New Delhi, 01 January (NNS): The demand of maize showed improved trend from the consuming companies during the current week, due to this reason, the market may increase from here. The reality is that the big companies have started procuring the stock in the markets of MP and its demand has been increasing constantly. On the other hand, the ethanol companies are purchasing the bold rice at the current level because the government has made it mandatory to consume 40 percent of the stock, due to this reason, the prices of maize have been ruling at Rs 1700/1800 per quintal. The demand of maize showed improved demand from the poultry industry. Therefore, the market may increase gradually during the coming one or two days.
मक्की-कंपनियों की मांग सुधरी
नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस) चालू सप्ताह मक्की में बड़ी खपत वाली कंपनियों की मांग पूरी तरह सुधर गई है, जिस कारण बाजार यहां काफी बढ़ गये हैं। वास्तविकता यह है कि मध्य प्रदेश की मंडियों में लगातार बड़ी कंपनियों के खरीद फिर से शुरू हो गई है, उनकी मांग में तेजी आने लगी है। उधर चावल मोटा एथेनॉल कंपनियां खरीद रही है, क्योंकि सरकार ने 40 प्रतिशत उसकी खपत करने का अनिवार्य कर दिया है, इस वजह से मक्की के भाव मंडियों में 1700/1800 रुपए प्रति कुंतल पर चल रहे हैं। पोल्ट्री उद्योग की मांग भी काफी सुधर गई है। अत: धीरे धीरे तेजी आ जाएगी।
Wheat: no possibility of long uptrend
New Delhi, 01 January (NNS): The government has not been selling the stock of wheat via OMSS, due to this reason, it is being available after the increment of Rs 90/100 per quintal in both the roller flour mills and the flour mills during the last 10 days of the private sector, due to this reason, the prices of wheat also ruling at Rs 2890/2900 per quintal as per the quality. Huge amount of stock has been lying in both the governmental and non-governmental godowns. Therefore, the trade should not be done at the long uptrend.
गेहूं-और लंबी तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस) सरकार द्वारा अभी गेहूं की बिक्री ओएमएसएस के माध्यम से बंद कर दी गई है। जिस कारण प्राइवेट सेक्टर में 10 दिन के अंतराल अंतराल 90/100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर गेहूं रोलर फ्लोर मिलों व आटा चक्कियों को उपलब्ध हो रहा है। यही कारण है कि गेहूं के भाव 2890/2900 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार यहां रह गए हैं। सरकारी व गैर सरकारी गोदामों में गेहूं का भारी स्टॉक पड़ा हुआ है। अत: लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिये।
Fine rice: prices may increase after some time
New Delhi, 01 January (NNS): The demand of paddy from the rice mills showed strong trend at the lower level due to the sluggish rates in the states of North India. Its prices went down by Rs 200/250 per quintal from the last three to four days. The prices of rice on standing motor also declined by Rs 300/500 per quintal and the prices may not decrease from here because the crop of paddy gets affected due to the previous rainfall and the harvesting also seems disrupted, in these circumstances, it is profitable to purchase the stock of basmati rice at the current level. The trade of bold rice should be done at the current rates because almost 50 percent of the crop gets destroyed in the layland area.
बारीक चावल-ठहरकर फिर तेजी संभव
नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस) उत्तर भारत के राज्यों में धान की आपूर्ति घटने से नीचे भाव में राइस मिलों की पकड़ मज़बूत होने से मंदे को विराम लग गया है। पिछले तीन-चार दिनों के अंतराल 200/250 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आ गई है। चावल भी क्वालिटी अनुसार 300/500 रुपए तक खड़ी मोटर में घटाकर व्यापार होने की खबर है, आगे भी अब यहां से मंदे की भी गुंजाइश नहीं है, क्योंकि पिछेती बरसात से धान की फसल को भारी नुकसान हो गया है तथा कटाई भी बाधित हुई थी, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव पर सभी तरह के बासमती प्रजाति के चावल की खरीद करनी चाहिए। मोटे चावल में भी व्यापार करते रहना चाहिए, क्योंकि फसल को कुछ तराई क्षेत्रों में 50 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।
Millet: increment after the increment in the demand
New Delhi, 01 January (NNS): There were around 40 percent of millet crop reported to be sold out from the bordering areas of Haryana, Rajasthan, UP and MP and the ready crop gets destroyed in the producing areas of Prayagraj and west Bihar because of the constant rainfall, but there, the arrivals have been increasing from the markets. On the other hand, the consuming industries have not been purchasing the stock at the higher rates as its prices showed downfall. Here also, the traders are not trading the stock at the current rates. Therefore, it is profitable to trade at the current level and it may increase after the increment in demand. Presently, the prices of millet also selling at Rs 2125/2150 per quintal in Mauli and Barwala reach and it is profitable to purchase the dry stock at the current rates.
बाजरा-मांग निकलते ही पड़ेगा
नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस) बाजरे की फसल हरियाणा राजस्थान यूपी एमपी के सीमावर्ती फसल 40 प्रतिशत बिक चुकी है तथा प्रयागराज एवं पश्चिम बिहार के उत्पादक क्षेत्रों में खड़ी फसल को अक्टूबर की बरसात से नुकसान हुआ है, लेकिन वहां की मंडियों में भी आवक बढ़ने लगी है। दूसरी ओर मक्की का बुरा हाल होने से खपत वाले उद्योग वर्तमान भाव से ऊंचे में माल नहीं खरीद रहे हैं। यहां भी गोदाम से उठू कोई व्यापार नहीं हो रहा है। अत: एक बार मुनाफा लेना चाहिए, आगे ग्राहकी निकलने पर पुन: तेजी का बन सकता है। वर्तमान में जो 2125/2150 रुपए प्रति कुंतल मौली बरवाला पहुंच में बाजरा बिक रहा है, इसमें सूखा बाजरा खरीदना लाभदायक रहेगा।
Masoor: downfall due to the selling pressure
New Delhi, 01 January (NNS): The deals of masoor Canada seems continuous, due to this reason, here, the market has been decreasing constantly. Here, the masoor of Canada also selling at Rs 5800/5850 per quintal. There is a lack of demand due to the arrivals of the green vegetables. Here, the prices of bold masoor also being quoted at Rs 6600/662 per quintal in Mungaoli and Ganj basauda line. Now, there is no possibility of more downfall in the prices and the prices may not increase, but it is expected that the prices may increase by Rs 200 per quintal because the importers are doing less amount of deals due to the weak rupee.
मसूर-बिकवाली का प्रेशर से मंदा
नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस) हम मानते हैं कि कनाडा से मसूर के ज्यादा सौदे होने की खबरें आ रही है, जिस कारण यहां भी बाजार लगातार टूटता जा रहा है, यहां 5800/5850 रुपए प्रति क्विंटल कनाडा की मसूर बिकने लगी है। हरी सब्जियां आने से यहां ग्राहकी का सन्नाटा बना हुआ है। यहां 6600/6620 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिल्टी में मुंगावली गंज बासौदा लाइन की मोटी मसूर बोली गई। अब इन भावों में घटने की गुंजाइश नहीं है तथा पिछली तेजी नहीं आएगी, लेकिन यहां से बाजार 200 रुपए फिर बढ़ सकता है, क्योंकि रुपया कमजोर पड़ने से आयातक ज्यादा सौदे नहीं कर रहे हैं।
Urad: higher prices from Chennai
New Delhi, 01 January (NNS): The racks of Chennai reported to be delayed due to the fogg, due to this reason, here, the prices have been ruling at the lower level. Now, there is no risk in the trade at the current level because today, the spot loading has not been available at the lower level from Chennai and Burma. We believe that the stock of Saharanpur and gangoh line will arrive after some days, but the prices have been ruling at the higher level, due to this, the market may not show more downfall. Here, the stock of urad SQ and FAQ also ruling at Rs 8150 and Rs 7450 per quintal respectively. The prices may corrected by Rs 50/100 per quintal and later on, it may roe by Rs 200 per quintal.
उड़द-चेन्नई से पड़ते महंगे
नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस) चेन्नई से चले हुए रैक उड़द के फिर से कोहरा के चलते लेट हो गए हैं तथा उस वजह से बाजार यहां नीचे भाव से तेज हो गएहैं, अब इन भावों में व्यापार में जोखिम नहीं है, क्योंकि आज की तारीख में बर्मा या चेन्नई कहीं से हाजिर लोडिंग के माल इससे नीचे नहीं मिल रहे हैं। हम मानते हैं कि सहारनपुर गंगोह लाइन की उड़द कुछ दिन और आएगी, लेकिन अब अनवानों के पड़ते नहीं है, जिससे मंदा समाप्त हो जाएगा। यहां उड़द एस क्यू 8150 रुपए एवं एफ ए क्यू 7450 रुपए बोल रहे हैं। इसमें मुश्किल से 50/100 रुपए का करेक्शन किसी समय आ जाएगा, उसके बाद बाजार 200 रुपए की चाल बन सकती है।
Moong: no downfall at the current level
New Delhi, 01 January (NNS): Both the inferior and superior quality stock of moong has been unloading from Rajasthan. We believe that huge amount of inferior quality stock has been arrived, but the difference between the prices seems high due to the lack of best quality stock. The stock of UP and MP has already been over. Here, the best quality stock reported to be increase by Rs 100 to Rs 7400/7800 per quintal and the inferior quality stock also jumped in the same ratio to Rs 5400/6800 per quintal. No new crop of moong will likely to arrive in the near future.
मूंग-वर्तमान भाव में मंदा नहीं
नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस) राजस्थान के हल्की-भारी मूंग लगातार उतर रही है। हम मानते हैं कि इस बार हल्की क्वालिटी का माल ज्यादा आया है, लेकिन बढ़िया माल की कमी से भावों का अंतर काफी बढ़ गया है। एमपी यूपी का माल लगभग निपट चुका है। यहां बढ़िया क्वालिटी की राजस्थानी मूंग 7400/7800 रुपए प्रति क्विंटल पर 100 रुपए और बढ़ गई है, नीचे वाली क्वालिटी भी 100 रुपए की बढ़त पर 5400/6800 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बोलने लगे हैं। मूंग की नई फसल निकट में कोई आने वाली नहीं है, इसे देखते हुए अब इन भाव में व्यापार करना चाहिए तथा बढ़िया माल में 200/300 रुपए और बढ़ सकते हैं।
Tur: no risk at the current level
New Delhi, 01 January (NNS): The market of tur rose by Rs 200 per quintal because this year, the sown crop gets affected due to the higher rainfall and the unseasonable rainfall has fulfilled the demand, due to this reason, the domestic crop seems weak as comparatively. In Rangoon, huge amount of crop has been lying in the markets, but there, the exporters are quoting the prices at the higher level, in these circumstances, the prices of lemon tur jumped by Rs 50 to Rs 7175 per quintal, later on, its pr ices may rose by Rs 300 per quintal during the near future.
तुवर-वर्तमान भाव पर रिस्की नहीं
नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस) चालू सप्ताह तुवर के बाजार 200 रुपए प्रति कुंतल बढ़ गए, क्योंकि इस बार अधिक बरसात से तुवर की बोई हुई फसल को व्यापक नुकसान हुआ है तथा फसल तैयार होने के मध्य में अक्टूबर वाली बेमौसमी बरसात ने भी पूरा कर दिया, इस वजह से घरेलू फसल पिछली बार से कम बैठेगी। रंगून में माल अभी प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है, लेकिन वहां भी निर्यातक बढ़ाकर भाव बोलने लगे हैं, इन परिस्थितियों में 7175 रुपए की लेमन तुवर में 50 रुपए करेक्शन के बाद 300 रुपए की चाल लग रही है।
Gram desi: downfall due to the fear
New Delhi, 01 January (NNS): The supply of gram desi reported to be weak from Rajasthan and also a lack of stored stock in the markets, despite this, there is all-round fear of black gram in the markets which arrived from Australia, due to this reason, the prices of gram desi oin standing motor at Lawrence Road also ruling at Rs 5600/5625 per quintal. The stock of dal also quoting at Rs 6250 per quintal. Now, the steamer will likely to arrive soon, in these circumstances, there is a fear of gram desi during the coming days.
देसी चना-दहशत में मंदा रहेगा
नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस) राजस्थान से देसी चने की आपूर्ति काफी घट गई है तथा स्टाक में पहले से ही कोई माल नहीं है। इन सबके बावजूद ऑस्ट्रेलिया के आए काले चने की दहशत चौतरफा मंडियों में बनी हुई है। यही कारण है कि देसी चना 5600/5625 रुपए प्रति कुंतल लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में रह गया है। दाल के भाव भी मिलों से 6250 रुपए में उठठू बोलने लगे हैं। अभी और स्टीमर चालू माह में लगने की चर्चा आ रही हैं, इन परिस्थितियों में बाजार दहशत में बना रहेगा।
Rajma chitra: no logic of increment
New Delhi, 01 January (NNS): There is a lack of old rajma chitra stock in the markets and the unloaded stock of China has been selling out at its own prices, but the stock of Indian Brazil also sown in around 80 percent in Maharashtra and the quality of the crop seems good. Around 20/22 percent of ganna bhutani stock reported to be sown, due to this reason, the buying seems weak in China. In Mumbai, it is ruling at Rs 93 per kg and here, it is being available at Rs 97 per kg respectively, but the trade does not seems special at the current rates. The rajma chitra of barsi seed line seems ready, in these circumstances, the prices of rajma chitra reduced by Rs 2/3 per kg and the trade should be done at the current level. The crop of barsi line also seems high, due to this, the traders are selling the stock at the lower level during the previous days.
राजमां चित्रा-अभी तेजी का लॉजिक नहीं
नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस) पुराने राजमां चित्रा का स्टॉक ज्यादा नहीं है, चीन का उतरा हुआ माल अपने-अपने भाव में कट चुके हैं, लेकिन महाराष्ट्र में 80 प्रतिशत इंडियन ब्राजील की बिजाई हुई है तथा फसल बहुत बढ़िया है। गन्ना भूटानी माल 20-22 प्रतिशत ही बोया गया है। इस वजह से चाइना में लिवाल पीछे हट गए हैं। मुंबई में 93 रुपए एवं यहां 97 रुपए प्रति किलो भाव बोल रहे हैं, लेकिन भाव में कोई विशेष व्यापार सुनने में नहीं नहीं आया है। सामने बारसी बीड लाइन की फसल तैयार खड़ी है, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान में 2/3 रुपए किलो और घट जाएंगे, उसके बाद व्यापार करना चाहिए। बारसी लाइन की फसल बहुत बढ़िया आने की उम्मीद है, इसीलिए पिछले दिनों कारोबारी पुराने नीचे वाले माल भी घटाकर बिकवाल आ गए हैं।
Gram kabuli: no possibility to decrease
New Delhi, 01 January (NNS): The production of gram kabuli reported to be normal and the prices have not showed uptrend as huge amount of stock has been lying and the prices declined by Rs 1.5 per kg after selling the stock at the lower level. During the previous week, it is being quoted up by Rs 2.5 per kg, but the demand seems weak as comparatively. The market may increase from here and the upcoming crop declined by 36/37 percent.
काबुली चना-घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस) काबुली चने का उत्पादन सामान्य होने तथा पुराना स्टॉक अधिक बचने से अब तक बाजार ज्यादा नहीं बढ़ पाया तथा ऊपर बिकने के बाद एक डेढ़ रुपए प्रति किलो की गिरावट आ चुकी है। पिछले सप्ताह 2/5 रुपए मजबूत बोले गए, लेकिन अभी ग्राहकी खुलकर नहीं आ रही है। यहां से बाजार आगे चलकर तेज लग रहा है, आने वाली फसल 36-37 प्रतिशत तक कम है।
Pea: shortage of domestic crop
New Delhi, 01 January (NNS): The consumption of pea increased by 3 times as compared to the other pulses because its prices have been ruling at the lower level and the prices have been available at the reasonable prices at the auction centres, due to this reason, the market showed strong trend. Both the upcountry and local demand sees high from the last fortnight. Here, the market showed uptrend du e to the selling of the stock at the higher level from the Mundra port. Here, the pea which was sold at Rs 3850 per kg, but now, it is ruling at Rs 4000 per quintal. In Mundra, it is being quoted up by Rs 50 per kg because the crop gets affected this year and the production may increase during the near future.
मटर-घरेलू फसल कम का अंदेशा
नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस) मटर की खपत अन्य दालों से लगभग तीन गुनी चल रही है, क्योंकि इसके भाव काफी नीचे हैं तथा कारोबारियों को खपत वाले केंद्रों पर पड़ता लग रहा है। यही कारण है कि बाजार मजबूती बनी हुई है। पिछले एक पखवाड़े से लोकल एवं चालानी मांग बढ़िया चल रही है, मुंदड़ा पोर्ट पर मटर की बिकवाली एक बार फिर बढ़ा कर किए जाने से यहां भी बाजार उछल गया है। यहां मटर जो 3850 रुपए बिकी थी, उसके भाव 4000 रुपए हो गए हैं। मुंदड़ा में भी 50 रुपए बढ़ाकर बोलने लगे हैं, क्योंकि घरेलू फसल को इस बार भारी नुकसान हुआ है, उत्पादन घट कराएगा।
