New Delhi, 13 July (NNS): In UP, the stock of maize is being traded at Rs 2200/2250 per quintal in Haryana and Punjab reach. Both the small and the big companies started purchasing the stock because huge amount of stock has been consumed in the ethanol companies during the previous days and the government is focusing on the production of ethanol, due to this reason, the market has been increasing constantly from the season till now. The prices have been ruling at the higher level in Biha, due to this, there, the stock has been selling out in Bengal and Nepal. Here, the buying seems good at the higher level and the shipments also seems continuous, in these circumstances, the trade of maize will be profitable in the near future.

मक्की- वर्तमान भाव में खरीदते रहिए

नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस) यूपी में मक्की का व्यापार हरियाणा पंजाब पहुंचने 2200/2250 रुपए प्रति क्विंटल में होने लगा है। छोटी बड़ी सभी कंपनियां खरीदने में जुट गई है, क्योंकि एथेनॉल कंपनियों में पिछले दिनों माल काफी खप गए थे तथा सरकार का एथेनॉल उत्पादन में ज्यादा जोर दिया जा रहा है। यही कारण है कि बाजार सीजन से अब तक धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं। बिहार में ऊंचे भाव हो चुके हैं, जिससे वहां का माल बंगाल नेपाल ही जा रहा। इधर निर्यात के भी ऊंचे पर अच्छी लिवाली  है तथा शिपमेंट भी सुनने में आ रहे हैं, इन परिस्थितियों में मक्की का व्यापार लगातार लाभ देता रहेगा।

Wheat: downfall due to the arrival pressure of the stock

New Delhi, 13 July (NNS):The production of wheat reported to be high and the procurement has crossed the target in the central pool, due to this, the prices of wheat for mill quality reduced by Rs 20/25 to Rs 2770/2790 per quintal. It is being traded at Rs 2540/2580 per quintal in the markets of UP. The all-round arrivals of wheat has been started increasing, due to this, the demand showed uptrend from the roller flour mills at the higher level during the previous week, due to this, its prices went down by Rs 20/25 per quintal, but the prices may not show more downfall during the near future.

गेहूं-आवक के प्रेशर से मंदा

नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने एवं केंद्रीय पूल में खरीद लक्ष्य को पार करने से आवक बढ़ने से 20/25 रुपए घटकर 2770/2790 रुपए प्रति कुंतल मिल क्वालिटी गेहूं यहां ठहर गया है। यूपी की मंडियों में 2540/2580 रुपए तक का व्यापार होने लगा है। गेहूं की चौतरफा आवक बढ़ने से बढ़े भाव में पिछले सप्ताह रोलर फ्लोर मिलों की मांग से 20/25 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट आ गई थी, लेकिन अब यहां से और मंदा नहीं लग रहा है।

Fine rice: prices may increase again

New Delhi, 13 July (NNS): The exporters of rice are inactive now due to the war between Iran, Israel and America, but the ways of other countries are opened now and this year, the production of paddy declined by 37/38 percent. On the other hand, the stock of Indian rice has been selling at the lower level. The stored stock has been selling out constantly and huge amount of deals of July and August have been done to the exporters. Presently, the prices of paddy 1509 sela and sela 1718 also descended by Rs 400/600 to Rs 8100/8200 and Rs 8500/8600 per quintal respectively during the last 5/6 days due to the constant buying from the exporters. These deals have been done of the sacks stock. Here, the prices of rice steam 1401 also ruling at Rs 9400/9500 per quintal. The milling prices of paddy have been ruling at the higher level, on seeing this, the market may increase during the near future.

चावल बारीक- फिर तेजी आएगी

नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस) ईरान अमेरिका युद्ध शुरू होने से चावल के निर्यातक निष्क्रिय हो गए हैं, लेकिन अन्य देशों के रास्ते भी खुले हुए हैं तथा धान का उत्पादन इस बार 37-38 प्रतिशत कम हुआ है। वहीं भारतीय चावल सबसे सस्ता बिक रहा है, स्टॉक के माल निकलने एवं निर्यातकों के पास जुलाई-अगस्त शिपमेंट के काफी सौदे हुए हैं। फिलहाल निर्यातकों की लिवाली से 5-6 दिनों से कम होने से 400/600 रुपए घटकर 1509 सेला 8100/8200 रुपए एवं 1718 सेला चावल 8500/8600 प्रति कुंतल में लगातार खरीद कर रहे है। यह सौदे बोरियों के माल के हुए हैं। इधर 1401 स्टीम चावल 9400/9500 रुपए तक रह गए हैं। धान से मिलिंग पड़ता महंगा है, इसे देखते हुए फिर बाजार और तेज हो जाएगा।

 

Millet: no logic of downfall

New Delhi, 13 July (NNS):The trade of millet has been improving constantly. We believe that there is a shortage of stock  and the kharif crop has been started arriving in the markets of Western UP and Rajasthan and the traders are purchasing the stock at every price after the increment in the prices during the previous days and its prices have been ruling at Rs 2080/2100 per quintal. In mauli and barwala reach, it is being traded at Rs 2180/2200 per quintal. Now, there is no possibility of increment in the prices during the near future.

बाजरा-घटने का लोजिक नहीं

नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस) बाजरे का व्यापार इस समय सुधरने लगा है। हम मानते हैं कि स्टॉक भी ज्यादा नहीं है, बाजरा पश्चिमी यूपी राजस्थान में गर्मी वाला आने लगा है, उसमें भी मकई में कुछ दिनों की आई तेजी में टीम मंडियों में हर भाव में लिवाल आने लगे हैं तथा उसके भाव 2080/2100 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं। मौली बरवाला पहुंच में 2180/2200 रुपए का व्यापार हो रहा है। अभी इसमें और तेजी की संभावना है।

Masoor: will be profitable

New Delhi, 13 July (NNS): The prices of masoor have remained under pressure due to the weak demand from the domestic and the neighbouring countries during the previous week. The arrivals also showed downfall in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenganj line, due to this reason, there is no possibility of more downfall in the prices. Here, in Bilti, it is being traded at Rs 6680/6670 per quintal and the stock of Canada also being available at the lower level. Here, small masoor prices also selling at Rs 8000/9000 per quintal because the stock has not been arriving from the international markets. The prices of both masoor and its dal may not show more downfall during the near future.

मसूर-मजूरी मिलती रहेगी

नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस) गत सप्ताह मसूर में घरेलू एवं पड़ोसी देशों की मांग घटने से भाव दबे रहे। मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में मसूर की आवक घट गई है, इस वजह से और घटने की गुंजाइश नहीं है। मसूर बिल्टी में यहां 6680/6700 रुपए प्रति कुंतल बिक रही है तथा कनाडा का माल इससे सस्ता मुश्किल लग रहा है। इधर छोटी मसूर 8000/9000 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रही है, क्योंकि यह माल विदेशों से भी नहीं आने वाला है। आगे मसूर व दाल में और मंदा नहीं लग रहा है।

Urad: possibility to increase

New Delhi, 13 July (NNS): There is a shortage of the stock in the pipeline and the stock of desi urad has already been over. On the other hand, a lot of containers of urad have already been sold out during the previous days, due to this, the market showed increment and some containers will arrive during the current month, but there is a lack of stock in the mills. Here, the prices of urad FAQ and SQ also jumped by Rs 700/800 to Rs 9250 and Rs 10100 per quintal respectively. The prices of both dal dhoya and chilka improved by Rs 4/6 per kg. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level.

उड़द- और तेजी संभव

नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस) उड़द पाइपलाइन में ज्यादा नहीं है तथा देशी उड़द समाप्त हो चुकी है। उधर पिछले दिनों के काफी कंटेनर चेन्नई में निबट जाने से बाजार बढ़ गया है तथा चर्चा है कि कुछ और चालू माह में लगने वाले हैं, लेकिन दाल मिलों में माल नहीं है। यहां एफ ए क्यू 9250 एवं एस क्यू 10100 रुपए प्रति क्विंटल पर 700/800 रुपए तेज हो गई है। दाल धोया एवं छिलका में भी 4-6 रुपए किलो की तेजी आ गई है। अत: इन भावों में भी माल खरीदना चाहिए।

Moong: will remain high due to constant export

New Delhi, 13 July (NNS): The arrivals of moong reported to be high in all the states like MP, UP, Rajasthan and MP. Here, the consumption of the stock showed uptrend in China, due to this, the all-round buying seems constant from the exporters, due to this, the best quality moong of prayagraj line also quoting at Rs 8100/8200 per quintal. The tender stock of dhoya also ruling at Rs 6200/7000 per quintal. The prices have been ruling at the higher level in Bihar and Jharkhand because the stock has been started consuming in Bengal and the local markets, in these circumstances, the prices may not show more downfall from the current level.

मूंग- निर्यात से तेजी रहेगी

नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस) यूपी एमपी राजस्थान मध्य प्रदेश आदि सभी राज्यों में मूंग की आवक जोरों पर होने लगी है, इधर चीन में उनकी खपत बढ़ जाने से निर्यातकों की चौतरफा लिवाली चल रही है, जिससे बढ़िया मुंह प्रयागराज लाइन की 8100/8200 रुपए प्रति क्विंटल बोलने लगे हैं, धोया के मतलब के टेंडर वाले माल 6200/7000 रुपए के बीच बिक रहे हैं। बिहार झारखंड में ऊंचे भाव हैं, क्योंकि बंगाल एवं लोकल में खपने लगा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के मूंग में घटने की गुंजाइश नहीं है।

Tur: should purchase at the current level

New Delhi, 13 July (NNS): There is a shortage of stock in the markets, but the dalof Katni and Hathras line has been selling at the lower level. On the other hand, the prices of buttery, khesari dal and pea have been ruling at the lower level in MP, due to this, huge amount of raw stock has been lying in the markets of Bihar, Bengal, Assam and Orissa. During the previous week, its prices increased by Rs 300 per quintal due to the increment in the local demand. As a result, the prices of new lemon tur have been ruling at Rs 8100 per quintal. Here, the prices of its dal gained by Rs 200/300 per quintal. It is profitable to purchase the stock at the current level.

तुवर-अब खरीद करिए

नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस) तुवर का स्टॉक मंडियों में कम है, लेकिन कटनी एवं हाथरस लाइन की दाल एक बार फिर नीचे बिक रही है। उधर मध्य प्रदेश में बटरी, खेसारी दाल एवं मटर के भाव नीचे होने से बिहार बंगाल असम उड़ीसा की मंडियों में अब कच्चे माल ज्यादा जा रहा है। गत सप्ताह यहां भी लोकल मांग बढ़ जाने से 300 रुपए प्रति क्विंटल और बढ़ गए हैं, फलत: यहां नया लेमन तुवर 8100 रुपए प्रति क्विंटल लेमन तुवर के भाव हो गए हैं। यहां दाल के भाग 200/300 रुपए बढ़ गए हैं। इन भावों में भी माल खरीदना चाहिए।

Gram desi: shortage of stock

New Delhi, 13 July (NNS): The supply of gram desi showed downfall from the producing markets. Here, the supply of gram Australia reported to be weak, due to this, its prices have been ruling at Rs 6050 per quintal. This year, the inferior quality stock of Australia also quoting at Rs 6075/6100 per quintal. The prices of its dal also being quoted at the higher level. There is a lack of arrival  pressure of the stock, in these circumstances,  the prices of gram will likely to remain high during the near future.

देसी चना- माल की कमी

नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस) देसी चने की आपूर्ति उत्पादक मंडियों से काफी घट गई है। इधर ऑस्ट्रेलिया के चने की आपूर्ति कम हो जाने से इसके भाव 6050 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। राजस्थानी माल इस बार हल्का आने से ऑस्ट्रेलिया का 6075/6100 रुपए प्रति कुंतल बोल रहे हैं। दाल के भाव भी क्वालिटी के अनुसार तेज बोल रहे हैं। चने का प्रेशर अभी तक नहीं बना है, इन परिस्थितियों में अभी चने का बाजार और तेज होने वाला है।

Rajma chitra: possibility to increase

New Delhi, 13 July (NNS): The prices of rajma chitra improved by Rs 3/4 per kg during the previous week. The demand of Indian Brazil rajma chitra of Barsi line seems constant in the market. The prices of Indian brazil also jumped from Rs 96/98 to Rs 100/104 per kg due to the shortage of the stock in the markets. The prices of china’s stock also quoted up by Rs 4/6 per kg during the last one week. The prices have been ruling at the higher level in China, due to this, the prices of upcoming deals have been ruling at the higher level, due to this, it will likely to remain high during the near future.

राजमां चित्रा- और बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस) गत सप्ताह राजमां चित्रा में 3/4 रुपए किलो की तेजी आ गई है। बाजार में बारसी बीड लाइन का इंडियन ब्राज़ील राजमां चित्रा ही ज्यादा चल रहा है। मंडियों में स्टाक कम होने से इंडियन ब्राज़ील 96/98 से बढ़कर 100104 रुपए प्रति किलो हो गया है। चीन के माल में भी एक सप्ताह में 4/6 रुपए प्रति किलो बढ़ाकर बोल रहे हैं। चीन में ऊंचे भाव होने से आने वाले सौदे काफी महंगे पड़ रहे हैं, इसलिए फिर तेजी लग रही है।

Gram kabuli: lack of arrival pressure of the stock

New Delhi, 13 July (NNS): The sowing of gram kabuli declined by 22/23 percent due to the unfavourable weather conditions. We believe that the there is a lack of old stock in the markets, but there is a lack of arrival pressure of the stock in the markets like MP, Maharashtra, Karnataka and Andhra Pradesh. The exporters started purchasing the stock in the Indore line of MP. There is a shortage of demand in the markets, due to this, the traders of gram kabuli are facing a lot of problems, otherwise, these prices will not be visible. The unfiltered stock of Maharashtra also improved by Rs 4 to Rs 67/73 per kg. There is a lack of stock in Karnataka. On the other hand, the stock has not been available in the markets and the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the traders are not selling their stock at the current level.

काबुली चना- माल का प्रेशर नहीं

नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस) काबुली चने की बिजाई के समय प्रतिकूल मौसम से 22-23 प्रतिशत उत्पादन कम रहा है। हम मानते हैं कि पुराना माल मंडियों में काफी बचा हुआ था, लेकिन नए माल का प्रेशर महाराष्ट्र कर्नाटक आंध्र प्रदेश किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है। मध्य प्रदेश के इंदौर लाइन में निर्यातक माल पकड़ रहे है। बाजार में केवल ग्राहकी की भारी कमी के चलते काबुली चना के कारोबारियों पर चोट लगी है, अन्यथा पिछले दिनों ये भाव दिखाई नहीं देने वाले थे। महाराष्ट्र के बिना छना हुआ माल 4 रुपए बढ़कर 67/73 रुपए प्रति किलो हो गए । कारोबारी कर्नाटक में स्टॉक काफी कम रह गया है, दूसरी ओर मंडियों में समाप्त होने तथा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से काबुली चने में बेचू कम आ रहे है।

Pea: profitable at every price

New Delhi, 13 July (NNS): The stock of pea has been lying at the Indian ports, but the new crop has been consuming in September and October, despite all this, its consumption reported to be high as compared to the other pulses, due to this, the prices of pea Russia and Canada is being traded at Rs 4050 and Rs 4150 per quintal and there is no risk in the trade. On seeing these circumstances, the prices pea is being traded at Rs 4200/4300 per quintal and its trade will be profitable during the near future.

मटर- हर भाव में लाभ देगा

नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस) हम मानते हैं कि मटर का स्टॉक भारतीय बंदरगाहों पर भी कुछ पड़ा हुआ है, लेकिन नयी फसल विदेशों की सितंबर-अक्टूबर से खप रही है। इन सब के बावजूद भी मटर की खपत अन्य दालों से अधिक होने से वर्तमान भाव में जो मटर रूस की 4050 एवं कनाडा की 4150 रुपए बंदरगाहों पर बिक रही है, इसमें कोई जोखिम नहीं है। इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में यहां जो मटर 4200/4300 रुपए के आसपास बिक रही है, आगे इसमें लाभ की संभावना है।

Guar: no downfall

New Delhi, 13 July (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar rose by Rs 200 to Rs 6100/6150 per quintal due to the weak selling from the stockists and increased demand from the mills. In Ahmadabad Mandi, its prices also quoting at Rs 6050/6100 per quintal. However, in NCDEX, the prices of guar contract June delivery showed mixed trend because of the constant speculative buying and selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

ग्वार-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस) गम मिलों की मांग  निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से  जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 200 रूपये बढ़कर 6100/6150 रुपए प्रति किवंटल हो गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 6050/6100 रुपए रूपये प्रति किवंटल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली बिकवाली से एनसीडीई एक्स में ग्वार वायदा जुलाई डिलीवरी में तेज़ी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमे मंदे की संभावना कम है।