New Delhi, 26 December (NNS): The prices of masoor showed heavy downfall in the weekend after the increment in the prices during the previous days, but huge amount of stock has not been available at the lower level from the markets of Madhya Pradesh and the nominal demand of chanti and malka has been increasing from the eastern parts of India, on seeing this, the trade of masoor will be profitable in the near future. Here, the bold masoor also slipped by Rs 50 to Rs 6550/6650 per quintal, but today, the market showed internal strong trend and the trade will be profitable during the near future.
मसूर-मौसम खराब होने पर फिर बढ़ेगी
नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (एनएनएस) पिछले दिनों आई तेजी के बाद सप्ताहांत में मसूर के भाव लुढ़क जरूर गयी है, लेकिन मध्य प्रदेश की मंडियों से नीचे भाव में माल ज्यादा नहीं मिल रहे हैं तथा छांटी व मलका की छिटपुट पूर्वी भारत की मांग कल शाम से ही शुरू हो गई है, इसे देखते हुए वर्तमान भाव की मसूर में आगे चलकर फिर लाभ मिलने वाला है। पिछले सप्ताह यहां मोटी मसूर बिल्टी में 6550/6560 रुपए प्रति क्विंटल पर 50 रुपए घट गई थी, लेकिन आज अंदरुनी मजबूती दर्ज की गई, इन भावों में व्यापार करना लाभदायक रहेगा।
Wheat: no more downfall
The market of wheat showed downfall again because of the higher supply in the consuming markets from the private sectors, on seeing this, both the roller flour Mills and the flour chakkis are purchasing the stock as per the needs, due to this reason, its prices dropped down to Rs 2800/2830 per quintal. The market of Maida, suji and chokar remain close with the down trend, but it is profitable to purchase the stock at the current rates because the stock of government has not been available at the lower level. The government are not selling the stock under open market sales scheme. Therefore, it is expected that the market may improve by Rs 20/30 per quintal, but the prices may not show long uptrend. Apart from this, huge amount of stock has been lying in the markets.
गेहूं-अब और मंदा नहीं
नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (एनएनएस) गेहूं की आपूर्ति प्राइवेट सेक्टर से खपत वाली मंडियों में बढ़ जाने से बाजार एक बार फिर लुढ़क कर पानी पानी हो गया है, इसे देखकर अधिकतर रोलर फ्लोर मिलों एवं आटा चक्कियों ने गेहूं की खरीद जरूरत के अनुसार करने लगी हैं, जिस कारण इसके भाव लुढ़ककर 2800/2830 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। मैदा सूजी चोकर में भी नरमी लिए बाजार बंद हुए, लेकिन अब इन भावों में एक बार माल खरीदना चाहिए, क्योंकि इससे सस्ता सरकारी गेहूं भी नहीं पड़ेगा। सरकार द्वारा खुले बाजार में गेहूं की बिक्री ओपन मार्केट सेल स्कीम में टेंडर द्वारा बंद कर दी गई है। अत: कभी भी बाजार 20/30 रुपए बढ़ सकते हैं, लेकिन इस बार लंबी तेजी नहीं आएगी। इधर स्टाक में माल ज्यादा है।
Bold rice: increment in the buying from the exporters
New Delhi, 26 December (NNS): the stock of Bold Rice has been loading at the lower level for Gandhi Dham and Kandla ports from the bordering markets of India. Its prices declined by Rs 100/150 per quintal. The reality is that the prices have been rolling at the lower level in the international markets, due to this, there, the importers are doing less deals as comparatively. On the other hand, in domestic markets, subsidized rice is not reaching consumers but is instead being resold back in the markets. The demand of rice sela reported to be high as compared to before in the Mills of Bengal during the previous days. We believe that both the government and non-government stock has been selling at the lower level UP, Bihar, Bengal and Jharkhand, due to this, the prices have not showed long uptrend. Later on, the trade of bond rice should be done at the current level. Here, the market showed strong trend due to the constant buying from the exporters and the market may increase during the near future.
मोटे चावल- निर्यातकों की लिवाली बढ़ी
नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (एनएनएस) भारत के सीमावर्ती मंडियों से मोटे चावल की लोडिंग गांधीधाम कांदला बंदरगाहों के लिए काफी मंदे भाव में हो रहा है। बाजार के भाव से 100/150 रुपए प्रति क्विंटल मंदे में माल जा रहे हैं। वास्तविकता यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नीचे भाव होने से वहां के आयातकों के सौदे कम हो रहे हैं। दूसरी ओर घरेलू मंडियों में राशन वाला चावल उपभोक्ताओं के यहां खपने की बजाय वापस आकर मंडियों में बिक रहा है। इधर पिछले दिनों बंगाल की राइस मिलों में सेला चावल की मांग पहले की अपेक्षा बढ़ गई है। हम मानते हैं कि सरकारी व गैर सरकारी स्टॉक के माल तेजी से यूपी बिहार बंगाल झारखंड में मंदे भाव में बिक रहे हैं, जिससे लंबी तेजी में बाधक हैं, इसके बाद भी मोटे चावल का व्यापार करना चाहिए। इधर बासमती चावल में निर्यातकों की लिवाली से बाजार तेज हो गए हैं तथा आगे अभी और तेज हो जाएंगे।
Maize: measure show more downfall
New Delhi, 26 December (NNS): The new crop of maize has been ruling in Chindwada and Baitoolganj line of MP. There, it is being traded at Rs 1750/1780 per kg in truck load and the inferior quality stock also trading at Rs 1400/1500 per quintal. There will be the shortage of best quality stock, despite this, the arrivals have been decreasing constantly, due to this reason, the market may not show more downfall during the near future.
मक्की-कुछ दिन मंदा रहेगा
नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (एनएनएस) मक्की की फसल एमपी के छिंदवाड़ा बैतूल गंज लाइन में चल रही है। वहां 1750/1780 रुपए प्रति कुंतल ट्रक लोड में व्यापार हो रहा है, नीचे वाले माल नमी के हिसाब से 1400/1500 रुपए प्रति कुंतल के बीच चल रहे हैं, बढ़िया माल की भारी कमी बनी हुई है, इन सब के बावजूद भी अब आवक टूटने लगी है, जिस कारण मंदा रुक सकता है।
Millet: will remain high
New Delhi, 26 December (NNS): The prices of new stock of millet reduced by Rs 20/30 per quintal. Di New stock also ruling between Rs 2100/2159 per quintal in Haryana and Punjab reach, whereas, the inferior qualities stock reported to be traded at Rs 2050 per quintal. There is a lack of arrival pressure of the stock from Eastern UP, due to this, the prices may increase during the near future.
बाजरा-आगे तेजी आएगी
नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (एनएनएस) बाजरे में 20/30 रुपए प्रति क्विंटल नये मालों में मंदे लिए बाजार बंद हुए। नया माल 2100/2150 रुपए प्रति कुंतल हरियाणा पंजाब पहुंच में बिक रहे हैं, जबकि हल्के माल 2050 रुपए का व्यापार हो रहा है। पूर्वी यूपी में नई फसल का प्रेशर इस बार नहीं बन पाएगा, इसलिए और तेजी की धारणा बन गई है।
Urad: possibility to increase
New Delhi, 26 December (NNS): The prices of urad went up by Rs 200/250 per quintal in the current week. Here, the stock of SQ quality also being traded at Rs 8050 per quintal, but today, it’s prices have been quoted up by $15 per tonne in Rangoon and buying seems constant at the upper level in Chennai, due to this reason, the stock of FAQ in spot also being available at Rs 7375 per quintal. There, the loading of the stock seems weak in Rangoon because of the unfavourable weather conditions and the traders of Chennai are selling less amount of stock. The domestic crop does not seems favourable, in these circumstances, the market increased by Rs 200 per quintal during the near future.
उड़द-अभी बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (एनएनएस) उड़द में चालू सप्ताह के अंतराल 200/250 रुपए प्रति कुंतल मोटे माल में बढ़ गए हैं, यहां एसक्यू क्वालिटी का 8050 रुपए का व्यापार हो गया था, लेकिन आज उपर भाव पर चेन्नई में लिवाली से तथा रंगून में 15 डॉलर प्रति टन अगले माह शिपमेंट के सुर्ख बोलने लगे हैं। जिस कारण एफ ए क्यू हाजिर में 7375 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहा है। वहां मौसम खराब होने से लोडिंग रंगून में भी कम है तथा चेन्नई वाले भी कम बेचू आ रहे हैं। घरेलू फसलें अनुकूल नहीं है, इन परिस्थितियों में बाजार यहां से 200 रुपए फिर शीघ्र तेज लग रहा है।
Moong: should do profit taking selling
New Delhi, 26 December (NNS): The New interior and superior quality stock of moong has been started unloading from Maharashtra and Rajasthan which is here selling between Rs 7200/7700 per quintal. Some stock also ruling at Rs 5300/6800 per quintal, due to this, the dhoya companies are purchasing the stock as per the needs. The sale of best quality stock reported to be sluggish, in these circumstances, it is profitable to purchase the old stock at the current rates. The prices may not show uptrend as its quantity reported to be high and lot of quality difference. Here, huge amount of new inferior and old quality stock has been available in the markets.
मूंग-प्रॉफिट टेकिंग भी करिए
नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (एनएनएस) महाराष्ट्र राजस्थान की नई मूंग हल्की एवं बढ़िया क्वालिटी की लगातार उतरने लगी है, जो यहां 7200/7700 प्रति कुंतल के बीच बिक रही है। कुछ माल 5300/6800 रुपए तक के भी आ रहे हैं, इसलिए धोया कंपनियां अपने पड़ते के हिसाब से माल खरीद रही हैं, बढ़िया माल की बिक्री पूरी तरह ठप पड़ गई है, इन परिस्थितियों में पुराने माल को बेचते रहना चाहिए। क्वालिटी डिफरेंस एवं क्वांटिटी अधिक आने से मूंग में तेजी ज्यादा नहीं आएगी। यहां नई हल्की एवं पुराने स्टॉक के माल के ज्यादा है।
Tur: possibility to increase
New Delhi, 26 December (NNS): The prices of lemon tur Rangoon also being quoted at the higher level from Chennai and the demand seems high from the mills, due to this, here, its prices gained to Rs 7150 per quintal. Now, the demand showed uptrend from the Mills of north India, there, the loading seems weak in the African countries. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level because huge amount of domestic crop gets destroyed due to the constant rainfall and the traders of Burma are not selling the stock at the lower level.
तुवर-और लाभ मिलना संभव
नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (एनएनएस) दाल मिलों की मांग बढ़ जाने तथा चेन्नई से बढ़ाकर रंगूनी लेमन तुवर के भाव बोले जाने से बाजार यहां बढ़ कर 7150 रुपए प्रति कुंटल रह गया। अब इन भावों में उत्तर भारत की दाल मिलों की मांग बढ़ गई है, वही अफ्रीकन देशों में भी लोडिंग मौसम की मार से कम हो गई है। अत: वर्तमान भाव में एक बार फिर माल खरीदना चाहिए, क्योंकि घरेलू फसलों को वर्तमान की बरसात से काफी नुकसान हुआ है तथा बर्मा में भी इससे नीचे नहीं बेच रहे हैं।
Gram desi: stock has not been available at the lower level
New Delhi, 26 December (NNS): There is a shortage of Gram Desi stock in the pipeline and the upcoming stock also being available at the higher level. Huge amount of the stock of Australia has already been sold out in the markets. The arrivals of running steamers gets delayed from Australia, and the stock has been ruling at the higher level, due to this, the prices of gram, Rajasthan may not show more downfall. Today, the prices of gram Rajasthan improved by Rs 50 to Rs 5600 per quintal at Lawrence Road. The prices of pulses showed strong trend and the market. May increase during the near future.
देसी चना-मंदे में माल उपलब्ध नहीं
नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (एनएनएस) देसी चने का स्टाक पाइप लाइन में बहुत कम है तथा आने वाले माल ऊंचे पड़ते के मिल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के भी माल काफी निपट गए हैं। ऑस्ट्रेलिया से चला हुआ स्टीमर पहुंचने में अभी कुछ विलंब हो सकता है। वह माल ऊंचे पड़ते का है, इसलिए यहां से राजस्थानी चने में और घटने की संभावना नहीं है। आज 50 रुपए सुधर कर 5600 रुपए खड़ी मोटर में लॉरेंस रोड पर बिकने की खबर थी। दाल में भी कुछ मजबूती दर्ज की गई तथा कुछ और बाजार मजबूत हो सकते हैं।
Rajma chitra: no more increment
New Delhi, 26 December (NNS): The rajma chitra of China has been started loading and some amount of stock are on the way. 1 steamer has arrived at Mumbai Port during the previous days, whose delivery seems constant. Here, its prices reduced from Rs 104/105 to Rs 97/98 per kg. In Mumbai, it is ruling at Rs 93/94 per kg. The further deals have been quoted at the lower level. Therefore, the trade should not be done at the upper level during the coming days.
राजमां चित्रा- तेजी का समय नहीं
नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा चीन का लोड होने लगा है तथा कुछ माल रास्ते में है। पिछले दिनों भी एक स्टीमर मुंबई बंदरगाह पर लग गया था, जिसकी डिलीवरी चल रही है। यहां 104/105 रुपए प्रति किलो बिकने के बाद 97/98 रुपए चालू सप्ताह में रह गया है। मुंबई में भी 93/94 रुपए प्रति किलो भाव बोलने लगे हैं। आगे के सौदे और मंदा बोलने लगे हैं। अत: अभी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Gram Kabuli: illegitimate downfall
New Delhi, 26 December (NNS): Huge amount of Gram Kabuli stock has been sold out from the producing markets. On the other hand, it prices have been quoted at the higher level from the last 2 to 3 days after the improvement in demand. Here, the prices of filters, stock of Maharashtra also quoting at Rs 58/60 per kg and the market may likely to remain high during the near future.
काबुली चना-अब नाजायज मंदा
नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (एनएनएस) उत्पादक मंडियों से काबुली चने का स्टॉक काफी निकल चुका है। वहीं ग्राहकी सुधरने से बाजार 2-3 दिनों से सुर्ख बोले जा रहे हैं। यहां चालू सप्ताह में 58/60 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी के अनुसार महाराष्ट्र के बिना छने हुए माल बोले जा रहे हैं तथा वर्तमान भाव पर आगे और और तेजी लगती है।
Moth: prices may increase after some days
New Delhi, 26 December (NNS): The prices of moth remained stable at Ts 4800/4825 per quintal due to the selling pressure, even after the downfall in the crop. It price is also selling between Rs 5000/6500 per quintal. Its price is also ruling between Rs 4500/5200 per quintal in some markets of Rajasthan, due to this, the sale of moth dhoya does not seems favourable. Amount of inferior quality stock has already been sold out in the markets. Therefore, the prices of moth showed heavy uptrend during the near future.
मोठ-कुछ दिन बाद तेजी संभव
नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (एनएनएस) मोठ की फसल में पोल के बावजूद एक साथ बिकवाली के प्रेशर में मोठ 4800/4825 रुपए प्रति कुंतल पर ठहरा हुआ है। मंडियों में मूंग 5000/6500 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रही है, राजस्थान के कुछ मंडियों में 4500/5200 रुपए की भी मूंग बिक रही है, इसलिए मोठ धोया की बिक्री अभी अनुकूल नहीं है। हल्के माल मूंग के काफी निबट चुके हैं। अत: अब मोठ के भाव तेज हो जाएंगे।
