New Delhi, 30 January (NNS): The kharif maize has been selling at the lower level in Maharashtra and MP because of the shortage of demand in the markets, due to this reason, its prices fell down by Rs 40/50 to Rs 1650/1700 per quintal in Chindwada, Linga, Shivni and Baitoolganj line. Here, huge amount of stock has been lying in the markets of UP and Bihar. Here,  the rice has been processing in the ethanol companies, whereas, its prices showed heavy increment, but the government has mandate 40 percent of the consumption, due to this, its a compulsion to purchase the rice for maize, due to this reason, its prices also ruling between Rs 2000/2150 per quintal in Haryana and Punjab reach. The stockists are doing panic selling in Bihar, due to this, there, its prices held stable at Rs 1800/1900 per quintal.

मक्की-कारोबारियों को भारी नुकसान

नई दिल्ली, 30 जनवरी (एनएनएस) खरीफ सीजन वाली मक्की एमपी महाराष्ट्र में काफी घटकर बिक रही है, क्योंकि ग्राहकी की भारी कमी बनी हुई है। यही कारण है कि चालू सप्ताह छिंदवाड़ा लिंगा शिवनी बैतूल गंज लाइन में 40/50 रुपए घटकर 1650/1700 रुपए प्रति क्विटल भाव रह गए। इधर यूपी बिहार की मंडियों में पुराना स्टॉक प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है। इधर एथेनॉल कंपनियों में चावल की प्रोसेसिंग हो रही है, जबकि वह मकई की अपेक्षा महंगी पड़ रही है, लेकिन सरकार द्वारा 40 प्रतिशत की अनिवार्यता किए जाने से मकई के लिए चावल खरीदना मजबूरी हो गई है। इस वजह से मक्की 2000/2150 प्रति क्विंटल हरियाणा पंजाब पहुंच में पोल्ट्री उद्योग में जा रही है। बिहार में स्टॉकिस्टों की घबराहट पूर्ण बिकवाली से वहां 1800/1900 रुपए प्रति क्विंटल मंडियों में भाव रह गए हैं।

Wheat: no trade of more uptrend

New Delhi, 30 January (NNS): There is all-round swamp of downfall in the prices of wheat  because the government has been selling the stock of under open market sale scheme, due to this reason, the market fell down to Rs 2800 per quintal in the current week. Now, its  prices have been quoting at Rs 2780/2795 per quintal. The weather has been started clearing gradually in the producing areas. The wheat crop has arrived before in the MP. There, the stock has went today in the ending of January and the government has been selling the stock of wheat in tender, due to this, the trade should not be done at the upper level. The government has opened the export of wheat and its products during the previous days, but there is a lack of support in other countries along with Turkey due to the sluggish prices.

गेहूं-अभी तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 30 जनवरी (एनएनएस) गेहूं की चौतरफा मंदे का दलदल बना हुआ है, क्योंकि सरकार द्वारा पिछले महीने से ही ओपन मार्केट सेल स्कीम के अंतर्गत बिक्री की जा रही है, जिस कारण चालू सप्ताह में बिक्री बाजार लुढ़ककर 2800 रुपए प्रति क्विंटल से नीचे आ गए हैं। अब 2780/2795 रुपए बोल रहे हैं। मौसम अब धीरे-धीरे उत्पादक क्षेत्रों में भी साफ होने लगा है, मध्य प्रदेश में गेहूं पहले आ जाता है, वहां फरवरी के अंत में आज जाएगा तथा सरकार अभी टेंडर में गेहूं की बिक्री कर रही है, इसलिए तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। पिछले दिनों सरकार द्वारा गेहूं व इसके उत्पादों का निर्यात खोल दिया गया था, लेकिन तुर्की सहित अन्य देशों में सस्ता होने से सपोर्ट नहीं मिल रहा है।

Fine rice: uptrend due to the export demand

New Delhi, 30 January (NNS): The prices of all varieties of basmati rice along with 1401 rose by Rs 400 per quintal due to the all-round buying from the exporters. Similarly, the prices of rice sela 1509 also jumped in the same ratio to Rs 7000/7100 per quintal. Rice sela 1718 and irce steam 1401also ruling between Rs 7300/7400 and Rs 8400/8500 per quintal respectively. Notably, huge amount of shipments seems constant in February for the exporters, due to this, it is profitable to purchase the stock at the higher level and the market may increase in the near future.

बारीक चावल-निर्यात मांग से ही तेजी आएगी

नई दिल्ली, 30 जनवरी (एनएनएस) निर्यातकों की चौतरफा लिवाली चलने से 1401 सहित सभी तरह के के बासमती चावल में चालू सप्ताह में 400 प्रति कुंतल की तेजी आ गई है। उसी क्रम में 1509 सेला चावल भी 7000/7100 रुपए पर पहुंच गया है। चावल 1718 सेला के भाव 7300/7400 रुपए एवं चावल 1401 स्टीम के भाव 8400/8500 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। गौरतलब है कि निर्यातकों के शिपमेंट फरवरी में प्रचुर मात्रा में होने हैं, जिससे वर्तमान की आई तेजी में भी खरीद करते रहना चाहिए तथा आगे और बाजार बढ़ जाएगा।

 

Millet: traded at the higher level

New Delhi, 30 January (NNS): The arrivals of millet gets destroyed in the mid and eastern parts of the country, but the arrivals showed uptrend as compared to before. The crop seems good in Haryana and Rajasthan and almost 80 percent of the ready crop has been supplied at Rs2030/2050 per quintal. Apart from this, the crop has been selling out in the prayagraj line, but the production of the crop seems weak. Here, the sale of millet showed downfall in the current week because the prices of maize seems feeble. On the other hand, the bold stock has been selling at the lower level to the ethanol companies, in these circumstances, it is being traded between Rs 2080/2100 per quintal. There will be lack of arrival pressure of the stock. Therefore, there will be no downfall in the roots during the coming days.

बाजरा-बेपड़ता व्यापार

नई दिल्ली, 30 जनवरी (एनएनएस) बाजरे की आवक मध्य एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में खराब हो गई थी, लेकिन पहले की अपेक्षा थोड़ी आवक बढ़ी है। हरियाणा एवं राजस्थान में फसल बढ़िया आई थी, वह फसल पककर मंडियों में आकर 80 प्रतिशत बिक चुकी है, जो 2030/2050 रुपए प्रति किलो कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रही है। इसके अलावा प्रयागराज लाइन में भी फसल निकलने लगी है, लेकिन उत्पादन में पोल आ गई है। यहां चालू सप्ताह बाजरे का की बिक्री ठप पड़ गई है, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे आ गए हैं। उधर सरकार द्वारा फिर से एथेनॉल कंपनियों को चावल सस्ते दर पर मोटे चावल की बिक्री की जा रही है, इन परिस्थितियों में बाजरे के भाव शॉर्टेज के बावजूद 2080/2100 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। माल का प्रेशर आगे बन पाना मुश्किल है। अत: जड़ में मंदा नहीं है।

Masoor: no more downfall

New Delhi, 30 January (NNS): This year, the production of masoor showed downfall as compared to the previous year, but the stock seems weak in the pipeline, despite this, the stockists started selling their stock on seeing the weak arrivals of the crop. Here, the prices have been quoted at the lower level in Canada. However, the arrivals of masoor showed downfall in Mungaoli, Ganj basauda, Saagar, Bhopal and Beenganj line from the last two days, due to this reason, both the local and upcountry enquiry of malka and dal has been arriving, due to this, the prices showed downfall from the last some days. Today also, its prices remained firm at Rs 6600/6640 per quintal in Bilti. In Delhi reach,  the masoor of Canada also quoting at Rs 5850/5870 per quintal as per the quality from the Mundra port.

मसूर-अब और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 30 जनवरी (एनएनएस) मसूर का उत्पादन इस बार, गत वर्ष की अपेक्षा अधिक जरूर हुआ है, लेकिन पाइपलाइन में माल कम होने के बावजूद फसल आने में कम समय को देखकर स्टाकिस्ट बिकवाल आ गए हैं। इधर कनाडा में भी ऊंचे भाव नरम बोल रहे हैं। हालांकि 2 दिन से इसकी आवक मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं अशोक नगर नई लाइन में काफी कम हो गई है, इस वजह से मलका व दाल की बिक्री लोकल एवं चालानी पूछपरख आने से पिछले दिनों से मंदे का रुख बना हुआ है। आज भी मोटी मसूर बिल्टी में 6600/6640 रुपए प्रति क्विंटल पर टिकी हुई है। कनाडा की मसूर मुंदड़ा पोर्ट से दिल्ली पहुंच में 5850/5870 रुपए तक क्वालिटी अनुसार बोली गई।

Urad: should purchase the stock

New Delhi, 30 January (NNS): Presently, both the local and upcountry selling of urad seems constant from the last two days, due to this, the sale of dal chilka and dhoya showed uptrend, due to this, the prices of urad gained by Rs 50 which stood SQ at Rs 9450 and FAQ at Rs 8550 per quintal respectively. Along with this, the market of desi urad showed strong trend. There is a shortage of the rupee in the markets. The arrived crop of urad does not seems favourable, whereas, the mills are purchasing the less amount of stock at the higher level after the increment in the prices during the last two days, but the prices may gain by Rs 500 per quintal during the coming days.

उड़द-अभी भी माल खरीदिए

नई दिल्ली, 30 जनवरी (एनएनएस) गत दो दिनों से उड़द में लोकल एवं चालानी में बिकवाली एवं दाल छिलका व धोया की बिक्री बढ़ जाने से उड़द के भाव 50 रुपए बढ़ कर एसक्यू 9350 एवं एफ ए क्यू 8650 रुपए प्रति क्विंटल के रह गए। इसके साथ साथ देसी उड़द में भी बाजार कुछ मजबूत बोले गए। बाजारों में रुपए की भारी कमी महसूस की जा रही है। यूपी की मुख्य फसल आई हुई अनुकूल  नहीं थी, वहीं दो दिनों की तेजी के बाद बढ़े भाव में दाल मिलें कम खरीद रही हैं, लेकिन अभी भी 500 रुपए की चाल लग रही हैं।

Moong: possibility of increment

New Delhi, 30 January (NNS): The all-round arrival pressure of moong seems high, but the availability of moong reported to be weak to the chilka manufacturing mills due to the lack of best quality stock, due to this, the prices of moong Rajasthan rose by Rs 100 to Rs 7700/8400 per quintal. The selected stock also being quoted at Rs 8500 per quintal. The prices of spotted moong have been ruling at the higher level because the new crop has arrived before 4 months. Now, the crop gets dry. Therefore, the trade should be done at the current level as per the quality.

मूंग-और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 30 जनवरी (एनएनएस) मूंग का दबाव चौतरफा बना हुआ है, लेकिन बढ़िया माल की कमी होने से छिल्का बनाने वाली दाल मिलों को मूंग की उतनी उपलब्धि नहीं हो रही है, जिससे 100 रुपए बढ़कर 7700/8400 रुपए प्रति कुंटल में राजस्थान की मूंग बिक गई। सिलेक्टेड माल 8500 रुपए तक बोलने लगे हैं। दागी मूंग अधिकतर बढ़ चुकी है, क्योंकि इसकी फसल आए 4 महीने हो चुके हैं। अब माल सूखा आने लगा है। अत: इन भावों में व्यापार क्वालिटी अनुसार माल का करना चाहिए।

Tur: uptrend at the current level

New Delhi, 30 January (NNS): There is a time of speculation on seeing the downfall in the production. On the other hand, the prices of new tur gained by Rs 6/7 per kg during the current week in the markets of Maharashtra and Karnataka. On the other hand, it is being traded at Rs 90/92 per kg in the markets. Here, lemon tur also being traded at Rs 86 per kg and lemon tur also being available at Rs 90 per kg respectively. The prices of lemon tur and Maharashtra also selling at Rs 115/118 and Rs 124/130 per kg respectively and the market may increase during the coming days.

तुवर-वर्तमान भाव में और तेजी

नई दिल्ली, 30 जनवरी (एनएनएस) तुवर में उत्पादन में पोल को देखकर सट्टेबाजी का दौर चल रहा है। दूसरी ओर फसल में पोल आ जाने से महाराष्ट्र कर्नाटक की मंडियों में चालू सप्ताह के अंतराल 6/7 रुपए प्रति किलो की नई तुवर में तेजी आ गई है। वहां की मंडियों में 90/92 रुपए प्रति किलो का व्यापार हो गया है। यहां लेमन तुवर भी 84.50 रुपए बिक गई तथा जल्दी 90 रुपए बन जाने की धारणा बन गई है। तुवर दाल लेमन क्वालिटी की 115/118 रुपए तथा महाराष्ट्र की 124/130 रुपए प्रति किलो की ऊंचाई पर पहुंच गई है तथा अभी और बाजार बढ़ सकता है।

Gram desi: possibility to increase

New Delhi, 30 January (NNS): The crop of gram desi seems favourable in MP, Maharashtra and Rajasthan. Presently, the crop of Australia has been unloaded which is already been sold out in the markets. There is a lack of stock in most of the mills. On the other hand, the arrivals of gram desi reported to be delayed by 15/20 days, due to this reason, the market improved to Rs 5950 per quintal owing to the unavailability of the old stock and it may gain to Rs 6200 per quintal during the coming days.

देसी चना-बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 30 जनवरी (एनएनएस) एमपी महाराष्ट्र राजस्थान तीनों ही राज्यों में देसी चने की फसल अनुकूल नहीं है। वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया का चना उतरा हुआ है, जो पहले ही मंडियों में दाल मिलों में बिका हुआ है, अधिकतर दाल मिलों में स्टॉक बहुत कम है। दूसरी ओर देसी चने की फसल भी 15-20 दिन लेट मध्य प्रदेश में आने की संभावना है। यही कारण है कि पुराना माल कम मिलने से बाजार सुधर कर 5950 रुपए प्रति कुंतल हो गया है तथा जल्दी 6200 रुपए बन जाने की धारणा आने लगी है।

Rajma chitra: all-round selling pressure

New Delhi, 30 January (NNS): The price of new Indian Brazil rajma chitra fell down by Rs 2 per kg during the last two to three days due to the constant arrival pressure of the stock. In spot, it is being quoted at Rs 85/86 per kg and in Mumbai, it is ruling at Rs 80/81 per kg respectively. There were around 8 lakh bags of Indian Brazil and ganna reported to arrive from Barsi line. The prices of China have been ruling at the higher level, but its sale reported to be sluggish from Brazil. Here, the stock of China also ruling between Rs 99/100 per kg in wholesale. It is being traded at the reasonable rates while doing import deals. Presently, the prices may not show more downfall from here. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level.

राजमां चित्रा-चौतरफा बिकवाली का प्रेशर

नई दिल्ली, 30 जनवरी (एनएनएस) नये इंडियन ब्राजील राजमां चित्रा का प्रेशर बनने से पिछले 2-3 दिनों के अंतराल इसमें 2 रुपए का मंदा आ गया है। हाजिर में 85/86 रुपए प्रति किलो यहां बोल रहे हैं तथा मुंबई से 80/81 रुपए का व्यापार हो रहा है। बारसी लाइन का इंडियन ब्राज़ील एवं गन्ना माल को मिलाकर इस बार 8 लाख बोरी आने का अनुमान लगाया जा रहा है। चीन के पड़ते ऊंचे जरूर लग रहे हैं, लेकिन ब्राजील के आगे उसकी बिक्री काफी ठंडी पड़ गई है। चीन का यहां थोक में 99/100 रुपए प्रति किलो के आसपास बिक रहा है। वहां से आयात सौदे करने पर इससे ऊपर का पड़ता आ रहा है। वर्तमान भाव में ज्यादा और मंदा नहीं लग रहा है। अत: वर्तमान भाव में एक बार माल की खरीद करनी चाहिए।

Gram kabuli: prices may not show more downfall

New Delhi, 30 January (NNS): The prices of supply showed downfall, despite this, both the local and upcountry demand reported to be sluggish, due to this, the medium stock of Maharashtra also ruling at the higher level of Rs 63/65 per kg. The superior quality stock also being quoted at the higher level. The stock of Indian Mexico stock also rose by Rs 4/5 per kg, on seeing this, the market may increase during the coming days.

काबुली चना-मंदे वाले भाव नहीं आएंगे

नई दिल्ली, 30 जनवरी (एनएनएस) काबुली चने की आपूर्ति घटने के बावजूद भी लोकल एवं चालानी मांग नगण्य रह गई है, जिससे महाराष्ट्र का मीडियम माल 63/65 रुपए प्रति किलो पर तेजी लिए टिके हुए हैं। ऊपर वाले माल भी उसी अनुपात में बढ़ाकर बोले गए, इंडियन मेक्सिको माल में भी 4/5 रुपए किलो की बढ़त लिए बाजार बंद हुए। इसे देखते हुए और तेजी आ सकती है।

White pea: may show good uptrend

New Delhi, 30 January (NNS): The production of pea went down by 46/47 percent as compared to the same period in Lalitpur and Jhansi line of UP. Apart from this, the lying stock at the Indian ports have already been sold out in the markets, due to this, there, its prices have been ruling at Rs 38/39 per kg. Here also, it is being traded at Rs 43 per kg. The rupee showed downfall against the American dollar and the prices of Canada have been ruling at the higher level and there is no possibility of more uptrend in the prices. In Kanpur mandi, it is being traded at Rs 44.50 per kg and huge amount of stock has not been available at the current level.

सफेद मटर-अच्छी तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 30 जनवरी (एनएनएस) उत्तर प्रदेश के ललितपुर झांसी लाइन में मटर का उत्पादन गत वर्ष की अपेक्षा 46-47 प्रतिशत कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा भारतीय बंदरगाहों पर भी स्टॉक में पड़े हुए माल काफी निपट गए हैं, जिससे वहां भाव 38/39 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। यहां भी 43 रुपए का व्यापार हो गया है। डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने तथा कनाडा में भाव बढ़ने से मटर में और तेजी की संभावना बन गई है। कानपुर मंडी में 44.50 रुपए प्रति किलो का व्यापार सुनने में आ रहा है तथा प्रचुर मात्रा में माल नहीं मिल रहा है।

Guar gum: less possibility to decrease

New Delhi, 30 January (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar gum remained strong at Rs 10400/10500 per quintal due to the higher demand from the gum powder manufacturers. The prices of guar also rose to Rs 5600/5650 per quintal owing to the weak selling. In the markets of Haryana, guar prices also being quoted at Rs 5550/5600 per quintal in loose. The prices of guar January delivery showed uptrend due to constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 30 जनवरी (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने के कारण  जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 10400/10500 रूपये प्रति क्विंटल मजबूत रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी  5600/5650 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 5550/5600 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार गम जनवरी डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। भविष्य में इसमें  गिरावट की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।