New Delhi, 18 May (NNS): The arrival pressure of new crop of maize has been started arriving in Begusarai, Jamalpur, Gugudi and Mansi line of Bihar. There, it’s prices also ruling at Rs 1850/1950 per quintSl and in Haryana and Punjab reach, it is ruling at Rs 2200/2250 per quintal as per the quality, but the traders are doing all -round buying due to the arrivals of dry stock. There, the stock has been going constantly in the starch Mills as the stock has been available at the reasonable rates. The old stock of MP has already been sold out in the markets. In Bihar, the traders are selling the old stock at the higher level as its quality seems superior. Here, the new crop of maize has been started arriving in the Gonda, Behrauch and Kannauj line of UP, but the trade should not be done at the higher level.

मक्की- बिहार में आवक बढ़ी

नई दिल्ली, 18 मई (एनएनएस) मक्की की नई फसल बिहार के खगड़िया बेगूसराय जमालपुर गुगुड़ी मानसी लाइन में प्रेशर में आने लगी है। वहां भाव मंडियों में 1850/1950 रुपए प्रति क्विंटल के बीच चल रही है तथा नमी के हिसाब से हरियाणा पंजाब पहुंच में 2200/2250 रुपए प्रति क्विंटल में व्यापार हो रहा है, लेकिन माल सूखा आने से चौतरफा कारोबारी स्टॉक के लिए खरीद कर रहे हैं। वहां सीधे पड़ता लगने से स्टार्च मिलों में ही माल जा रहा है। पुराना माल एमपी का निपट गया है, बिहार में भी क्वालिटी बढ़िया होने से पुराने माल के बढ़ा कर बेचू आ रहे हैं। इधर यूपी के गोंडा बहराइच कन्नौज लाइन में नई मक्खी आने लगी है इसलिए निकट में तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Wheat: prices may increase after some time

New Delhi, 18 May (NNS):  The prices of wheat slipped to Rs 2680/2720 per quintal due to the increased demand from the flour chakkis and the roller flour mills at the lower level during the last some days. The arrival pressure of maize showed uptrend in all the markets of the states rather than MP and UP, due to this reason, the loading of the stock seems high in the markets of North India, but the government has increased the procurement target from 303 lakh metric tonnes to 345 lakh metric tonnes. Apart from this, the procurement of broken and damaged stock also improved from 6 percent to 20 percent. Here, almost 70 percebt of the wet discolour stock has already been purchased, due to this reason, the prices will increase after some time despite the increment in procurement.

गेहूं- तेजी आने में समय लगेगा

नई दिल्ली, 18 मई (एनएनएस) गत सप्ताह गेहूं में फिर से नीचे वाले भाव में भी रोलर फ्लोर मिलों तथा आटा चक्कियों की मांग निकलने रुपए घटकर 2680/2720 रुपए प्रति कुंतल रह गए है। मध्य प्रदेश यूपी को छोड़कर अन्य राज्यों की मंडियों में गेहूं का दबाव बढ़ गया है, जिस कारण वहां से अब धीरे-धीरे उत्तर भारत की मंडियों के लिए लोडिंग बढ़ गई है। फसल चौतरफा बढ़िया है, लेकिन सरकार द्वारा खरीद लक्ष्य 303 से बढ़कर 345 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। इसके अलावा जो टूटे एवं डैमेज माल 6 प्रतिशत तक खरीद किया जा रहा था, इसकी क्वांटिटी बढ़कर 20 प्रतिशत कर दी गई है। इधर भीगे हुए डिस्कलर माल 70 प्रतिशत तक खरीद होने लगी है, जिससे गेहूं की खरीद अधिक रहने के बावजूद लंबी तेजी में अभी समय लगेगा।

Fine rice: profitable at the lower level

New Delhi, 18 May (NNS): Both the local and upcountry demand of both basmati paddy and rice reported to be sluggish during the previous week, due to this, there is a swamp of downfall in the prices. The prices of basmati rice sela 1509 and sela 1718 also dropped down by Rs 300 to Rs 7600/8000 and Rs 8000 per quintal respectively. Similarly, the stock of rice steam also being quoted down in the same ratio. Apart from this, there is a shortage of all varieties of basmati rice, despite this, the traders arw doing profit taking selling, due to this, it’s prices went down by Rs 250/300 per quintal. We believe that both the export and domestic demand reported to be sluggish, but the trade should be done at the lower level and the market may increase in future. Presently, it is expected that the market may decrease, but there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

बारीक चावल- घटे भाव फिर लाभ देंगे

नई दिल्ली, 18 मई (एनएनएस) गत सप्ताह बासमती धान एवं चावल में लोकल एवं दिसावरी मांग पूरी तरह ठंडी पड़ जाने से एक बार फिर मंदे का दलदल बन गया है। चालू सप्ताह के अंतराल 300 रुपए और टूटकर 1509 सेला औसतन 7600/7000 एवं 1718 सेला 8000 रुपए प्रति कुंतल रह गया है। 1401 स्टीम चावल भी इसी अनुपात में घटाकर बोला गया। इधर सभी तरह के बासमती धान में भी स्टाक कम होने के बावजूद मुनाफा वसूली बिकवाली आ गई है, जिससे 250/300 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट आ गई है। हम मानते हैं कि निर्यात एवं घरेलू मांग पूरी तरह ठप पड़ गई है, लेकिन घटे भाव में एक बार फिर व्यापार करना चाहिए, आगे चलकर बाजार बढ़ जाएगा। फिलहाल लोगों के मानसिकता मंदे में जरूर आ गई है, लेकिन और घटने की गुंजाइश नहीं है।

Millet: no more downfall

New Delhi, 18 May (NNS): This year, the sowing of kharif millet seems weak in Hathras, Mathura and Jaya line and the farmers have sown huge amount of stock, due to this reason, the old stock has been started decreasing constantly, due to this, the consumption of millet seems unfavourable, but there is no possibility of downfall in the prices, but the trade should not be done at the higher level, due to this reason, in Mauli and Barwala reach, it is being traded at Rs 2070/2180 per quintal. It is being traded at Rs 2100/2120 per quintal as per the quality. Therefore, the stock should not be purchased at the current level.

बाजरा- अब मंदा नहीं

नई दिल्ली, 18 मई (एनएनएस) गर्मी वाला बाजरा हाथरस मथुरा जाया लाइन में इस बार बिजाई कम हुई है, किसानों ने मूंग की बिजाई ज्यादा किया है। यही कारण है कि पुराने बाजरे में धीरे-धीरे मांग सुधरने लगी है। इस बार मक्की के भाव नीचे चल रहे हैं, इसलिए बाजरे की खपत अनुकूल नहीं है, लेकिन वर्तमान भाव पर घटने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि मुख्य फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है। यही कारण है कि 2070/2180 रुपए प्रति क्विंटल मौली बरवाला पहुंच में बाजरे का व्यापार हो रहा है। मंडी में 2100/2120 रुपए के बीच नामी व डस्ट के हिसाब से बाजार बिक रहा है। अत: इन भावों अब खरीद करना चाहिए।

Masoor: should purchase at the current level

New Delhi, 18 May (NNS): The supply of masoor declined by 26 percent in Mungaoli, Saagar, Bhopal and BeenaGanj line as compared to the same period of the previous year. In Bilti, it’s prices gained by Rs 100 to Rs 6800/6850 per quintal owing to the constant buying at the lower level. Notably, the sale of both dal Malka and Chanti showed improved trend from the last one week. On the other hand, there is a lack of rupee in the markets, due to this, the traders started purchasing the stock, due to this, the market showed uptrend and the trade should purchase at the current level on seeing the supply in the markets.

मसूर- वर्तमान भाव में खरीदिए

नई दिल्ली, 18 मई (एनएनएस) मसूर की मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल बीनागंज लाइन में, गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 26 प्रतिशत आपूर्ति कम हो रही है, पिछले दिनों की आई गिरावट के बाद गत सप्ताह भाव में लिवाली चलने से बाजार 100 रुपए बढ़कर बिल्टी में 6800/6850 रुपए प्रति कुंतल भाव रह गए हैं। कनाडा के माल भी 50 रुपए बढ़ कर 6150/6200 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह से दाल मलका एवं छांटी की बिक्री बहुत ही सुधर गई है। दूसरी ओर बाजारों में रुपए की भारी तंगी होने से दाल मिलें भी  माल खरीदने लगी हैं, जिससे बाजार बढ़ गया है,  आगे की मंडियों में आपूर्ति को देखते हुए वर्तमान भाव में मसूर की खरीद करनी चाहिए।

Urad: no more downfall

New Delhi, 18 May (NNS): In Chennai, the arrivals of urad has been started arriving in Chennai from Rangoon, due to this, the prices of urad SQ went down by Rs 50/60 to Rs 8850 per quintal due to the unfavourable demand of Dal chilka and dhoya, but today, it is being traded at Rs 8900 per quintal. The stock of urad FAQ also being quoted at Rs 8300 per quintal. The trade should not be done at the lower level on seeing the proves of Rangoon because there, it’s prices reduced by $10/15 per tonne during the last two days. On the other hand, the crop will likely to arrive in Andhra Pradesh and Karnataka and it is being consume in the local markets.

उड़द- अब और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 18 मई (एनएनएस) रंगून से उड़द चेन्नई में पिछले एक सप्ताह के अंतराल ज्यादा लग गई थी, जिस कारण माल की डिलीवरी होने तथा दाल छिलका व धोया की मांग अनुकूल नहीं होने से 50/60 रुपए घटकर उड़द एस क्यू 8850 रुपए प्रति कुंतल नीचे में बिक गया था, लेकिन आज सुधरकर 8900 रुपए का व्यापार हो गया। उड़द एफ ए क्यू के भाव भी 8300 रुपए बोल रहे हैं। अब यहां से रंगून के पड़ते को देखते हुए और मंदा नहीं लग रहा है, क्योंकि वहां 2 दिन में 10-15 डॉलर प्रति टन की हाजिर शिपमेंट में तेजी आ गई है। दूसरी ओर जो फसल आंध्र प्रदेश कर्नाटक में आई है, वह लोकल में ही खप रही है।

Moong: should trade as per the needs

New Delhi, 18 May (NNS): The old moong of MP is being traded at Rs 7000/7600 per quintal as per the quality. The inferior quality stock also ruling at Rs 6500/6800 per quintal. The new crop will likely to arrive after some time and the stock of Rajasthan has already been sold out in the markets, on seeing these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices because the sale of its Dal chilka and dhoya seems unfavorable as comparatively and there is a lack of rupee in the markets during the coming days.

मूंग- जरूरत का ही व्यापार करिए

नई दिल्ली, 18 मई (एनएनएस) मध्य प्रदेश की पुरानी मूंग, जो टेंडर में बिकी है, वही आकर के यहां 7000/7600 रुपए प्रति कुंतल के बीच अलग-अलग क्वालिटी के अनुसार बिक रही है। हल्के माल 6500/6800 रुपए के बीच यहां चल रहे हैं। नई मूंग आने में थोड़ा सा अभी विलंब लगेगा, राजस्थान के माल काफी निपट गए हैं, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में मंदे की गुंजाइश तो नहीं है, लेकिन अभी जरूरत का ही व्यापार करना चाहिए, क्योंकि दाल छिलका एवं धोया की बिक्री अपेक्षाकृत कम है तथा बाजारों में रुपए की भारी तंगी चल रही है।

Tur: no possibility of downfall

New Delhi, 18 May (NNS): The prices of tur gained by Rs 150 to Rs 8100 per quintal due to the good demand from the mills during the previous week. Later on, it’s prices corrected by Rs 50 per quintal in the weekend. The production of tur reported to be around 51/52 lakh metric tonnes as compared to the previous 40/42 lakh metric tonnes due to the favourable weather conditions. Presently, the prices of lemon tur went up by Rs 150 to Rs 8100 per quintal owing to favourable sale of its Dal, after this, it is being traded at Rs 8050 per quintal, but the prices may increase due to the higher prices in the international markets and lack of supply in the markets.

तुवर- घटने की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 18 मई (एनएनएस) गत सप्ताह तुवर में दाल मिलों की मांग अच्छी होने से 150 रुपए बढ़कर 8100 रुपए प्रति कुंतल पर जा पहुंची। तत्पश्चात सप्ताहांत में 50 रुपए का करेक्शन आ गया। तुवर में इस बार प्रतिकूल मौसम होने से बीते वर्ष रबी व खरीफ सीजन को मिलाकर उत्पादन 51-52 लाख मीट्रिक टन की तुलना में हुई फसल 40-42 लाख मीट्रिक टन रह गयी है। वर्तमान में दाल की बिक्री अनुकूल होने से लेमन तुवर के भाव 150 रुपए और बढ़कर 8100 रु ऊपर में बिककर 8050 रुपए प्रति क्विंटल रह गया है, लेकिन मंडियों में आपूर्ति की भारी कमी होने तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से और तेजी लग रही है।

Gram desi: lack of arrival.pressure in the markets

New Delhi, 18 May (NNS): The arrivals of gram desi reported to be weak in the markets of Rajasthan, Maharashtra and MP. On the other hand, the upcountry sale of its Dal and besan showed improved trend. At Lawrence Road, the prices of gram desi on standing motor ascended by Rs 300 to Rs 5800 per quintal. The arrivals have not showed uptrend in Bikaner, Nohar, Bhadra, Sawai, Madhopur line. In MP, it’s arrivals have not showed downfall and the mills of Akola and Jalgaon line has been purchasing from the Akola and Jalna line of Maharashtra, in these circumstances, there is no possibility of more increment in the prices during the near future.

देसी चना- कहीं भी प्रेशर नहीं

नई दिल्ली, 18 मई (एनएनएस) गत सप्ताह देसी चने की आवक राजस्थान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र की मंडियों में अनुकूल नहीं रही, दूसरी ओर दाल व बेसन की बिक्री चालानी में सुधर गई है। जिसका करण 300 रु बढ़कर 5800 रु प्रति कुंतल लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में राजस्थानी चना बिक गया है। बीकानेर नोहर भादरा एवं सवाई माधोपुर लाइन में आवक नहीं बढ़ पा रही है। मध्य प्रदेश में पहले ही आवक टूट चुकी है तथा महाराष्ट्र के अकोला जालना लाइन से माल अकोला जलगांव की दाल मिलें खरीद रही है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में और तेजी की संभावना दिखाई दे रही है।

Rajma chitra: higher prices in the markets

New Delhi, 18 May (NNS): the demand of rajma showed uptrend from the last 6/7 days due to the constant demand from the prickers and the stockists, due to this reason, the stock of Indian Brazil gained to Rs 90/95 per kg as per the quality. The stock of China also being quoted up in the same ratio. In the international markets, the import prices have been ruling at the higher level. Presently, there is a shortage of stock in the Beed and Barsi line, due to this reason, there is no possibility of increment in the prices. The deals of import deals reported to be weak from China. Therefore, the market may increase after sometime.

राजमां चित्रा- मंडियों से पड़ता नहीं

नई दिल्ली, 18 मई (एनएनएस) राजमां चित्रा में स्टाकिस्टों तथा चुगाई वालों की मांग पिछले 6-7 दिनों से बढ़ गई है, जिस कारण इंडियन ब्राज़ील तेज होकर 90/95 रुपए प्रति किलो के बीच हो गया है। चीन के माल में भी इसी अनुपात में तेजी आ गई है। विदेशों से आयात पड़ता महंगा लग रहा है, वर्तमान बीड बारसी लाइन से भी ज्यादा माल नहीं आ रहा है, इस वजह से आने वाले समय में और तेजी की संभावना प्रबल हो गई है। इधर चीन से इस बार आयात सौदे भी इंडियन ब्राजील को देखकर कम हुए हैं। अत: ठहर कर दोबारा बाजार तेज हो जाएगा।

Guar: possibility to increase

New Delhi, 18 May (NNS): The prices of guar gained by Rs 50 to Rs 5750/5800 per quintal due to the increased demand from the mills. In Ahmadabad mandi, its prices also ruling at Rs 5700/5750 per quintal. In NCDEX, the prices of guar contract May delivery showed mixed tend amid constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to increase during the coming days.

ग्वार-तेजी की संभावना

नई दिल्ली, 18 मई (एनएनएस) गम मिलों की मांग निकलने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 50 रूपये बढ़कर 5750/5800 रुपए प्रति किवंटल हो गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5700/5750 रुपए रूपये प्रति किवंटल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली बिकवाली  से  एनसी डीई एक्स में ग्वार वायदा मई डिलीवरी में मिश्रित रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार बढ़ सकता है।