New Delhi, 31 August (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar ascended by Rs 300 to Rs 6500/6550 per quintal due to the weak selling from the stockists and increased demand from the mills. In Ahmadabad Mandi, its prices also quoting at Rs 6450/6500 per quintal. However, in NCDEX, the prices of guar contract August delivery showed uptrend because of the constant speculative buying and selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

ग्वार-मंदे के आसार कम

नई दिल्ली, 31 अगस्त (एनएनएस) औद्योगिक मांग  निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 300 रुपए बढ़कर 6500/6550 रुपए प्रति किवंटल हो गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 6450/6500 रुपए प्रति किवंटल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली बिकवाली से एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा सितंबर डिलीवरी में तेज़ी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमे मंदे की संभावना कम है।

Wheat: lack of arrival pressure in the markets

New Delhi, 31 August (NNS): The supply of wheat showed downfall in the markets during the review week, due to this reason, here, the prices of wheat for mill delivery gained by Rs 80 to Rs 2980/2990 per quintal during the last one week. The stock has been sold out in the governmental and non-governmental godowns till June. The government’s procurement reported to be high as compared to the target. The gross production reported to be at the record level of around 1202 lakh metric tonnes, but the prices showed uptrend due to the competitive buying from the exporters and the stock has been selling out for the southern parts of the country, but it is profitable to sell the stock at the current level because the government may sell the stock at Rs 3000 per quintal during the near future.

गेहूं-मंडियों में प्रेशर घटा

नई दिल्ली, 31 अगस्त (एनएनएस) गत सप्ताह गेहूं की आपूर्ति मंडियों में घट गई है, जिस कारण यहां एक सप्ताह में गेहूं मिल क्वालिटी 80 रुपए और बढ़कर 2980/2990 रुपए प्रति कुंतल गया था। जून माह तक सरकारी व गैर सरकारी गोदामों में गेहूं जा चुका है। सरकारी खरीद, लक्ष्य से अधिक हो चुकी है। सकल उत्पादन 1202 लाख मीट्रिक टन का रिकॉर्ड स्तर पर हुआ है, लेकिन साउथ पूर्वोत्तर राज्यों के लिए माल जाने एवं निर्यातकों की प्रतिस्पर्धात्मक लिवाली से तेजी आ चुकी है, लेकिन इन भावों में माल बेचना चाहिए, क्योंकि 3000 को पार करते ही सरकार खुले बाजार में गेहूं बेच सकती है।

Fine rice: will likely to remain high

New Delhi, 31 August (NNS): The buying of fine rice seems constant from the exporters during the review week, but the demand reported to be constant due to the weak availability of the stock. Here, the prices of rice steam 1401 and sela 1718 ascended by Rs 3600/500 to Rs 10100/10200 and Rs 9200/9300 per quintal respectively. Rice sela 1509 also quoting at Rs 8800/8900 per quintal. The stock of Sathi stock also ruling at Rs 8300/8400 per quintal and it may increase because the constantly purchasing the stock. On the other hand, the supply of paddy has already been over in the markets. Recently, the stored stock of paddy also being quoted up by Rs 100/150 per quintal, due to this reason, the milling prices have been ruling at the higher level in the mills. Therefore, the market may increase. Her, the export demand of bold rice have been ruling at the higher level during the near future.

बारीक चावल-आगे तेजी कायम रहेगी

नई दिल्ली, 31 अगस्त (एनएनएस) गत सप्ताह बारीक चावल में निर्यातकों की लिवाली चल रही है, लेकिन माल नहीं मिलने से अकड़ बरकरार हैं। यहां 300/500 रुपए और बढ़कर चावल 1401 स्टीम 10100/10200 रुपए, 1718 सेला 9200/9300 रुपए बिक गया है, चावल 1509 सेला के भाव भी 8800/8900 रुपए तक बोलने लगे हैं। साठी के भाव 8300/8400 हो गए हैं। आगे और तेजी आएगी, क्योंकि निर्यातकों द्वारा लिवाली खरीद की जा रही है। दूसरी ओर मंडियों में धान की आपूर्ति समाप्त हो गई है, स्टाक के धान हाल ही में 100/150 रुपए प्रति कुंतल बढ़ाकर बोलने लगे हैं, जिस कारण राइस मिलों में मिलिंग पड़ता काफी महंगा हो गया है। अत: बाजार अभी और बढ़ सकता है। इधर मोटे चावल में निर्यात मांग बढ़िया चल रही है।

Maize: downfall in the arrival pressure of the stock

New Delhi, 31 August (NNS): The arrival pressure of maize showed downfall in Bihar during the review week, due to this, recently, the prices of wheat for mill delivery slipped by Rs 100 to Rs 2350/2400 per quintal at the rack points of Khagadiya, Begusarai, Gulab bagh line. Now, the big companies are doing competitive buying in the markets of UP, on seeing this, the prices may increase during the near future. The production of maize may decrease by 6/7 lakh metric tonnes in the current season. In Bihar, the production expected to be around 90 lakh metric tonnes during the previous year, which is almost 82/83 lakh metric tonnes currently. In Haryana and Punjab reach, the prices  have been quoted up by Rs 50/75 per quintal and it is profitable to purchase the stock at the current level during the near future.

मक्की-माल का दबाव घटा

नई दिल्ली, 31 अगस्त (एनएनएस) गत सप्ताह बिहार में मक्की की आवक काफी घट गई है, जिससे हाल ही में 100 रुपए घटकर 2350/2400 रुपए प्रति क्विटल खगड़िया बेगूसराय गुलाब बाग लाइन में भाव रैक पॉइंट पर हो गए हैं। अब बड़ी कंपनियां यूपी की मंडियों में प्रतिस्पर्धात्मक खरीद करने लगी हैं, इसे देखते हुए और तेजी की संभावना प्रबल दिखाई दे रही है। चालू सीजन में मक्की का उत्पादन 6-7 लाख मीट्रिक टन घटना की संभावना बन गई है। गत वर्ष मक्की का उत्पादन बिहार में 90 लाख मीट्रिक टन के करीब हुआ था, जो इस बार 82-83 लाख मीट्रिक टन से नीचे रह जाने का अनुमान आ रहा है। हरियाणा पंजाब पहुंच में भी 50/75 रुपए बाजार बढ़ाकर भाव बोलने लगे हैं, आगे इन भावों में खरीद करने पर लाभ मिलने की संभावना है।

Millet: may not show more downfall

New Delhi, 31 August (NNS):  During the review week, the prices of millet remained stable at the same level due to the feeble demand, but there is a shortage of the stock as compared to the same period of the previous year in the markets which is almost 36/37 percent less than the last year, due to this, the prices may increase during the last some days. We believe that the trade gets affected owing to the increment in the prices of maize during the last some days, but the prices have been ruling at Rs 2200/2225 per quintal in the markets, but the arrivals of the new crop has been started arriving in Rajasthan and Haryana during the second fortnight of September. On seeing this, huge amount of stock has been started arriving. In Mauli and barwala reach, it is being traded at Rs 2300 per quintal.

बाजरा-अभी नहीं घटेगा

नई दिल्ली, 31 अगस्त (एनएनएस) गत सप्ताह बाजरे में ग्राहकी कमजोर से ठहराव बना हुआ था, लेकिन मंडियों में स्टाक इस बार गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 36-37 प्रतिशत कम है, जिस कारण पिछले दिनों अच्छी तेजी आ गई थी। हम मानते हैं कि कुछ दिन अभी मक्की तेजी रहने से इसका व्यापार प्रभावित रहेगा, लेकिन 2200/2225 रुपए प्रति क्विंटल की मंडियां कुछ दिन तेज रहेगी, लेकिन सितंबर के दूसरे पखवाड़े में राजस्थान हरियाणा नया माल शुरू होने की संभावना है इसे देखते हुए जब भी बाजार बड़े मॉल को निकालते रहना चाहिए मौली पर वाला पहुंच में 2300 रुपए का व्यापार हो रहा है।

Masoor: no downfall from here

New Delhi, 31 August (NNS): During the review week, the stock of masoor has already been sold out in the Ganj basauda, Saagar, Bhopal, Beenganj and Ashok Nagar line. Now, the stock of Canada is being available at the higher level. The dollar showed strong trend, due to this, the prices showed increment, due to this reason, in Bilti, the prices of masoor ascended by Rs 100 to Rs 6880/6900 per quintal. The arrivals showed downfall in the markets and prices of Canada’s stock have been ruling at the higher level and there is a lack of desi stock in the pipeline, on seeing this there is no possibility of more downfall in the prices during near future.

मसूर-यहां मंदा बिल्कुल नहीं

नई दिल्ली, 31 अगस्त (एनएनएस) गत सप्ताह मसूर मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल बीनागंज एवं अशोकनगर लाइन में आकर निपट चुकी है। अब कनाडा के माल भी महंगे आ रहे हैं। डॉलर कुछ मजबूत हुआ है, जिससे वहां भाव बढ़ गए हैं। जिस कारण बिल्टी में मसूर सौ रुपए और बढ़कर 6880/6900 रुपए प्रति कुंतल हो गई है। मंडियों में आवक टूट गई है, कनाडा के पड़ता काफी महंगे पड़ रहे हैं तथा पाइप लाइन में देसी माल नहीं है, इसे देखते हुए इसमें अब मंदा बिल्कुल दिखाई नहीं दे रहा है।

Urad: shortage of stock in the markets

New Delhi, 31 August (NNS): During the review week, the import prices of urad have been ruling at the higher level, but the demand reported to be weak in the mills, due to this, the prices of  urad FAQ and SQ remained at Rs 8900 and Rs 9500 per quintal. The sowing of urad seems high in UP, MP and Maharashtra  during the near future because of the weak, due to this reason, the all-round crop of urad reported to be good, due to this, the millers are not purchasing the stock. On the other hand, the upcountry demand of both dal dhoya and chilka seems weak, in these circumstances, the prices may increase after some time and the morale of long uptrend has already been over.

उड़द-बाजार में माल की कमी

नई दिल्ली, 31 अगस्त (एनएनएस) गत सप्ताह उड़द का आयात पड़ता महंगा हो गया था, लेकिन इधर दाल मिलों में मांग काफी कम होने से बाजार उड़द एफ ए क्यू 8900 एवं एसक्यू के 9500 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। निकट में यूपी एमपी महाराष्ट्र में उड़द बिजाई अधिक हुई है, क्योंकि मानसून सूखा वाला है। इस वजह से चारों तरफ उड़द की फसल बढ़िया बताई जा रही है, जिससे आगे के कंटेनर दाल मिल वाले ज्यादा नहीं खरीद रहे हैं। दूसरी ओर दाल धोया एवं छिलका की चालानी मांग काफी कम हो गई है, इन परिस्थितियों में ठहरकर ही कुछ बढ़ेगा, लंबी तेजी का मनोबल समाप्त हो गया है।

Moong: increment in the demand from China

New Delhi, 31 August (NNS): During the review week, the supply of moong showed downfall in the markets like UP, Bihar, MP and Jharkhand. Presently, the prices seems favourable from Narela, Najafgarh, Rai and Kundali. Here, it is being traded between  Rs 7200/7800 per quintal. The reality is that the China is purchasing best quality stock which is being purchased the stock at Rs 8300/8400 per quintal to the exporters. However, the sowing of moong has already been over in China from the last more than 10 years and there, the farmers are focusing towards the soybean and rajma chitra. There, the domestic crop reported to be high in the protein oriented food products, due to this reason, here, the difference between the inferior and superior quality stock showed uptrend. The prices of best quality stock temporarily rose by Rs 200/300 per quintal.

मूंग-चीन की मांग बढ़ी

नई दिल्ली, 31 अगस्त (एनएनएस) गत सप्ताह मूंग की फसल यूपी बिहार मध्य प्रदेश झारखंड सभी राज्यों की मंडियों से आपूर्ति घट गई। फिलहाल यूपी के पड़ते नरेला नजफगढ़ राई कुंडली की मिलों में पड़ रहा है। वहीं माल यहां क्वालिटी के अनुसार 7200/7800 रुपए के बीच बिक रहा है। वास्तविकता यह है कि बढ़िया माल चाइना खरीद रहा है, जो निर्यातक 8300/8400 रुपए में बढ़िया माल खरीद रहे हैं। हालांकि पिछले डेढ़ दशक से चीन में मूंग की बिजाई लगभग समाप्त हो चुकी है तथा सोयाबीन एवं राजमां चित्रा पर वहां के किसानों का जोर ज्यादा है। यह भी बात सुनने में आ रहा है कि वहां प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों में मूंग की घरेलू खपत अधिक हो रही है, इस वजह से यहां बढ़िया एवं हल्के माल के भाव का अंतर बढ़ जाएगा। बढ़िया माल में टेंपरेरी 200/300 रुपए की और तेजी आ सकती है।

Tur: may increase by Rs 300 per quintal from here

New Delhi, 31 August (NNS): There is a shortage of tur stock in all the markets and the millers are purchasing the stock of lemon tur at the current level due to the improvement in sale and there is a shortage of the stock in the mills and the main thing is that there is a shortage of katni stock in the mills because of the weak arrivals of the stock from the Neemuch line, but the market of lemon tur fell down to Rs 8250 per quintal. There is a shortage of the stock in the markets and also a lack of stock in the pipeline, due to this, the prices of lemon tur may rose to Rs 8500 per quintal.

तुवर-यहां से 300 रुपए फिर बढ़ेगी

नई दिल्ली, 31 अगस्त (एनएनएस) तुवर का स्टॉक किसी भी मंडी ज्यादा नहीं है, दाल की बिक्री सुधरने से मिल वाले वर्तमान भाव के लेमन तुवर की खरीद करने लगे हैं एवं दाल, मिलों में ज्यादा नहीं है तथा सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार कटनी लाइन की मिलों में भी कच्चे माल की कमी है, क्योंकि नीमच लाइन से माल कम आ रहा है, लेकिन पिछले दिनों की आई तेजी के बाद मुनाफा वसूली बिकवाली से बाजार घट कर लेमन तुवर के 8250 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। मंडियों में माल कम आ रहा है, पाइपलाइन में माल की कमी से आगे फिर लेमन का बाजार 8500 रुपए हो जाएगा।

Gram desi: heavy shortage of supply

New Delhi, 31 August (NNS): The all-round crop of gram desi has already been sold out in the governmental and non-governmental godowns. On the other hand, the supply of gram desi showed downfall in the markets. This year, the production of gram desi reported to be weak in the markets, due to this reason, here, the prices of gram Rajasthan on standing motor have been ruling at Rs 6400/6450 per quintal, whereas, the prices of its dal also selling at the lower level of Rs 7300 per quintal. It is being traded at Rs 7400 per quintal, due to this, the millers are purchasing less amount of stock. The stock of Australia is being available at the higher level, in these circumstances, the prices may increase during the near future.

देसी चना-आपूर्ति में भारी कमी

नई दिल्ली, 31 अगस्त (एनएनएस) देसी चने की चारों तरफ फसल आकर सरकारी व गैर सरकारी गोदामों में जा चुकी है, उधर मंडियों में आपूर्ति पूरी तरह टूट गई है। इस बार उत्पादन 90-91 लाख मीट्रिक टन रह जाने से किसी भी मंडी में माल का प्रेशर इस बार नहीं बन पा रहा है, इस वजह से यहां राजस्थानी चना 6400/6450 रुपए प्रति क्विंटल खड़ी मीटर में बिक रहा है, जबकि दाल 7300 रुपए प्रति कुंतल नीचे वाली क्वालिटी बिक रही है। इसका पड़ता कम से कम 7400 रुपए का पड़ रहा है, इसलिए दाल मिल वाले भी कम खरीद रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का चना पहले ही ऊंचे पड़ते का मिल रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए देसी चना आगे और उछल जाएगा।

Rajma chitra: new stock has been arriving in Satara line

New Delhi, 31 August (NNS): During the review week, the new crop of rajma chitra has been started arriving in the satara line. The main thing is that its prices dropped down by Rs 150 per quintal in Delhi. There is a lack of demand in rajma chitra Indian Brazil and it is ruling at Rs 98/103 per kg. The trade seems weak from China and the experts are doing monopoly in the trade of rajma chitra. The prices of rajma chitra China have been ruling at the higher level and its trade also seems weak, but the prices of Indian Brazil rajma chitra showed downfall from the upper level and it may increase from the current level after the increment in the demand.

राजमां चित्रा-सातारा लाइन में नया माल शुरू

नई दिल्ली, 31 अगस्त (एनएनएस) गत सप्ताह नया राजमां चित्रा सतारा लाइन में शुरू हो गया। चर्चा थी कि 150 कटे दिल्ली के लिए चल चुके हैं। राजमां चित्रा में ग्राहकी की भारी कमी से इंडियन ब्राज़ील 98/103 रुपए प्रति किलो पर बिकवाल आ गए हैं। चीन का विशेष व्यापार नहीं हो रहा है, आगे के सौदे व्यापार नीति के विशेषज्ञ अपनी मनोपाली से कर रहे हैं। चीन में काफी ऊंचे भाव होने से उसका व्यापार कम हो रहा है, लेकिन इंडियन ब्राज़ील ऊपर के भाव से एक बार फिर घट गया है, जो ग्राहकी निकलते ही वर्तमान भाव में छलांग लगा जाएगा।

Gram kabuli: traders are not selling the stock

New Delhi, 31 August (NNS): The arrivals of gram desi have already been over in the MP, Maharashtra and Karnataka, but trade reported to be weak in all the markets, due to this, the prices of medium quality stock reduced to Rs 68/73 per kg. The inferior quality stock also selling at the lower level. There are rumours in the market that huge amount of gram kabuli stock has been lying in the cold storages, due to this, here, the prices have not showed uptrend, but the prices may increase anytime in the market on seeing the prices in the international markets. Therefore, it is profitable to trade at the current level.

काबुली चना-घटाकर बेचू नहीं

नई दिल्ली, 31 अगस्त (एनएनएस) महाराष्ट्र मध्य प्रदेश एवं कर्नाटक में काबुली चने की आवक पूरी समाप्त हो गई है, लेकिन किसी भी मंडी में खुलकर व्यापार नहीं हो रहा है, जिस कारण बाजार मीडियम माल के घटकर 68/73 रुपए प्रति किलो पर टिके हुए हैं। हल्के दाने का और नीचे बिक रहे हैं। बाजारों में चर्चा है कि कोल्ड स्टोरों में काबुली चना प्रचूर मात्रा में पड़ा हुआ है, इसलिए यहां के व्यापारी तेजी में नहीं थे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों की तरफ ध्यान देने पर वहां के भाव को देखकर बाजार में देर सवेर भारी तेजी का अंदेशा दिखाई दे रहा है। अत: इन भावों में माल खरीदना चाहिए।

Pea: no risk in the trade

New Delhi, 31 August (NNS): The production of pea reported to be weak, due to this, there is all-round shortage of the stock. The new crop has been arrived before 5 months and the arrivals showed downfall in all the markets including Lalitpur and Jhansi line. The reality is that there is a shortage of pea stock at the Indian ports and the import reported to be high from Canada as compared to the previous year, due to this reason, the demand of desi pea has been started increasing and the stored stock has not been selling at the lower level during the last some year and its selling seems high. Today, the spot trade is around almost 4150/4200 per quintal, in these circumstances, here, it is being traded at Rs 4500 per quintal and the prices may increase during the coming days.

मटर-व्यापार में कोई जोखिम नहीं

नई दिल्ली, 31 अगस्त (एनएनएस) मटर का उत्पादन कम होने से चौतरफा माल की कमी बनी हुई है। नई फसल आए मुश्किल से 5 महीने हुए हैं तथा ललितपुर झांसी सहित अन्य मंडियों में आपूर्ति पूरी तरह से टूट गई है। वास्तविकता यह है कि इस बार भारतीय बंदरगाहों पर भी मटर का स्टाक ज्यादा नहीं है तथा डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने से कनाडा से आयात पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी महंगा हो गया है। यही कारण है कि देसी मटर की कदर बढ़ने लगी है तथा जो कई वर्षों से स्टॉक में पड़े माल मंदे में भी नहीं बिक रहे थे, उसके बिकवाली बढ़ाकर आ रही हैं। आज की तारीख में हाजिर व्यापार 4150/4200 रुपए से कम में नहीं हो रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए यहां जो 4500 रुपए की मटर बिक रही है, इसमे अच्छी तेजी की संभावना दिखाई दे रही है।