New Delhi, 09 October (NNS): The selling seems constant from the stockists in UP and Bihar, due to this, the prices declined by Rs 50/75 to Rs 2350/2450 per quintal in Haryana and Punjab reach. The reality is that there is a panic situation due to the raid in Bihar during the previous days, due to this reason, there is a situation of fear amongst the traders but now, the situation seems normal. Presently, the availability of ethanol quality maize reported to be high, in these circumstances, the market will likely to remain under pressure, but the market may increase due to the downfall in the crop of kharif season of MP, Rajasthan and Maharashtra.

मक्की-चौतरफा बिकवाली का प्रेशर

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) मकई में यूपी बिहार में स्टॉकिस्टों की बिकवाली का माहौल बना हुआ है, जिससे बाजार 50/75 रुपए घटकर हरियाणा पंजाब पहुंच में क्वालिटी अनुसार 2350/2450 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं। वास्तविकता यह है कि पिछले दिनों कुछ बिहार में छापेमारी के चलते घबराहट का माहौल बन गया था, जिस कारण मक्की के कारोबारी में कुछ दहशत बन गया था, लेकिन अब सामान्य हो गया है। फिलहाल एथेनॉल क्वालिटी मक्की का उपलब्धि ज्यादा है, इन परिस्थितियों में बाजार कुछ दिन दबा रहेगा लेकिन मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र की खरीफ सीजन की फसल में पोल से आगे चलकर बाजार फिर बढ़ेगा।

Wheat: downfall due to the higher arrivals

New Delhi, 09 October (NNS): The supply of wheat showed uptrend in the roller flour mills as compared to the producing markets on seeing the clear weather in UP and MP from the last some days. Apart from this, the stockists are selling the stock at the lower level, due to this reason, the prices of wheat softened by Rs 10/15 to Rs 2800/2810 per quintal from the upper level. Now, the market showed soft trend for some days. Therefore, the prices may reach to Rs 2900 per quintal and the market gets back again.

गेहूं-आवक बढ़ने से मंदा

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) पिछले कुछ दिनों से एमपी यूपी में मौसम साफ होने से गेहूं की आपूर्ति कच्ची मंडियों से रोलर फ्लोर मिलों में बढ़ गई है। इसके अलावा स्टॉकिस्ट भी बिकवाल घटाकर आने लगे हैं, जिस कारण 10/15 रुपए प्रति कुंतल उपर के भाव से आज नरमी लिए 2800/2810 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। अभी कुछ दिन बाजार और नरम रहेगा। अत: निकट 2900 रुपए भी बनना मुश्किल लग रहा है। बाजार इसके नजदीक आते ही बैक मार जाएगा।

Fine rice: uptrend due to supply of paddy

New Delhi, 09 October (NNS):  The arrivals of new paddy 1509 rose to 10/11 lakh bags on daily basis in Amritsar and Tarantaaran line of Punjab as the weather seems clear from today. Here, the arrivals of paddy 1509 showed uptrend in  all the producing markets including Gadarpur, Bilaspur, Rudrapur, Unjhani, Behjoi, Ramnagar, Kashipur, Kicha of UP and Uttaranchal. There also, the stock also ruling between Rs 2500/2750 per quintal as per the quality. The reality is that almost 20/25 percent of the crop gets affected in Punjab. On the other hand, the exporters are purchasing less amount of stock from the rice mills, due to this reason, the market has remained under pressure due to unfavourable arrival pressure after some days. Therefore, the trade of basmati rice should not be done at the lower level. Here, the market jumped by Rs 25/50 per quintal owing to the generous sale policy of the government in bold rice. The new crop seems ready, due to this, the trade should not be done at the higher level.

बारीक चावल- धान की आपूर्ति में बढ़ी

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) मौसम आज से साफ होने से पंजाब के अमृतसर तरनतारन लाइन में 1509 नये धान की आवक  बढ़कर 10-11 लाख बोरी दैनिक हो गई है। इधर यूपी उत्तरांचल के गदरपुर बिलासपुर रुद्रपुर उझानी बहजोई रामनगर काशीपुर किच्छा आदि उत्पादक मंडियों में भी 1509 धान की आवक बढ़ गई है, वहां भी 2500/2750 रुपए के बीच नमी व लेंथ के हिसाब से धान बिकने लगा है। वास्तविकता यह है कि धान की फसल 20-25 प्रतिशत पंजाब में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई है। दूसरी ओर राइस मिलों से निर्यातक खरीद कम कर रहे हैं। जिस कारण  चावल में तेजी बाजार दबा हुआ है, लेकिन कुछ दिनों के बाद आवक का दबाव अनुकूल नहीं बनने पर फिर बाजार बढ़ जाएगा। अत: बासमती प्रजाति के चावल में ज्यादा मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। इधर मोटे चावल में सरकार की बिक्री नीति उदार होने से बाजार 25/50 रुपए प्रति कुंतल तेज हो गए हैं। नई फसल भी तैयार खड़ी है, इसलिए और तेजी भी नहीं लग रही है।

Millet: downfall due to new crop

New Delhi, 09 October (NNS): The crop of millet has already been delayed due to the constant rainfall. The arrivals of new millet showed heavy uptrend in all the bordering areas including Dausa, Deedwana, Khatu and Nagaur. There, the prices have been ruling at Rs 2075/2100 per quintal as per the quality and the stock also being available at Rs 2175/2200 per quintal in Mauli barwala reach. Apart from this, the old stock is traded at Rs 2300/2325 per quintal.  The market of western UP will increase after 15/20 days and the stock of Prayagraj line will arrive after 15th October, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices because almost 10/15 percent of the stock has also gets affected in UP and the crop of millet destroyed in some areas of Rajasthan due to the higher rainfall.

बाजरा-नये माल से मंदा

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) इस बार लगातार बरसात होने से बाजरे की फसल कुछ लेट आई है। चालू सप्ताह में नए बाजरे की आवक दौसा डीडवाना खाटू नागौर सहित हरियाणा की सीमावर्ती क्षेत्रों में आवक बढ़ गई है। वहां 2075/2100 रुपए प्रति कुंतल के भाव में क्वालिटी अनुसार बाजरा बिकने की खबर थी, मौली बरवाला पहुंच में 2175/2200 रुपए का व्यापार हो रहा है तथा पुराना बाजार 2300/2325  रुपए बिक रहा है। पश्चिमी यूपी का बाजार 15-20 दिन बाद आएगा तथा प्रयागराज लाइन का बाजार 15 अक्टूबर के बाद आएगा, इन परिस्थितियों में अब ज्यादा घटने की गुंजाइश राजस्थान के माल में भी नहीं है, क्योंकि यूपी में 10-15  प्रतिशत बाजरा बाढ़ की चपेट में आ गया है तथा राजस्थान के भी कुछ क्षेत्रों में बाजरे को, अधिक बरसात से नुकसान हुआ है।

Masoor: uptrend after some time

New Delhi, 09 October (NNS): The bold masoor of Canada has been started unloading, but the in bilti, the prices of bold masoor gained to Rs 6750 per quintal as the stock has been available at the higher level, but the its prices of desi stock showed strong trend due to the profit taking selling. On the other hand, there is a heavy shortage of bold masoor stock in the markets, due to this reason, the market showed heavy uptrend and it may increase during the near future. This year, there is a shortage of both small and bold masoor, in these circumstances, the market may show uptrend during the near future.

मसूर- ठहरने के बाद फिर बढ़ेगी

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) मोटी मसूर कनाडा से उतर रही है, लेकिन वहां ऊंचे पड़ते के माल मिलने से यहां मोटी में मसूर बिल्टी में तेजी लिए 6750 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है, लेकिन फिर से मुनाफा वसूली की कव्वाली से से इसके भाव  थोड़ा देसी माल में मजबूत हो गए हैं। उधर छोटी मसूर की मंडियों में भारी कमी बन गई है, जिस कारण बाजार यहां काफी बढ़ गए हैं तथा अभी और बाजार बढ़ जाने के आसार हैं। इस बार छोटी-मोटी दोनों ही मसूर में माल की शॉर्टेज है, इन परिस्थितियों को देखते हुए आगे बाजार तेज ही रहेगा।

Urad: no possibility to decrease

New Delhi, 09 October (NNS): The import deals of urad seems constant from Rangoon, but the loadings of the rack reported to be weak from Chennai from the last two days, due to this reason, the prices of urad SQ also ruling at Rs 8000 per quintal. The prices of urad FAQ also being available at Rs 7150 per quintal. Presently, there is no possibility of more downfall in the prices because the crop seems failed in both the states like Maharashtra and MP and the stock which was lying in the yields, there also, the crop gets destroyed due to the constant rainfall, in these circumstances, the trade of urad will be profitable at the current level during the near future.

उडद-घटने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) उड़द के आयात सौदे रंगून से बराबर हो रहे हैं, लेकिन चेन्नई से रैक लोडिंग पड़ते के अभाव में दो दिनों से कम हो रहे हैं, जिससे बाजार 8000 रुपए प्रति कुंतल पर एसक्यू क्वालिटी के हो गए हैं। एफ ए क्यू क्वालिटी के भाव 7150 रुपए चल रहे हैं। वर्तमान भाव में घटने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि घरेलू महाराष्ट्र एवं एमपी दोनों ही राज्यों की फसल फेल है, जो कुछ खेतों में बची थी, वह भी वर्तमान की बरसात से चौपट हो गई है, परिस्थितियों वर्तमान भाव के उड़द में लाभ मिल सकता है।

Moong: double difference between both inferior and superior quality stock

New Delhi, 09 October (NNS): The arrival pressure of both inferior and superior quality stock seems weak in all the markets due to the arrivals of huge amount of stock. On the other hand, there is a shortage of best quality stock in all the states like Rajasthan, Maharashtra and Karnataka. Today,  the farmers have sown huge amount of stock, but the equation of quality reported to be fluctuated due to the higher rainfall, in these circumstances, there is no logic of long uptrend in the prices. The arrival pressure of inferior quality stock in Maharashtra and Karnataka. Therefore, i it is profitable to purchase the stock at the current level. The government has been selling the stock of moong at the minimum support price during the previous days, but it will not affect the crop. Here, both inferior and superior quality stock also ruling at Rs 4200/7600 per quintal.

मूंग-हल्के भारी माल का अंतर दोगुना

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) मूंग खरीख वाली फसल बहुत अधिक किंतु दागी माल ज्यादा आने से सभी मंडियों में हल्के भारी माल का दबाव बना हुआ है। दूसरी ओर खरीफ सीजन में आने वाली मूंग राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक तीनों ही राज्यों में बढियां माल की किल्लत है। आई हुई फसल की किसान अधिक बिजाई किए थे, लेकिन अत्यधिक बरसात होने से क्वालिटी का समीकरण बिगड़ गया है, इन परिस्थितियों में लंबी तेजी का कोई लॉजिक नहीं बनता है। महाराष्ट्र कर्नाटक में मूंग हल्की का प्रेशर बन गया है। अत: अभी इन भाव में अपना ही माल बेचना चाहिए। सरकार छिटपुट पिछले दिनों न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एमपी में कुछ खरीद की थी, लेकिन उससे कोई विशेष प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। यहां हल्के भारी माल 4200/7600 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे है।

Tur: no more increment

New Delhi, 09 October (NNS): The upcoming crop of rabi and kharif tur reported to be high because the all-round sowing seems high and the weather also seems favourable for the pulses crop. There were around 52 lakh metric tonnes of tur reported to produce in both the seasons which is higher than the last three years, due to this reason, the tur of Maharashtra has been available to the mills, but most of the mills are purchasing less amount of stock. Here, the prices of lemon tur also gained by Rs 100 to Rs 6800 per quintal. The lemon quality tur dal also ruling at Rs 9300/9500 per quintal because 40/42 percent of pea has been selling in the eastern parts of the country. Therefore, the trade should not be done at the long uptrend.

तुवर- ज्यादा नहीं बढ़ेगी

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) अगली तुवर की रबी व खरीफ सीजन में आने वाली फसल भी बहुत बढ़िया आएगी, क्योंकि बिजाई चारो तरफ अधिक हुई है तथा मौसम भी दलहनी फसलों के लिए अनुकूल हो रहा है। पिछला उत्पादन दोनों सीजन का मिलाकर 52 लाख मीट्रिक टन के करीब हुआ है, जो पिछले तीन वर्षों की तुलना में अधिक हुआ है। यही कारण है कि अभी भी महाराष्ट्र की तुवर दाल मिलों को मिल रही है, लेकिन उसमें अधिकतर दाल मिलें पड़ते के अभाव में खरीद कम कर रही हैं। लेमन तुवर यहां 100 रुपए बढकर 6800 रुपए प्रति क्विंटल बिक गई। दाल की बिक्री पटका लेमन क्वालिटी पर 9300/9500 के बीच चल रही है, क्योंकि मटर 40-42 प्रतिशत मिलकर पूर्वी भारत में बेच रहे हैं। अत: लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Gram desi: good uptrend due to the higher demand

New Delhi, 09 October (NNS): At Lawrence Road, the prices of gram on standing motor also improved by Rs 100 to Rs 6025/6050 per quintal owing to the strong demand from the mills at the lower level. Some traders are quoting the stock at Rs 6075 per quintal.  The reality is that the dal of pea and besan has been mixing rapidly, due to this, the consumption of gram desi and dal reported to be weak, but there is a shortage of old stock in the pipeline and the new stock will not likely to arrive before December. Therefore, the prices showed uptrend on Lawrence Road during the near future.

देसी चना- ग्राहकी  निकलने पर अच्छी तेजी

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) देसी चने में घटे भाव पर दाल मिलों की पकड़ मजबूत होने से 100 रुपए सुधरकर लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में 6025/6050 रुपए प्रति क्विंटल तक व्यापार हो गया, कुछ कारोबारी 6075 भी बोल रहे थे। वास्तविकता यह है कि मटर की दाल एवं बेसन धड़ल्ले से मिक्स हो रही है, जिससे देसी चना व दाल की खपत घटी जरूर है, लेकिन पाइपलाइन में पुराना माल नहीं होने एवं आयातित माल भी निपट जाने आने वाले नये माल दिसंबर से पहले नहीं आएंगे। अत: आगे चलकर बाजार लॉरेंस रोड पर बढ़ सकता है।

Rajma chitra: will be the shortage of the stock

New Delhi, 09 October (NNS): There is a shortage of rajma chitra stock in the pipeline. On the other hand, the new crop of China will likely to arrive after a long time, due to this reason, the prices of rajma chitra declined by Rs 2/3 which stood that of China at Rs 110/113 and that of Indian Brazil at Rs 105/108 per kg respectively in the current week. The Bhutani stock also being quoted at the higher level. The prices may increase by Rs 2/3 owing to the lack of spot stock.

राजमां चित्रा-अभी माल की कमी

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) राजमां चित्रा का स्टाक पाइपलाइन में ज्यादा नहीं है। दूसरी ओर  चीन के माल आने में अभी विलंब है। जिस कारण चालू सप्ताह में ग्राहकी 2/3 रुपए घटकर चीन 110-113 एवं इंडियन ब्राजील 105/108 रुपए प्रति किलो बिक गया। भूटानी माल में भी बढ़ाकर बोलने लगे हैं। आगे हाजिर में माल के अभाव में दो-तीन रुपए की और तेजी लग रही है।

Gram kabuli: uptrend after some time

New Delhi, 09 October (NNS): The stock of gram kabuli has been lying to the traders, whereas, the noise seems uproar as expectedly. Here, the prices of unfiltered stock of Maharashtra also gained by Rs 40/50 to Rs 6200/6500 per quintal due to the lack of demand during the current week. Other stock also slipped by Rs 200/300 per quintal. No new crop will likely to arrive after a long time. Therefore, there is no logic of uptrend in the prices during the near future.

काबुली चना-अभी ठहर कर बढ़ेगा

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) काबुली चने का भी मंडियों में स्टाक, केवल कारोबारियों को दिखाई दे रहा है, जबकि उतना नहीं है, जितना शोर सराबा ज्यादा है। चालू सप्ताह  ग्राहकी के अभाव में 40/50 रुपए प्रति कुंतल की बढ़त पर यहां महाराष्ट्र का बिना छना हुआ 6200/6500 रुपए प्रति कुंतल ऊपर में बिक गया। अन्य मालों में भी 200/300 रुपए की गिरावट आ गई। नई फसल निकट में कोई आने वाली नहीं है। अत: और घटने का कोई लॉजिक नहीं है।

Pea: no risk in buying

New Delhi, 09 October (NNS): The trade seems high from port of Kolkata, Mundra and Mumbai, due to this reason, the prices may not show downfall. The prices have been ruling at the higher level from the ports including Kolkata mandi because there, the consumption of pea dal showed uptrend in tur dal and its demand reported to be good in all the states like Orissa, Bengal, Assam and Jharkhand as the prices seems feeble. Therefore, the stock has been ruling at Rs 31.5/32 per kg at the ports and the unfiltered stock also being available at Rs 36 per kg respectively.

मटर- लिवाली में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (एनएनएस) मटर में कोलकाता मुंदड़ा एवं मुंबई बंदरगाह से व्यापार बढ़िया रहा, जिससे गिरते भाव को विराम लग गया। कोलकाता मंडी अन्य बंदरगाहों से तेज चल रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि वहां मटर दाल की खपत बेसन व चने की दाल, तुवर की दाल में बढ़ गई है तथा सस्ता होने से उसकी मांग उड़ीसा बंगाल असम झारखंड सभी राज्यों की अच्छी है। अत: बंदरगाहों पर 31.5/31.5 रुपए एवं यहां बिना छनी हुई 36 रुपए में और रिस्क नहीं है।