New Delhi, 27 November (NNS): There is a swamp of downfall due to the arrival pressure of maize in the producing markets of MP and Maharashtra in the current week. We believe that the demand seems unfavourable from the ethanol companies, but the prices of maize also ruling at the higher level in the other countries, due to this, the enquiry has been started increasing in the consuming countries. The export deals may start soon, on seeing these circumstances, its stock also selling at Rs 1550/1600 per quintal in the markets of MP and there is no possibility of more uptrend in the prices. The market may increase in Maharashtra. Therefore, the market may not show downfall during the near future.

मक्की- मंदे के बादल छंटे

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) एमपी महाराष्ट्र की उत्पादक मंडियों में चालू सप्ताह मक्की का प्रेशर होने से मंदे का दलदल बना हुआ हैं। हम मानते हैं कि एथेनॉल कंपनियों की मांग अनुकूल नहीं है, लेकिन दूसरे देशों में मकई के ऊंचे भाव होने से खपत वाले देशों की मकई में पूछ पर आने लगी है। इससे ऐसा आभास हो रहा है कि निर्यात सौदे शीघ्र होने वाले हैं, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में जो मक्की मध्य प्रदेश की मंडियों में 1550/1600 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बिक रही है, इसमें जल्दी लाभ मिलने की संभावना है। महाराष्ट्र में भी मकई के भाव आगे चलकर बढ़ जाएंगे। अत: इसका मंदा समाप्त होने वाला है, ऐसा आभास हो रहा है।

Wheat: no uptrend due to constant selling

New Delhi, 27 November (NNS): The government has been selling the stock of wheat under OMSS. On the other hand, the traders have stored the stock in the producing markets and the other pricked and moisture stock has been selling out in the markets, due to this, here also, the market fell down to Rs 2750/2775 per quintal due to the panic selling. The demand from the roller flour mills seems weak from the last three to four days due to the weak demand. Both the local and upcountry demand of maida and suji reported to be weak from the roller flour mills because the mills are selling the stock at the higher level as the wheat prices seems feeble, due to this, the trade should not be done at the higher level.

गेहूं-बिकवाली से  तेजी नहीं

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) सरकार द्वारा टेंडर में ओ एम एस एस के अंतर्गत गेहूं बेचा जा रहा है,। दूसरी ओर कच्ची मंडियों के कारोबारी भी जो माल स्टॉक में रखे थे, उनकी भी नमी व डंक वाले माल बेचू आ गए, इससे यहां भी घबराहट पूर्ण बिकवाली बन जाने से बाजार टूट कर 2750/2775 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया है। ग्राहकी का पूरी तरह सन्नाटा से पिछले तीन-चार दिनों से रोलर फ्लोर मिलों की मांग पूरी तरह ठंडी पड़ गई है।  मैदा सूजी की रोलर फ्लोर मिलों से लोकल तथा चालानी मांग काफी घट गई है, क्योंकि अन्य राज्यों में गेहूं सस्ता होने से मिलों को घटाकर बेचने में भी पड़ता लग रहा है, इसलिए आगे भी ज्यादा तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Fine rice: uptrend in bold rice

New Delhi, 27 November (NNS): Huge amount of free distribution stock has been available in Eastern UP, Bihar, Bengal, Jharkhand and Assam. Apart from this, the tender prices of bold rice gained by Rs 100 per quintal and here also, the prices of all varieties of bold went up by Rs 100/150 per quintal. we believe that the stock of sela rice has been lying in the mills of Bihar and Bengal, but the prices of bold rice also being quoted at the higher level by the mills of North India as both the domestic and export demand seems feeble. On the other hand, the tender prices have been ruling at the higher level as compared to before. Apart from this, the export tender seems constant, whereas, the crop of paddy gets affected in Bihar and Eastern UP, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices of bold rice. Apart from this, the prices of fine rice may show uptrend because the crop of Punjab showed downfall.

चावल-मोटे चावल में तेजी

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) यद्यपि बिहार बंगाल झारखंड असम एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मुफ्त वितरण वाला चावल प्रचुर मात्रा में मिल रहा है, तथापि खुले बाजार में बिकने वाले मोटे चावल के टेंडर 100 रुपए ऊंचे जाने से यहां भी सभी तरह के मोटे चावलों में 100/150 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई है। हम मानते हैं कि बिहार बंगाल की राइस मिलों में सेला चावल का स्टॉक अभी पड़ा है, लेकिन चौतरफा घरेलू एवं निर्यात मांग बनी होने से उत्तर भारत की राइस मिलें भी मोटे चावल के भाव तेज बोलने लगी है। उधर टेंडर में भी भाव पहले की अपेक्षा काफी ऊंचे हो गए हैं। इसके अलावा और भी टेंडर निर्यात हेतु हुए हैं, दूसरी ओर पूर्वी यूपी एवं बिहार में धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है, इन परिस्थितियों में मोटे चावल में तेजी की गुंजाइश नहीं है। इसके अलावा बारीक चावल भी तेज रहेगा, क्योंकि पंजाब की फसल में पोल आ गई है।

 

Millet: less yields as comparatively

New Delhi, 27 November (NNS): The arrivals of millet seem constant in the markets of Haryana, Rajasthan and UP. The crop of millet gets affected in Prayagraj line, due to this reason, the per hectare productivity declined by 40 percent. In Mauli and Barwala reach, the stock of Haryana also being quoted at Rs 2100/2150 per quintal. Here, the buying seems weak from the cattle feed manufacturer companies because the prices of maize showed downfall in the markets of MP. The distillery plants are buying the stock at the sluggish rates, in these circumstances, the production may not show downfall, but the prices may not show uptrend till the maize prices will not increase. The crop gets affected in Prayagraj line due to the constant rainfall because the ready crop seems destroyed.

बाजरा-पिछेती में यील्ड कम

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) पश्चिमी यूपी हरियाणा राजस्थान में बिकवाली के प्रेशर से पिछले एक सप्ताह के अंतराल बाजरे में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की भारी गिरावट आ गई थी। मौली बरवाला पहुंच में 2050/2100 रुपए प्रति क्विंटल उक्त दोनों राज्यों का बाजार नीचे में रह गया था। प्रयागराज लाइन में पिछले दिनों की आई भारी बरसात से फसल चौपट हो गई है तथा वह माल बहुत ही कम निकल रहा है, इसे देखते हुए पश्चिमी यूपी एवं हरियाणा राजस्थान के बाजरे में यहां से भरपूर लाभ मिलने की संभावना बन गई है तथा पूरे देश में बाजरे के उत्पादन में काम से कम 32-33 प्रतिशत की कमी की संभावना बन गई है। हरियाणा राजस्थान एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बाजरा आने लगा है, जिससे मौली बरवाला पहुंच में 2140/2150 रुपए प्रति कुंटल का व्यापार हो रहा है।

Masoor: possibility to increase after some time

New Delhi, 27 November (NNS):  The masoor of Canada has been arriving at the higher prices, but there is a shortage of the stock in Mungaoli, Ganj basauda, Saagar and Bhopal line. Apart from this, the buying seems good from the mills. There is a shortage of dal malka and chanti in Nepal and Bangladesh, due to this, the enquiry from the rackers seems good. The new crop will likely to arrive after a long time. Its sowing has already been done, on seeing these circumstances, in Bilti, its prices have been quoted at Rs 6925 per quintal and it may rose to Rs 7100 per quintal during the coming days.

मसूर-ठहर कर तेजी संभव

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि कनाडा की मसूर पड़ते में आ रही है, लेकिन मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल लाइन का माल बाजार में नहीं है तथा दाल मिलों की लिवाली अच्छी चल रही है। इधर बांग्लादेश नेपाल में मलका एवं दाल छांटी की कमी की खबरें आ रही है, इसलिए रैक वालों की पूछ पर अच्छी है। नई फसल आने में लंबा समय बाकी है, अभी इसकी बिजाई होकर निबटी है, इन परिस्थितियों को देखते हुए 6925 रुपए प्रति क्विंटल की जो बिलिटी में भाव बोल रहे हैं, यह भविष्य में 7100 रुपए बन सकती है।

Urad: should sell at the higher level

New Delhi, 27 November (NNS): There is a shortage of the stock to all the traders because the selling seems constant from Chennai. On the other hand, the loading of the stock seems constant from Rangoon, in these circumstances, the trade should not be done at the long uptrend. However, the stock of dal dhoya and chilka has been available at the higher rates, due to this reason, here, the prices of urad SQ and FAQ also gained by Rs 100 to Rs 7900 and Rs 7200 per quintal respectively due to the strong demand from the mills. Now, it is profitable to trade as per the needs and the trade should be done at the current level.

उड़द-अब बढ़े भाव में बेचिए

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) उड़द का स्टॉक किसी व्यापारी के पास नहीं है, क्योंकि सबको आभास है, कि माल चेन्नई से लगातार बिकवाल आ रहे हैं। उधर रंगून से भी लोडिंग जारी है, इन सारी परिस्थितियों में वर्तमान भाव की उड़द में लंबी तेजी का व्यापार आगे तक नहीं करना चाहिए। हालांकि नीचे वाले भाव में दाल धोया एवं छिलका के पड़ते लग रहे हैं, जिस कारण दाल मिलों की पकड़ मजबूत होने से यहां 100 रुपए बढ़कर एस क्यू 7900 रुपए एवं एफ ए क्यू 7200 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है, अब इन भाव में जरूर का ही व्यापार करना चाहिए। इस बार मजूरी का ही व्यापार ठीक रहेगा।

Moong: shortage of best quality stock

New Delhi, 27 November (NNS): The production of moong reported to be high as per the quantity, but there is a shortage of the stock as its quality seems weak  and the superior quality moong also needed for dal chilka because its cutting should be good, in these circumstances, the prices of moong may gain to Rs 7000/7600 per quintal, but the trade should be done after a long uptrend. Both the inferior and superior quality stock also selling at Rs 4800/6800 per quintal. The prices showed uptrend in current week, but the the trade should not be done at the long uptrend.

मूंग-बढ़िया माल की कमी

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) मूंग का उत्पादन क्वांटिटी के रूप में जबरदस्त हुआ है, लेकिन क्वालिटी बढ़िया नहीं होने से तलाई क्वालिटी मूंग की शॉर्टेज बन गई है तथा दाल छिलका के लिए भी बढ़िया मूंग चाहिए, क्योंकि कटिंग अच्छी होनी चाहिए। इन परिस्थितियों में 7000/7600 रुपए प्रति कुंतल के बीच की मूंग अभी बाजार और बढ़ सकता है, लेकिन बहुत लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। हलके भारी माल 4800/6800 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे हैं। इन मालों में चालू सप्ताह में मजबूती आई है, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Tur: no risk in the trade

New Delhi, 27 November (NNS): The upcoming domestic and Rangoon crop of tur does not seems favourable due to the constant rainfall during the previous days, due to this reason, the prices of lemon tur jumped from Rs 6350 to Rs 7000 per quintal. The sale of dal dali showed improved trend as compared to before. The prices reported to be at the higher level as comparison to the review year and the prices have been ruling at the higher level in all the markets, due to this, there is no risk in the trade at the current level.  However, its trade declined by 35/36 percent as the pea seems weak. The dal of shivpuri and Katni line also selling at the sluggish rates, but the market may show uptrend as compared to before. Therefore, the trade should be done as per the needs during the coming days.

तुवर-व्यापार में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) तुवर की आने वाली फसल घरेलू तथा रंगून दोनों ही देश में पिछले दिनों की बरसात से अनुकूल नहीं है, जिस कारण नीचे में लेमन तुवर यहां पिछले महीने 6350 रुपए बिकने के बाद वर्तमान में 7000 रुपए हो गई है। दली हुई दाल की बिक्री भी पहले की अपेक्षा सुधर जाने से मजबूत हो गई है। गत वर्ष की तुलना में अभी भी निचले भाव पर आ गए हैं, इसमें किसी भी मंडी से पड़ता नहीं है, इसलिए व्यापार में रिस्क नहीं है। हालांकि मटर सस्ती होने से इसके व्यापार में लगभग 35-36 प्रतिशत की कमी आ गई है। शिवपुरी कटनी एवं हाथरस लाइन की दाल सस्ते भाव में बिक रही है, लेकिन पहले की अपेक्षा वहां भी बाजार बढ़ गए हैं। अत: व्यापार करना चाहिए।

Gram desi: no downfall from here

New Delhi, 27 November (NNS): The gram desi of Australia has been available for October and November shipments, but there is a shortage of Rajasthan’s and maharashtra’s stock in the pipeline and the crop also seems delayed. The stock has not been available for the milling in Karnataka, due to this, it is profitable to purchase the stock after the downfall in the prices during the previous days. The quantity of dal seems weak in the stock of Australia, due to this, the milling prices have been ruling at the highr level as compared to before, due to this, the demand of gram Rajasthan reported to be at the higher level. Here, the prices of gram Rajasthan on standing motor also being traded at Rs 5730/5740 per quintal and the upcoming stock has been available at the higher level, due to this, the trade should not be done at the higher level during the near future.

देसी चना-यहां से मंदा नहीं

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के माल सस्ते पड़ते के अक्टूबर-नवंबर शिपमेंट के मिल रहे हैं, लेकिन वहां की फसल लेट होने के साथ-साथ पाइपलाइन में राजस्थान एवं महाराष्ट्र के माल नहीं है, कर्नाटक में स्टॉक मिलिंग के अनुरूप नहीं है, इसलिए पिछले दिनों की आई गिरावट में अब खरीद करना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया के माल में दाल का कश कम बैठ रहा है, जिससे मिलिंग पड़ता महंगा बैठ रहा है, इसलिए राजस्थानी चने की मांग बढ़ गई है। यहां 5730/5740 रुपए खड़ी मोटर में व्यापार राजस्थानी चने का हो रहा है तथा आने वाले माल इससे ऊपर के पड़ते के मिल रहे हैं, इसलिए यहां से बाजार और मंदा नहीं लग रहा है।

Rajma chitra: no uptrend in the roots

New Delhi, 27 November (NNS): The prices of rajma chitra showed downfall at the current level because the importers are selling the unloaded stock of China at the lower level. The arrival pressure of rajma chitra has been started increasing from the producing markets. The unloaded stock of China also selling at Rs 98/100 per kg. The new stock of China will likely to be unload soon, due to this,  it is profitable to sell the stock at the current level. Apart from this, the rajma chitra of Barsi line will likely to arrive after a month and new deals also being available from China. There, its prices also ruling at $950/1000 per tonne and the sowing of barsi line also reported to be high. Therefore, it is profitable to trade  at the current level.

राजमां चित्रा- जड़ में तेजी नहीं

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) वर्तमान में राजमां चित्रा के भाव काफी नीचे आ गए हैं, क्योंकि चीन के उतरे हुए माल आयातक घटाकर बिकवाल आ गए हैं। उत्पादक मंडियों से देशी राजमां चित्रा का भी दबाव बढ़ने लगा है। मुंबई में चीन का उतरा हुआ माल 98/100 रुपए प्रति किलो में  बेचू आ रहे हैं। नया राजमां चित्रा चीन का आगे भी उतरने वाला है, इसलिए अब इन भाव में बेचते रहना चाहिए। इसके अलावा एक महीने बाद बारसी लाइन का राजमां चित्रा भी आने लगेगा तथा चीन से नये सौदे सस्ते पड़ने लगे हैं। वहां 950/1000 डॉलर प्रति टन भाव चल रहे हैं, बारसी लाइन में फसल की बिजाई भी अधिक हुई है। अत: चीन के माल में वर्तमान भाव पर जरूरत का ही व्यापार करना चाहिए।

Gram kabuli: unfavourable sale

New Delhi, 27 November (NNS): No new crop of gram kabuli will likely to arrive in the near future. Most of the traders are waiting for the prices to decrease, due to this, it is profitable to sell the stock at the current level, due to this reason, the producing markets have been ruling at the higher level. Here also, the prices of gram kabuli of Maharashtra improved to Rs 62/65 per kg. Presently, it is profitable to purchase the stock as per the needs.

काबुली चना- बिक्री अनुकूल नहीं

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) काबुली चने की निकट में कोई फसल आने वाली नहीं है। अधिकतर कारोबारी मंदे की धारणा में बैठे हुए हैं, इसलिए अपना माल काटते चले जा रहे हैं, जिस कारण उत्पादक मंडियां तेज हो गई हैं। यहां भी काबुली चने के भाव सुधर कर महाराष्ट्र के माल के 62/65 रुपए प्रति किलो हो गए। वर्तमान भाव में माल खरीदना चाहिए।

Pea: may not show more downfall

New Delhi, 27 November (NNS): In Mumbai, the prices of spot stock of Canada have been quoted at Rs 3300/3350 per quintal and the upcoming stock also quoting at Rs 3400 per quintal. Now, the selling seems weak in these prices. On the other hand, huge amount of stock has already been sold out at the lower level in the markets of North India and the prices of desi stock also ruling at the higher level as compared to the imported stock. Now, the consumption of pea will remain good. On the other hand, the importers are  purchasing the stock in spot, but they started selling out their stock. The consumption reported to be high in the eastern parts of the country, on seeing this, the prices will remain high during the coming days.

मटर-और नहीं घटेगी

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) कनाडा के मुंबई में हाजिर माल के 3300/3350 रुपए प्रति कुंतल बोल रहे है। तथा आने वाले माल के भाव 3400 रुपए बोल रहे हैं। अब इन भावों में ज्यादा बिकवाल नहीं आ रहे हैं। दूसरी ओर उत्तर भारत की मंडियों में काफी माल मंदे भाव के कट चुके हैं तथा विदेशी माल से देसी माल के भाव ऊंचे हो गए हैं। अभी कुछ दिन तक मटर की खपत अच्छी रहेगी। वहीं पीछे से आयातक हाजिर में माल नहीं मंगा रहे हैं, बल्कि अपना माल निपटाने में लगे हुए हैं। पूर्वोत्तर राज्यों की जबरदस्त खपत है, इसे देखकर आगे तेज लग रहा है।