New Delhi, 05 June (NNS): The arrivals of maize reported to be at its peak level in Bihar. In UP, the prices of both maize and wheat have been ruling at the lower level, due to this reason, the big companies started purchasing the stock at the current level. The arrival pressure of the stock reported to be high in the second week as the arrivals of the crop seems delayed, in these circumstances, it is being traded at Rs 1850/1950 per quintal in Bihar and there is no possibility of increment in the prices. The maize of 13/14 percent moisture has been selling out for Bangladesh from kursela and Khidarpur. Here, the stock has been selling out constantly in Nepal because there, the prices have been ruling at the lower level. In these circumstances, there is no risk in the trade at the current level.
मक्की- व्यापार में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस) बिहार में मक्की की आवक पीक पर है। यूपी में मक्की एवं गेहूं के भाव काफी नीचे आ गए हैं, जिसकारण बड़ी कंपनियां अब खरीद करने लगी हैं। इसकी फसल देर में शुरू होने से माल का प्रेशर दूसरे सप्ताह में ज्यादा होने की संभावना है, इन परिस्थितियों में जो मक्की 1850/1950 रुपए प्रति क्विंटल बिहार में बिक रही है, इसमें और तेजी की संभावना दिखाई दे रही है। कुरसेला एवं खिदरपुर से बांग्लादेश के लिए मक्की 13-14 प्रतिशत नमी वाली जाने लगी है। इधर नेपाल में भी माल जा रहा है, क्योंकि यहां भाव सस्ते चल रहे हैं, इन परिस्थितियों में वर्तमान में यूपी की मक्की में रिस्क नहीं है।
Wheat: no more downfall
New Delhi, 05 June (NNS): The supply of wheat showed downfall in the markets due to the unfavourable weather conditions in the current week. Here, both the governmental and the non-governmental procurement has already been over because the production of wheat expected to be around 350 lakh metric tonnes which is higher than the target. Here, the prices of wheat have been ruling between Rs 2675/2700 per quintal. The stock of wheat has been selling out in the governmental and non-governmental godowns after the arrivals in the markets of MP, UP, Haryana and Rajasthan, due to this reason, the prices of wheat remained stable at the lower level. Notably, Both the inferior and superior quality stock has been selling out constantly in the markets as the buying seems convenient from the government because it is important for the government to purchase the stock from the farmers. The government has set the procurement target of 345 lakh metric tonnes, whereas, around 350 lakh metric tonnes of the stock has been available in the central pool, due to this reason, all round stockists are not purchasing the stock at the current rates, on seeing these circumstances, the market may not show downfall, but the trade should not be done at the long uptrend.
गेहूं- अब मंदा समाप्त
नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस) चालू सप्ताह में मौसम खराब होने मंडियों में गेहूं की आपूर्ति घट गई है, इधर सरकारी व गैर सरकारी अब खरीद लगभग समाप्ति की ओर है, क्योंकि सरकार को खरीद लक्ष्य से ज्यादा गेहूं यानी 350 लाख मीट्रिक टन मिल गया। यहां गेहूं 2675/2700 रुपए प्रति कुंतल के बीच घूम रहे हैं। गेहूं मध्य प्रदेश यूपी हरियाणा राजस्थान की मंडियों में जोरों पर आकर सरकारी व गैर सरकारी गोदामों में जा चुका है, जिस कारण गेहूं के भाव मंदे लिए ठहर गए हैं। गौरतलब है कि सरकारी खरीद अभी सुचारू रूप से चलने से बाजार हल्के भारी माल बिकते जा रहे हैं, क्योंकि सरकार को किसानों से खरीदना भी जरूरी था। सरकार द्वारा 345 लाख मीट्रिक टन का खरीद लक्ष्य रखा गया है, जबकि केंद्रीय पूल में 350 लाख मीट्रिक टन मिल गया है, जिस कारण चारों तरफ मंडियों स्टाकिस्ट और माल लेने से पीछे हट गए हैं, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में मंदा तो नहीं लग रहा है, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Fine rice: shortage of paddy
New Delhi, 05 June (NNS): The arrivals of basmati paddy reported to be negligible in the markets of Punjab, UP, Haryana and Rajasthan after the swamp of downfall in the prices during the previous day. Here, the arrivals have already been over in the producing markets of Satna and Jabalpur of MP. The arrivals of the crop reduced by 41/42 percent due to the heavy rainfall in the last of October. There also, the prices of rice paddy 1509 also ruling at Rs 3800/4000 per quintal as per the quality, but the stock has not been available in these prices. The reality is that almost 36/37 percent of the paddy crop gets affected due to the flood in Punjab. On the other hand, the exporters are purchasing the stock intermittently from the mills, due to this reason, the prices showed constant uptrend. Therefore, the prices of basmati rice may increase intermittently during the near future.
बारीक चावल- धान की किल्लत बढ़ी
नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस) पिछले महीने के दलदल के बाद पंजाब हरियाणा यूपी राजस्थान में बासमती प्रजाति की धान की आवक नगण्य रह गई है। इधर मध्य प्रदेश के सतना जबलपुर आदि उत्पादक मंडियों में भी धान की आवक पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। गत अक्टूबर के अंत में भारी बरसात होने से फसल 41-42 प्रतिशत कम आई है। वहां भी 3800/4000 रुपए के बीच नमी व लेंथ के हिसाब से 1509 धान चल रहा है, लेकिन माल उपलब्ध नहीं है। वास्तविकता यह है कि धान की फसल 36-37 प्रतिशत पंजाब में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई है। दूसरी ओर राइस मिलों से निर्यातक रूक रूक कर खरीद कर रहे हैं। जिस कारण चावल में बाजार सरपट तेजी की ओर बना हुआ है। अत: बासमती प्रजाति के चावल में रुक रुक कर और तेजी आएगी।
Millet: trade will be profitable
New Delhi, 05 June (NNS):There is a shortage of millet stock in the producing markets because its arrivals seems weak in all the producing areas. On the other hand, only 20 percent of the stock has been remaining in the markets, due to this reason, the stored stock has been declining rapidly in the markets of Haryana and Rajasthan. Its arrivals have already been over in the bordering areas of Dausa, Deedwana, Khatu, Nagaur along with Haryana. The prices of millet may not show more downfall due to the constant demand from Haryana and Punjab, but today, the prices of millet improved by Rs 10/15 per kg after the uptrend in the prices of maize. Now, the prices of millet cattle feed quality also ruling at Rs 2150/2180 per quintal in Haryana and Punjab reach. Presently, the prices of millet went down by Rs 50/75 per quintal during the last one week, in these circumstances, the prices of kharif maize may increase in the near future.
बाजरा- व्यापार में लाभ मिलेगा
नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस) उत्पादक मंडियों में बाजरे का स्टाक काफी कम रह गया, क्योंकि बाजरे की फसल सभी उत्पादक क्षेत्रों में कम आई है। उधर प्रयागराज लाइन में 20 प्रतिशत स्टॉक रह गया है, जिस कारण हरियाणा राजस्थान के स्टॉक तेजी से कम हो रहे हैं। बाजरे की आवक दौसा डीडवाना खाटू नागौर सहित हरियाणा की सीमावर्ती क्षेत्रों में आवक समाप्त हो गई है। हरियाणा पंजाब की मांग से मंदा रुक गया है, लेकिन मक्की में आई तेजी से बाजरा भी आज 10-15 रुपए सुर्ख हो गया है। अब वहां का माल हरियाणा पंजाब पहुंच में कैटल फीड क्वालिटी 2150/2180 रुपए प्रति कुंतल हो गई है, जबकि बढ़िया माल 2200 रुपए भी बोल रहे हैं। फिलहाल मकई में एक सप्ताह के अंतराल 50/75 रुपए की गिरावट आ गई है, इन परिस्थितियों गर्मी वाले बाजरे से पहले और तेजी नहीं है।
Masoor: possibility of again increment
New Delhi, 05 June (NNS): The supply of masoor showed downfall in Mungaoli, Ganj basauda, Saagar, Bhopal and Beenganj line of MP because of the weak arrivals of the stock due to the unfavourable weather conditions. Here, the prices of masoor Canada also ruling at the higher level because of the weak rupee against the American dollar. In Bilti, the prices of millet went up by Rs 50 to Rs 6850/6875 per quintal because of the weak arrivals from the producing markets and constant buying from the stockists. These prices are not profitable while importing the stock illegally, whereas, the prices of masoor have been ruling at the strong level of Rs 6250/6300 per quintal, due to this, the trade of masoor will be profitable at the current level.
मसूर- फिर बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस) मध्य प्रदेश के मुंगावली, गंज बासौदा, सागर, भोपाल एवं बीनागंज लाइन में मसूर की आपूर्ति अपेक्षाकृत घट गई है, क्योंकि मौसम खराब से फसल कम आई है। इस बार कनाडा की मसूर के पड़ते भी ऊंचे लग रहे हैं, क्योंकि डॉलर की तुलना में रुपया काफी कमजोर हो गया है। स्टॉकिस्टों की लिवाली आने एवं कच्ची मंडियों से आवक कमजोर होने से बाजार 50 रुपए बढ़कर 6850/6875 रुपए बिल्टी में हो गया है। अभी भी इन भावों में पीछे से माल मंगाने पर पड़ता नहीं है, उधर कनाडा की मसूर उक्त अवधि में 6250/6300 रुपए क्वालिटी अनुसार मजबूत हो गई है, इसलिए मसूर में वर्तमान भाव पर लाभ का सौदा रहेगा।
Urad: possibility of increment after the downfall
New Delhi, 05 June (NNS): The stock of urad Rangoon has been selling out in Chennai, due to this, its prices went down by Rs 100/150 per quintal, due to this, here also, the prices of urad declined by Rs 50 to Rs 8800 per quintal. Today, its prices also being quoted up by Rs 50 per quintal in the evening. Therefore, the market may gain by Rs 200/300 per quintal after the correction in the prices. Now, the new crop of urad has been started arriving in the southern parts of the country, due to this, it has not been sufficient for the local consumption. The import deals of urad has been doing from Rangoon at the higher level and the prices of rack ladings have been ruling at the higher level from Chennai, due to this, the trade of SQ quality will be profitable at the current level. The stock of FAQ also ruling at Rs 8200 per quintal. Therefore, the prices of urad may increase during the near future.
उड़द- मंदे के बाद तेजी संभव
नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस) उड़द रंगूनी माल चेन्नई में बिकवाली आने से 100/150 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट आ गई थी, जिससे बाजार यहां भी 50 रुपए घटकर 8800 रुपए प्रति कुंतल बिक गया है, आज शाम को 50 रुपए बढ़ाकर बोलने लगे हैं। अत: वर्तमान के करेक्शन के बाद आगे चलकर फिर 200/300 रुपए की तेजी लग रही है। अब दक्षिण भारत में भी नई उड़द का प्रेशर नहीं है, जिससे वहां की लोकल पूर्ति के भी अनुरूप नहीं है। उड़द के आयात सौदे रंगून से ऊंचे भाव में हो रहे हैं, चेन्नई से रैक लोडिंग के पड़ते महंगे होने लगे हैं, जिससे बाजार वर्तमान भाव का एसक्यू क्वालिटी पर आगे चलकर व्यापार लाभ दे जाएगा। एफ ए क्यू क्वालिटी के भाव 8200 रुपए चल रहे हैं। अत: उड़द में तेजी के आसार बन गए हैं।
Moong: good buying from china
New Delhi, 05 June (NNS): The new crop of moong has been started arriving from MP and the quality of all-round crop reported to be superior, despite all this, the buying of best quality stock seems constant for China, due to this, the best quality stored stock has not been selling out in the markets, due to this reason, the moong of Prayagraj line also quoting at Rs 8000/8100 per quintal. Here, the urad of Kanpur, Aita, Mainpuri, Khurja, Hathras, Itawa and Agra has been selling at Rs 7150/7350 per quintal. The medium quality stock also being available at Rs 7550/7650 per quintal. Both the inferior and superior quality stock of tender has been selling at Rs 6000/6800 per quintal. The arrivals of the stock has been started increasing in Jharkhand and Bihar. This year, the sowing of the crop seems delayed in Nawda, Kodram, Ranchi, Jahangirabad and Gaya line due to the delay in the crop and the arrivals of spotted stock also reported to be high due to the unfavourable weather conditions, in these circumstances, the prices of best quality moong may increase in the near future.
मूंग- चीन की लिवाली अच्छी
नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस) हम मानते हैं कि एमपी की नई मूंग आने लगी है तथा फसल भी चारों तरफ बहुत बढ़िया है, इन सबके बावजूद भी चीन के बढ़िया माल में लगातार लिवाली चलने से स्टॉक में बढ़िया माल नहीं जा रहा है। यही कारण है कि प्रयागराज लाइन की 8000/8100 रुपए प्रति कुंतल हो गई है, कानपुर एटा मैनपुरी खुर्जा हाथरस इटावा एवं आगरा लाइन की 7150/7350 रुपए प्रति क्विंटल के बीच यहां बिक रही है, मीडियम माल 7550/7650 रुपए भी बिकने के समाचार मिल रहे हैं, टेंडर वाले माल हल्के भारी 6000/6800 रुपए प्रति कुंतल के बीच धोया के मतलब वाले बिक रहे हैं। झारखंड एवं बिहार में मूंग की आवक बढ़ने लगी है, इस बार गेहूं की फसल लेट होने से नवादा कोडरमा रांची जहानाबाद गया लाइन में बजाई देर से हुई थी तथा अभी मौसम खराब होने से दागी माल ज्यादा आने लगा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए बढ़िया मूंग थोड़ी और बढ़ सकती है।
Tur: should purchase at the current level
New Delhi, 05 June (NNS): The tur of Maharashtra has been available to the mills at the higher level because the sale of its dal seems unfavourable. Most of the mills are purchasing less amount of stock and the sale of ready crop reported to be sluggish. Here, the prices of lemon tur also went down from Rs 8100 to Rs 8000 per quintal. The patka lemon quality dal has been selling between Rs 108/112 per kg. The market of Katni line also being quoted at the higher level, due to this reason, there, it was being traded at Rs 90 per kg, now, its prices remained at Rs 86/87 per kg. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level.
तुवर- वर्तमान भाव में खरीदिए
नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस) महाराष्ट्र की तुवर, मिलों को ऊंचे भाव में मिल रही थी, क्योंकि दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है। अधिकतर दाल मिलें पड़ते के अभाव में खरीद कम कर रही हैं, पक्के मालों की बिक्री ठंडी पड़ गई है। लेमन तुवर यहां 8100 रुपए प्रति क्विंटल नीचे में बिकने के बाद 8000 रुपए नीचे में रह गयी है। दाल की बिक्री पटका लेमन क्वालिटी 108/112 रुपए प्रति किलो के बीच चल रही है। कटनी लाइन में भी काफी बाजार तेज हो गया है, जिससे जो दाल वहां 90 रुपए बिक रही थी, उसके भाव 86/87 रुपए रह गए हैं। अत: माल अभी भी खरीदना चाहिए।
Gram desi: trade will be profitable
New Delhi, 05 June (NNS): The stock of gram Australia has not been available in the mills as per the milling and the arrivals of the stock from Rajasthan seems weak, due to this, there is a lack of rupee in the market, despite this, the prices of gram Rajasthan also selling at Rs 6050 per quintal. The sale of both dal and besan showed improved trend as compared to before in the current week, due to this, the importers are not doing new deals. Therefore, the prices will likely to remain high during the near future.
देसी चना- व्यापार लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस) ऑस्ट्रेलिया का चना, दाल मिलों में मिलिंग के अनुकूल नहीं है तथा राजस्थान के माल भी पड़ते के अभाव में कम आ रहे हैं, जिससे बाजारों में रुपए की काफी तंगी के बावजूद भी मजबूती लिए 6050 रुपए प्रति कुंटल का राजस्थानी चना बिक गया। चालू सप्ताह में दाल व बेसन की बिक्री भी पहले की अपेक्षा सुधर गई है। इसलिए आयातक नए सौदे कम कर रहे हैं। अत: दूरगामी परिणाम देसी चने में तेजी वाला लग रहा है।
Rajma chitra: possibility to increase from here
New Delhi, 05 June (NNS): Now, huge amount of rajma chitra stock has been lying in the pipeline, despite this, the arrival pressure of the stock has already been over from the Baris and Beed line, due to this, here, its prices remained stable at Rs 90/93 per kg, due to this reason, here also, the prices of rajma chitra also ruling at Rs 108/113 per kg. The market of other stock also remains close with the uptrend in the prices. Therefore, the market may increase in the near future.
राजमां चित्रा- यहां से तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस) राजमां चित्रा का स्टाक पाइप लाइन में प्रचुर मात्रा में होने के बावजूद बारसी बीड लाइन की फसल का प्रेशर चौतरफा समाप्त हो जाने से बाजार यहां 90/93 रुपए प्रति किलो पर ठहर गए है। यही कारण है कि जो राजमां चाइना में अब यहां भी 108/113 रुपए प्रति किलो का व्यापार रह गया है। अन्य मालों में भी इसी अनुपात में तेजी लिए बाजार बंद हुए। अत: अभी और तेजी आ जाएगी।
Gram kabuli: may show uptrend
New Delhi, 05 June (NNS): The production of gram kabuli reported to be weak, despite this, the market showed downfall as the huge amount of stock has been lying in the cold storages. Now, the demand from the big exporters of Indore reported to be strong from the last one week, on seeing this, the stock which is ruling at Rs 64/69 per kg, now, there is no possibility of more downfall in the prices and the market may likely to increase by Rs 10 per kg from here.
काबुली चना- फिर बढ़ने की संभावना
नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस) काबुली चने का उत्पादन कम होने के बावजूद पुराने माल का स्टॉक, कोल्ड स्टोरेज में अधिक होने से बाजार काफी नीचे आ गया था, अब इन भावों में एक सप्ताह से फिर इंदौर के बड़े निर्यातकों की पकड़ मजबूत हो गई है, इसे देखते हुए जो माल 64/69 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, इसमें अब घटने की गुंजाइश नहीं है, थोड़ा ठहरकर यहां से बाजार 10 रुपए प्रति किलो उछल सकता है।
Pea: should trade constantly
New Delhi, 05 June (NNS): There is a lack of rupee in the markets, due to this, both the local and upcountry demand of pea showed improved trend, due to this, its prices gained by Rs 50 per quintal in the Kanpur line, due to its effect, here also, white pea prices rose by Rs 100 to Rs 4350 per quintal. There is a lack of stock in Lalitpur and Jhansi line because of the weak arrivals of the crop. On the other hand, there is a lack of arrival pressure in the ports. In contrary to this, the upcountry demand of pea dal may increase after the elections in Bengal and Assam. Here, the stockists of Orissa started purchasing the stock, due to this, the market will likely to remain high during the near future.
मटर- व्यापार करते रहिए
नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस) बाजारों में रुपए की भारी तंगी होने से लोकल एवं चालानी मांग मटर में काफी सुधर जाने से 50 रुपए प्रति कुंतल कानपुर लाइन में बढ़त बन गयी है। इसके प्रभाव से यहां भी 100 रुपए बढ़कर 4350 रुपए प्रति कुंतल सफेद मटर के भाव हो गए हैं। ललितपुर झांसी लाइन में स्टॉक इस बार ज्यादा नहीं हो पाया है, क्योंकि फसल काफी कम आई है। उधर बंदरगाहों पर भी प्रेशर नहीं है। दूसरी ओर बंगाल असम के चुनाव के बाद मटर दाल की चालानी मांग बढ़ जाएगी। इधर उड़ीसा वाले भी मटर की लिवाली में आ गए हैं, जिस कारण बाजार आगे चलकर भरपूर तेज रहने वाला है।
Guar gum: less possibility to decrease
New Delhi, 05 June (NNS): The prices of guar gum remained sluggish at Rs 11500/11600 per quintal due to the weak industrial demand. In Jodhpur mandi, guar prices have been quoted at Rs 5950/6000 per quintal. In the markets of Haryana, guar prices remained stable at Rs 5750/5800 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस) औद्योगिक मांग कमज़ोर होने से ग्वार गम के भाव 11500/11600 रुपये प्रति क्विंटल पर पर सुस्त रहे। जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 5950/6000 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 5750/5800 रूपये प्रति क्विंटल टिके रहे। भविष्य मे इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
