New Delhi, 03 October (NNS): The stored stock of maize has already been sold out in the producing markets of UP during the previous week. Now, the season of Maharashtra and Madhya Pradesh will likely to be start soon. Now, the demand from the ethanol companies seems unfavourable, due to this, the prices of maize have been ruling at the lower level. It’s priced have been ruling between Rs 2100/2200 per quintal as per the moisture. The crop of maize reported to be week in Madhya Pradesh. Now it should be noticeable that how much stock will be available to the traders which means there is no possibility of more down Trend in the prices but the prices will increase after sometime.
मक्की-अभी लिवाली कमजोर
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (एनएनएस) यूपी की उत्पादक मंडियों में बीते सप्ताह सीजन ऑफ हो जाने से स्टॉक के माल निबट चुके हैं। अब मध्य प्रदेश महाराष्ट्र का सीजन शुरू होने जा रहा है, अभी एथेनॉल कंपनियों की मांग अनुकूल नहीं है, जिससे मकई के भाव काफी नीचे आ गए हैं। आगे नमी के हिसाब से 2100/2200 रुपए चल रहे हैं। मध्य प्रदेश में मक्की की फसल में पोल की खबर आ रही है, अब देखना यह है कि कितना माल कारोबारियों को वहां से मिल सकता है, यानी कुल मिलाकर अब और घटने की गुंजाइश नहीं है, लेकिन तेजी आने में अभी लंबा समय लगेगा।
Wheat: downfall due to the selling pressure
The government has fixed the stock limit of wheat to 2000 tonnes before one and a half month. On the other hand, the traders who have stored the stock in the producing markets, they are selling the stock as per the quality, due to this, here also, the traders are doing panic selling, in this situation, the prices fell down to Rs 2820/2830 per quintal. On the other hand, both the local and up country demand of maida and suji showed downfall from roller flour Mills, due to this, the prices of wheat may decrease by Rs 15/20 per quintal. Therefore, it is not profitable to store the stock at the current level.
गेहूं-बिकवाली के प्रेशर से मंदा
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (एनएनएस) गत डेढ़ माह पहले सरकार द्वारा स्टाक लिमिट 2000 टन कर दिया गया था, दूसरी ओर कच्ची मंडियों के कारोबारी भी जो माल स्टॉक में रखे थे, उनकी नमी व डंक वाले माल बेचू आ गए, इससे यहां भी घबराहट पूर्ण बिकवाली बन जाने से बाजार टूट कर 2820/2830 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया है। दूसरी ओर नवरात्रि के बाद मैदा सूजी में रोलर फ्लोर मिलों से लोकल तथा चालानी मांग काफी घट गई है, इसलिए वर्तमान भाव 15/20 रुपए प्रति कुंतल की और गिरावट गेहूं में आ सकती है। अत: ज्यादा स्टॉक लेकर नहीं चलना चाहिए।
Rice: uptrend in bold rice
Huge amount of free distribution rice has been available in eastern Uttar Pradesh, Bihar, Bengal, Jharkhand and Assam and here also, the prices of all varieties of bold rice rose by Rs 100/150 per quintal because the tender of bold rice also gain by Rs 100 per quintal. We believe that the stock of rice sela in the rice mills of Bihar and Bengal, but the tender of 50000 metric tonnes has been allotted for Bangladesh during the previous days whose application form has been started filling. Apart from this, the tender also been exported, in these circumstances, there is no possibility of uptrend in the prices of bold rice. Apart from this, the prices of fine rice will remain high because the crop of Punjab should downfall.
चावल-मोटे चावल में तेजी
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (एनएनएस) यद्यपि बिहार बंगाल झारखंड असम एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मुफ्त वितरण वाला चावल प्रचुर मात्रा में मिल रहा है, तथापि खुले बाजार में बिकने वाले मोटे चावल के टेंडर 100 रुपए ऊंचे जाने से यहां भी सभी तरह के मोटे चावलों में 100/150 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई है। हम मानते हैं कि बिहार बंगाल की राइस मिलों में सेला चावल का स्टॉक अभी पड़ा है, लेकिन पिछले दिनों बांग्लादेश के लिए भी टेंडर 50000 मीट्रिक टन का आया है जिसका आवेदन फॉर्म भरा जा रहा है, जो 19 अक्टूबर तक भारत जाना है। इसके अलावा और भी टेंडर निर्यात में हुए हैं, इन परिस्थितियों में मोटे चावल में तेजी की गुंजाइश नहीं है। इसके अलावा बारीक चावल भी तेज रहेगा, क्योंकि हरियाणा पंजाब की फसल में पोल आ गई है।
Millet: no increment due to the new stock
New Delhi, 03 October (NNS): The new stock of millet has been started arriving in the markets of Haryana, Rajasthan and UP. On the other hand, it’s sale seems unfavourable because of weak demand in the markets. The buying also reported to be feeble owing to the weak demand in the markets. Here, the distillery plants are purchasing the stock of maize and rice at the lower level, in these circumstances, the market may likely to remain stable at the same level. The arrival pressure of new stock reported to be high and the new crop will likely to arrive after a month in the prayagraj line because there the rainfall seems constant. Therefore, the prices may not show downfall at the current level.
बाजरा- नये माल से तेजी नहीं
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (एनएनएस) हरियाणा राजस्थान यूपी की मंडियों में नए बाजरे की आवक शुरू हो गई है। दूसरी ओर बाजार में ग्राहकी कमजोर होने से इसकी बिक्री अनुकूल नहीं है। एथेनॉल कंपनियों की भी अच्छी लिवाली नहीं है। इधर डिस्टलरी प्लांट भी सस्ते भाव में मक्की चावल खरीद रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए बाजरे में अभी ठहराव लग रहा है। नई फसल का प्रेशर सुपर का बन गया है, प्रयागराज लाइन में फसल आने में यह महीना निकल जाएगा, क्योंकि वहां बरसात हो रही है। अत: वर्तमान भाव में घटने की वजह से नहीं है।
Masoor: uptrend after some time
New Delhi, 03 October (NNS): We believe that the prices of masoor Canada have been ruling at the higher level, but the stock of Mungaoli, Ganj basauda, Saagar and Bhopal line has not been available in the markets and the buying seems good from the Mills. Apart from this, there is a shortage of dal malka and dal chanti and Bangladesha and Nepal, due to this, the enquiry from the rackers reported to be good. The new crop will likely to arrive after a long time and it will be sown in September and October, on seeing these circumstances, in Bilti, it’s prices have been quoted at Rs 6650 per quintal and the prices may soon reach to Rs 6800 per quintal.
मसूर-ठहर कर फिर तेजी संभव
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (एनएनएस) हम मानते हैं कि कनाडा की मसूर पड़ते में आ रही है, लेकिन मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल लाइन का माल बाजार में नहीं है तथा दाल मिलों की लिवाली अच्छी चल रही है। इधर बांग्लादेश नेपाल में मलका एवं दाल छांटी की कमी की खबरें आ रही है, इसलिए रैक वालों की पूछ पर अच्छी है। नई फसल आने में लंबा समय बाकी है, अभी इसकी बिजाई से सितंबर-अक्टूबर में होगी, इन परिस्थितियों को देखते हुए 6650 रुपए प्रति क्विंटल की जो बिलिटी में भाव बोल रहे हैं, यह शीघ्र ही 6800 रुपए बन सकती है।
Urad: should sell and purchase the stock constantly
New Delhi, 03 October (NNS): The stock of urad has not been available to the traders because the stock has been constantly selling from Chennai on the other hand, the loading of the stock reported to be constant, in these circumstances, there is no possibility of long up trend in the prices at the current level. However, the prices of its dal dhoya and chilka have been ruling at the higher level. Therefore, the market mein improve after the increment in the demand, but presently, the prices of urad SQ and FAQ remained stable at Rs 8200 and Rs 7225 per quintal respectively. It is profitable to trade the stock at the current level.
उड़द-खरीदने बेचते रहिए
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (एनएनएस) उड़द का स्टॉक किसी व्यापारी के पास नहीं है, क्योंकि सबको आभास है, कि माल चेन्नई से लगातार बिकवाल आ रहे हैं। उधर रंगून से भी लोडिंग जारी है, इन सारी परिस्थितियों में वर्तमान भाव की उड़द में लंबी तेजी का व्यापार आगे तक नहीं करना चाहिए। हालांकि नीचे वाले भाव में दाल धोया एवं छिलका के पड़ते लग रहे हैं अत: जैसे ही ग्राहकी निकलेगी, आगे चलकर बाजार सुधर सकता है, लेकिन फिलहाल उड़द एसक्यू 8200 रुपए एवं एफ ए क्यू 7225 रुपए प्रति क्विंटल से ज्यादा बढ़ने की गुंजाइश नहीं है। वर्तमान भाव में इस बार मजूरी का ही काम ठीक रहेगा।
Moong: will be the shortage of best quality stock
New Delhi, 03 October (NNS): the production of moong reported to be high ask for the quality but there is a shortage of tulai quality moong as the quality of the stock seems superior and the best qualities of has been available for chilka because the cutting should be good, in this situation, the prices of moong have been available at Rs 7000/7500 per quintal. The trade should not be done at the long uptrend. The inferior quality stock also ruling at Rs 4000/6500 per quintal. The prices of this stock may shows strong trend but the great should not be done at the long uptrend because the quality of upcoming crop reported to be superior.
मूंग-बढ़िया माल की कमी
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (एनएनएस) मूंग का उत्पादन क्वांटिटी के रूप में जबरदस्त हुआ है, लेकिन क्वालिटी बढ़िया नहीं होने से तलाई क्वालिटी मूंग की शॉर्टेज बन गई है तथा दाल छिलका के लिए भी बढ़िया मूंग चाहिए, क्योंकि कटिंग अच्छी होनी चाहिए। इन परिस्थितियों में 7000/7500 रुपए प्रति कुंतल के बीच की मूंग अभी बाजार और बढ़ सकता है, लेकिन बहुत लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। हलके भारी माल 4000/6500 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे हैं, इन मालों में मामूली मजबूती आ सकती है, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए, क्योंकि आने वाली फसल जबरदस्त बता रहे हैं।
Tur: no risk at the current level
New Delhi, 03 October (NNS): The production of domestic tur and Rangoon tur reported to be good in the country. Here, lemon tur has been selling at Rs 6550 per quintal, whereas, the sale of dal Dali seems unfavourable, despite all this, the prices should heavy downfall and the prices have been ruling at the higher level in all the markets, due to this, there is noisk in the trade at the current level. However, the trade of tur declined by 50% as the pea prices seems feeble. On the other hand, the dal of Shivpuri, Katni and Hathras line also selling the stock at the sluggish rates which will not let the stock of Delhi Narela Rai kundali and Bawana to sell in the markets. Therefore, there is no possibility of long uptrend in the prices.
तुवर-वर्तमान भाव में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (एनएनएस) तुवर का उत्पादन घरेलू तथा रंगून दोनों ही देश में बहुत बढ़िया है तथा लेमन तुवर यहां 6550 रुपए में बिकवाल आ रहे हैं, जबकि दली हुई दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है। इन सब के बावजूद भी अब निचले भाव आ चुके हैं, इसमें किसी भी मंडी से पड़ता नहीं है, इसलिए व्यापार में रिस्क नहीं है। हालांकि मटर सस्ती होने से इसके व्यापार में लगभग 50 प्रतिशत की कमी आ गई है। दूसरी ओर शिवपुरी कटनी एवं हाथरस लाइन की दाल सस्ते भाव में बिक रही है, जो दिल्ली नरेला राई कुंडली बवाना आदि की दाल को बिकने नहीं दे रही है। अत: लंबी तेजी सोच कर नहीं।
Gram desi: no risk at the current level
New Delhi, 03 October (NNS): The gram desi of Australia has been available at the sluggish rates for October and November shipments but the stock has not been available for Rajasthan and Maharashtra, due to this, it is profitable to purchase the stock at th lower level during the previous days. The average prices of dal and churi of Australia is being available at the bullish rates, due to this, the prices of gram Rajasthan showed heavy uptrend, due to this, the prices of gram Rajasthan on standing motor also ruling at Rs 5830 per quintal and the upcoming stock also being available at Rs 6000 per quintal, due to this, the market may show heavy uptrend. No new imported stock will likely to arrive before November.
देसी चना- यहां से बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (एनएनएस) हम मानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के माल सस्ते पड़ते के अक्टूबर-नवंबर शिपमेंट के मिल रहे हैं, लेकिन पाइपलाइन में राजस्थान एवं महाराष्ट्र के माल नहीं है, कर्नाटक में स्टॉक मिलिंग के अनुरूप नहीं है, इसलिए पिछले दिनों की आई गिरावट में अब खरीद करना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया के माल में दाल एवं चूरी का एवरेज मिलाकर पड़ता महंगा बैठ रहा है, इसलिए राजस्थानी चने की मांग बढ़ गई है। यहां 5830 रुपए खड़ी मोटर में व्यापार राजस्थानी चने का हो रहा है तथा आने वाले माल 6000 से ऊपर के पड़ते के मिल रहे हैं, इसलिए यहां से बाजार तेज लग रहा है। नवंबर से पहले कोई विदेशी चना आने वाला नहीं है।
Rajma chitra: should sell the stock at the higher level
New Delhi, 03 October (NNS): The prices of rajma chitra have been ruling atbthe higher level, but the arrival pressure showed heavy uptrend from the producing markets. On the other hand, the new rajma chitra will unload in the first fortnight of October. Therefore, the prices of rajma chitra may not show uptrend because of the weak support of demand and the stock has been available at the sluggish rates from China. The sowing of domestic crop reported to be high, in these circumstances, the China’s and Varun stock also being traded as per the needs at the current level.
राजमां चित्रा-बढ़े भाव में बेचिए
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (एनएनएस) वर्तमान में राजमां चित्रा के भाव, नीचे भाव से बढ़ जरूर गए हैं, लेकिन वर्तमान भाव में उत्पादक मंडियों से नया राजमां चित्रा का दबाव बढ़ने लगा है। उधर अक्टूबर के पहले पखवाड़े में नया राजमां चित्रा चीन का भी उतर जाएगा। अत: अब बढ़ने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि ग्राहकी का समर्थन भी नहीं मिल रहा है तथा चीन से आने वाले माल इस बार सस्ते पड़ते के हैं। घरेलू फसल की बिजाई भी अधिक हुई है, इन सारी परिस्थितियों में वरुण एवं चीन के माल में वर्तमान भाव में जरूर का व्यापार करना चाहिए।
Gram kabuli: No sale at every price
New Delhi, 03 October (NNS): No new crop of gram kabuli will likely to arrive in the near future. Most of the traders are waiting for the prices to go up, due to this, it is profitable to sell the stock at yh current level and both the consuming industries and the distributive markets are not purchasing the stock at the current level, due to this reason, there is a shortage of the stock for the consumption in the pipeline, due to this reason, the prices of gram kabuli Maharashtra also ruling at Rs 63/66 per kg despite the lack of demand. The prices may show uptrend after the increment in demand. Presently, it is profitable to purchase the stock at the current level during the coming days.
काबुली चना-किसी भाव में बिक्री नहीं
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (एनएनएस) काबुली चने की निकट में कोई फसल आने वाली नहीं है। अधिकतर कारोबारी मंदे की धारणा में बैठे हुए हैं, इसलिए अपना माल काटते चले जा रहे हैं तथा खपत वाले उद्योग एवं वितरक मंडियां भी मंदे की धारणा में माल नहीं ले रही है, जिस कारण पाइपलाइन में खपत के लिए माल नहीं है। यही कारण है कि ग्राहकी नहीं होने के बावजूद काबुली चने के भाव महाराष्ट्र के माल के 63/66 रुपए प्रति किलो हो गए। जैसे ही ग्राहकी निकलेगी और जल्दी तेजी लग रही है। वर्तमान भाव में माल खरीदना चाहिए।
Pea: may not show more downfall
New Delhi, 03 October (NNS): In Mumbai, the prices of spot stock of Canada also being quoted at are 3050/3060 per quintal and the prices of upcoming crop also ruling at Rs 3100 per quintal. Now, the traders are not selling the stock at the current level. On the other hand, huge amount of stock has been selling at the lower level from the markets of North India and the prices of desi stock has been ruling at the higher level as compared to the imported stock. Now, the consumption of pea will remain good for some days. Whereas, the importers are not purchasing the stock illegally, but they are constantly selling the stock. The consumption of eastern states reported to be high, on seeing this, the market may show uptrend during the coming days.
मटर-अब और नहीं घटेगी
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (एनएनएस) कनाडा के मुंबई में हाजिर माल के 3050/3060 रुपए प्रति कुंतल बोल रहे है। तथा आने वाले माल के भाव 3100 रुपए में बेचू आ गए हैं। अब इन भावों में ज्यादा बिकवाल नहीं आ रहे हैं। दूसरी ओर उत्तर भारत की मंडियों में काफी माल मंदे भाव के कट चुके हैं तथा विदेशी माल से देसी माल के भाव ऊंचे हो गए हैं। अभी कुछ दिन तक मटर की खपत अच्छी रहेगी। वहीं पीछे से आयातक हाजिर में माल नहीं मंगा रहे हैं, बल्कि अपना माल निपटाने में लगे हुए हैं। पूर्वोत्तर राज्यों की जबरदस्त खपत है, इसे देखते हुए मटर का आगे चलकर बाजार बढ़ जाएगा।
Guar gum: no more downfall
New Delhi, 03 October (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum reduced by Rs 50 to Rs 8750/8850 per quintal due to the weak demand from the gum powder manufacturers. Guar prices also remained under pressure at Rs 4900/4950 per quintal because of the weak offtake. In Hisar, it’s prices also being available at Rs 4750/4950 per quintal in loose. The prices of guar October delivery showed downfall because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.
ग्वार गम-अधिक मंदा नहीं
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग घटने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 50 रूपये घटकर 8750/8850 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। उठाव कमजोर होने ग्वार के भाव भी 4900/4950 रुपए प्रति कुंतल पर दबे रहे। हिसार में ग्वार के भाव 4750/4800 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से ग्वार अक्टूबर डिलीवरी में गिरावट रही। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।
