New Delhi, 30 March (NNS): The prices of guar remained strong at Rs 5500/5550 per quintal owing to the higher demand from the exporters and constant industrial demand. In Ahmadabad mandi, its prices also quoting at Rs 5450/5500 per quintal. In NCDEX, the prices of guar contract April delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

ग्वार-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस) अमरीका व ईरान में भीषण जंग जारी रहने के कारण कच्चे तेल में आई तेजी एवं औद्योगिक मांगके साथ निर्यातको की मांग निकलने से  जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 5500/5550 रुपए प्रति किवंटल पर मजबूत रहे। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5450/5500 रुपए रूपये प्रति किवंटल बोले गए।सटोरिया लिवाली से एनसीडी ई एक्स में ग्वार वायदा अप्रैल डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए  इसमें गिरवाट की उम्मीद कम है।

Wheat: no more fluctuations

New Delhi, 30 March (NNS): The selling of stored stock of wheat reported to be high in North India during the previous week, due to this reason, the prices of both new and old stock of wheat have been ruling between Rs 2595/2620 per quintal. The arrival pressure of wheat will remain high in April, on seeing this, the farmers are started selling their stored stock because of the record sowing and its prices should heavy downfall. Therefore, the prices may not show more uptrend and downtrend. Apart from this, the unloading of stock also seems high at the current level. The arrival pressure of wheat showed uptrend in the markets of Western UP and Haryana after Madhya Pradesh, due to this reason, it’s prices remained stable at Rs 2590/2600 per quintal. The demand of roller flour Mills have been started improving at the lower level after the downfall in the prices.

गेहूं- ज्यादा घट बढ़ नहीं

नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस) गत सप्ताह उत्तर भारत में स्टाक वाले गेहूं की बिक्री बढ़ गई। जिस कारण गेहूं के भाव पुन: घटकर नए पुराने माल के 2595/2620 रुपए प्रति कुंतल के बीच रह गये। अप्रैल माह में गेहूं का दबाव भरपूर रहेगा, इसे देखकर जो किसानों के पास स्टॉक है, उसे निकालने लगे हैं, क्योंकि बिजाई रिकॉर्ड स्तर पर हुई है, इसके भाव नीचले स्तर पर आ गए हैं। अत: वर्तमान भाव के गेहूं में यहां से तेजी मंदी नहीं है। फसल में उतारा अधिक आ रहा है। आगे मध्य प्रदेश के बाद हरियाणा पश्चिमी यूपी की मंडियों में गेहूं का दबाव बढ़ जाएगा। जिस कारण पिछले सप्ताह  इसके भाव 2590/2600 रुपए प्रति क्विंटल पर अभी टिके रहेंगे। एक साथ आई गिरावट के बाद घटे भावों में फ्लोर मिलों की मांग सुधरने लगी है।

Fine rice: availability of the stock seems difficult

New Delhi, 30 March (NNS): The prices of basmati rice went up by Rs 300/400 per quintal despite the war between Iran and Israel, due to this reason, there is a shortage of stock in the markets. Other countries are not trusting from, due to this, here, the prices of rice sela 1509 and rice sela 1718 also being available at Rs 7600/7650 and Rs 7900/7950 per quintal respectively. Apart from this, rice steam also reported to high. It is expected that the market may increase from here because the arrivals showed downfall in the markets and the selling of the stock seems weak from the mills at the higher level. On the other hand, the exporters started taking enquiry at the lower level, in these circumstances; there will be the shortage of basmati rice during the near future.

बारीक चावल-माल मिलना मुश्किल होगा

नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस) गत सप्ताह ईरान इजरायल जंग के बावजूद भी 300/400 रुपए प्रति क्विंटल की बासमती चावल में और तेजी आ गई, जिसके चलते पूरी तरह माल की शॉर्टेज बन गयी है। ट्रंप पर दूसरे देशों का विश्वास नहीं रह गया है, यहां चावल 1509 सेला 7600/7650 रुपए एवं 1718 सेला चावल 7900/7950 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। चावल 1401 स्टीम में भी तेजी आ गई। अब यहां से फिर बढ़त लग रहा है, क्योंकि धान की आवक मंडियों में टूट गई है तथा राइस मिलें पड़ते के अभाव में बिकवाल नहीं है। दूसरी ओर नीचे भाव में निर्यातकों की पूछ परख आने लगी है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव का बासमती चावल आगे जबरदस्त शॉर्टेज बन जाएगी।

Maize: no arrival pressure of the stock

New Delhi, 30 March (NNS): The selling pressure of maize showed downfall after the increment in the demand from the ethanol and the other companies during the review week, due to this, it’s prices went up by Rs 50/75 to Rs 2050/2150 per quintal in the markets of Bihar. Here, it is being traded between Rs 1750/1900 per quintal in the godown reach of Madhya Pradesh. The demand from the poultry feed mills reported to be high. On the other hand, the prices of maize have been ruling at the higher level in Rajasthan and Maharashtra because of it’s weak sale as the stock of MP and Bihar have been ruling at the lower level. The enquiry has been started increasing from Nepal and Bangladesh at the current level, on seeing this, the market may not show more downfall from here and it is expected that the prices may increase by Rs 100 per quintal in the near future, due to this reason, in Haryana and Punjab reach, it is quoting at Rs 2200/2250 and in Bihar, it is being available at Rs 230/2350 per quintal respectively. Therefore, it is expected that the markets may increase from here.

मक्की-स्टाक का प्रेशर समाप्त

नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस) गत सप्ताह मक्की में एथेनॉल एवं अन्य कंपनियों की मांग निकलने के बाद बिकवाली का प्रेशर घट गया है, इसलिए बिहार की मंडियों में 50/75 और बढ़कर इसके भाव 2050/2150 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। इधर एमपी में मक्की 1750/1900 रुपए के बीच गोदाम पहुंच में बिक रही है। पोल्ट्री फीड मिलों की मांग बढ़ गई है। दूसरी ओर राजस्थान महाराष्ट्र की मक्की के पड़ते नहीं लग रहे है, क्योंकि एमपी बिहार सस्ती होने से उसकी बिक्री नहीं है। अब वर्तमान भाव में नेपाल बांग्लादेश की पूछ परख होने लगी है, इसे देखते हुए यहां से बाजार मंदा नहीं लग रहा है तथा आने वाले टाइम में 100 रुपए प्रति कुंतल की और तेजी आ सकती है। यही कारण है कि एमपी की मक्की हरियाणा पंजाब पहुंच में 2200/2250 रुपए तथा बिहार की मक्की 2300/2350 रुपए बोल रहे हैं। अत: यहां से बाजार और बढ़ने वाला है।

Millet: possibility to increase from here

New Delhi, 30 March (NNS): The new crop of millets has been started arriving in the market of Uttar Pradesh Rajasthan and Haryana. In Mauli and Barwala reach, it is ruling at Rs 2100/2140 per quintal as per the quality and it is being available at Rs 1900/2050 per quintal on the markets respectively. The arrivals of the crop declined by 50 percent from Itawa, Tundla, Etah, Kasganj, Charra, Mainpuri along with Prayagraj and Western Bihar, due to this, there is a lack of arrival pressure in the markets and there is no risk in the trade at the current level. The reality is that there is a swamp of downfall in maize, but the trade will be profitable at the current level during the current level.

बाजरा-अभी और बढ़त संभव

नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस) बाजरा हरियाणा राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के मंडियों में आ रहा है, इसके भाव मौली बरवाला पहुंच में 2100/2140 रुपए प्रति कुंतल नमी के हिसाब से बोल रहे हैं तथा मंडियों में 1900/2050 रुपए के भाव बोल रहे हैं। इटावा टूंडला एटा कासगंज छर्रा मैनपुरी के साथ-साथ प्रयागराज एवं पश्चिम बिहार की फसल 50 प्रतिशत से भी कम आई है, जिससे माल का मंडियों में प्रेशर नहीं है, इन भावों में बाजरे में कोई जोखिम नहीं है। वास्तविकता यह है कि मकई में दलदल से बाजरे की दुर्दशा बनी हुई थी, लेकिन अब इन भावों में भरपूर लाभदायक लग रहा है।

Masoor: no more uptrend

New Delhi, 30 March (NNS): The prices of masoor have been ruling at the higher level in the producing markets, due to this reason, the prices of masoor ascended by Rs 300/400 per quintal. There is a shortage of small stock, due to this reason, the prices rose by Rs 500 per quintal. Along with this, the prices of bold masoor may increase because of the higher import prices. The import deals have been ruling at the higher level due to the increment in dollar. Here, the prices of 2.5 kg conditioned bold desi masoor also being quoted at Rs 6800 per quintal.

मसूर-तेजी कायम रहेगी

नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस) उत्पादक मंडियों में मसूर के पड़ते महंगे लग रहे हैं, जिस कारण गत सप्ताह 200 रुपए मोटी मसूर के भाव बढ़ गए हैं तथा छोटी के 300/400 रुपए उछल गए हैं। छोटी मसूर शॉर्टेज में है, इसलिए उसमें 500 रुपए प्रति कुंतल की और तेजी आ जाएगी। इसके पीछे-पीछे मोटी मसूर भी बढ़ने वाली है, क्योंकि आयात पड़ता काफी महंगा हो गया है। डॉलर महंगा होने से आयात सौदे ऊंचे पड़ रहे हैं। यहां ढाई किलो कंडीशन में मोटी मसूर देसी 6800 रुपए बोलने लगे हैं।

Urad: will remain high

New Delhi, 30 March (NNS): The prices of urad SQ quality reduced by Rs 50/60 to Rs 9150 per quintal due to the weak demand from the mills. The prices of urad FAQ remained close with Rs 8500 per quintal. The reality is that the stock has already been sold out in Chennai from the last some days. Whereas, the traders are not trading the stock at the current level due to the March closing, due to this, the market seems sluggish and the stock has not been available at the higher level, in these circumstances, the trade should not be done at the lower level. There is a lack of in MP and Maharashtra. Now, the arrival pressure of the stock seems weak from the vegetables, due to this, the same see s unfavourable. Therefore, the prices of urad ascended by Rs 200/300 per quintal during the near future.

उड़द-आगे तेजी कायम रहेगी

नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस) गत सप्ताह उड़द में दाल मिलों की ग्राहकी कमजोर होने से 75 रुपए ऊपर होकर 9225 रुपए प्रति क्विंटल नये एसक्यू क्वालिटी पर बाजार बंद हुआ। उड़द एफएक्यू भी 8625 रुपए पर मजबूती लिए बंद हुई। वास्तविकता यह है कि चेन्नई में माल पिछले दिनों के निबट चुके हैं, वहीं मार्च क्लोजिंग के चलते कारोबारी सन्नाटा छाया रहा, जिससे बाजार सुस्त चल रहा है, पीछे से माल पड़ते में नहीं मिल रहे हैं, इन परिस्थितियों में अब मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में भी उड़द का इस बार स्टॉक नहीं है। अभी सब्जियों का प्रेशर कम हो गया है, इसलिए दाल की बिक्री अनुकूल है। अत: आगे चलकर वर्तमान भाव की उड़द 200/300 रुपए लाभ दे जाएगी।

Moong: no trade of more uptrend

New Delhi, 30 March (NNS): The old crop of moong has been ruling in the markets of Rajasthan Maharashtra and Karnataka. The stock of Rajasthan also ruling between Rs 5900/7800 per quintal as per the quality due to the huge difference between the quality. There is a lack of both inferior and superior qualities stock in the markets but the tenders of Madhya Pradesh has been arriving constantly and the new crop seems ready, due to this, the stock of sluggish rates have been available at the lower level to the dhoya manufacturing mills. Therefore, the trade should not be done at the higher level. Both the inferior and superior quality stock has been lying in the markets. It is expected that both the inferior and superior quality stock will be available in the market during the coming days.

मूंग-अब तेजी का समय नहीं

नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस) मूंग की फसल राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक की पुरानी चल रही है। राजस्थान के माल में क्वालिटी का डिफरेंस बहुत ज्यादा होने से 5900/7800 रुपए प्रति कुंतल के बीच दागी के हिसाब से व्यापार हो रहा है। हल्के भारी माल ज्यादा नहीं बचे हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के टेंडर वाले माल आ रहे हैं तथा नई फसल भी तैयार खड़ी है, इसलिए धोया बनाने वाली दाल मिलों को अब सस्ता मिल रहा हैं। अत: तेजी का व्यापार अभी नहीं करना चाहिए। हल्के माल अभी स्टाक में मंडियों में पड़े हुए हैं। माल की उपलब्धि हल्के भारी माल की अभी बनी रहेगी।

Tur: no risk from here

New Delhi, 30 March (NNS): The sale of tur dal showed uptrend in North India during the end of the previous week. On the other hand, the old Rangoon stock has already been sold out in the markets of Narela, Bhawana, Lawrence Road, Rai and kundali, due to this reason, the raw stock has not been available at the lower level by Rs 8100 per quintal. Here, it’s prices have been ruling at the higher level while important is stock from Burma. Therefore, the prices may gain by Rs 300/400 per quintal at the current level due to the increment in demand.

तुवर-यहां से जोखिम नहीं

नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस) गत सप्ताह के अंत में उत्तर भारत में तुवर दाल की बिक्री सुधर गई। दूसरी ओर रंगूनी माल पिछले दिनों के आये हुए नरेला बवाना लॉरेंस रोड राई कुंडली सभी मिलों में स्टॉक निपट चुके हैं, जिस कारण  150 रुपए बढ़कर कच्चे माल 9300 रुपए प्रति कुंतल आने के बाद भी दाल मिलों को प्रचुर मात्रा में नहीं मिल रहा था। आज की तारीख में बर्मा से आयात करने पर यहां इससे ऊंचे का पड़ता लग रहा है। अत: ग्राहकी निकलने पर वर्तमान भाव में फिर 300/400 रुपए बढ़ने के आसार बन गए है।

Gram desi: possibility to increase from here

New Delhi, 30 March (NNS): The productive deals of best quality gram desi have already been over from Australia. On the other hand, there is a shortage of spot stock and there is a lack of arrival pressure of new stock in any market, due to this, at Lawrence Road, it’s prices went up by Rs 100 to Rs 5650/5675 per quintal. The prices of Anna Giri also ruling at the higher level and the arrivals of the stock seems sluggish from Madhya Pradesh on seeing it’s higher prices. There will be lack of arrival pressure of the stock during the next month from Rajasthan, on seeing these circumstances, the prices of old stock may rose by Rs 200 per quintal and the procurement of dal and besan showed up trend in these prices

देसी चना-और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस) देसी चना बढ़ियां ऑस्ट्रेलिया के अगाऊं सौदे बंद हो गए हैं। दूसरी ओर हाजिर में माल की कमी है, नये माल का दबाव किसी भी मंडी में नहीं बन पा रहा है, जिससे गत सप्ताह लॉरेंस रोड पर 150 रुपए बढ़कर 5650/5700 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। अन्नागिरी के भी पड़ते नहीं लग रहे हैं, मध्य प्रदेश के माल भी पड़ते के अभाव में कम आ रहे हैं। राजस्थान का प्रेशर अगले महीने भी बनाना मुश्किल लग रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के पुराने माल में 200 रुपए जल्दी बढ़ जाने की संभावना बन गई है तथा इन भावों में दाल व बेसन की भी खरीद बढ़ गई है।

Rajma chitra: demand may increase

New Delhi, 30 March (NNS): The stock of rajma Chitra has been started unloading from China and the unfiltered stock also selling between Rs 111/118 per kg. The market went up to Rs 86/88 per kg due to the constant buying Of Indian Brazil stock from barsi and Beed line. The prices may not show more downfall from here. Therefore, it is profitable to trade at the current level. The prices of China’s stock may show more downfall, due to this, the stock of China may increase by Rs 5/7 per kg during the near future.

राजमां चित्रा-आगे ग्रहकी और निकलेगी

नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस) राजमां चित्रा चीन का उतरने लगा है, छने हुए माल क्वालिटी के अनुसार 111/118 रुपए तक बिक रहे हैं। इंडियन ब्राजील बारसी बीड लाइन के माल की लिवाली आने से बाजार उछलकर एक सप्ताह के अंतराल 86/88 रुपए प्रति किलो हो गया गया है। अब यहां से जो भाव बोल रहे हैं, वह नीचे जाने वाले नहीं हैं। अत: इन भावों में व्यापार करना चाहिए। चीन के भाव भी ज्यादा घटेंगे, इसलिए 5/7 रुपए प्रति किलो चीन के माल में और बढ़ सकते हैं।

Gram Kabuli: increment in buying from the stockists

New Delhi, 30 March (NNS): During the review week, the traders are not selling the stock due to the downfall in the crop at the current level, due to this reason, the prices of raw stock gained by Rs 3/4 per kg. On the other hand, the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the big traders started purchasing the new stock in Indore line. The new crop of Gram Kabuli has already been arrived but there is a lack of arrival pressure in any market. It is expected that the prices may increase on seeing the increment from the producing markets.

काबुली चना-दूर-दूर तक रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस) गत सप्ताह वर्तमान में आई हुई फसल में पोल आने से बिकवाल कमजोर हो गए, जिस कारण 3-4 रुपए प्रति किलो कच्चे मालों में तेजी आ गई। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी ऊंचे भाव होने से घरेलू नये माल इंदौर लाइन में बड़े कारोबारी पकड़ने लगे हैं। काबुली चने की फसल आ चुकी है, लेकिन किसी मंडी में प्रेशर नहीं है। आगे उत्पादक मंडियों से पड़ते को देखते हुए वर्तमान भाव में और तेजी लग रही है।

Pea: crisis may increase intermittently

New Delhi, 30 March (NNS): The import prices of pea have been ruling at the higher level because the rupee showed downfall against the American dollar, due to this reason, the prices of white pea improved by Rs 1/1.5 per kg. Presently, the stock has not been available at the lower level from the ports and both the local and upcountry demand seems good in these prices, due to this reason, it is expected that the prices may increase from here and there is no allowance to purchase the stock at the current level because only 50 percent of the crop has been remaining in the markets.

मटर-रुक रुक कर अच्छी तेजी संभव

नई दिल्ली, 30 मार्च (एनएनएस) मटर का आयात  पड़ते में महंगा होने लगा है, क्योंकि डॉलर के तुलना में रुपया काफी कमजोर हो गया है, जिस कारण सफेद मटर में एक-डेढ़ रुपए प्रति किलो की बढ़त आकर ठहर गई है। वर्तमान भाव में बंदरगाहों से नीचे के पड़ते नहीं लग रहे हैं, इन भावों में लोकल एवं चालानी मांग अच्छी चल रही है, जिससे यहां से फिर बढ़ने की उम्मीद बन है तथा वर्तमान भाव के मटर को खरीदने में मजूरी कहीं नहीं गई है, क्योंकि आई हुई मटर मंडियों में 50 प्रतिशत ही रह गई है।