New Delhi, 18 July (NNS): There is a shortage of best quality maize stock from the last fortnight due to the constant rainfall in the producing markets of UP. There, its prices have been quoted at Rs 2050/2100 per quintal in loose. It is being traded at Rs 2150 per quintal in the godown reach and Rs 2400/2450 per quintal in Haryana and Punjab reach, whereas, the superior quality stock of Bihar also ruling at Rs 2550/2575 per quintal. Now, the availability of the stock seems feeble in these prices and the market may show uptrend during the near future. In Bihar, maize prices have been ruling at the higher level and the arrival pressure of inferior quality maize reported to be high. The big companies are purchasing the stock at the current level, in these circumstances, the prices will likely to remain high during the near future.
मक्की-बढ़िया माल में तेजी रहेगी
नई दिल्ली, 18 जुलाई (एनएनएस) पिछले एक पखवाड़े से रुक-रुक कर यूपी की उत्पादक मंडियों में बरसात होने से बढ़िया मक्की की कमी बनी रही। वहां की मंडियों में इसके भाव 2050/2100 रुपए प्रति कुंतल लूज में बिक गए। 2150 रुपए गोदाम एवं हरियाणा पंजाब पहुंच 2400/2450 रुपए पहुंच में हो गई, जबकि बिहार की बढ़िया मक्की 2550/2575 बोल रहे हैं। इन भाव में भी ज्यादा माल नहीं मिल रहा है। तथा आगे चलकर इसमें और तेजी आ सकती है। बिहार में भी मकई के ऊंचे भाव चल रहे हैं हल्की मक्की ज्यादा आ रही है तथा अब खरीद के लिए सीजन, बड़ी कंपनियों समाप्त हो गया है, इन परिस्थितियों में आगे चलकर भरपूर तेजी लग रही है।
Wheat: no more fluctuations
New Delhi, 18 July (NNS): The supply of wheat has been started decreasing in North India. Now, the farmers have stored the stock on seeing the ongoing monsoon season. The government procurement has already been over, despite this, the prices of wheat showed strong trend. Now, the further uptrend and downtrend depends on the sale policy of the government. It will be decided that at what price the government will sell the stock from the next month. The market slipped by Rs 10/15 to Rs 2770/2780 per quintal from the last one week.
गेहूं-अभी ज्यादा घट बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 18 जुलाई (एनएनएस) उत्तर भारत में गेहूं की आपूर्ति अब घटने लगी है बरसात का मौसम होने से जो किसानों के पास स्टॉक है, उसको सुरक्षित रख चुके हैं। हम मानते हैं कि सरकारी खरीद बंद हो चुकी है, इन सब के बावजूद भी वर्तमान भाव के गेहूं में थोड़ी मजबूती आ सकती है। अब ज्यादा तेजी मंदी सरकार की बिक्री नीति पर निर्भर करेगी। अगले महीने से सरकार खुले बाजार में गेहूं बचेगी या नहीं तथा किस हिसाब से बचेगी, उस पर सारी अटकलें लगाई जाएगी। पिछले चालू सप्ताह से बाजार लगभग 10/15 रुपए नमी लिए भाव 2770 2780 रुपए प्रति क्विंटल बोल रहे हैं।
Fine rice: no more decrement
New Delhi, 18 July (NNS): The prices of fine rice gained by Rs 300 per quintal from the last 10 days due to the increased demand from the exporters. Rice sela 1718 also being quoted at Rs 6700/6750 per quintal in the rice mills. Apart from this, rice 1509 also ruling around 6150/6200 per quintal. The reality is that the demand seems feeble owing to the constant demand from the exporters because the ships have already been shipped after the loading and the new deals have not been done yet, due to which, the exporters are not purchasing the stock at the current level, whereas, the supply of sathi paddy will likely to be over soon. This year, the production of fine rice reported to be weak and the major crop will likely to arrive in September and October, before this, the market may not show uptrend during the coming days.
बारीक चावल-अब और मंदा नहीं
नई दिल्ली, 18 जुलाई (एनएनएस) बारीक चावल में निर्यातकों की मांग पिछले 10 दिनों के अंतराल सुधर जाने से 300 रुपए प्रति क्विंटल की भारी तेजी आ गई है। राइस मिलों में चावल 1718 सेला 6700/6750 रुपए प्रति किलो बोल रहे हैं । चावल 1509 सेला के भाव भी 6150/6200 रुपए के आसपास हो गए हैं। वास्तविकता यह है कि निर्यातकों की मांग कल दोपहर बाद से ठंडी पड़ गई है, क्योंकि पहले जो शिपमेंट में जहाज खड़ा था, उसकी लोडिंग पूरी होने के बाद निकल चुका है तथा नए सौदे के शिपमेंट अभी नहीं हो रहे हैं, जिससे निर्यातक माल लेने से पीछे हट गए हैं, जबकि साठी धान की आपूर्ति मंडियों में समाप्ति की ओर है। इस बार उत्पादन बहुत ही कम रहा है, मुख्य फसल सितंबर अक्टूबर में आएगी, उससे पहले फिर बाजार बढ़ने की संभावना है।
Millet: no increment despite the shortage of the stock
New Delhi, 18 July (NNS): There is a shortage of millet stock in the producing markets, but the inferior quality millet will not let the prices to go up. The trade of millet reported to be weak, due to this reason, there is no possibility of more uptrend in the prices. In Mauli Barwala reach, it is being traded at Rs 2400/2450 per quintal and it is ruling at Rs 2250/2300 per quintal in the markets. This year, the arrival of kharif millet reported to be unfavourable, due to this, the old stock of millet has been ruling in the markets. The sowing of millet has already been over in Khurja, Danwar, Agra, Mathura and Hathras line. Here, its sowing seems good in Meerut, Hapur and Pratapgarh line because it seems favourable as per the millet. Presently, the prices have not showed downfall on seeing the lack of stock till the arrivals of the new crop.
बाजरा-शॉर्टेज के बावजूद तेजी नहीं
नई दिल्ली, 18 जुलाई (एनएनएस) बाजरा उत्पादक मंडियों में शॉर्टेज में आ गया है, लेकिन हल्की मक्की बाजरे को उठने नहीं दे रही है। बाजरे का व्यापार काफी कम हो गया है, इस वजह से अभी निकट में तेजी की गुंजाइश नहीं है। मौली बरवाला पहुंच में 2400/2450 रुपए प्रति कुंतल के बीच तथा मंडियां 2250/2300 रुपए के बीच क्वालिटी के अनुसार बिक रही हैं। गर्मी वाला बाजरा इस बार अनुकूल नहीं आया था, इसलिए अभी पुराना बाजरा ही चल रहा है। बाजरे की बिजाई खुर्जा डांवर आगरा मथुरा हाथरस लाइन में हो चुकी है। इधर मेरठ हापुड़ प्रतापगढ़ लाइन में भी बढ़िया हुई है, क्योंकि बरसात इस बार बाजरे के अनुकूल शुरू हो गई है। फिलहाल नई फसल तक माल की कमी को देखकर मंदा नहीं है।
Masoor: no risk at the current level
New Delhi, 18 July (NNS): The masoor has not been available at the sluggish rates in both domestic and international markets, despite this, the sale of tis dal and malka reported to be feeble during the previous week, due to this, the demand reported to be weak in masoor, due to which, the prices dropped down by Rs 40/50 per quintal. Here, in bilti, it is being quoted at Rs 6875/6900 per quintal. Both the new and the old unloaded stock of Canada also ruling at Rs 6250/6300 per quintal. The prices have been ruling at the higher level from Canada and the mills are purchasing the stock at the current level, in these circumstances, there is no risk in the trade at the current level. Now, the new crop will likely to arrive after a long time and the crop of Canada reported to be weak.
मसूर-वर्तमान भाव में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 18 जुलाई (एनएनएस) देसी विदेशी किसी भी मंडियों में मसूर के पड़ते और घटाकर नहीं लग रहे हैं, इसके बावजूद भी गत सप्ताह दाल व मलका की बिक्री ठंडी पड़ जाने से मसूर में ग्राहक की कमजोरी रही, जिससे 40-50 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट दर्ज की गई। यहां बिल्टी में मसूर 6875/6900 रुपए प्रति कुंतल बोलने लगे हैं। नए पुराने उतरने वाले कनाडा के माल 6250/6300 रुपए के बीच बिक रहे हैं। कनाडा से इससे और नीचे के पड़ते नहीं है तथा वर्तमान भाव में दाल मिलें लिवाल हैं, इन परिस्थितियों में इस भाव में अब कोई रिस्क नहीं लग रहा है। अभी मसूर की नई फसल आने में लंबा समय बाकी है तथा कनाडा की फसल में भी पोल की चर्चा उड़ने लगी है।
Urad: no more fluctuations
New Delhi, 18 July (NNS): The prices of urad fluctuates by Rs 50/75 per quintal due to the strong demand from the mills at the lower level during the previous week, after this, the prices of its SQ quality reached to Rs 7650 per quintal. Urad FAQ also strengthened at Rs 7125 per quintal. The reality is that huge amount of urad stock has been lying in Chennai and the stock has been available at the reasonable rates from Rangoon, in these circumstances, the trade should not be done at the long uptrend. The sowing of urad reported to be good in MP and Maharashtra and the weather seems favourable, in these circumstances, the prices have not showed downfall from the current level, but there is no possibility of more fluctuations in the prices and it is profitable to trade at the current level. This year, the speculators are not doing the deals because the morale of the consuming industries reported to be weak.
उड़द-ज्यादा घट-बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 18 जुलाई (एनएनएस) गत सप्ताह नीचे के भाव में दाल मिलों की पकड़ मजबूत होने से पूरे सप्ताह 50/75 ऊपर नीचे होने के बाद सप्ताहांत में थोड़ी मजबूती लिए 7700 रुपए प्रति क्विंटल पर एसक्यू क्वालिटी का व्यापार हुआ। उड़द एफ ए क्यू भी 7150 रुपए पर मजबूती लिए बंद हुई। वास्तविकता यह है कि चेन्नई में माल इस बार प्रचुर मात्रा में है तथा रंगून से भी पड़ते में माल मिल रहे हैं, इन परिस्थितियों में लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में भी उड़द की बिजाई अच्छी हुई है तथा मौसम भी अनुकूल है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव से मंदा तो नहीं है, लेकिन निकट में ज्यादा घट बढ़ नहीं दिखाई दे रही है, केवल जरूरत का व्यापार करना चाहिए। इस बार सटोरिए भी आगे पीछे के सौदे नहीं कर रहे हैं, क्योंकि खपत वाले उद्योगों का मनोबल मंदे का बना हुआ है।
Moong: no possibility to decrease
New Delhi, 18 July (NNS): The sowing of moong reported to be high in both Rajasthan and Maharashtra due to the arrival of monsoon on time and both the inferior and superior quality stock of UP, Bihar, Jharkhand and MP has reduced the prices. Now, the prices have been ruling at the reasonable rates from the producing markets. Here, the best quality stock also ruling at Rs 7000/7200 per quintal, whereas, the inferior quality stock also jumped from Rs 55/56 to Rs 68 per kg in wholesale, the stock has been available at every quality in wholesale, due to this reason, the prices have not showed downfall from here during the coming days.
मूंग-और मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 18 जुलाई (एनएनएस) हम मानते हैं कि समय से बरसात होने से राजस्थान महाराष्ट्र में भी बिजाई बहुत बढ़िया हुई है तथा एमपी यूपी बिहार झारखंड के हल्के भारी माल, मूंग को काफी नीचे लाकर रख दिए हैं। अब यहां से उत्पादक मंडियों से ही कोई पड़ते नहीं लग रहे हैं, यहां बढ़िया माल 7000/7200 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं, जबकि हल्के माल 55/56 से लेकर 68 रुपए प्रति किलो तक थोक में हर क्वालिटी के मिल रहे हैं, इस वजह से अब यहां से मंदा नहीं लग रहा है।
Tur: should purchase in these prices
New Delhi, 18 July (NNS): The supply of tur seems constant in North India, but here, the market of lemon tur strengthened at Rs 6650 per quintal due to the constant availability of the stock from Chennai. Now, there is no possibility of more fluctuations in the prices because the stock has not been available at more lower level, but the stock will likely to be available in these prices. The stock of Maharashtra and Karnataka has been available at the reasonable prices in the consuming industries, whereas, the sale of its dal reported to be unfavourable. Pea khesari and the adulterants are rapidly selling the stock of tur in the eastern parts of the country and the dal of MP also selling out at the sluggish rates. Apart from this, the dal of hathras line also ruling at the feeble prices, in these circumstances, the sale of its seems favourable, due to this, there is no possibility of long uptrend in the prices during the near future.
तुवर-इन भावों में माल खरीदिए
नई दिल्ली, 18 जुलाई (एनएनएस) उत्तर भारत में तुवर की आपूर्ति अभी भी बनी हुई है, लेकिन चेन्नई से लगातार माल मिलने से 6700 रुपए प्रति क्विंटल पर यहां लेमन गत सप्ताह मजबूती लिए बंद हुई। अब यहां से ज्यादा घाट पड़की गुंजाइश नहीं है क्योंकि इससे नीचे का कहीं से पड़ता नहीं है, लेकिन इन भावों में बराबर माल मिलता रहेगा, यह पूरी संभावना दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र कर्नाटक के माल भी अभी खपत वाली मिलों में पड़ते में मिल रहे हैं, जबकि दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है। मटर खेसारी एवं अन्य मिलावट वाले धड़ले से पूर्वी भारत की मंडियों में बेच रहे हैं, एमपी की दाल काफी सस्ती जाकर बिक रही है, हाथरस वाली दाल सस्ती बिक रही है, इन परिस्थितियों में यहां दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है, इसलिए लंबी तेजी भूल जाना चाहिए।
Gram desi: possibility to increase
New Delhi, 18 July (NNS): There is a shortage of the raw stock in the producing markets owing to the weak domestic production, despite this, the government has extended the duty free import till 31st march 2026 to control the inflation in the prices of pulses. Presently, the prices of gram Rajasthan have been traded at Rs 6150 per quintal and it may reach to Rs 6500 per quintal anytime.
देसी चना- बढ़ने के आसार
नई दिल्ली, 18 जुलाई (एनएनएस) देसी चने का घरेलू उत्पादन कम होने से उत्पादक मंडियों में कच्चे माल की कमी बनी हुई है। इन सब के बावजूद भी सरकार द्वारा दलहनों में महंगाई को रोकने के लिए मटर के आयात को शुल्क मुक्त 2026 के 31 मार्च तक एक्सटेंड कर दिया गया, उसका भरपूर प्रभाव पड़ रहा है। वर्तमान में 6150 रुपए प्रति कुंतल के आसपास राजस्थानी चना बिक रहा है, यह किसी टाइम में 6500 रुपए बन सकता है।
Rajma chitra: prices may increase due to the higher demand
New Delhi, 18 July (NNS): The prices of rajma chitra gained by Rs 3/4 per kg due to the improved demand. Here, the stock of Indian Brazil and China also ruling between Rs 108/110 and Rs 115/120 per kg respectively. The reality is that the demand seems unfavourable. The reality is that the import prices have been ruling at the higher level from the international markets and there is a lack of stock in the domestic markets, due to this reason, the market may show uptrend. The sowing of domestic crop seems delayed, whereas, the prices have been ruling at the higher level and also a shortage of Indian Brazil stock in the markets.
राजमां चित्रा- ग्राहकी निकलने पर और तेजी संभव
नई दिल्ली, 18 जुलाई (एनएनएस) राजमां चित्रा में ग्राहकी में सुधार होने से तीन-चार रुपए प्रति किलो की तेजी आ गई है। यहां इंडियन ब्राजील 108/110 रुपए एवं चीन का राजमां चित्रा 115/120 रुपए के बीच विभिन्न क्वालिटी का हो गया। वास्तविकता यह है कि ग्राहकी अभी भी अनुकूल नहीं है। हम मानते हैं कि विदेशों से आयात पड़ता महंगा है तथा घरेलू मंडियों में स्टॉक ज्यादा नहीं है, इस वजह से बाजार यहां से बढ़ सकता हैं । बिजाई में विलंब होने से घरेलू फसल लेट आएगी, उधर चीन में ऊंचे भाव चल रहे हैं, ब्राज़ील इंडियन माल भी ज्यादा नहीं है।
Gram kabuli: prices may increase after some time
New Delhi, 18 July (NNS): Presently, huge amount of gram kabuli stock has been lying in the neighbouring markets including Delhi and the traders were disappointed due to the downfall in the prices during the previous days, despite this, the prices have been ruling at the higher level in the international markets which will not let the prices to go down. No new crop of gram kabuli will likely to arrive in the near future. The consumption of gram kabuli reported to be high in the current month, due to this reason, the market ascended by Rs 2/3 per kg and it is expected that the prices may improve by Rs 7/8 per kg on seeing the prices in the producing markets.
काबुली चना-ठहर कर फिर बढ़ेगा
नई दिल्ली, 18 जुलाई (एनएनएस) यद्यपि काबुली चने का स्टॉक दिल्ली सहित आसपास की मंडियों में पड़ा हुआ है तथा पिछले काफी दिनों से मंदा चलने से कारोबारियों में काफी निराशा बना हुआ था, इन सब के बावजूद भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव चल रहे हैं, जो यहां से घटने नहीं देंगे। काबुली चने की कोई फसल आने वाली नहीं है। चालू महीने में काबुली चने की खपत बढ़ गई है, जिस कारण बाजार हाल ही में दो-तीन रुपए प्रति किलो बढ़ गए हैं तथा आगे उत्पादक मंडियों से पड़ते को देखते हुए वर्तमान भाव में सात-आठ रूपए प्रति किलो का और लाभ मिल सकता है।
Pea: no downfall in trade
New Delhi, 18 July (NNS): The demand of all the pulses has been started improving, due to this reason, the prices of white pea strengthened by Rs 25/50 per quintal. Presently, the stock has been available at the reasonable rates from the ports, in these circumstances, both the local and upcountry demand seems constant in these prices, due to this, there is no possibility of more downfall in the prices and it is profitable to purchase the stock at the current level. The traders will get profit in these prices. The new crop of pea will likely to arrive after a year and the production also gets affected as the weather seems unfavourable in Canada.
मटर-व्यापार में घटने का कुछ भी नहीं
नई दिल्ली, 18 जुलाई (एनएनएस) सभी दलहनों में मांग सुधरने लगी है, जिस कारण सफेद मटर में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की मजबूती दर्ज की गई है। वर्तमान भाव में बंदरगाहों से नीचे के पड़ते नहीं लग रहे हैं, इन भावों में लोकल एवं चालानी मांग अच्छी चल रही है, जिससे यहां से घटने की गुंजाइश नहीं है तथा वर्तमान भाव के मटर को खरीदने में मजूरी कहीं नहीं गई है। यहां से कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। मटर की फसल आने में अभी पूरा साल पड़ा है तथा कनाडा में भी प्रतिकूल मौसम से कम होने से उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
Guar gum: likely to remain firm
New Delhi, 18 July (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum strengthened at Rs 9900/10000 per quintal owing to the increased demand from the gum powder manufacturers. Guar prices held stable at Rs 5250/5300 per quintal because of the feeble selling. In Hisar, the stock of guar is being available at Rs 4900/5000 per quintal in loose. The prices of guar August delivery showed uptrend owing to the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
ग्वार गम : ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 18 जुलाई (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 9900/10000 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी5250/5300 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। हिसार में ग्वार के भाव 4900/5000 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार अगस्त डिलीवरी में तेजी रही। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य मे इसमें मंदे की संभावना कम है।
