New Delhi, 04 November (NNS): The arrivals of maize has already been over in UP. There, the stock of maize is being available at the higher level from the rakers. In Bihar, the stock has not been available at the lower level because there, the arrivals reported to be weak, due to this, there, the prices of maize also ruling at Rs 3150 per quintal in Haryana and Punjab reach. The reality is that the production of the crop showed downfall and the sowing seems weak from the farmers, due to this reason, the big companies have already purchased the stock. There is a lack of arrival pressure of the stock despite the arrivals of the crop from MP. The stock was selling at Rs 2850/2900 per quintal at the rack points. Here, less amount of stock has been selling out in Nepal because there, the prices have been ruling at the higher level, in these circumstances, there is no risk in the trade at the current level during the near future.
मक्की-चौतरफा माल की कमी
नई दिल्ली, 4 नवम्बर (एनएनएस) यूपी में मक्की की आवक समाप्त हो गई है, वहां मक्की रैक वालों को काफी महंगी मिल रही है। बिहार में भी इस बार मंदे भाव में मक्की नहीं मिल पाई है, क्योंकि वहां ज्यादा दिन तक आवक नहीं रही है, इसलिए वहां की मक्खी हरियाणा पंजाब पहुंच में 3150 रुपए तक बिक गई। वास्तविकता यह थी कि वहां फसल में पोल थी, किसानों ने बिजाई कम किया था, जिसकारण बड़ी कंपनियां पहले ही माल खरीद चुकी हैं। एमपी की फसल आने के बावजूद भी माल का प्रेशर नहीं है। रेक पॉइंट पर 2850/2900 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है, इन परिस्थितियों में जो मक्की बिहार की 3300 रुपए प्रति क्विंटल हरियाणा पंजाब पहुंच में बिक जाएगी। इधर नेपाल में भी माल कम जा रहा है, क्योंकि यहां भाव अभी भी पड़ते में चल रहे हैं, इन परिस्थितियों में वर्तमान में मक्की रिस्की नहीं है।
Wheat: no more uptrend
New Delhi, 04 November (NNS): The demand of wheat reported to be sluggish from the roller flour mills at the lower level because the stockists are selling out their stock due to the changes in the sale policy. On the other hand, the upcountry demand seems feeble in flour, maida and suji. In contrary to this, the product has not been selling out from here as the wheat stock has been available at the lower level in all the states. Whereas, the supplied stock of wheat reported to be at the higher level and the small stockists are selling their stock at the lower level, due to this, here, wheat prices fell down by Rs 40/50 to Rs 3040/3060 per quintal. Nominal amount of wheat has been selling out in the eastern parts of the country from the markets of MP and UP and the deals seems weak from the last two days. Notably, huge amount of stock has been selling out in the central pool, due to this, there is a shortage of the stock to the farmers. Therefore, the prices may not show more increment during the near future.
गेहूं-अभी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 4 नवम्बर (एनएनएस) वर्तमान के घटे भाव में रोलर फ्लोर मिलों की मांग ठंडी पड़ गई है, क्योंकि सरकार द्वारा बिक्री नीति में परिवर्तन किए जाने से स्टॉकिस्ट भी अपना माल बेचने लगे हैं। वहीं आटा मैदा सूजी में चालानी मांग पूरी तरह ठप पड़ गई है। उधर अन्य राज्यों में गेहूं सस्ता रोलर फ्लोर मिलों को मिलने से प्रोडक्ट यहां से नहीं जा रहे हैं। दूसरी ओर यहां गेहूं की आपूर्ति स्टॉप के माल से बढ़ गई है, छोटे स्टॉकिस्टों के माल मंदे भाव में बिक रहे हैं, जिससे यहां गेहूं 3040/3060 रुपए प्रति कुंतल वाला 40/50 रुपए गिर सकता है। गेहूं मध्य प्रदेश यूपी की मंडियों से पूर्वी भारत थोड़ा बहुत जा रहा था, वह अभी दो दिनों से कम सौदे हो रहे हैं। गौरतलब है कि हल्के भारी माल इस बार किसानों के काफी केंद्रीय पूल में जा चुके हैं। इसलिए किसानों के पास भी बहुत ज्यादा माल नहीं है। अत: सरकारी गेहूं की सुगमता होने पर निकट में तेजी नहीं लग रही है।
Fine rice: increment in the arrivals of paddy
New Delhi, 04 November (NNS):The arrivals of all varieties of paddy showed uptrend in Punjab, Haryana, UP and Rajasthan after the increment in the prices during the previous week. Here, the new crop of paddy has been started arriving in the producing areas including Satna and Jabalpur of MP. We believe that the arrivals of old paddy has already been over, but the new season has been started and the arrivals of other variety seems high from the last two days, due to this, the prices of fine rice 1401 also showed downfall, due to its effect, the prices of all varieties of basmati rice showed soft trend. Presently, the arrivals of paddy have been started increasing in UP. The prices of both paddy and rice fell down by Rs 100 and Rs 200 per quintal respectively due to the sluggishness from the stockists. The stock will likely to be available at the lower level on seeing the new shipments on seeing the ready crop in the yields. The prices of paddy 1509 also ruling at Rs 4400/4500 per quintal on seeing the length and the moisture. The stock of rice sela 1509 also being available at Rs 8500/8600 per quintal.
बारीक चावल-धान की आवक बढ़ेगी
नई दिल्ली, 4 नवम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह की तेजी के बाद पंजाब हरियाणा यूपी राजस्थान में बासमती प्रजाति की धान की आवक बढ़ गई है। इधर मध्य प्रदेश के सतना जबलपुर आदि उत्पादक क्षेत्रों में फसल है। हम मानते हैं कि पुराने धान की आवक पूरी तरह समाप्त हो चुकी है, लेकिन अब नया सीजन शुरू हो गया है तथा दो दिन से अन्य प्रजाति के धान की आवक बढ़ गई है, जिससे बाजार बढ़कर 1401 का टूट गया है। इसका प्रभाव अन्य बासमती चावल में भी नमी लिए बना हुआ है। फिलहाल यूपी में भी धान की आवक बढ़ने लगी है। स्टॉकिस्टों की सुस्त से धान में 100 रुपए तथा चावल में 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आ गई है। खेतों में खड़ी फसल को देखकर नये शिपमेंट के लिए माल आगे चलकर सस्ते मिलने की संभावना है। मंडियों में नमी व लेंथ के हिसाब से 1509 धान 4400/4500 रुपए चल रहा है। चावल 1509 सेला 8500/8600 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है।
Millet: profitable at the current level
New Delhi, 04 November (NNS): The arrivals of millet seems constant in UP, Haryana and Rajasthan and the arrivals of the crop seems high in all the producing areas, but the consumption of millet has been increasing constantly owing to the increment in the cattle feed manufacturers along with the other foodgrains, due to this reason, in mauli and barwala reach, it is being traded at Rs 2750/2800 per quintal. On the other hand, the quality of the crop seems good in prayagraj line, but there, the ready and the harvested crop gets affected due to the unfavourable weather conditions from the last some days. The crop of millet has been spoiled because of the rainfall of the previous days, due to this, the trade will done at the lower level. there is no long uptrend during the season because the stock of wheat along with other food grains and poultry cattle feed has been selling at the lower level, whereas, the situation seems unfavourable, due to this, the prices may gain by Rs 150/200 per quintal.
बाजरा-खरीद लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 4 नवम्बर (एनएनएस) हरियाणा राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश में बाजरे की आवक हो रही है, बाजरे की फसल सभी उत्पादक क्षेत्रों में जबरदस्त आई थी, लेकिन अन्य खाद्यान्नों के साथ-साथ पोल्ट्री व कैटल फीड के भाव काफी महंगे होने से बाजरे की लगातार खपत बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि मौली बरवाला पहुंच में 2750/2800 रुपए प्रति क्विंटल बिक गया। उधर प्रयागराज लाइन में फसल बहुत बढ़िया थी, लेकिन वहां पिछले दिनों की लगातार मौसम खराब होने से खड़ी एवं कटी हुई फसल को काफी नुकसान हो गया है। गत वर्ष भी इन दिनों बरसात से बाजरे की फसल चौपट हो गई थी, जिससे पूरे साल शॉर्टेज में व्यापार होता रहा। सीजन में लंबी तेजी इसलिए नहीं आई क्योंकि गेहूं सहित अन्य खाद्यान्न एवं पोल्ट्री कैटल फीड सस्ते बिक रहे थे, जबकि इस बार प्रतिकूल स्थिति है, इसलिए इसमें 150/200 रुपए प्रति क्विंटल की आगे और तेजी आ जाएगी।
Masoor: no possibility to decrease
New Delhi, 04 November (NNS): The supply of masoor showed downfall in the Mungaoli, Ganj basauda, Sagar, Bhopal and Beenganj line of MP, but the market showed downfall because of the downfall in the masoor of Canada. Here, the masoor of Canada also selling at Rs 6100/6150 per quintal. The dollar showed uptrend, due to this, the import prices have been ruling at the higher level, due to this, the prices may not show more downfall in Delhi and the upcoming stock has been available at the Mundra port. In Bilti, desi masoor also ruling at Rs 6630/6640 per quintal, due to this, the market may likely to remain high during the near future.
मसूर-और मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 4 नवम्बर (एनएनएस) मध्य प्रदेश के मुंगावली, गंज बासौदा, सागर, भोपाल एवं बीनागंज लाइन में मसूर की आपूर्ति अपेक्षाकृत घट गई है, लेकिन कनाडा की मसूर सस्ते में लगातार उतरने से बाजार काफी नीचे आ गया है। यहां कनाडा की मसूर 6100/6150 रुपए प्रति कुंतल बिक रही है। आगे डॉलर के ऊंचे भाव होने से आयात महंगा लग रहा है, इसलिए दिल्ली में इससे नीचे जाना मुश्किल लग रहा है, मुंदड़ा पोर्ट पर भी आने वाले माल ऊंचे लग रहे हैं, देसी मसूर भी बिल्टी में 6630/6640 रुपए प्रति कुंतल की नीचे नहीं लग रही है, जिससे यहां से बाजार तेज लग रहा है।
Urad: should purchase the stock at the lower level
New Delhi, 04 November (NNS): The prices of urad gained by Rs 200 per quintal due to the shortage of the spot stock in Chennai from the last some days, due to this, the market gained in the same ratio to Rs 10400 per quintal, but today, it is being quoted up by Rs 100 per quintal. The prices of small stock also rose to Rs 10000 per quintal. Therefore, the prices may gain by Rs 500 per quintal from the current level. The new crop of urad has been started arriving constantly, but the consumption of the stock has already been increase, due to this, the shipments have been over, in this situation, the trade of Rangoon stock seems constant. The import deals of urad have been ruling at the higher level from Rangoon and the prices of rack loading have been ruling at the higher level from Chennai, due to this, it is profitable to purchase the stock at the current level because the sale will increase after diwali.
उड़द-मंदे में खरीदते रहिए
नई दिल्ली, 4 नवम्बर (एनएनएस) पिछले कुछ दिनों में उड़द रंगूनी माल चेन्नई में हाजिर माल की कमी से 200 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई है, जिससे बाजार यहां भी उसी अनुपात में बढ़कर 10400 रुपए प्रति कुंतल बिक गया है, आज खुलते बाजार 100 रुपए बढ़ाकर बोलने लगे हैं। छोटा माल ज्यादा बढ़कर 10000 रुपए बिक गया।अत: वर्तमान के भाव में बाजार रुक रुक कर फिर 500 रुपए की तेजी लग रही है। अभी नई उड़द आ रही है, लेकिन उन मालों की खपत में अधिक बढ़ने से वहीं निपट गया, जिससे वहां भी रंगूनी माल का ही व्यापार हो रहा है। उड़द के आयात सौदे रंगून से ऊंचे भाव में हो रहे हैं, चेन्नई से रैक लोडिंग के पड़ते महंगे होने लगे हैं, इन सबसे एक बार वर्तमान भाव में माल खरीद कर चलना चाहिए, क्योंकि दिवाली के बाद एक बार दाल की बिक्री निकलने वाली है।
Moong: no down fall for some days
New Delhi, 04 November (NNS): The new crop of moong has been started arriving constantly in Rajasthan and Maharashtra, but the traders are not selling the stock at the lower level due to the downfall in the crop in Karnataka, due to this, here, the prices of moong rose by Rs 100/150 per quintal due to the increment in the demand. There will be the lack of arrival pressure for some days, but the stock will at the higher level, due to this, the trade should be done as per the needs. The arrival pressure of the stock from Rajasthan may decrease in current month and the sale of both dal dhoya and chilka seems unfavourable, in these circumstances, the prices of moong may gain by Rs 200 per quintal until the constant buying from china, due to this, it is profitable to trade at the current level. Here, the new and the old stock of moong also ruling at Rs 6900/8600 per quintal.
मूंग-अभी कुछ दिन मंदा नहीं
नई दिल्ली, 4 नवम्बर (एनएनएस) राजस्थान महाराष्ट्र में मूंग की आवक हो रही है, लेकिन कर्नाटक में फसल कम आने की खबर से उक्त दोनों राज्यों के कारोबारी घटाकर माल के बिकवाल नहीं हैं। यही कारण है कि यहां दाल में की मांग निकलते ही 100/150 रुपए प्रति कुंतल की बढ़त लिए आज व्यापार हुआ। अभी कुछ दिन आवक का दबाव कम रहेगा, लेकिन ज्यादा तेजी में माल फंस जाएगा, इसलिए जरूरत का ही व्यापार करना चाहिए। राजस्थान की मूंग चालू माह में प्रेशर और घट जाएगा तथा दाल धोया व छिलका की बिक्री अनुकूल नहीं है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए जब-जब चीन का लिवाली बनेगी, तब तब बाजार 200 बढ़ जाएगा, इसलिए ज्यादा स्टॉक लेकर चलना चाहिए। यहां क्वालिटी अनुसार नए पुराने माल के भाव 6900/8600 प्रति कुंतल चल रहे हैं।
Tur: should trade at the current level
New Delhi, 04 November (NNS): The tur of Maharashtra is being available at the higher level form the mills because the sale seems unfavourable, due to this, the mills of Jalgaon has already been purchased the stock from the mills. In Burma, the prices have been ruling at the lower level, due to this, the import prices have been ruling at the higher level, due to this, the import prices have been ruling at the higher level. In Chennai, the stock of lemon tur was available at Rs 9650 per quintal which is now ruling at Rs 10100 per quintal. Yesterday, it was around Rs 9800 per quintal, but today, it reaches to Rs 9900 per quintal, but the selling seems weak in these prices.
तुवर-वर्तमान भाव में खरिदिए
नई दिल्ली, 4 नवम्बर (एनएनएस) महाराष्ट्र की तुवर, मिलों को ऊंचे भाव में मिल रही है, क्योंकि दाल की बिक्री अनुकूल होने से पहले ही जलगांव की दाल मिलों ने भारी मात्रा में खरीद कर लिया है। बर्मा में काफी नीचे भाव चल रहे हैं, जिससे आयात महंगा हो गया है। चेन्नई में 9650 रुपए प्रति कुंतल लेमन तुवर के भाव चल रहे हैं, जो कम से कम 10100 रुपए आकर पड़ेगा। कल 9800 यहां भाव था, वह आज 9900 रुपए हो गया है, लेकिन इन भावों में भी कम बिकवाल हैं।
Gram desi: may sell at Rs 8000 per quintal
New Delhi, 04 November (NNS): The gram of Australia has been available to the mills as per the milling and the arrivals of the stock reported to be weak from Rajasthan, due to this, here, the prices of gram Rajasthan also ruling at Rs 7550 per quintal. The sale of both dal and besan showed uptrend on the first day of the week, due to this, the importers are doing less deals as comparatively. Therefore, the prices of gram desi may rose by Rs 500 per quintal during the near future.
देसी चना-8000 रुपए बिकना संभव
नई दिल्ली, 4 नवम्बर (एनएनएस) ऑस्ट्रेलिया का चना, दाल मिलों में मिलिंग के अनुकूल नहीं है तथा राजस्थान के माल भी पड़ते के अभाव में कम आ रहे हैं, जिससे यहां बाजार बढ़कर 7550 रुपए प्रति कुंटल का राजस्थानी चना हो गया है। सप्ताह के पहले दिन से ही दाल व बेसन की बिक्री बढ़ गई है। इसलिए आयातक नए सौदे कम कर रहे हैं। अत: देसी चने में आगे चलकर 500 रुपए और बढ़ने आसार बन गए हैं।
Rajma chitra: lack of demand
New Delhi, 04 November (NNS): There is a shortage of rajma chitra stock in the pipeline, due to this, the traders are not selling out their stock. The previous stock of barsi and beed line has already been over, due to this, here, the prices of rajma chitra reduced to Rs 120/123 per kg. The inferior quality stock of varun also selling at Rs 110/112 per kg. The rajma chitra has been quoted at Rs 128/136 per kg. Therefore, there is a lack of demand and the market may increase after the increment in the prices during the near future.
राजमां चित्रा-अभी ग्राहकी का सन्नाटा
नई दिल्ली, 4 नवम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा का स्टाक पाइप लाइन में प्रचुर मात्रा में नहीं होने से और घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं। बारसी बीड लाइन में पिछली फसल का माल पहले ही समाप्त हो जाने से बाजार यहां 120/123 रुपए प्रति किलो पर सुस्त हो गए है। नीचे वाले वरुण माल 110/112 रुपए बिक रहे हैं। राजमां चाइना का यहां 128/136 रुपए प्रति किलो का व्यापार हो गया है। अत: ग्राहकी का सन्नाटा बना हुआ है, ग्राहकी के निकलने के बाद ही बाजार बढ़ेगा।
Gram kabuli: downfall amid lack of demand
New Delhi, 04 November (NNS): The production of gram kabuli seems weak, despite this, the market showed downfall as huge amount of stock has been available in the cold storage. The prices of gram kabuli declined by Rs 200/300 per quintal due to the lack of demand in these prices, but there is no possibility of more downfall in the prices because the new crop will likely to arrive after 4 months.
काबुली चना-मांग के अभाव में मंदा
नई दिल्ली, 4 नवम्बर (एनएनएस) काबुली चने का उत्पादन कम होने के बावजूद पुराने माल का स्टॉक, कोल्ड स्टोरेज में अधिक होने से बाजार काफी नीचे आ गया है, अब इन भावों में ग्राहकी के अभाव में बाजार 200/300 रुपए प्रति क्विंटल दबा हुआ है, लेकिन ज्यादा घटने की आप गुंजाइश नहीं है, क्योंकि नई फसल आने में अभी 4 महीने का पूरा समय बाकी है।
Pea: possibility to increase
New Delhi, 04 November (NNS): The prices of pea gained by Rs 50 per quintal in Kanpur line due to the increment in both the local and upcountry demand, due to its effect, here also, the prices of white pea also rose by Rs 50 to Rs 5050 per quintal. There is a shortage of the stock in the lalitpur and Jhansi line because of the shortage of the stock. On the other hand, there is a lack of arrival pressure at the Indian ports. Whereas, the upcountry demand seems high after the elections of Bengal and Assam. Here, the traders of Orissa are also buying the stock, due to this reason, the market may increase gradually during the near future.
मटर-और तेजी की संभावना
नई दिल्ली, 4 नवम्बर (एनएनएस) मटर में लोकल एवं चालानी मांग काफी बढ़ जाने से 50 रुपए प्रति कुंतल कानपुर लाइन में तेजी आ गयी है। इसके प्रभाव से यहां भी 50 रुपए बढ़कर 5050 रुपए प्रति कुंतल सफेद मटर के भाव हो गए हैं। ललितपुर झांसी लाइन में स्टॉक इस बार ज्यादा नहीं हो पाया है, क्योंकि फसल काफी कम आई है। उधर बंदरगाहों पर भी प्रेशर नहीं है। दूसरी ओर बंगाल असम के चुनाव के बाद मटर दाल की चालानी मांग बढ़ जाएगी। इधर उड़ीसा वाले भी मटर की लिवाली में आ गए हैं, जिस कारण बाजार रुक-रुक कर तेज ही रहने वाला है।
