New Delhi, 13 June (NNS): The production and the quality of the kharif maize reported to be weak in UP and Bihar, on seeing this, both the small and the big companies are purchasing the stock for the storage, due to this reason, the stock of maize and Bihar is being traded between Rs 2050/2090 and 2100/2150 per quintal respectively. It is also true that huge amount of stock has not been arriving, but there is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the buying from the companies. The prices of wheat have been ruling at the higher level along with the millet, due to this, the stock of maize is being profitable at the current level. This year, the mills are not purchasing the stock at the higher level due to the waiting of decrement in the prices.
मक्की- व्यापार करते रहिए
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस) यूपी-बिहार में गर्मी वाली मक्की का उत्पादन एवं क्वालिटी दोनों ही बढ़िया आया है, इसे देखकर छोटी बड़ी कंपनियां निरंतर स्टॉक के लिए माल खरीद रही हैं। यही कारण है कि यूपी में मक्की 2050/2090 रुपए तथा बिहार में मक्की 2100/2150 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रही है। हम मानते हैं कि स्टाक के माल प्रचुर मात्रा में अभी नहीं हो पाये हैं, लेकिन कंपनियों की खरीद को देखते हुए अभी और घटने की भी गुंजाइश नहीं है। गेहूं के भाव ऊंचे हैं, बाजरे के भाव भी उपर हैं, इसलिए मकई में वर्तमान भाव पर स्टॉक लाभदायक रहेगा। इस बार मंदे के इंतजार में स्टार्च मिलें मक्की की खरीद ज्यादा नहीं कर पाई हैं।
Wheat: weak supply in the markets
New Delhi, 13 June (NNS): The government has been purchasing the sock of wheat, but the government is being reach to the purchase target due to the weak arrivals in the producing markets. Now, the traders are also selling the stock at the higher level in the private sector, due to this reason, around 270 lakh metric tonnes of the stock is being purchase in the central pool. The traders are also storing the stock in the producing markets. On the other hand, the farmers have also stored the stock on seeing the previous uptrend in the prices, due to this reason, there is no possibility of more downtrend in the prices and the further uptrend and downtrend depends on the sale of the government. Therefore, it is profitable to sell the stock at the higher level.
गेहूं -मंडियों में आपूर्ति घटी
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस) सरकार द्वारा गेहूं की खरीद किया जा रहा है, लेकिन उत्पादक मंडियों में आवक टूट जाने से खरीद लक्ष्य पूरा होना पूरी तरह संभव हो गया है। अभी प्राइवेट सेक्टर में कारोबारी ऊंचे भाव पर खरीद कर रहे हैं, जिस कारण गेहूं की खरीद केंद्रीय पूल हेतु मुश्किल से 270 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचने की संभावना है। उत्पादक मंडियों में कारोबारी माल रोक लिए हैं। दूसरी ओर पिछली तेजी को देखकर किसान भी माल रोक लिए हैं, जिस कारण अभी मंदे की गुंजाइश नहीं है तथा आगे की तेजी मंदी सरकार की बिक्री पर निर्भर करेगी। अत: गेहूं में जहां लाभ मिलता हो, माल बेचना चाहिए।
Fine rice: possibility to increase after the stability
New Delhi, 13 June (NNS): The new stock of sathi paddy has been started arriving in the markets of UP and Uttaranchal, but the crop has not been ready yet and the arrivals also seems weak. In contrary to this, the yield of paddy also reported to be weak. On the other hand, the enquiry of old stock has been started increasing from both the domestic traders and the exporters, due to which, the market may gain by Rs 250/300 per quintal during the last one week and the prices may increase by Rs 400/500 per quintal after the stability in the prices during the last two to four days Here, the demand of both rice sela 1718 and 1509 sela along with its steam has also been started increasing constantly. On the other hand, the consumption of basmati rice showed uptrend due to the new export deals.
बारीक चावल-ठहराव के बाद फिर तेजी संभव
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस) हम मानते हैं कि यूपी उत्तराखंड की मंडियों में साठी धान की आवक शुरू हो गई है, लेकिन उसकी पकाई बढ़िया नहीं बैठ रही है तथा मंडियों में आवक भी अनुकूल नहीं है। उधर धान में यील्ड कम बैठने की खबर मिल रही है। दूसरी ओर घरेलू एवं निर्यातको की पुराने मालों में पूछ परख आने लगी है, जिससे बाजार पिछले एक सप्ताह के अंतराल 250/300 रुपए प्रति कुंतल बढ़ गए हैं तथा आने वाले समय में दो-चार दिन ठहराव के बाद फिर 400/500 रुपए की तेजी लग रही है। यहां चावल 1718 एवं 1509 सेला व स्टीम दोनों में पैकिंग वालों की मांग निकलने लगी है। उधर चर्चा है कि निर्यात सौदे जो हुए हैं उसमें ताज बासमती की भी खपत बढ़ गई है।
Millet: will be profitable after the decrement in the prices
New Delhi, 13 June (NNS): The new crop of satha millet has been started arriving constantly, whereas, the traders are purchasing the stock of new millet constantly from Hathras, Mathura, Raya, Ijlaaz and Kair line. The price of old stock of sathi paddy reduced by Rs 50/60 to Rs 2290/2300 per quintal in the Mauli Barwala reach. There is still four months left in the arrival of the new stock, before this, both the old and the new stock has not been available in the markets. The arrival pressure will likely to remain high during the coming 20 days, on seeing this, the prices may decrease by Rs 50/75 per quintal, but the prices of wheat have been ruling at the higher level, due to which, the market will be profitable after the decrement of Rs 50 per quintal.
बाजरा-घटने के बाद फिर लाभ देगा
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस) साठी बाजरे की आवक अब होने लगी है। उधर हाथरस, मथुरा, राया, इजलास खैर लाइन में माल जो आ रहा है, वहां कारोबारी फिर खरीद करने लगे हैं। साठी बाजरे के प्रभाव से पुराने माल के भाव 50/60 रुपए घटकर मौली बरवाला पहुंच में 2290/2300 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। नई मुख्य फसल आने में अभी 4 महीने का समय बाकी है, उससे पहले नया पुराना माल लगभग समाप्त हो चुका है। हम मानते हैं कि अगले 20 दिनों तक बाजरे का दबाव और बढ़ेगा, इसे देखते हुए इसमें 50/75 रुपए और घटने की गुंजाइश है, लेकिन गेहूं मक्की के भाव ऊंचे चल रहे हैं, जिससे 50 रुपए घटने के बाद फिर बाजार लाभ दे जाएगा।
Masoor: prices may increase after some time
New Delhi, 13 June (NNS): The stock of Canada has been started unloading at the Indian ports, due to which, the importers are selling the stock after the decrement of Rs 20/30 per quintal. Here also, in Bilti, the masoor which was being sold at Rs 6740/6750 per quintal, now, its prices remained stable at Rs 6640/6650 per quintal and the sale of its dal and malka seems unfavourable, due to this, the prices will likely to remain stable at the same level. The prices of imported stock also ruling at the higher level, despite all this, the prices held stable at the same level owing to the weak consumption of its dal in the summer season.
मसूर-अभी ठहरकर तेजी आएगी
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस) कनाडा के चले हुए माल भारतीय बंदरगाहों पर उतर गए हैं, जिससे मुंदड़ा पोर्ट पर 20/30 रुपए घटाकर आयातक माल बेच रहे हैं। यहां भी बिल्टी में जो मसूर हाल ही में 6740/6750 बिक गई थी, उसके भाव 6640/6650 रुपए रह गए हैं तथा दाल व मलका की बिक्री अनुकूल नहीं होने से कुछ दिन अभी ठहराव लग रहा है। मानते हैं कि विदेशी माल भी वर्तमान भाव से पड़ते में नहीं आ रहे हैं, इन सब के बावजूद भी गर्मी में मसूर दाल की खपत कम हो जाने से अभी कुछ दिन ठहराव लग रहा है।
Urad: lack of sale
New Delhi, 13 June (NNS): The import prices of maize have been ruling at the higher level and no new crop of urad will likely to arrive in the near future, despite all this, the sale of its dal chilka and dhoya does not seems favourable, due to this, the market may fluctuates by Rs 2 per kg during the last some days. However, there is a shortage of stock in all the mills and the unloading of the stock also seems weak in Chennai and there is no possibility of long uptrend in the prices due to the weak trade of stored stock, but there is no possibility of more downtrend in the prices at the current level. There is still long time left in the arrival of the new stock, due to this reason, the traders will get profit at every price during the near future.
उड़द-अभी बिक्री की कमी
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस) हालांकि उड़द के आयात पड़ते अभी भी काफी महंगे लग रहे हैं तथा निकट में कोई फसल भी आने वाली नहीं है, इन सब के बावजूद भी दाल छिलका एवं धोया की बिक्री अनुकूल नहीं होने से बाजार पिछले कुछ दिनों से दो रुपए ऊपर नीचे चल रहा है। हालांकि किसी भी दाल मिल में स्टॉक ज्यादा नहीं है तथा चेन्नई में भी ज्यादा माल उतरने वाला नहीं है, तथापि स्टॉक का व्यापार नहीं होने से अभी कुछ भी ज्यादा तेजी लम्बी नहीं लग रही है, लेकिन वर्तमान भाव से घटने की भी गुंजाइश नहीं है। नई फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है, जिस कारण हर भाव में कारोबारी को मजूरी मिलती रहेगी।
Moong: no uptrend due to the new stock of kharif season
New Delhi, 13 June (NNS): The new crop of moong has been started arriving constantly in UP, Bihar, Jharkhand and MP and the all-round sowing of the crop seems high due to its higher prices, due to this reason, the stock is being traded between Rs 7800/8200 per quintal as quality wise. The inferior dhoya quality stokc also being sold at the lower level. The prices have not showed long uptrend due to the arrivals of the stock from Rajasthan alongwith the higher production, due to this, the trade should be done according to the needs. The sale of its dal dhoya and chilka seems unfavourable and the sale will likely to be weak during the next month, in these circumstances, it is profitable to sell the stock at the current level.
मूंग- गर्मी के नए माल से तेजी नहीं
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस) नई मूंग, यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश से लगातार आ रही है तथा ऊंचे भाव होने से बिजाई भी चौतरफा अधिक हुई है। यही कारण है की क्वालिटी अनुसार मूंग भी इस समय 7800/8200 रुपए प्रति क्विंटल के बीच मिल रही है। हल्के पुराने माल धोया के मतलब वाले और मंदे बिक रहे हैं। मूंग का उत्पादन इतना अधिक है कि राजस्थान के माल आने से पहले लंबी तेजी आने नहीं देगा, इसलिए जरूरत के अनुसार ही व्यापार करना चाहिए। दाल धोया एवं छिलका की बिक्री अनुकूल नहीं है, अगले महीने से बिक्री में और कमी आ जाएगी, इन परिस्थितियों में पहले अपना माल बेचना चाहिए।
Tur: market will likely to remain high
New Delhi, 13 June (NNS): The domestic production of tur remained at 35 lakh metric tonnes, due to this, the consumption seems high. The reality is that the stock of Mojambik, Malawai and Sudan also being traded at the higher level, whereas, its dal also being sell at the lower level as compared to the lemon, due to this reason, the all-round demand of lemon tur seems high. The despiratory charges improved by Rs 2 per kg due to the arrivals of the spot stock from Chennai, due to this reason, the prices of lemon tur also improved by Rs 4 to Rs 119.50 per kg.
तुवर-आगे बाजार तेज होगा
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस) तुअर का घरेलू उत्पादन घट कर 35 लाख मीट्रिक टन रह जाने से खपत के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। वास्तविकता यह है कि इस बार मोजांबिक मालावी एवं सूडानी तुवर पड़ते में ऊंची बिक रही है, जबकि उसकी दाल लेमन से सस्ती बिकती है। यही कारण है कि लेमन तुवर की मांग चौतरफा बढ़ गई है। चेन्नई से हाजिर माल मंगाने पर 2 रुपए का डिस्पेरेटी लग रहा है, इस वजह से 119.50 रुपए प्रति किलो की लेमन तुवर में आगे चलकर 4 रुपए का लाभ मिल जाएगा।
Gram desi: shortage of stock in the markets
New Delhi, 13 June (NNS): The trade of gram reported to be high in the spot shipments from Australia despite the weak import duty during the previous days, due to this reason, the importers are not much interested. Here, the production of the stock seems weak in the markets of Rajasthan, MP and Maharashtra owing to the heavy domestic production, due to this reason, there is no decrement in the roots. The market showed downfall due to the profit taking selling after the heavy uptrend in the prices during the coming days, but the trade of gram will be profitable at Rs 7100 per quintal at the current level.
देसी चना-मंडियों में माल की कमी
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस) सरकार द्वारा पिछले दिनों आयात शुल्क कम कर दिए जाने के बावजूद भी ऑस्ट्रेलिया से हाजिर शिपमेंट में चने का व्यापार महंगा हो रहा है। इसी वजह से आयातक ज्यादा रुचि नहीं दिख रहे हैं। इधर घरेलू उत्पादन में भारी कमी होने से राजस्थान मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र की मंडियों में अब घट गई है, इस वजह से जड़ में मंदा नहीं है। पिछले महीने की आई भारी तेजी के बाद मुनाफा वसूली बिकवाली आने से बाजार घट जरूर है, लेकिन वर्तमान भाव 7100 के चने की लिवाली में व्यापार लाभदायक ही रहेगा।
Rajma chitra: shortage of demand
New Delhi, 13 June (NNS): There is a heavy shortage of rajma chitra demand in the markets. It is also true that both the desi and the imported stock has not been available in the markets. Apart from this, the import prices have been ruling at the higher level from the current level from all the countries like Brazil and China. There is still long time left in the arrival of the new stock, in these circumstances, the demand seems weak at the current level and the stock of Brazil which was being sold at Rs 126/128 per kg and now, its prices may reach to Rs 138/140 per kg.
राजमां चित्रा-अभी ग्राहकी की कमी
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस) राजमां चित्रा के व्यापार में ग्राहकी की भारी कमी बनी हुई है। हम मानते हैं की देसी-विदेशी माल का स्टॉक ज्यादा नहीं है तथा ब्राजील चीन एवं अन्य किसी भी देश से आयात करने पर पड़ता वर्तमान भाव से मंहगा लग रहा है। नयी फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है, इन परिस्थितियों में वर्तमान के भाव, ग्राहकी नहीं रहने से चल हैं, ग्राहकी निकलते ही राजमां चित्रा ब्राजील का जो 126/128 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, यह 138/140 रुपए बन जाएगा।
Gram kabuli: no more fluctuations
New Delhi, 13 June (NNS): This year, huge amount of stock has also been stored in the markets due to the weak prices in the international markets and higher production cost. Here, the stock of Maharashtra also being sold at Rs 85/88 per kg due to the weak demand. The best quality stock also being quoted at Rs 90 per kg, whereas, the stock of Karnataka also ruling at Rs 105/107 per kg. Now, the consumption will likely to remain weak during the near future and the appropriate amount of stock has also been available in Karnataka which is being stable at the same level to the farmers and the producing markets, in these circumstances, there is no possibility of long uptrend in the prices. Presently, the prices may fluctuates by Rs 2/3 per kg during the last some days.
काबुली चना-ज्यादा घट बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस) काबली चने का उत्पादन अधिक होने तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नीचे भाव होने से मंडियों में इस बार स्टॉक जमा हो गया है। यहां ग्राहकी कमजोर होने से महाराष्ट्र के माल 85/88 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी के अनुसार बिक रहे हैं। बढ़िया माल 90 रुपए भी बोल रहे हैं, जबकि कर्नाटक का 105/107 रुपए के आसपास बिक रहा है। अभी निकट भविष्य में कोई विशेष खपत होने वाली नहीं है तथा कर्नाटक में इस बार माल पूरा पड़ा है, जो किसानों एवं कच्ची मंडियों में रुका है इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए आगे चलकर काबुली चने में लंबी तेजी की गुंजाइश नहीं है और फिलहाल कुछ दिनों तक दो-तीन रुपए ऊपर नीचे भाव चलेंगे।
Pea: no trade of more uptrend
New Delhi, 13 June (NNS): Presently, huge amount of stock has also been lying to the big distributive markets along with the availability of both the production and the consumption due to the import policy of the government. The desi and the imported stock of pea also being sold at Rs 44/46 per kg in the markets of UP. Here, the filtered stock also ruling at Rs 51/55 per kg according to the brand. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the availability of the imported stock.
मटर-ज्यादा तेजी का व्यापार न करें
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस) सरकार के उदार आयात नीति के चलते मटर के उपलब्धि उत्पादक व खपत के साथ-साथ बड़ी वितरक मंडियों में प्रचुर मात्रा में जमा हो गया है यूपी की मंडियों में देसी विदेशी माल 44/46 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहे हैं। यहां छनी हुई मटर 51/55 रुपए प्रति किलो ब्रांड के हिसाब से पैकिंग में बिक रही है। देसी-विदेशी माल की उपलब्धि को देखते हुए ज्यादा तेजी की गुंजाइश नहीं है।
