New Delhi, 17 June (NNS): The arrivals of maize showed downfall in the markets of Bihar and the stockists are not selling the new stock and the chitrakoot stock has been selling out for the other countries, later on, its prices have been ruling at Rs 2000/2050 per quintal. The new stock of maize has been arriving in Kannauj, Unjhani, Behraich, Etah, Mainpuri, Kasganj and Charra line, but here, its prices may gain by Rs 100 to Rs 1950/1990 per quintal at the rack point during the current week on seeing the constant loading from the competitor and almost 5/6 racks are standing at the stations and less amount of stock has been available for the loading, on seeing this, its prices may gain by Rs 100 per quintal and the demand of maize reported to be high in the ethanol companies, in these circumstances, the trade of maize will be profitable at the current level.
मक्की-तेजी कायम रहेगी
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) बिहार के मंडियों में मक्की की आवक टूट गई है तथा वहां स्टॉकिस्ट नये माल के विकवाल नहीं आ रहे हैं तथा छिटपुट माल दूसरे देशों के लिए जा रहा है, जिससे वहां इसके भाव 2000/2050 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। बिहार के कन्नौज उझानी बहराइच एटा मैनपुरी कासगंज छर्रा लाइन में मक्की आ रही है, लेकिन यहां प्रतिस्पर्धात्मक रैक वालों की लोडिंग चलने से इसके भाव चालू सप्ताह में ही 100 रुपए बढ़कर 1950/1990 रुपए प्रति कुंतल रैक पॉइंट पर हो गए हैं तथा स्टेशनों पर लगभग 5-6 रैक खड़े हैं तथा उनकी लोडिंग के लिए माल कम मिल रहा है, इसे देखते हुए इसमें 100 रुपए प्रति कुंतल की और जल्दी तेजी आ जाने की संभावना है। एथेनॉल कंपनियों में मक्की की डिमांड जबरदस्त चल रही है, इन परिस्थितियों में मक्की का व्यापार लाभदायक रहेगा।
Wheat: procurement crossed by 353 lakh metric tonnes
New Delhi, 17 June (NNS): The procurement of wheat has been crossed by 353 lakh metric tonnes by the government, but the supply of wheat seems constant in the markets, due to this, here, its prices also ruling at Rs 2680/2710 per quintal. In UP, the stockists are traing at the lower level after spreading the rumours of weak production in April, due to this reason, its prices jumped by Rs 250 per quintal in Delhi. The arrival pressure of wheat seems constant in the current month. The government has been purchasing the nominal amount of wheat at the minimum support price because its procurement target has already been over. Therefore, the prices may not show more uptrend during the near future.
गेहूं- 353 लाख मीट्रिक टन को पार
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) गेहूं की सरकारी खरीद 353 लाख मीट्रिक टन को पार कर गई, लेकिन मंडियों में गेहूं की आपूर्ति पूरी तरह बनी रहने से इसके भाव यहां 2680/2710 रुपए प्रति कुंतल के बीच नमी व कलर के हिसाब से बोले गए। हालांकि अप्रैल महीने में उत्पादन में कमी की अफवाह उड़ाकर यूपी में नीचे भाव पर स्टॉकिस्ट कूद गए थे, जिस कारण 250 रुपए छलांग लगाकर दिल्ली में हो गए थे। चालू माह में गेहूं का दबाव भरपूर बना हुआ है, इधर सरकार भी अब न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद नाम मात्र ही कर रही है, क्योंकि खरीद लक्ष्य पर कर चुकी है। अत: अभी और तेजी नहीं लग रही है।
Fine rice: availability of the stock will be difficult
New Delhi, 17 June (NNS): The prices of basmati rice showed downfall owing to the lack of demand during the starting of the current month, due to which, the prices of rice fell down by Rs 800/1000 per quintal. However, other countries are not trusting trump at the current level, despite this, the prices of all varieties of basmati rose by Rs 400/500 per quintal owing ot the constant buying from the exporters for the shipments of June and July. In bold rice, the market showed again increment. Here, the rice steam 1401which was being sold at Rs 9000 per quintal, now, it is ruling at Rs 9500 per quintal. The prices of other stock also being quoted up in the same ratio. It is expected that the market may increase in the near future.
बारीक चावल-माल मिलना मुश्किल
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) चालू महीने की शुरुआत में ही ग्राहकी के अभाव में बासमती चावल में गिरावट आ गई थी, जिसके चलते बाजार 800/1000 रुपए प्रति कुंतल तक टूट गए थे। हालांकि ट्रंप पर दूसरे देशों का विश्वास कम रह गया है, इसके बावजूद भी एक बार फिर जून-जुलाई शिपमेंट के लिए निर्यातकों की लिवाली चलने से 400/500 रुपए प्रति क्विंटल की सभी तरह का बासमती चावल में तेजी आ गई है। मोटे चावल में भी बाजार काफी बढ़ गए हैं, यहां जो 1401 स्टीम 9000 रुपए में बिक गया था, उसके भाव 9500 रुपए बोलने लगे हैं, अन्य चावलों में भी इसी अनुपात में तेजी दर्ज की गई है। आगे अभी और बाजार बढ़ने के आसार बन गए हैं।
Millet: will likely to remain strong
New Delhi, 17 June (NNS): The new stock of millet has been started arriving in the karaya, Hathras and Mathura line. In mauli and barwala reach, it is being quoted at Rs 2180/2200 per quintal as per the quality and it is ruing at Rs 2130/2150 per quintal in the markets. The arrivals of kharif crop from Itawa, Tundla, Etah, kasganj, Charra, Mainpurin along with prayagraj and Bihar declined by 50 percent. There is no risk in the trade at the current level. The reality is that the prices showed downfall due to the swamp of decrement in the prices of maize, but the trade will be profitable during the coming days.
बाजरा- मजबूत ही रहेगा
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) बाजरा नया कराया हाथरस मथुरा लाइन में आ रहा है, इसके भाव मौली बरवाला पहुंच में 2180/2200 रुपए प्रति कुंतल नमी के हिसाब से बोल रहे हैं तथा मंडियों में 2130/2150 रुपए के भाव बोल रहे हैं। खरीफ सीजन वाला इटावा टूंडला एटा कासगंज छर्रा मैनपुरी के साथ-साथ प्रयागराज एवं बिहार की फसल 50 प्रतिशत से भी कम आई थी, जो लगभग नहीं बढ़ चुकी है। इन भावों में बाजरे में कोई जोखिम नहीं है। वास्तविकता यह है कि मकई में दलदल से बाजरा मंदा हो गया था, लेकिन अब इन भावों में व्यापार लाभदायक है।
Masoor: uptrend after the correction
New Delhi, 17 June (NNS): The arrivals of the stock seems weak due to the higher prices in Mungaoli, ganj basauda, Saagar and Bhopal line, due to this, here, the market remained close with the uptrend of Rs 100 per quintal. There is a shortage of small masoor and tits prices rose by Rs 8/10 per kg. The prices of the raw stock have been ruling at Rs 95/100 per quintal and small masoor also expected to increase. The prices of bold masoor also may increase gradually, but there is no possibility of more downfall in the prices. The prices of masoor have been ruling at the higher level in the producing markets, due to this reason, the market may corrected by Rs 50 per quintal in bilti owing to the profit taking selling and there is a shortage of small masoor, due to this, the prices may increase by Rs 500 per quintal. The prices of bold masoor may increase because of the higher import prices.
मसूर- करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगी
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) मूंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल लाइन से पड़ते के अभाव में माल कम आया, जिससे यहां भी बाजार नीचे के भाव से 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त लिए बंद हुए। छोटी मसूर जबरदस्त शॉर्टेज में आ गई है, जिससे उसमें 8-10 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। उसके भाव कच्चे माल के 95/100 रुपए चल रहे हैं अभी छोटी मसूर में और तेजी की संभावना है। मोटी मसूर भी धीरे-धीरे बढ़ेगी, लेकिन इससे घटने की गुंजाइश नहीं है। उत्पादक मंडियों में मसूर के पड़ते महंगे लग रहे हैं, जिस कारण मुनाफा वसूली बिकवाली आने से करेक्शन के बाद फिर बाजार 50 बढ़कर बिल्टी में मसूर 6800/6825 रुपए बिक गई तथा छोटी की शॉर्टेज से बाजार अकड़ में गए हैं, इसलिए उसमें 500 रुपए की और तेजी की संभावना है। इसके पीछे-पीछे मोटी मसूर भी फिर बढ़ने वाली है, क्योंकि आयात पड़ता काफी महंगा हो गया है।
Urad: possibility to increase
New Delhi, 17 June (NNS): The prices of urad SQ remained firm at Rs 9050 per quintal owing to the increased demand from the mills. The stock of FAQ also remained strong at Rs 8350 per quintal. The prices of best quality SQ also quoting at Rs 9100 per quintal. The reality is that the stock was being unloaded in Chennai during the previous days, but the importers are quoting the prices of the same stock at the higher level. The traders are quoting the stock of Rangoon at the higher level and the availability of the stock seems weak while importing the stock in spot, due to this, the trade should not be done at the lower level. There is a shortage of urad stock in Madhya Pradesh and Maharashtra, due to this, the prices of urad may gain by Rs 300/400 per quintal after the improvement in the sale.
उड़द-और बढ़त की उम्मीद
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) उड़द में दाल मिलों की ग्राहकी निकलने से 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर यहां एस क्यू 9050 रुपए प्रति क्विंटल क्वालिटी पर बाजार बंद हुआ। उड़द एफ ए क्यू भी 8350 रुपए पर मजबूती लिए बंद हुई। बढ़िया एसक्यू बाजार 9100 रुपए बोलने लगे हैं। वास्तविकता यह है कि चेन्नई में माल पिछले दिनों उतरे हुए थे, लेकिन वह माल बिक जाने से आयातक बढ़ाकर भाव बोलने लगे हैं। रंगून से भी माल बढ़ाकर बोल रहे हैं, हाजिर में मांगने पर माल कम मिल रहा है, जिससे बाजार अब मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में भी उड़द का स्टॉक नहीं है, इसलिए दाल की बिक्री सुधरते ही उड़द 300/400 रुपए लाभ दे जाएगी।
Moong: arrival pressure of new stock showed uptrend
New Delhi, 17 June (NNS): The all-round new crop of moong has been started arriving in Prayagraj, Agra, Khurja, Oriya and Kanpur line of UP and the arrival pressure of the stock gained by 28/30 percent during the last two days, due to this, its prices have been ruling at Rs 7400/8500 per quintal as per the quality and both the inferior and superior quality stock of tender also started arriving, in these circumstances, the prices of average stock also went down by Rs 200/300 per quintal. It is also true that the China also purchasing the best quality stock, due to this, the prices of medium quality stock showed downfall and the best quality stock will likely to remain high due to the constant export.
मूंग- नये माल का दबाव बढ़ने लगा
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) यूपी के प्रयागराज आगरा खुर्जा औरइया कानपुर लाइन की नई मूंग चौतरफा आने लगी है तथा उसका दबाव भी दो दिन के अंतराल 28-30 प्रतिशत बढ़ गया है, जिससे क्वालिटी अनुसार माल के भाव 7400/8500 रुपए प्रति क्विंटल के बीच अलग-अलग क्वालिटी के कलर, डस्ट एवं चमक के हिसाब से बोलने लगे हैं अभी टेंडर वाले हल्के भारी माल भी आ रहे हैं, इन परिस्थितियों में एवरेज माल में 200/300 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट लग रही है। हम मानते हैं कि चीन भी, बढ़िया माल का लिवाल है, जिससे मीडियम माल में ज्यादा गिरावट आएगी, बढ़िया माल निर्यात के चलते तेज ही रहेगा।
Tur: will be profitable at the current level
New Delhi, 17 June (NNS): The sale of tur dal has been started improving in North India during the last week. On the other hand, the Rangoon stock has been unloading in all the mills of Lawrence Road, Raai, Kundali, Narela and Bawana, due to this reason, the raw stock also went down by Rs 8100 per quintal, later on, huge amount of stock has not been available in the prices, due to this, its prices jumped to Rs 8150 per quintal. Here, the prices showed uptrend while importing the stock from Burma today. Therefore, the prices of tur rose by Rs 300/400 per quintal owing to the increment in the demand.
तुवर- वर्तमान भाव में लाभ मिलेगा
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) उत्तर भारत में तुवर दाल की बिक्री गत सप्ताह सुधरने लगी थी। दूसरी ओर रंगूनी माल पिछले दिनों के आये हुए नरेला बवाना लॉरेंस रोड राई कुंडली सभी मिलों में उतर गए हैं, जिस कारण कच्चे माल नीचे में 8100 रुपए प्रति कुंतल आने के बाद मिलों को प्रचुर मात्रा में नहीं मिलने से पुन: उछलकर 8150 रुपए प्रति क्विंटल हो गया हैं। आज की तारीख में बर्मा से आयात करने पर यहां इससे ऊंचे का पड़ता लग रहा है। अत: ग्राहकी निकलने पर वर्तमान भाव में फिर 300/400 रुपए बढ़ने के आसार बन गए है।
Gram desi: no risk in the trade
New Delhi, 17 June (NNS): The productive deals of best quality gram desi has already been closed. On the other hand, there is a shortage of the stock and there is a lack of arrival pressure of the new stock in all the markets, due to this, at Lawrence Road, the prices of gram desi went up by Rs 50 to Rs 6000 per quintal at Lawrence Road. The prices of annagiri also ruling at the higher level and the arrivals of the stock also seems weak from MP amid higher prices. There is a also a lack of arrival pressure from Rajasthan, in these circumstances, the prices of old stock may went up by Rs 200 per quintal during the near future.
देसी चना- व्यापार में कोई रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) देसी चना बढ़ियां ऑस्ट्रेलिया के अगाऊं सौदे बंद हो गए हैं। दूसरी ओर हाजिर में माल की कमी है, नये माल का दबाव किसी भी मंडी में नहीं बन पा रहा है, जिससे लॉरेंस रोड पर 50 रुपए की बढ़कर 6000 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। अन्नागिरी के भी पड़ते नहीं लग रहे हैं, मध्य प्रदेश के माल भी पड़ते के अभाव में कम आ रहे हैं। राजस्थान का प्रेशर सीजन से अब तक नहीं बढ़ पा रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के पुराने माल में 200 रुपए जल्दी बढ़ जाने की संभावना बन गई है।
Rajma chitra: possibility of more increment
New Delhi, 17 June (NNS): The rajma chitra of China has been started unloading as per the quality and it is being traded at Rs 114/118 per kg. The buying of rajma chitra Indian Brazil, Barsi and Beed line seems strong, due to this, its prices gained by Rs 4/5 to Rs96/97 per kg. The best quality stock also selling at Rs 100 per kg. Now, the prices may show downfall from the upper level. Therefore, the trade should be done at the current level. The prices of Indian Brazil stock may improve by Rs 10 per kg.
राजमां चित्रा- और तेजी संभव
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) राजमां चित्रा चीन का उतरने लगा है, क्वालिटी के अनुसार 114/118 रुपए तक बिक रहे हैं। इंडियन ब्राजील बारसी बीड लाइन के माल की लिवाली मजबूत होने से 4-5 बढ़कर 96/97 रुपए प्रति किलो हो गया है। बढ़िया माल 100 रुपए प्रति किलो बिक गया। अब यहां से जो भाव बोल रहे हैं, वह नीचे जाने वाले नहीं हैं। अत: इन भावों में व्यापार करना चाहिए। यहां से 10 रुपए प्रति किलो चीन इंडियन ब्राज़ील माल में बढ़ सकते हैं।
Gram kabuli: uptrend after the increment in demand
New Delhi, 17 June (NNS): There is a lack of rupee in the markets during the current week, despite this, the traders are not able to sell the stock from the producing markets. The prices of medium quality stock improved by Rs 2 to Rs 65/70 per kg. However, huge amount of stock has been lying in the cold storages of Delhi, but the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the export gets support. Therefore, there will be the shortage of the stock in future. Huge amount of stock has been exported from Indore line during the last one and a half month and the exporters are purchasing the stock, but the demand will likely to be constant from some countries. Here, the domestic demand has been started improving, on seeing this, the market will likely to remain high during the near future.
काबुली चना-ग्राहकी निकलने पर और तेजी
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) काबुली चना चालू सप्ताह रुपए की भारी तंगी के बावजूद भी उत्पादक मंडियों से बेचू कम आने से इसके भाव से 2 रुपए सुधरकर मीडियम माल के भाव 65/70 रुपए प्रति किलो हो गए। हालांकि दिल्ली के कोल्ड स्टोरेज में स्टॉक अधिक बताया जा रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से निर्यात का समर्थन अच्छा मिल रहा है, अत: आगे चलकर स्टॉक कम पड़ जाएगा। इंदौर लाइन से डेढ़ महीने से काफी एक्सपोर्ट में जा रहा है तथा अभी निर्यातक माल खरीद रहे हैं, लेकिन आगे भी कई देशों की मांग आ रही है। इधर घरेलू मांग सुधरने लगी है, इसे देखते हुए यहां से बाजार तेज लग रहा है।
Pea: prices may increase intermittently
New Delhi, 17 June (NNS): The import prices of pea have been ruling at the higher level because of the weak dollar against the Indian rupee. Presently, the prices seems high from the ports and both the local and upcountry demand seems good in these prices and the weddings will likely to start from the next month, due to this, the prices may increase from here and the stock of pea should be not purchased at the current level because of the weak arrival pressure of pea in the markets of UP and MP.
मटर- रूककर फिर तेजी आएगी
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) मटर का आयात पड़ते में महंगा होने लगा है, क्योंकि डॉलर के तुलना में रुपया काफी कमजोर हो गया है। वर्तमान भाव में बंदरगाहों से पड़ते नहीं लग रहे हैं, इन भावों में लोकल एवं चालानी मांग अच्छी चल रही है, अगले महीने शादियां शुरू हो जाएंगी, जिससे यहां से फिर बढ़ने की उम्मीद बन गई है तथा वर्तमान भाव के मटर को खरीदने में मजूरी कहीं नहीं गई है, क्योंकि आई हुई मटर का प्रेशर यूपी एमपी की मंडियों में नहीं है।
