New Delhi, 08 August (NNS): The supply of dry maize showed downfall in the markets due to the constant rainfall in Bihar and UP. The maize of moisture has been arriving in Unjhani and Kasganj line, due to this, its demand reported to be weak. Maize prices have been selling at Rs 1600/2000 per quintal in the producing markets according to the moisture and it has been selling out constantly in the ethanol companies. In rack reach, the best quality maize also traded between Rs 2150/2175 per quintal. The best quality maize also ruling at Rs 2550 per quintal in Haryana and Punjab reach, in these circumstances, the demand of best quality maize reported to be high during the near future.
मक्की-बढ़िया माल में तेजी रहेगी
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) यूपी, बिहार में रुक रुक कर बरसात होने से मंडियों में सूखी मक्की आपूर्ति घट गई है तथा जो उझानी कासगंज लाइन में मक्की आ रही है, वहां नमी एवं डस्ट वाली आ रही है, इसलिए उसकी कदर कम है। माइस्चर के हिसाब से उत्पादक मंडियों में 1600 से 2000 रुपए प्रति कुंतल के बीच मक्की बिक रही है, जो एथेनॉल कंपनियों में जा रही है। बढ़िया मक्की रैक पहुंच में 2150/2170 रुपए उझानी कासगंज लाइन में रैक पॉइंट पर बिक रही है। बिहार की बढ़िया मक्की 2550 रुपए हरियाणा पंजाब पहुंच में बिक रही हैं, इन परिस्थितियों में बढ़िया मक्की की कदर रहेगी।
Wheat: no more downfall
New Delhi, 08 August (NNS): The supply of wheat showed downfall due to the constant rainfall in MP, Haryana, UP during the review week, due to this, its prices gained by Rs 45/50 per quintal. This year, the procurement reported to be high in the central pool from the last three years. In central pool, the availability of wheat ascended to 299.2 lakh tonnes in the year 2025/26. The government may continue the free distribution scheme, despite this, the availability of wheat reported to be high in the local and the distributive markets, due to this, the prices of wheat have been ruling at Rs 2875/2880 per quintal and there is no possibility of more fluctuations in the prices during the near future.
गेहूं-अभी ज्यादा तेजी मंदी नहीं
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह यूपी हरियाणा मध्य प्रदेश से बरसात के चलते गेहूं की आपूर्ति घट गई, जिससे इसमें 45/50 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई। इस बार पर केंद्रीय पूल में गेहूं की खरीद पिछले तीन वर्षों से अधिक हुई है। वर्ष 2021-22 के बाद पहली बार वर्ष 2025-26 विपणन वर्ष के लिए गेहूं की उपलब्धि केंद्रीय पूल में बढ़कर 299.2 लाख मीट्रिक टन हुई है। हम मानते हैं कि सरकार द्वारा मुफ्त वितरण योजना चालू रखने की बात कही गई है, इन सब के बावजूद भी गेहूं की उपलब्धि लोकल एवं दिसावरी मंडियों में प्रचुर मात्रा में है, इसलिए चालू सप्ताह 2875/2880 रुपए प्रति कुंतल के आसपास ही गेहूं के भाव घूमते रहे तथा आगे भी ज्यादा घटा बढ़ी नहीं दिखाई दे रही है।
Rice: Export demand will be dependent
New Delhi, 08 August (NNS): The supply of both new and old basmati paddy reported to be weak due to the heavy rainfall and flood during the previous week and the old stock does not seems favourable. Presently, both the domestic and export demand seems intermittent, due to this reason, the market reported to be strong internally, but the market remained stable at the same level because of the weak demand in the domestic markets, but the rice mills are not selling the stock at the current level. On the other hand, the arrivals of new paddy showed downfall in Amritsar, tarantaaran, Jandiyala Guru line of Punjab. Presently, its prices rose by Rs 200 per quintal because of the higher export demand. Now, the rice sela 1718 which is selling at Rs 6750/6800 per quintal due to the higher demand on seeing the shortage of ready stock in the mills and it may gain to Rs 7000 per quintal. Similarly, the prices of basmati rice 1509, 1401 and 1408 also ruling at the higher level in the same ratio.
बारीक चावल-निर्यात मांग निर्भर रहेगा
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह नई पुरानी बासमती धान की आपूर्ति मंडियों में बरसात एवं बाढ़ के चलते बहुत ही कम रही तथा पुराना स्टॉक भी अनुकूल नहीं है। वर्तमान में घरेलू व निर्यात मांग रुक रुक कर चल रहा है, जिस कारण चावल का बाजार अंदर से स्ट्रांग है, लेकिन डोमेस्टिक में ग्राहकी कमजोर होने से बाजार आज टिका हुआ है, लेकिन वर्तमान वाले भाव में राइस मिलें बिकवाल नहीं आ रही हैं। उधर पंजाब के अमृतसर तारांतरण जांडिवाला गुरु लाइन में भी नये धान की आवक घट गई है। फिलहाल निर्यात मांग में वृद्धि से 200 रु प्रति क्विंटल की तेजी आ गई है, अभी राइस मिलों में तैयार माल की कमी को देखते हुए ग्राहकी निकलते ही जो 1718 सेला चावल 6750/6800 रु बिक रहा है, उसके भाव दोबारा 7000 रु बन सकते हैं। इसी क्रम में 1509 सहित 1401 व 1408 आदि बासमती के चावल में भी तेजी आ जाएगी।
Millet: no more fluctuations
New Delhi, 08 August (NNS): There is shortage of demand in millet because the consuming companies are not purchasing the stock at the current level due to the sluggish prices than the normal level. The difference between the prices of maize reported to be high. On the other hand, there is a lack of rupee in the markets, due to this, the consuming industries are purchasing less amount of stock. However, almost 50 percent of kharif stock has been selling out in the markets, but the market may not show uptrend. In Mauli Barwala reach, the millet was being traded at Rs 2430/2400 per quintal, but there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
बाजरा-अब ज्यादा घट बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) बाजरे में ग्राहकी कमी चल रही है, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे होने से खपत वाली कंपनियां इसकी खरीद नहीं कर रही है। मक्की बाजरे में भाव का अंतर काफी ज्यादा हो गया है। दूसरी ओर बाजार में रुपए की तंगी हो रही है, इसलिए खपत वाले उद्योग सस्ता माल खरीद रहे हैं। हालांकि गर्मी वाला बाजरा इस बार 50 प्रतिशत ही निकल रहा है, लेकिन इन सबके बावजूद भी अभी तेजी नहीं है। जो बाजरा 2430/2400 रुपए मौली पर वाला पहुंच में बिक रहा है, इसमें घटने की भी गुंजाइश नहीं है।
Masoor: possibility to increase
New Delhi, 08 August (NNS): There is a shortage of masoor stock in Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenaganj line as compared to the same period of the previous year. The production reported to be high, but there is a shortage of the stock in the producing markets and shortage of stock in the mills. The new stock has been arriving constantly in the distributive markets and selling out continuously. The prices have not showed uptrend due to the stock of Canada, but there, the market showed heavy uptrend, on seeing this, in Bilti, masoor prices have been ruling at Rs 6800 per quintal, but it may gain to Rs 7000 per quintal during the next week.
मसूर-फिर तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) मसूर का स्टाक मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल बीनागंज लाइन में इस बार गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 22-23 प्रतिशत कम है। उत्पादन बढ़िया हुआ था, लेकिन पुराना स्टॉक बिल्कुल नहीं होने से दाल मिलों तथा उत्पादक मंडियों में भी माल नहीं है। वितरक मंडियों में जो माल आ रहा है, वह बिकता जा रहा है। इसकी तेजी को केवल कनाडा के माल ने रोके हुए हैं, वहां भी हाल ही में बाजार तेज बोल रहे हैं, इसे देखते हुए 6800 रुपए की बिल्टी में जो मसूर बिक रही है, यह 7000 रुपए अगले सप्ताह के अंतराल ही बन सकती है।
Urad: shortage of spot stock
New Delhi, 08 August (NNS): The sowing of urad reported to be good in MP and Maharashtra, but the ready crop gets affected due to the constant rainfall. On the other hand, the prices of urad gained by $40/45 which stood FAQ at $800 and SQ at $880 per tonne in Rangoon and the weather seems favourable. The speculators are talking for heavy rainfall in Maharashtra because the ready crop gets affected due to the water logging in the urad producing areas, due to this, the crop gets affected in some areas. The crop of urad gets spoiled because of the higher rainfall in Shivpuri line of MP. The sowing of urad seems high in UP. On the other hand, there is a shortage of stock in Rangoon. Urad SQ prices gained by Rs 200 to Rs 8275 per quintal because of the higher demand in the previous week. Apart from this, its FAQ prices also being quoted at Rs 7675 per quintal, whereas, huge amount of stock has been purchased. Therefore, the trade should not be done at the higher level during the near future.
उड़द-अभी हाजिर माल की कमी
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) एमपी महाराष्ट्र में बिजाई अच्छी हुई थी, लेकिन लगातार बरसात से तैयार फसल को भारी नुकसान हुआ है। दूसरी ओर रंगून में भी 40-45 डॉलर प्रति टन बढ़कर एफ ए क्यू 800 एवं एसक्यू 880 डॉलर प्रति टन हो गया है तथा मौसम प्रतिकूल चल रहा है। सटोरिए ज्यादा बरसात की बात महाराष्ट्र में कर रहे हैं, क्योंकि उड़द वाले क्षेत्रों में पानी लगाने से तैयार फसल को नुकसान हुआ है, इसलिए वहां फसल इस समय प्रत्यक्ष दर्शन कुछ क्षेत्रों में काफी नुकसान बता रहे हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी लाइन में भी अधिक बरसात से फसल को नुकसान की खबरें आ रही है। यूपी में भी बिजाई अधिक हुई थी। दूसरी ओर रंगून में माल का प्रेशर नहीं है। गत सप्ताह में ग्राहकी निकलने से 200 रुपए बढ़कर यहां भाव 8275 रुपए प्रति कुंतल एसक्यू क्वालिटी रह गए हैं, एफ ए क्यू क्वालिटी के भाव 7675 रुपए बोल रहे हैं, जबकि इसमें भी में प्रचुर मात्रा में लिवाल है। अत: और मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Moong: no downfall at the current level
New Delhi, 08 August (NNS): The inferior quality stock of moong has been started unloading in MP, UP, Jharkhand and Bihar, but the supply reported to be weak as compared to before and the arrivals pressure of the stock seems feeble due to the selling of huge amount of best quality stock during the previous days. On the other hand, the prices have been ruling at Rs 6000/7500 per quintal due to the constant buying from the mills. The selected moong is being traded at Rs 7900 per quintal. The arrivals of the crop seems delayed from Rajasthan, but there, the sowing of best quality stock reported to be good, due to this reason, the upcoming crop reported to be high. Here, the sowing of the crop has already been over in Akola and Jalgaon line of Maharashtra. The new crop will likely to arrive in next month, before this, the prices may increase in August. The prices have been ruling at the lower level, due to this, the trade should be done as per the needs.
मूंग-वर्तमान भाव में मंदा नहीं
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) मूंग के हल्के भारी माल एमपी, यूपी, झारखंड, बिहार के लगातार उतर रहे हैं, लेकिन पहले की अपेक्षा आपूर्ति घट जाने तथा बढ़िया माल काफी मात्रा में पिछले दिनों चीन चले जाने से माल का प्रेशर कम हो गया है। वहीं दाल मिलों की लिवाली से जो यहां 6000/7500 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे हैं, सिलेक्टेड मूंग 7900 रुपए बोल रहे हैं। राजस्थान की फसल आने में विलंब जरूर है, लेकिन वहां बिजाई बहुत बढ़िया हो गया, जिससे आने वाली फसल भी अधिक आने की उम्मीद है। इधर महाराष्ट्र के अकोला जलगांव लाइन में भी उनकी बिजाई पूरी हो चुकी है। नई फसल अगले महीने आ जाएगी, इससे पहले अगस्त में कुछ और चाल बन सकती है। वर्तमान में नीचे वाले भाव है, इसलिए जरूरत का व्यापार करना चाहिए।
Tur: no possibility of more downfall
New Delhi, 08 August (NNS): This year, the production of both kharif and rabi tur reported to be around 51/52 metric tonnes which is almost 34/35 lakh metric tonnes in the previous year. Now, the tur of kharif season has been lying in the all-round markets due to the higher production. The sale of its dal does not seems favourable because the pea is being traded at the sluggish rates. Around 38/40 percent of the stock has been mixing rapidly which is being traded in the eastern parts of the country, in these circumstances, the stock was being traded at Rs 6550 per quintal and there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
तुवर-और घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) तुवर का उत्पादन इस बार रबी व खरीफ सीजन को मिलाकर 51-52 लाख मीट्रिक टन के करीब हुआ है, जो गत वर्ष 34-35 लाख मीट्रिक टन रह गया था। उत्पादन अधिक होने से चारों तरफ मंडियों में अभी खरीफ सीजन की ही तुवर पड़ी हुई है। दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है, क्योंकि मटर काफी भी सस्ती बिक रही है। इसकी मिक्सिंग धड़ल्ले से 38-40 प्रतिशत हो रही है, जो पूर्वीभारत में जाकर बिक रही है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए इस समय जो 6550 रुपए बिक रही है, इसमें और घटने की गुंजाइश नहीं है।
Gram desi: prices may increase after the correction
New Delhi, 08 August (NNS): The trade of gram desi reported to be high in all the states like UP, Rajasthan, MP, Delhi, Haryana and Punjab in the current week, due to this reason, the prices declined from Rs 6250 to Rs 6000 per quintal owing to the shortage of the stock in the markets in the previous week. Here, the traders are constant selling their stock of pea dal after mixing besan and dal in the neighbouring markets of Delhi and the mills of outside Delhi adds peas directly to gram dal and it has been mixing in Besan, due to this reason, the market may show uptrend as expectedly after the uptrend in the prices during the previous days. The traders of besan and dal are purchasing the pure stock. Therefore, the market may show uptrend during the near future.
देसी चना- करेक्शन के बाद फिर तेजी संभव
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) यूपी, राजस्थान, एमपी दिल्ली हरियाणा पंजाब सभी राज्यों में व्यापार चालू सप्ताह में बढ़िया रहा है। यही कारण है गत माह स्टॉक मंडियों में नहीं होने से देसी चने में नीचे के भाव से 6250 रुपए बनने के बाद वर्तमान में 6000 रुपए रह गया है। इधर मटर दाल, चने के बेसन व दाल में भी मिक्स करके दिल्ली से दूर दराज की मंडियों में कारोबारी बेचने लगे हैं तथा दिल्ली से बाहर की मिलें सीधे चने दाल में भी, मटर की दाल मिला देते हैं। बेसन में तो मिल ही रहा है। यही कारण है कि बाजार पिछले दिनों की तेजी के बाद जितना बढ़ना चाहिए, उतना नहीं बढ़ पा रहा है। बढ़िया बेसन और दाल के व्यापारी, प्योर माल ही खरीद रहे हैं। अत: यहां से और बढ़ सकता है।
Rajma chitra: may not show downfall
New Delhi, 08 August (NNS): There is a shortage of rajma chitra in the current week. Its prices slipped by Rs 2/3 per kg from the upper level. Now, the new crop will likely to arrive after a long time, before this, the stock has not been available as per the consumption, due to this, the prices went up by Rs 5/7 per kg owing to the higher demand. Here, the prices of rajma chitra Indian Brazil also being traded at Rs 102/106 per kg and the stock of China also ruling at Rs 106/110 per kg respectively. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level and the stock should not be sell at the sluggish rates.
राजमां चित्रा-और मंदा नहीं
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा में चालू सप्ताह के अंतराल काफी कमी बन गई है। उपर के भाव से 2/3 रुपए प्रति किलो गिरावट आ चुकी है। अभी नया माल आने में लंबा समय बाकी है, उससे पहले खपत के अनुरूप माल नहीं है, इसलिए कभी भी ग्राहकी निकलने पर 5/7 रुपए किलो की तेजी आनी कुछ भी नहीं है। यहां इंडियन ब्राज़ील 120/106 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है, चीन भी 106/110 रुपए के बीच रंगत के हिसाब से बिक रहा है। अत: वर्तमान भाव में माल हाथ में रहना जरूरी है तथा घटाकर बिकवाली नहीं करना चाहिए।
Gram kabuli: no downfall
New Delhi, 08 August (NNS): There is a lack of rupee in the markets and the traders are directly facing problems due to the interest and freight charges on gram kabuli that were stored from the last four to five days, but no new domestic crop will likely to arrive in the near future and the gram kabuli has not been available at the lower level in the international markets, despite this, the stored stock and pricked stock has been selling at the sluggish rates, due to this, here, the prices of raw stock showed downfall, but there is no possibility of more downfall in the prices because no new desi and imported stock will likely to arrive in the near future. Therefore, the stock should not be sell in the panic situation, due to this reason, the market may show heavy uptrend. Here, the stock of Maharashtra also ruling at Rs 64/67 per kg and the trade will be profitable in the near future. The stock of Karnataka has been selling out constantly in the near future.
काबुली चना-मंदे को विराम
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) यद्यपि बाजारों में रुपए की तंगी है तथा पिछले चार-पांच महीने से स्टाक किए गए काबुली चने में ब्याज भाड़ा लगाकर व्यापारी वर्ग को तकलीफ ज़रूर हो रही है, लेकिन आगे घरेलू कोई फसल आने वाली नहीं है तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी काबुली चना, इससे नीचे भाव का मिलने वाला नहीं है। इन सबके बावजूद भी स्टॉक के माल एवं एक परसेंट डंक वाले मोटे माल बाजार में सस्ते बिकने लगे हैं, जिससे यहां कच्चे मालों के भाव घट गए हैं, लेकिन आगे इसमें मंदे की गुंजाइश नहीं लग रही है, क्योंकि देसी विदेशी कोई भी माल निकट भविष्य में आने वाला नहीं है। अत: घबराकर माल नहीं काटना चाहिए।यही कारण है कि बाजार रुक रुक कर तेज होने लगा है। यहां महाराष्ट्र के माल 64/67 रुपए रह गए हैं। इसमें आगे चलकर लाभ मिलने वाला है। कर्नाटक के माल भी धीरे-धीरे काफी कट गए हैं।
Pea: no risk in the trade
New Delhi, 08 August (NNS): The prices of September shipments of pea showed heavy uptrend in the international markets. The stock has not been selling at Rs 32 per kg at the Indian ports and both the inferior and superior quality stock has been selling after the downfall of 50 paisa. The market of Kolkata reported to be tight and the market of Kanpur has been ruling at the higher level as compared to Delhi. The traders are constantly purchasing the pea of Gwalior, in these circumstances; the prices of pea may not decrease by Re 1 per kg during the near future.
मटर-व्यापार में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मटर के भाव सितंबर शिपमेंट के बढ़ गए हैं। भारतीय बंदरगाहों पर भी 32 रुपए से कम में कोई बिकवाल नहीं आ रहा है, हल्के भारी माल भले ही कोई 50 पैसे मंदा बेच जाए। कोलकाता मार्केट टाइट चल रही है, कानपुर भी दिल्ली की अपेक्षा मजबूत है, ग्वालियर वाले मटर की खरीद कर रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों में यहां से एक रुपया भी घटने की गुंजाइश नहीं है।
Guar: no downfall
New Delhi, 08 September (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar went down by Rs 50 to Rs 5100/5150 per quintal owing to the weak demand from the mills. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 5050/5100 per quintal. In NCDEX, the prices of guar contract September delivery also showed nominal fluctuations because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the stock and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level.
ग्वार-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) गम मिलों की मांग कमज़ोर होने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 50 रूपये घटकर 5100/5150 रुपए प्रति किवंटल रह गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5050/5100 रुपए प्रति किवंटल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा सितम्बर डिलीवरी में मामूली उतार चढ़ाव बना रहा। स्टॉक व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना नहीं है।
