहीं मिल रहा है।

Fine rice: swamp of downfall

New Delhi, 01 January (NNS): The prices of all varieties of basmati rice reported to be sluggish in the markets of the country. Notably, the domestic market does not seems favourable from the last 6 months  and the market has remained stable at the same level due to the increased demand from the exporters, but the arrival pressure of the stock may increase. On the other hand, the demand seems feeble in the Qatar countries, due to this reason, the exporters are doing less amount of shipments and the traders does not wants to take the risk due to the pressure in the gulf countries along with Iran, due to this reason, the prices of all varieties of basmati reduced to Rs 700/800 per quintal during the last 15/20 days, but the buying seems weak owing to the feeble prices of Indian rice.

बारीक चावल-मंदे का दलदल बना

नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस) देश की मंडियों में सभी तरह के बासमती प्रजाति के चावल की बिक्री पूरी तरह ठंडी पड़ गई है। गौरतलब है कि डॉमेस्टिक मार्केट पिछले 6 महीने से अनुकूल नहीं है, तदंतर बीच में निर्यातकों की मांग चलने से बाजार कुछ ठीक हुआ था, लेकिन एक तरफ नए माल का दबाव बढ़ गया है। वहीं दूसरी ओर कतर के देशों में मांग कमजोर होने से यहां से निर्यातक शिपमेंट कम कर रहे हैं तथा ईरान सहित अन्य खाड़ी देशों में तनाव चलने से भी कोई भी कारोबारी रिस्क उठाना नहीं चाह रहा है। इस वजह से सभी तरह के बासमती प्रजाति के चावल में 15-20 दिन के अंतराल 700/800 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आ चुकी है, लेकिन भारतीय चावल सस्ता होने से माल खरीद कर थोड़ा धीरज रखना पड़ेगा।

Maize: possibility to increase

New Delhi, 01 January (NNS): The traders are buying less amount of stock at the higher level during the previous days in the markets of Maharashtra and Rajasthan. On the other hand, the prices of softened by Rs 20/30 per quintal during the last two days in the markets of MP. There, it was trading at Rs 2320/2360 per quintal in the markets and the in godown reach, it is available at Rs 2300/2345 per quintal. In Haryana and Punjab reach, it was trading at Rs 2550/2680 per quintal. Now, it is being quoted up by Rs 20/30 per quintal. Therefore, the prices may not show more downfall during the near future.

मक्की- फिर तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस) महाराष्ट्र एवं राजस्थान की मंडियों में पिछले दिनों के बढ़े भाव में लिवाल कम आ रहे हैं। दूसरी ओर मध्य प्रदेश की मंडियों में वहां 20/30 रुपए प्रति क्विंटल 2 दिनों के अंतराल नरमी लिए व्यापार हुआ। वहां मंडियों में 2320/2360 रुपए प्रति क्विंटल के बीच व्यापार हो रहा है तथा गोदाम पहुंच में 2300/2345 रुपए तक नमी के हिसाब से व्यापार हो गया है। हरियाणा पंजाब पहुंच में भी जो 2550/2680 रुपए का व्यापार हुआ था। अब चावल किनकी सस्ता होने से 20/30 रुपए नरम बोलने लगे हैं। अत: यहां से ज्यादा नहीं घटेगी।

Millet: uptrend after some days

New Delhi, 01 January (NNS): Presently, almost 80 percent of the stock of millet has been store in the markets and almost 22 percent has been consumed. Now, only 18/20 percent of the stock has been lying to the farmers and the stock needs for the domestic consumption. Here, the demand reported to be good from the flour and the Kichdi manufacturers of Rajasthan, due to this reason, the traders are buying the stock after the downfall in the prices during the previous week. In Mauli Barwala reach, the millet which was being sold at Rs 2600/2630 per quintal, now, it is ruling at the higher level. Here, the traders are quoting the prices by Rs 10 per kg, in these circumstances; the trade of millet will be profitable during the near future.

बाजरा-कुछ दिन ठहराव के बाद तेजी

नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस) बाजरे का स्टॉक 80 प्रतिशत मंडियों में हो चुका है तथा उसमें से 22 प्रतिशत वास्तविक खपत में जा चुका है। अब किसानों के पास मुश्किल से 18-20 प्रतिशत माल पड़ा है, उसी में घरेलू खपत के लिए माल चाहिए। इधर आटा एव खिचड़ी निर्माताओं की राजस्थान से बढ़िया बाजरे की मांग चल रही है। यही कारण है कि पिछले सप्ताह की आई गिरावट के बाद बाजरे में फिर से लिवाली आ गई है। मौली बरवाला पहुंच में जो बाजरा 2600/2630 रुपए बिका था, उसके भाव आज फिर से बढ़ाकर बोलने लगे हैं। यहां भी गोदाम से उठू 10 रुपए तेज बोलने लगे हैं, इन परिस्थितियों में बाजरे का व्यापार आगे चलकर भरपूर लाभदायक रहने वाला है।

Urad: no downfall from here

New Delhi, 01 January (NNS): The prices of urad showed illegitimate downfall during the last one week. On the other hand, the traders of Jammu has been started purchasing the stock from the Saharanpur and the Gangoh line and the stock has also been selling out in the gorukhpur line. Here, the stock of Maharashtra has been consume in the markets of South India. The urad of MP has been consume in Gwalior and the Katni line, in these circumstances, the urad Rangoon stock was being quoted at Rs 90.50 per kg and the small stock also ruling at Rs 83 per kg respectively and there is no possibility of more downtrend in the prices and the prices may fluctuates by Rs 2 per kg.

उड़द-यहां से मंदा नहीं

नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस) उड़द में पिछले एक माह के अंतराल नाजायज मंदा आ चुका है। दूसरी ओर सहारनपुर गंगोह लाइन की भी उड़द अब वहां जम्मू वाले खरीदने लगे हैं, गोरखपुर लाइन में भी माल जा रहा है। इधर महाराष्ट्र के माल दक्षिण भारत की मंडियों में काफी खर्च चुके हैं। मध्य प्रदेश की उड़द ग्वालियर कटनी लाइन में ही खप रही है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए रंगूनी उड़द, जो 90.50 रुपए मोटे माल एवं छोटे 83 रुपए बिक रहे हैं, इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है तथा 2 रुपए ऊपर नीचे भाव चलते रहेंगे।

Moong: no more fluctuations in the near future

New Delhi, 01 January (NNS): This year, the production of moong reported to be at the record level, due to this, there will not uptrend during the whole week, but the market may remain stable at the current level. The arrivals of the stock reported to be high in the producing markets and the quantity of the stock also seems high, due to which, the prices may not show more uptrend. There, the local mills are also storing the stock at the current prices. It is expected that the sale of the stock will likely to be weak for some days, due to which, the market may not show more uptrend, but the trade will be profitable after some time.

मूंग-निकट में अधिक घट बढ़ नहीं

नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस) इस बार राजस्थान में मूंग का रिकॉर्ड उत्पादन होने से पूरे वर्ष लंबी तेजी तो नहीं है, लेकिन वर्तमान भाव में बाजार ठहर जाएंगे। उत्पादक मंडियों में जबरदस्त माल की आवक बनी हुई है तथा स्टॉक भी ज्यादा है, जिससे अभी तेजी ठहर कर ही आएगी। वहां की लोकल दाल मिलें भी वर्तमान भाव पर स्टॉक कर चुकी हैं। आगे दाल की बिक्री कुछ दिन अभी कम रहने वाली है, जिससे तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए, लेकिन वर्तमान भाव में स्टॉक करके प्रतीक्षा करने पर आगे चलकर भरपूर लाभ मिल सकता है।

Tur: no trade of more uptrend

New Delhi, 01 January (NNS): The production of tur reported to be good in Maharashtra and Karnataka. Apart from this, there is all-round selling pressure of the stock of Karnataka, due to which, the market showed heavy downfall.  Its prices have been ruling at Rs 70/74 per kg in the Gulburga and Kali Kothi line, due to this, here, the market dropped down to Rs 78/80 per kg. Its prices slipped to Rs 22/23 per kg during the last fortnight. The traders will not purchase the stock of lemon tur during the coming days. Therefore, the market may decrease by Rs 5/7 per kg.

तुवर-अभी तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस) तुवर का उत्पादन महाराष्ट्र कर्नाटक में इस बार बहुत बढ़िया हुआ है तथा कर्नाटक के माल का दबाव चौतरफा बनने लगा है, जिससे बाजार लुढ़क कर पानी-पानी हो गए हैं। गुलबर्गा काली कोठी लाइन में इसके भाव 70/74 रुपए प्रति किलो रह गए हैं, उसके प्रभाव से यहां भी लुढ़क कर 78/80 रुपए रह गया है। एक पखवाड़े के अंतराल इसमें 22/23 रुपए की गिरावट आ चुकी है। लेमन तुवर का कोई दूर दूर तक लिवाल नहीं है। अत: आगे 5/7 रु प्रति किलो की और गिरावट लग रही है।

Gram desi: no downfall in the fear

New Delhi, 01 January (NNS): The further deals of gram Australia have been trading at the sluggish prices, but there is fear in the markets, due to which, the market showed downfall. There, the loading of the stock reported to be delayed. The traders are selling out their stock in the panic situation on seeing the forward deals of sluggish prices and here, at Lawrence Road, the prices of gram Rajasthan also being sold at Rs 6600/6625 per quintal from the lower level and the traders are not buying the stock, on seeing this, the market may not show more downfall, but the deals should not be done at the lower level because the crop may get U-turn due to the weak sowing.

देसी चना-दहशत में और मंदा

नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस) हम मानते हैं कि आगे के चने के सौदे ऑस्ट्रेलिया के काफी सस्ते बिके हुए हैं, लेकिन इससे ज्यादा बाजारों में दहशत बना हुआ है, जिससे लुढ़कर पानी पानी हो गया है। वहां से माल लोडिंग में विलंब होने की संभावना है। केवल फॉरवर्ड के मंदे भाव के सौदे को देखकर लगातार घबराहट में कारोबारी अपना माल काटकर दलदल मचा दिया है तथा यहां नीचे में 6600/6625 रुपए प्रति कुंतल लॉरेंस रोड पर राजस्थानी चना बिक गया है तथा अभी कोई लिवाल खड़ा नहीं हो रहा है, इसे देखते हुए बाजार अभी और घट जाएगा, लेकिन आगे के सौदे ज्यादा मंदा नहीं बेचना चाहिए, क्योंकि बिजाई कम होने से कभी भी तेजी का यू टर्न फसल पर ले सकता है।

Rajma chitra: crop of Barsi line increased to two and a half times

New Delhi, 01 January (NNS): The arrival pressure of rajma chitra has been started arriving from Pune, Satara, Waai, Khatav, mayini and Koregaon line from the last two months, after this, the ganna stock has also been started arriving from the barsi line. Here also, it is being traded at Rs 80/85 per kg. The market has remained under pressure despite the higher prices of China’s stock due to the higher production. The rajma chitra of China also being sold at Rs 100/102 per kg. The unfiltered desi stock also ruling at Rs 75/85 per kg as per the quality and there is no possibility of more fluctuations in the prices during the near future.

राजमां चित्रा-बारसी लाइन फसल ढाई गुनी

नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस) पुणे सतारा वाई खटाव माइनी एवं कोरेगांव का राजमां चित्रा दो महीने पहले से चल रहा है, उसके बाद बारसी लाइन का गन्ना माल आने लगा है। यह भी क्वालिटी के अनुसार 80/85 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। उत्पादन अधिक होने से चीन के भाव ऊंचे होने के बावजूद भी बाजार दबे हुए हैं। चीन का राजमां चित्रा 100/102 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। देसी माल बिना छने हुए 75 से 85 रुपए के बीच क्वालिटी अनुसार चल रहे हैं तथा वर्तमान भाव में अभी ज्यादा तेजी-मंदी नहीं लग रही है।

Gram kabuli: should trade as per the needs

New Delhi, 01 January (NNS): The new crops of gram kabuli will likely to arrive after two months, before this, the all-round storage of the stock has also been lying. The traders of Karnataka also stored the stock from the last 8 months and they are selling the stock at the current level, due to this reason, the gram kabuli of Maharashtra also selling the stock at the lower level as compared to Karnataka. Presently, the wedding demand will likely to start after 14 January, after this, the new stock will likely to arrive after February. The arrival pressure of green vegetables has been started increasing, in these circumstances, the traders will not likely to increase during the coming days.

काबुली चना- जरूरत का व्यापार करिए

नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस) काबुली चने की नई फसल 2 महीने में आ जाएगी, उससे पहले स्टॉक चौतरफा प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है। कर्नाटक वाले उत्पादन से लेकर 8 महीने तक माल को रोक कर बैठे हुए थे, जो एक साथ बिकवाली आने लगे हैं। यही कारण है कि महाराष्ट्र से काबुली चना, कर्नाटक से नीचे बिकने लगा है। वर्तमान में शादियों की मांग अब थोक में 14 तारीख के बाद यह शुरू होगी, उसके बाद फरवरी में नया माल आ जाएगा। हरी सब्जियों का प्रेशर बनने लगा है, इन परिस्थितियों में तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Pea: likely to remain stable

New Delhi, 01 January (NNS): The import of pea reported to be good from the last one and a half years along with the higher production. On the other hand, the prices of other pulses reduced by Rs 10/12 per kg from the last one week, due to this reason, the prices remained stable at the same level due to the constant downfall. The sowing of pea does not seems favourable and the weather seems unfavourable for the crop, in these circumstances, it is profitable to trade at the current level.

मटर- अब कुछ दिन ठहराव रहेगा

नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस) मटर का उत्पादन अधिक होने के साथ-साथ पिछले डेढ़ वर्षो से आयात जबरदस्त रहा है। दूसरी ओर अन्य दालें भी पिछले एक माह के अंतराल 10/12 रुपए प्रति किलो घट गई है। यही कारण है कि मटर में जबरदस्त मंदा आकर बाजार ठहर गया है। मटर की बिजाई इस बार अनुकूल नहीं है तथा मौसम भी फसल के विपरीत है, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के मटर को संभाल कर रखने में आगे चलकर लाभ मिल सकता है।