New Delhi, 18 August (NNS): The arrivals of maize have already been over from the markets of Bihar and there, the market showed uptrend due to the constant demand from the rackers. On the other hand, the arrival pressure of maize have already been over in UP, there, the supplier companies started purchasing the stock due to the constant buying from the ethanol companies, due to this, the prices of maize have been ruling at Rs 2150/2550 per quintal at the rack points. In Haryana and Punjab, the maize of Bihar is being traded at Rs 2550/2600 per quintal as per the colour and the dust. The maize of UP also selling at Rs 2350/2425 per quintal. On seeing the stock of UP, the prices will likely to remain stable at the same level during the near future.
मक्की-कुछ दिन ठहर कर तेजी आएगी
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) बिहार की मंडियों में मक्की की आवक समाप्त जाने व रैक वालों की मांग से बाजार वहां बढ़ा हुआ है। दूसरी ओर यूपी में मक्की का दबाव समाप्त होने लगा है, वहीं एथेनॉल कंपनियों के लिवाली से सप्लायर कंपनियां लगातार खरीदने में लगी हुई हैं, इसलिए मकई के भाव 2150-2250 रुपए का रैक पॉइंट पर हो गए हैं । हरियाणा पंजाब पहुंच में बिहार की मक्की 2550/2600 रुपए नमी व डस्ट के हिसाब से बिक रही है। यूपी के मक्की 2350/2425 रुपए बिक रही है, यूपी के स्टॉक को देखकर कुछ दिन ठहराव लग रहा है।
Wheat: no possibility of more downfall
New Delhi, 18 August (NNS): The production of wheat reported to be high, despite this, the demand seems high from both the roller flour mills and the flour chakkis during the previous month at the lower level and the prices showed again downfall due to the unfavourable upcountry demand of both flour, maida and suji. On the other hand, the stockists started selling out their stock because they are also expecting that the government will likely to sell their stock via OMSS, due to this, the prices have not showed downfall. Here, the prices of wheat for mill quality slipped by Rs 10 to Rs 2860/2870 per quintal. The prices have gone down by Rs 40/50 per quintal during the last 4/5 days and the prices showed downfall. Although, the gross production is around 356 lakh metric tonnes in the central pool, but the market may not increase after the decrement during the near future.
गेहूं-अब मंदा रुकने के आसार
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने के बावजूद नीचे वाले भाव में पिछले महीने रोलर फ्लोर मिलें व आटा चक्कियों की मांग बढ़ गई थी, जो आटा मैदा सूजी में चालानी मांग अनुकूल नहीं होने से दोबारा धीरे-धीरे मंदे का रूख बना हुआ है। उधर स्टॉकिस्ट अपने स्टाक बेचने लगे हैं, क्योंकि सभी को अंदेशा है कि आगे चलकर सरकारी भी सरकार द्वारा ओ एम एस एस में गेहूं बेचने लगेगी, जिससे मंदा बना हुआ है। यहां मिल क्वालिटी गेहूं 10 रुपए और घटकर 2860/2870 रुपए प्रति क्विंटल रह गया है। पिछले चार-पांच दिनों में 40/50 रुपए की गिरावट आ गई है तथा अभी और मंदा लग रहा है। यद्यपि केंद्रीय पूल में सकल 356 लाख मेट्रिक टन से कुछ ऊपर हो गई है, लेकिन जब तक खुले बाजार में गेहूं नहीं बिकेगा, तब तक घटने के बाद फिर बढ़ जाएगा।
Fine rice: good buying in sathi stock
New Delhi, 18 August (NNS): This year, the supply of paddy reduced by 62/63 percent, due to this reason, there is a shortage of the stock in the rice mills. The supply of sathi paddy 1509 also showed again downfall, due to this, its prices have been ruling at Rs 4100/4200 per quintal. The prices of rice steam 1401 have been ruling at Rs 9600/9800 per quintal and the buying of rice sela 1718 also seems constant from the exporters, due to this, its prices have been ruling at Rs 9300/9400 per quintal. The prices of rice paddy 1509 have been increasing constantly. There is a shortage of old stock in the rice mills, in these circumstances, the prices of both bold and fine stock will likely to remain high. Now, there is a shortage of both basmati paddy and rice in the rice mills.
बारीक चावल-साठी में मिलों की अच्छी लिवाली
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) इस बार धान की आपूर्ति 62-63 प्रतिशत की कमी रही है, जिस कारण राइस मिलों में धान की भारी शॉर्टेज बनी हुई है। दोबारा साठी 1509 धान की आपूर्ति घट जाने से इसके भाव 4100/4200 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं। चावल 1401 स्टीम 9600/9800 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं तथा 1718 सेला चावल में लगातार निर्यातकों की लिवाली बनी हुई है, जिससे इसके भाव 9300/9400 रुपए हो गए हैं। चावल 1509 साठी में भी लगातार बाजार बढ़ रहे हैं, पुराना सेला राइस मिलों में बहुत कम रह गया है, इन परिस्थितियों में अभी बाजार मोटे एवं बारीक दोनों तरह के चावल का बाजार और तेज रहने वाला है। अभी राइस मिलों में पुराना सभी तरह के बासमती धान एवं चावल स्टॉक में नहीं है।
Millet: possibility to increase
New Delhi, 18 August (NNS): It is true that the maize has disturbed the trade of millet, but the maize was ruling at the higher level as compared to millet before 10 years. In Mauli and Barwala reach, the millet is being traded at Rs 2200/2260 per quintal and it is ruling at Rs 2150/2160 per quintal as per the quality and there is no risk in the trade at the current level. Therefore, the trade will be profitable at the current level during the near future.
बाजरा-बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजरे के व्यापार को मक्की ने डिस्टर्ब जरूर किया है, लेकिन एक दशक पहले बाजरा, मक्की से ऊपर बिका है। वर्तमान में बाजरा मौली बरवाला पहुंच में 2200/2260 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है तथा मंडियों में 2150/2160 रुपए के बीच नमी एवं कलर के अनुसार व्यापार हो रहा है तथा इन भाव में रिस्क नहीं लग रहा है। अत: आगे चलकर लाभ दे जाएगा।
Masoor: prices may increase at the current level
New Delhi, 18 August (NNS): The supply of masoor reported to be weak in Mungaoli, Ganj Basauda, beenganj, Bhopal and Ashok Nagar line of MP, but the masoor of Canada also selling at Rs 6000/6025 per quintal in mill reach as per the quality and dust, due to this reason, the prices of desi masoor also went up to Rs 6830/6850 per quintal in Bilti. Now, there is no risk in the trade at the current level because the prices of imported stock will available at the lower level. No new crop will likely to arrive in the near future, in these circumstances, it is profitable trade at the current level during the coming days.
मसूर-वर्तमान के भाव में फिर बढ़ेगी
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) मध्य प्रदेश के मुंगावली गंज बासौदा बीनागंज भोपाल एवं अशोक नगर लाइन में मसूर की आपूर्ति कम रह गई है, लेकिन कनाडा की मसूर मिल पहुंच में 6000/6025 रुपए प्रति क्विंटल डस्ट व भुगतान कंडीशन के हिसाब से बिकने की खबर है, इस वजह से बिल्टी में देसी मसूर भी बढ़कर 6830/6850 रुपए प्रति कुंतल के बीच हो गई है। अभी भी इस भाव में कोई जोखिम नहीं लग रहा है, क्योंकि आज की तारीख में आयात करने पर भी वर्तमान भाव से सस्ता मसूर कनाडा की नहीं आएगी। दूसरी कोई नई फसल आने वाली नहीं है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में लाभ मिलने की संभावना है।
Urad: downfall due to the demand
New Delhi, 18 August (NNS): There is a shortage of Rangoon stock and the upcoming containers have already been sold out in the markets. Presently, there is a lack of demand at the current level and the stock has been lying at the higher level in the mills, due to this, the stock has been processing constantly. It is expected that the market may increase after the selling of the stored stock, due to this reason, the prices of urad SQ reduced by Rs 100 to Rs 9625 per quintal in the yesterday evening. The prices of urad FAQ also ruling at Rs 9150 per quintal, but huge amount of stock has not been available at the higher level. The reality is that the sale of its dal and chilka may increase in the near future and the traders are not quoting down the prices at the lower level and the shipments will delayed, in these circumstances, it is profitable to purchase the stock for milling.
उड़द-केवल ग्राहकी का मंदा
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) रंगूनी माल भी चेन्नई में ज्यादा नहीं है तथा आने वाले कंटेनर पहले के बिके हुए हैं। वर्तमान में ग्राहकी का सन्नाटा बना हुआ है तथा दाल मिलों में ऊंचे भाव के कच्चे माल फंसे हुए हैं, जिससे उसी की प्रोसेसिंग हो रही है। कुछ दिन स्टॉक के माल कटने के बाद फिर बाजार बढ़ जाएगा। इस वजह से कल शाम को 100 रुपए और घटकर एस क्यू के 9600 रुपए भाव रह गए थे। उड़द एफ ए क्यू 9000 रुपए बोल रहे हैं, लेकिन इसमें भी प्रचुर मात्रा में माल मिलना मुश्किल लग रहा है। वास्तविकता यह है कि आगे चलकर दाल व छिलका की बिक्री निकलने की संभावना है तथा बर्मा में ज्यादा घटाकर नहीं बोल रहे हैं तथा शिपमेंट में भी विलंब हो सकता है, इन परिस्थितियों में यहां से मिलिंग के लिए माल खरीदना चाहिए।
Moong: market will remain high
New Delhi, 18 August (NNS): The arrivals of old moong has already been over in all the markets and the arrival pressure of the stock has been started decreasing constantly. Now, there is a shortage of its stock in the private sector. The tender of government’s stock has been allotted at the lower level for MP and Rajasthan during the previous days and the arrival pressure also seems weak. The new crop will likely to arrive after a long time. The arrivals showed downfall in the markets of UP and Bihar. The new stock has been arriving from Rajasthan and the mills are purchasing the stock of dhoya stock, due to this reason, here, the prices of moong is being traded at Rs 7000/8200 per quintal in both the governmental and non-governmental godowns.
मूंग-अभी बाजार तेज रहेगा
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) मूंग की पुरानी आवक सभी मंडियों में समाप्त हो गई है, आगे नये माल का दबाव दिन प्रति दिन घटने लगा है। इसका स्टॉक भी प्राइवेट सेक्टर में अब ज्यादा नहीं है। पिछले दिनों में मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के स्टाक किए हुए सरकारी माल के टेंडर मंदे भाव में हुए थे, उसका भी दबाव कम हो गया है। नई फसल आने में अभी समय बाकी है, यूपी बिहार की मूंग वहां की मंडियों में आवक घट गई है। केवल राजस्थान का माल आ रहा है, हल्के भारी माल धोया हेतु दाल मिलें खरीद रही हैं, जिस कारण क्वालिटी के अनुसार मूंग यहां 7000/8200 रुपए प्रति कुंतल की सरकारी और गैर सरकारी बिक रही है तथा आगे कुछ और तेजी दिखाई दे रही है।
Tur: possibility to increase
New Delhi, 18 August (NNS): The prices of green vegetables have been ruling at the higher level rather than potato and the stock of tomato also selling at the lower level as compared to the previous year, despite all this, the sowing of the upcoming crop seems weak both Maharashtra and Karnataka and in Rangoon, the supply showed downfall and the prices have been quoted at the higher level amid shortage of stock, due to this reason, the prices of tur rose from Rs 8000 to Rs 8125 per quintal before two days and the market may increase after the increment in the demand. It is expected that the market may gain to Rs 8500 per quintal.
तुवर-और बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) आलू के अलावा सभी सब्जियां महंगी हो गई हैं तथा टमाटर गत वर्ष की अपेक्षा सस्ते भाव में बिकने से तुवर दाल की बिक्री प्रभावित हुई है। इन सबके बावजूद आने वाली फसल की बिजाई भी कर्नाटक महाराष्ट्र में कम हुई है तथा रंगून में आपूर्ति घटने तथा स्टॉक कम होने से ऊंचे भाव बोल रहे हैं। यही कारण है कि आगे चलकर बाजार 8000 रुपए प्रति क्विंटल 2 दिन पहले नीचे बिकने के बाद 8050 हो गया है तथा ग्राहकी निकलते ही धीरे-धीरे और तेज हो जाएगा।
Gram desi: will likely to remain high
New Delhi, 18 August (NNS): The new stock of gram desi has not been arriving from Rajasthan, due to this, here, the stock of Rajasthan also ruling at Rs 6400/6450 per quintal. Both the local and upcountry demand of dal seems weak, due to this, its prices gained by Rs 50 per quintal. The prices have been quoted at the higher level in Rajasthan, Karnataka and Maharashtra, due to this, the prices have been ruling at the higher level in Delhi. Therefore, it is profitable to purchase the best quality stock at the current rates and the productivity also seems weak in all the states.
देसी चना-तेजी कायम रहेगी
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) राजस्थान मध्य प्रदेश से चने की आवक नहीं है, जिससे यहां राजस्थानी माल बढ़कर 6400/6450 रुपए प्रति क्विंटल के बीच हो गए हैं। दाल में लोकल एवं चालानी मांग कमजोर से 50 रुपए प्रति कुंतल की आज भी तेजी दर्ज की गई है। राजस्थान कर्नाटक व महाराष्ट्र में ऊंचे भाव बोलने लगे हैं, जिससे दिल्ली का पड़ता नहीं है। अत: वर्तमान भाव पर बढ़िया चना की खरीद करते रहना चाहिए। सभी राज्यों में फसल की उत्पादकता कम बैठी है।
Rajma chitra: no fluctuations despite shortage of stock
New Delhi, 18 August (NNS): Now, both the inferior and superior quality varun stock is being traded at Rs 83/85 per kg, but the prices seems high to the prickers, due to this reason, the prices of china have been ruling at the higher level and the market has remained under pressure due to the lack of stock. Here, the stock of Indian Brazil also selling at Rs 95/100 per kg. There is a shortage of Indian Brazil stock and the new crop will likely to arrive after a long time, due to this, when the demand will increase after the increment in the demand, then the market showed uptrend. Presently, there is no risk in the trade at the lower level.
राजमां चित्रा-शॉर्टेज के बावजूद सन्नाटा
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) राजमां चित्रा में हल्के भारी वरूण माल 83 से 8 5 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहे हैं, जिससे चुगाई करने वालों को पड़ता लग रहा है। यही कारण है कि चीन के भाव महंगे होने एवं माल की कमी के बावजूद बाजार अभी दबा हुआ है। यहां ब्राज़ील 95/100 रुपए के बीच बिक रहा है। इंडियन ब्राज़ील का माल भी बहुत ज्यादा नहीं है तथा फसल आने में लंबा समय बाकी है, इसलिए कुछ दिन के गिरावट के बाद जैसे ही ग्राहकी निकलेगी, बाजार दोबारा उछल जाएगा। वर्तमान भाव में घटने का रिस्क नहीं है।
Gram kabuli: possibility to increase
New Delhi, 18 August (NNS): The unfiltered gram kabuli of Maharashtra remained stable at Rs 67/72 per kg. we believe that the demand reported to be weak in the markets, but the traders are not selling out their stock at the lower level in the producing markets. On the other hand, the prices have been ruling at the higher level, due to this, the market may increase when the situation will get normal. Here, the production seems weak in the dabra line of MP, due to this reason, here also, there is a shortage of the stock. Whereas, the crop gets adversely affected in Maharashtra, in these circumstances, the prices may increase during the near future.
काबुली चना-बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) काबुली चना महाराष्ट्र का 67/72 रुपए प्रति किलो बिना छना पर टिका हुआ है। हम मानते हैं कि बाजारों में ग्राहकी अपेक्षाकृत कम है, लेकिन उत्पादक मंडियों में कारोबारी और घटाकर बिकवाल नहीं है। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से जैसे-जैसे सामान्य स्थिति बनने लगी है, यहां भी बाजार बढ़ने लगा। इधर मध्य प्रदेश के डाबरा लाइन में इस बार उत्पादन कम आया है, जिस कारण वहां स्टाक ज्यादा नहीं बचा है, उधर महाराष्ट्र में भी फसल को नुकसान हुआ था, इन परिस्थितियों में वर्तमान वाले भाव में अच्छी तेजी लग रही है।
Pea: prices may increase after some time
New Delhi, 18 August (NNS): The arrivals of pea have already been over in the markets of MP. The prices remained stable at the same level due to the lack of demand. On the other hand, the prices have not showed downfall due to the strong demand at the lower level. This year, there is a lack of stock at the Indian ports, whereas, the demand has been started increasing at the lower level from Bihar and Jharkhand. On the other hand, there is a shortage of desi pea in Lalitpur and Jhansi line of UP and the stock has not been available at the reasonable rates from the Mundra port. Therefore, there is no risk in the trade at the current level.
मटर-ठहर कर फिर बढ़ेगा
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) मटर की आवक एमपी की मंडियों में समाप्त हो चुकी है, केवल वर्तमान में ग्राहकी नहीं होने के भाव हैं। दूसरी ओर नीचे वाले भाव में चालानी में पकड़ मजबूत होने से मंदा रुक गया है । इस बार भारतीय बंदरगाहों पर स्टॉक ज्यादा नहीं है, दूसरी ओर नीचे वाले भाव पर बिहार झारखंड की मांग दोपहर बाद निकलने लगी है वहीं यूपी के ललितपुर झांसी लाइन में भी इस बार देसी मटर नहीं है, मुंदड़ा पोर्ट से आज की तारीख में मटर मांगने पर पड़ता नहीं है। अत: वर्तमान भाव में रिस्क नहीं है।
Guar gum: limited uptrend and downfall
New Delhi, 18 August (NNS): The prices of guar gum remained weak at Rs 11700/11800 per quintal due to the constant selling from the stockists and feeble demand from the gum powder manufacturers. In Jodhpur Mandi, its prices have been quoted at Rs 6000/6050 per quintal owing to the weak selling from the stockists amid weak selling from the stockists. In the markets of Haryana, its prices remained stable at the strong level. There is no possibility of more fluctuations in the prices during the near future.
ग्वार गम-सीमित घटबढ़
नई दिल्ली, 18 अगस्त (एनएनएस) गम पावडर निर्माताओ की मांग कमज़ोर होने एवं स्टाकिस्टों बिकवाली से ग्वार गम केभाव11700/11800रुये प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 6000/6050रूपये प्रति क्विंटल बोले गए।हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव पूर्व स्तर पर मजबूत रह सकता है। आने वाले दिनों में इसमें ज़्यादा घटबढ़ की संभावना नहीं है।
