New Delhi, 26 August (NNS): The supply of masoor has already been over in Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenaganj line, due to this reason, there, the prices showed uptrend, due to this, in Bilti, the trade has been increasing intermittently. However, its prices softened by Rs 300/350 per quintal after the uptrend during the previous days, but in Bilti, the market ascended to Rs 6800/6850 per quintal. On the other hand, the small masoor is being traded between Rs 95/100 per kg as per the quality. The stock of Canada has been available at the sluggish rates, but it will be available at the higher rates after milling, in these circumstances, it is profitable to take the profit at the current level.
मसूर- वर्तमान भाव में खरीदिए
नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस) मसूर की आपूर्ति मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में लगभग समाप्त हो गई है। यही कारण है कि वहां से पड़ता उत्तर भारत की मंडियों में नहीं लगने से बिल्टी में व्यापार रुक रुक कर बढ़ जा रहा है। हालांकि पिछले दिनों की आई तेजी के बाद 300/350 रुपए प्रति कुंतल की नरमी आई है, लेकिन 6800/6850 रुपए की बिल्टी में फिर बाजार तेज लग रहा है। उधर छोटी मसूर क्वालिटी अनुसार 95/100 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। कनाडा के माल सस्ते पड़ रहे हैं, लेकिन मीलिंग के बाद उसका भी पड़ता महंगा ही आ रहा है, इन परिस्थितियों में रुक कर फिर बाजार तेज लग रहा है, लेकिन मुनाफा लेते रहना चाहिए।
Wheat: no downfall at the current level
New Delhi, 26 August (NNS): The production of wheat reported to be high, due to this, around 2992 lakh metric tonnes of the stock has been procured from the central pool. Along with this, the farmers have stored huge amount of stock on seeing the previous uptrend n the prices. The stockists have stored huge amount of stock in the producing markets, in these circumstances, the prices may not show downfall in the near future. Now, it is expected that the prices may fluctuates by Rs 20/25 per quintal and it is expected that its trade will not be profitable because when the government start its selling. The stored stock will also be sell at the same point of time. Therefore, it is profitable to sell the stock of Rs 2835/2840 per quintal.
गेहूं-वर्तमान भाव में मंदा नहीं
नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने से केंद्रीय पूल में तो 299.2 लाख मीट्रिक टन के करीब खरीद हुई है, इसके साथ-साथ किसानों द्वारा भी पिछली तेजी को देखकर माल काफी रोक लिया गया है। कच्ची मंडियों में भी स्टॉकिस्ट ज्यादा माल खरीद कर रोक करके रखे हुए हैं, इन परिस्थितियों में निकट में मंदा नहीं लग रहा है। अभी इसमें 20/25 रुपए ऊपर नीचे भाव चलते रहेंगे तथा दूरगामी परिणाम इस बार बढ़िया नहीं लग रहा है, क्योंकि सरकार जिस समय बेचने लगेगी, उस समय स्टॉक के माल भी निकलेंगे। अत: 2835/2840 रुपए का गेहूं, मुनाफा मिले तो बेचना चाहिए।
Fine rice: no downfall at the current level
New Delhi, 26 August (NNS): The new stock of new paddy 1509 has been started arriving, but now, there is a shortage of rice and paddy in both the mills and the markets. Huge amount of fine rice has been lying to the traders, but there is a lack of old stock to the rice mills. On the other hand, paddy prices ascended by Rs 300 per quintal after milling, in this situation, the rice sela 1509 which was traded at Rs 6200/6300 per quintal and 1718 at Rs 6600 per quintal. It is expected that the prices may increase after some time.
बारीक चावल-वर्तमान में और नहीं घटेगा
नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस) हम मानते हैं कि अमृतसर लाइन में नया 1509 धान आने लगा है, लेकिन अभी राइस मिलों एवं मंडियों में धान एवं चावल की कमी है। बारीक चावल का स्टॉक कारोबारियों के पास रुका हुआ है, लेकिन राइस मिलों के पास पुराना माल ज्यादा नहीं है। दूसरी ओर धान को मिलिंग करने पर पड़ता 330 रुपए महंगा हो रहा है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव का जो 1509 सेला चावल 6250/6300 रुपए तथा 1718 सेला चावल 6600 रुपए के आसपास बिक रहा है, इसमें एक बार तेजी मिलेगी, लेकिन प्रतीक्षा करना पड़ेगा।
Millet: no decrement from the current level
New Delhi, 26 August (NNS): The new crop of millet will likely to arrive after one and a half month and the rainfall has been increasing day by day in shrawan and bhadrapad, due to which, the new crop will arrive after sometime and the stock has been available as accordingly. Presently, the millet which is being traded at Rs 2475 per quintal in Mauli and Barwala reach, its prices gain by Rs 100 per quintal because the arrivals of new millet of kharif season showed downfall and the old stock has already been over from the markets.
बाजरा-इस भाव में मंदा नहीं
नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस) बाजरे की नई फसल आने में अभी पूरा डेढ़ महीने का समय बाकी है तथा श्रावण भाद्रपद में बरसात धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है, जिससे नये माल के आने में प्रेशर से आने में अभी विलंब लगेगा, उसके अनुरूप कहीं भी स्टॉक ज्यादा नहीं है। जो वर्तमान में बाजार 2475 रुपए प्रति क्विंटल मौली बरवाला बिक रहा है, इसमें अभी एक बार 100 रुपए की तेजी आ सकती है, क्योंकि नया बाजार गर्मी वाला मंडियों में आना कम हो गया है, तथा पुराना स्टॉक लगभग समाप्त हो चुका है।
Urad: may show more downfall
New Delhi, 26 August (NNS): There is speculation in tur, due to which, the prices may not show uptrend after the stability in the market. The market of urad SQ declined to Rs 8075 per quintal due to the profit taking selling after the uptrend during the previous days. Here, the deals of containers have been started decreasing from Chennai, due to which, its prices dropped down by Rs 100 per quintal. The small stock which was ruling at Rs 7650 per quintal, but now, its prices reduced to Rs 7525 per quintal. The market may show downfall on seeing the demand from the mills.
उड़द-थोड़ा और घटेगा
नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस) तुवर में सट्टे बाजी के खेल चल रहा है, जिससे बाजार में ठहराव लिए तेजी नहीं बन पा रही है। पिछले दिनों की आई तेजी के बाद मुनाफा वसूली बिकवाली आने से पुन: बाजार घटकर एसक्यू के 8075 रुपए पर नीचे आ गया है। इधर चेन्नई से कंटेनर के सौदे सस्ते होने लगे हैं, जिससे इसमें 100 रुपए प्रति क्विंटल की और गिरावट लग रही है। छोटा माल जो 7650 रुपए बिक गया था, उसके भाव 7525 रह गए हैं। दाल मिलों में की मांग कम को देखते हुए बाजार अभी और घट सकता है।
Moong: both inferior and best quality stock will be available
New Delhi, 26 August (NNS): The arrival pressure of moong dhoya quality reported to be constant, due to which, it is being traded between Rs 5800/7500 per quintal as per the quality. This year, the stock of dal has been available to the mills as per the their needs, due to this, the prices have not increased. There is shortage of best quality stock due to the selling of huge amount of China’s stock. Therefore, the best quality stock has been selling at its own prices. The trucks of selected stock reported to be sell at Rs 7800/7850 per quintal but nominal amount of mills have been purchasing the stock in these prices.
मूंग-हल्के भारी माल मिलते रहेंगे
नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस) मूंग में धोया क्वालिटी का प्रेशर लगातार बना हुआ है, जिससे 5800/7500 रुपए प्रति क्विंटल के बीच क्वालिटी अनुसार व्यापार हो रहा है। इस बार क्वालिटी डिफरेंस आने से दाल मिलों को जिस तरह का माल चाहिए, वैसा मिल रहा है, इसलिए तेजी नहीं बन पा रही है। पिछले दिनों चीन को काफी माल जाने से बढ़िया माल की शॉर्टेज जरूर बन गई है। अत: बढ़िया माल करना माल अपने भाव पर बिक रहा है। सिलेक्टेड माल एक दो गाड़ी 7800/7850 रु भी बिकने की खबर मिली है, लेकिन उन मालों के गिनी चुनी दाल मिलें ही खरीद कर रहे हैं।
Tur: should trade at the current level
New Delhi, 26 August (NNS): The containers of tur are continuously unloading in the markets of Delhi NCR. On the other hand, the dal of hathras line is being traded at the sluggish level, due to this, the upcountry demand of dal dali seems weak. The mixing of pea dal has been available at the lower level in Bengal, Bihar and Jharkhand. The gram dal also being traded down by Rs 22 per kg and it has been mixing continuously. On the other hand, African tur also slipped by Rs 50 per kg in the November delivery, in these circumstances, the trade should be done at the current level during the near future.
तुवर- केवल मजूरी का व्यापार
नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस) तुवर के कंटेनर लगातार दिल्ली एनसीआर की मंडियों में उतर रहे हैं। दूसरी ओर हाथरस लाइन की दाल अभी भी सस्ती बिक रही है, जिससे यहां से चालानी मांग दली हुई दाल की काफी कम है। बिहार बंगाल झारखंड में मटर की दाल मिक्सिंग वाली सस्ती बिक रही है, चने की दाल भी 22 रुपए प्रति किलो सस्ती बिक रही है, इसकी भी मिक्सिंग हो रही है। दूसरी ओर यह भी खबरें आ रही हैं कि नवंबर डिलिवरी में अफ्रीकन तुवर 50 रु प्रति किलो से नीचे भी मिल रही है, इन सारी परिस्थितियों से इस बार मजूरी का ही व्यापार तुवर में करना चाहिए।
Gram desi: only shortage of demand
New Delhi, 26 August (NNS):Although, pea is the substitute of gram and its affects the trade of gram as its consumption reported to be high, despite this, its consumption will remain high in the coming two and a half months due to the heavy shortage of the stock and on seeing this, there is a lack of stock in the producing markets of Rajasthan, Maharashtra and MP, in these circumstances, the gram Rajasthan of Rs 6125 per quintal may gain by Rs 200/300 per quintal soon.
देसी चना-केवल ग्राहकी का सन्नाटा
नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस) यद्यपि देसी चने का सब्सीट्यूट मटर है तथा इसकी खपत ज्यादा होने से चने के व्यापार पर प्रभाव जरूर पड़ रहा है, इन सबके बावजूद भी माल की काफी शॉर्टेज बनने से अभी ढाई महीने जबरदस्त खपत रहेगी तथा उस हिसाब से राजस्थान महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश की कच्ची मंडियों में माल नहीं है, इन परिस्थितियों में 6125 रुपए प्रति कुंटल का राजस्थानी चना 200/300 रुपए जल्दी बढ़ जाएगा।
Rajma chitra: delay in the arrivals of the new stock
New Delhi, 26 August (NNS): The arrival pressure of rajma chitra has remained under pressure due to the lack of demand. The prices may increase by Rs 5/6 per kg owing to the higher demand at the current level. Apart from this, there is a shortage of both desi and imported stock and the market declined by Rs 2/3 per kg during the current week, but also a lack of best quality stock. These prices have been quoted as the quality of the stock seems inferior. Therefore, the market may show uptrend, otherwise, it will likely to remain stable at the same level for some days during the near future.
राजमां चित्रा-अभी नया माल में विलंब
नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस) राजमां चित्रा में ग्राहकी नहीं होने से बाजार दबा हुआ है, लेकिन इन भावों में ग्राहकी निकलने पर 5/6 रुपए प्रति किलो की बढ़त बन सकती है। यहां देसी विदेशी माल स्टॉक में नहीं है, चालू सप्ताह के अंतराल बाजार 2/3 रुपए घटे जरूर हैं, लेकिन बढ़िया माल नहीं है। क्वालिटी हल्की होने से ये भाव बोले जा रहे हैं। अत: ग्राहकी निकलने पर बाजार बढ़ सकता है, अन्यथा यही टिका रहेगा।
Gram kabuli: no risk at the current level
New Delhi, 26 August (NNS): Huge amount of gram stock has been available in Karnataka as per the traders, but it seems weak as comparatively. Presently, the prices showed uptrend to the lack of demand. The stored stock has already been sold out from the markets of Maharashtra and the arrivals of the stock seems weak in UP. The import of the stock reported to be weak as the prices seems high in other countries, in these circumstances, the prices of Maharashtra have been ruling at Rs 64/68 per kg and there is no risk in the trade at the current level.
काबुली चना-वर्तमान में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस) काबुली चने का स्टॉक कर्नाटक में कुछ कारोबारी अधिक बता रहे हैं, लेकिन उसमें स्टॉक जितना अपेक्षा कर रहे हैं, उतना नहीं है। वर्तमान के भाव केवल ग्राहकी नहीं होने से दिखाई दे रहे हैं। महाराष्ट्र की मंडियों में स्टाक लगभग निपट चुका है, मध्य प्रदेश में भी इस बार माल ज्यादा नहीं आया है। दूसरे देशों में ऊंचे भाव नहीं होने से आयात नहीं हो पाएगा, इन सारी परिस्थितियों में जो महाराष्ट्र के भाव 64/68 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं, इसमें रिस्क नहीं है।
Pea: should trade at the current level
New Delhi, 26 August (NNS): Huge amount of old stock of pea has been imported. Presently, the prices of present deals seems feeble at the current level, due to this, the traders are doing less amount of deals, despite this, the arrival pressure of the stock may decrease due to the higher consumption, due to this, there is no risk in the trade of pea and it is profitable to purchase the stock at the reasonable prices and no need to sell the stock in the panic situation.
मटर-अब व्यापार करते रहिए
नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस) यद्यपि मटर का आयात प्रचुर मात्रा में पहले का हुआ है। वर्तमान के सौदे में पड़ते कम आ रहे हैं, इसलिए सौदे बहुत कम कारोबारी कर रहे हैं, इन सब के बावजूद भी खपत अधिक होने से इसमें आगे चलकर माल का प्रेशर घट जाएगा, इसलिए मटर का व्यापार में अब रिस्क नहीं है, जहां पड़ते में माल मिले, वहां खरीदना चाहिए तथा स्टॉक के माल को घबराकर बेचने का समय नहीं है।
Guar gum: less possibility to decrease
New Delhi, 26 August (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum held strong at Rs 9800/9900 per quintal owing to the higher demand from the gum powder manufacturers. Guar prices held stable at Rs 5200/5250 per quintal because of the feeble selling. In Hisar, the stock of guar also being quoted at Rs 4800/4900 per quintal in loose. The prices of guar September delivery showed nominal uptrend owing to the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 9800/9900 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5200/5250 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। हिसार में ग्वार के भाव 4800/4900 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार सितम्बर डिलीवरी में मामूली तेजी रही। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य मे इसमें मंदे की संभावना कम है।
