New Delhi, 10 February (NNS):  The old stock of guar has already been sold out in the markets and the production of new crop seems unfavourable, due to this, there is a lack of arrival pressure of the stock in the godowns. Notably, the prices of raw stock reported to be high in the gum manufacturers mills, due to this, the production cost of guar gum is around 10600 per quintal, due to this reason, its prices gained by Rs 50 to Rs 10350 per quintal in Jodhpur due to the higher enquiry from the exporters and it is expected that the prices may increase intermittently.

ग्वार गम-तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 10फरवरी (एनएनएस) ग्वार का पुराना स्टॉक काफी निबट चुका है, नया उत्पादन भी अनुकूल नहीं है, जिससे मंडियों में माल का प्रेशर नहीं है। गौरतलब है कि गम बनाने वाली मिलों में कच्चे माल महंगे जाकर पड़ रहे हैं, जिससे ग्वार गम की लागत 10600 रुपए प्रति कुंतल की आ रही है। यही कारण है कि निर्यातकों की पूछ परख आते ही 50 रुपए की बढ़त पर 10350 रुपए भजोधपुर में गम के भाव हो गए तथा रुक-रुक कर आगे और तेजी लग रही है।

Wheat: no more downfall

New Delhi, 10 February (NNS): The production of wheat reported to be high and it seems high in the central pool during the last three to four years. Its prices fell down by Rs 50/55 to Rs 2740/2755 per quintal due to the constant selling pressure because the government has been selling the stock of wheat via OMSS, but the market may not show more downfall from here because the reserve price of wheat is 2550 per quintal and the tender prices may reaches at the higher level.

गेहूं-मंदे को विराम संभव

नई दिल्ली, 10फरवरी (एनएनएस) गत सप्ताह गेहूं में फिर से नीचे वाले भाव में रोलर फ्लोर मिलों तथा आटा चक्कियों की मांग निकलने से 15/20 रुपए की बढ़कर 2800/2810 रुपए प्रति क्विंटल के बीच व्यापार हुआ। सरकार द्वारा ओपन मार्केट सेल स्कीम में फिर से टेंडर होने लगे हैं, किसानों एवं वितरक मंडियों के माल भी निकलने लगे हैं, जिससे यहां से ज्यादा बढ़ने की भी गुंजाइश नहीं है। सरकार का रिजर्व प्राइस 2550 रुपया है, टेंडर के बाद भी इससे नीचे पड़ता नहीं लगेगा। बाजार में 10/20 रुपए ऊपर नीचे भाव चलते रहेंगे।

Fine rice: trade will likely to be good

New Delhi, 10 February (NNS): This year, the production of paddy declined by 28/30 percent in all the states like UP, Haryana, Rajasthan and MP. We believe that the export gets affected for the America due to the tensions between Iran and America, but the ways are open for the other countries. The stock of Indian rice has been selling at the sluggish rates, due to this, huge amount of shipments of February and March have been lying to the exporters, due to this, its prices rose by Rs 200 which stood rice sela 1509 at Rs 7400/7500 and sela 1718 at Rs 7900/8000 per quintal respectively during the current week amid constant buying from the exporters. Here, rice steam 1401 also being quoted at Rs 8400/8600 per quintal. The milling prices of paddy have been ruling at the higher level, on seeing this, the market may likely to remain high during the near future.

चावल बारीक-व्यापार बहुत बढ़िया रहेगा

नई दिल्ली, 10फरवरी (एनएनएस) धान का उत्पादन इस बार यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान तथा मध्य प्रदेश सभी राज्यों में 28-30 प्रतिशत कम हुआ है। हम मानते हैं कि ईरान से अमेरिका का तनाव चलने से वहां के लिए निर्यात प्रभावित हुआ है, लेकिन अन्य देशों के रास्ते खुले हुए हैं। भारतीय चावल सबसे सस्ता बिक रहा है, इसलिए निर्यातकों के पास फरवरी-मार्च शिपमेंट के काफी सौदे बाकी हैं। इस वजह से निर्यातकों की लिवाली से चालू सप्ताह के अंतराल 200 रुपए बढ़कर 1509 सेला 7400/7500 रुपए एवं 1718 सेला चावल 7900/8000 प्रति कुंतल हो गया। यह सौदे बोरियों के माल के हुए हैं। इधर 1401 स्टीम चावल 8400/8600 तक बोलने लगे हैं। धान से मिलिंग पड़ता महंगा है, इसे देखते हुए अभी बाजार और तेज हो जाएगा।

Maize: trade will remain soft for some days

New Delhi, 10 February (NNS): The arrival pressure of maize showed downfall in Chindwada, Linga,  Multai and Shivni line of MP. There, both the inferior and superior quality stock has been selling out in the ethanol companies during the current month. However, its prices reduced by Rs 30/35 to Rs 1650/1700 per quintal in loose owing to the weak demand. Now, the traders are taking interest towards export rather than the ethanol companies of MP and Maharashtra. The ready crop does not seems favourable, but the crop seems spotted, in these circumstances, the prices of maize may increase from the current level. Both the inferior and dry starch stock has been selling out in the companies.

मक्की-व्यापार नरम कुछ दिन रहेगा

नई दिल्ली, 10फरवरी (एनएनएस) इस समय एमपी के  छिंदवाड़ा लिंगा मुलताई शिवनी लाइन में मक्की का दबाव कट गया है। वहां चालू माह में हल्के भारी सभी तरह के मक्की  इथेनॉल कंपनियों में जाने लगी है। हालांकि ग्राहकी कमजोर होने से मंडियों में 30-35 रुपए घटाकर लूज व्यापार 1650/1700 रुपए प्रति क्विंटल के बीच होने लगा है। अब कारोबारियों का रुझान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र का इथेनॉल कंपनियों की बजाय निर्यात में बनने लगा है। तैयार फसल भी अनुकूल है, लेकिन फसल में दागी ज्यादा आया था, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में मक्की में कुछ बढ़त लग रही है। हल्के माल एथेनॉल एवं सूखा स्टार्च कंपनियों में जा रहा है।

Millet: will remain stable for some days

New Delhi, 10 February (NNS): The trade of millet does not seems favourable. We believe that there is a shortage of the stock in the markets, but the arrivals reported to be close in the bordering markets of Western UP, Haryana and Rajasthan. Only the stored stock has been selling out in the markets and the selling showed downfall due to the swamp of decrement in the prices, after that, its prices have been ruling at Rs 2000/2050 per quintal. In Mauli barwala reach, it is being traded at Rs 2050/2060 per quintal and there is no possibility of more downtrend in the prices because the arrivals of the millet of Eastern UP fell down by 50 percent due to the constant rainfall. Therefore, the trade should be done at the current level during the coming days.

बाजरा-अभी कुछ दिन ठहराव रहेगा

नई दिल्ली, 10फरवरी (एनएनएस) बाजरे का व्यापार इस समय अनुकूल नहीं है। हम मानते हैं कि माल का स्टॉक भी ज्यादा नहीं है, लेकिन बाजरा पश्चिमी यूपी, हरियाणा, राजस्थान के सीमावर्ती मंडियों में आना बंद हो गया है, केवल स्टॉक के माल बिक रहे हैं, वह भी मकई में भारी मंदे का दलदल चलने से बिकना काफी कम हो गया है तथा उसके भाव 2000/2050 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं। मौली बरवाला पहुंच में 2050/2060 रुपए का व्यापार हो रहा है। अब इसमें और मंदे की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि पूर्वी यूपी का बाजरा, बरसात से 50 प्रतिशत कम आया है। अत: वर्तमान भाव पर व्यापार करना चाहिए।

Masoor: no more decrement

New Delhi, 10 February (NNS): Both the domestic demand and the demand from the neighbouring countries reported to be weak in masoor as compared to before and the new crop has been started arriving constantly. There is a shortage of stock in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenganj line, due to this reason, the prices may not show more downfall. In Bilti, masoor prices have been ruling at between Rs 6550/6600 per quintal and the arrivals of best quality stock seems difficult. Here, small masoor also being available at Rs 7000/7800 per quintal. Apart from this, its dal prices also remained at Rs 70/85 per kg.

मसूर-मंदे को विराम संभव

नई दिल्ली, 10फरवरी (एनएनएस) मसूर में घरेलू एवं पड़ोसी देशों की मांग पहले की अपेक्षा कम है, नई फसल आने लगी है। मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में स्टॉक काफी कम बचा है, इस वजह से वर्तमान भाव में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। मसूर बिल्टी में यहां 6550/6600 रुपए प्रति कुंतल रह गई है तथा अब बढ़िया माल मिलना मुश्किल लग रहा है। इधर छोटी मसूर 7000/7800 रुपए प्रति कुंतल की ऊंचाई पर पहुंच गई है। दाल के भाव 70/85 रुपए प्रति किलो रह गए हैं।

Urad: possibility of again increment

New Delhi, 10 February (NNS): There is a shortage of urad stock in the pipeline and the arrived crop from UP seems good, but the prices of urad have been ruling at the higher level in Burma and the sale of both dal dhoya and chilka seems favourable, due to this, most of the mills started purchasing the stock at the current level. The containers of Chennai are constantly going for the milling. Here, the stock of urad SQ is being traded at Rs 9350 per quintal. Apart from this, the prices of urad FAQ also ruling at Rs 8400 per quintal. Huge amount of small stock has been selling as compared to the bold stock, due to this, the difference between the prices seems feeble and the prices  may increase during the near future.

उड़द-अभी फिर तेजी संभव

नई दिल्ली, 10फरवरी (एनएनएस) उड़द अभी पाइपलाइन में ज्यादा स्टाक में नहीं है तथा यूपी की फसल बढ़िया आई थी, लेकिन बर्मा में ऊंचे भाव होने एवं दाल धोया व छिलका की बिक्री अनुकूल होने से अधिकतर दाल मिलें माल खरीद रही है। जो चेन्नई से कंटेनर आ रहे हैं, वही मिलिंग में जा रहे हैं। यहां 9350 रुपए में एसक्यू का व्यापार हो गया। एफ ए क्यू भी 8400 रुपए हो गई है। मोटे माल की अपेक्षा, छोटे माल ज्यादा बिकने से इनमें भावों का अंतर कम रह गया है तथा अभी कुछ तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।

Moong: trade should be done at the current level

New Delhi, 10 February (NNS): The arrival pressure of new moong showed uptrend from Rajasthan which is selling between Rs 5900/7400 per quintal. The dhoya mills are getting huge amount of profit. Presently, the best quality of the stock rose to Rs 8400 per quintal. No new crop of moong will likely to arrive in the near future, due to this, the stock should be trade at the current level because there is no risk in the trade in the near future. Huge amount of both inferior and superior quality stock has already been sold out in the markets,  due to this, it is profitable to store the stock at the current level.

मूंग-मजूरी का व्यापार करिए

नई दिल्ली, 10फरवरी (एनएनएस) राजस्थान से नई मूंग का दबाव बढ़ गया है, जो यहां 5900-7400 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। धोया मिलों को भरपूर पड़ता लग रहा है। फिलहाल बढ़िया माल 8400 रुपए पर तेजी का रूख बन गया है। फसल निकट में कोई आने वाली नहीं है, इसलिए अब स्टॉक के लिए व्यापार करना चाहिए, क्योंकि इन भावों में रिस्क नहीं लग सकता है। हल्के भारी माल में कारोबारियों के माल कट चुके हैं, इन भावों में माल को रोकना ज्यादा लाभदायक रहेगा।

Tur: prices may increase intermittently

New Delhi, 10 February (NNS): There is a shortage of tur stock in the markets, but the dal of katni and hathras line has been selling out markets again. On the other hand, the buttery, khesari dal and pea has been selling out directly in Bihar, Bengal, Assam and Orissa which is been mixing constantly, due to this reason, the demand from the mills showed downfall from the mills owing to the higher upcountry demand. As a result, the market will remain high, but it is profitable to take the profit at the current level. Here, lemon tur also selling at Rs 8200 per quintal and the prices may gain by Rs 200/300 per quintal during the coming days.

तुवर-रुक-रुक कर तेजी कायम रहेगी

नई दिल्ली, 10फरवरी (एनएनएस) तुवर का स्टॉक भी मंडियों में ज्यादा नहीं है, लेकिन कटनी एवं हाथरस लाइन की दाल एक बार फिर नीचे बिकने लगी है। उधर मध्य प्रदेश में बटरी, खेसारी दाल एवं मटर सीधे बिहार बंगाल असम उड़ीसा की मंडियों में जा रही है, जो वहां तुवर की दाल में मिक्सिंग हो रही है। यही कारण है कि यहां भी चालानी मांग बढ़ जाने से दाल मिलों की तुवर में पकड़ घट गई है। फलत: बाजार तो तेज रहेगा, लेकिन मुनाफा भी लेते रहना चाहिए। यहां लेमन तुवर 8200 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है, इसमें 200/300 रुपए और बढ़ने की उम्मीद है।

Gram desi: lack of arrival pressure of the stock

New Delhi, 10 February (NNS): The supply of gram desi showed downfall from the producing markets. Here, the selling pressure of gram Australia seems feeble, due to this, the prices of gram Rajasthan on standing motor also ruling between Rs 5780/5800 per quintal. The prices of dal also being quoted at the upper level as per the quality. No new crop will likely to arrive before 20th February, in these circumstances, the market may fluctuates by Rs 50 per quintal during the near future.

देसी चना-माल का प्रेशर नहीं

नई दिल्ली, 10फरवरी (एनएनएस) देसी चने की आपूर्ति उत्पादक मंडियों से काफी घट गई है। इधर ऑस्ट्रेलिया के चने का प्रेशर घट जाने से बाजार 5780/5800 रुपए प्रति कुंतल खड़ी मोटर में राजस्थानी चना हो गया है। दाल के भाव भी तेज क्वालिटी के अनुसार बोलने लगे हैं। 20 फरवरी से पहले कोई नये चने का प्रेशर नहीं बनेगा, इन परिस्थितियों में अभी चने का बाजार 50 रुपए ऊपर नीचे चलेगा।

Rajma chitra: shortage of demand

New Delhi, 10 February (NNS): There is a shortage of rajma chitra stock in the markets. Here, the stock of rajma chitra has been started arriving from Barsi line whose prices reduced from Rs 100 to Rs 87/88 per kg. There is a lack of demand in the markets, due to this, the prices of both desi and imported stock reported to be sluggish as per the quality. Here, the stock of China also ruling between Rs 98/100 per kg. In Mumbai, it is being available at Rs 94/96 per kg.

राजमां चित्रा-ग्राहकी की कमी

नई दिल्ली, 10फरवरी (एनएनएस) राजमां चित्रा की शॉर्टेज समाप्त हो गई है, इधर बारसी लाइन का माल आने लगा है। जो यहां 100 रुपए बिककर 87/88 रुपए प्रति किलो रह गया है। ग्राहकी की बाजारों में भारी कमी होने से क्वालिटी अनुसार माल के भाव देसी विदेशी के सुस्त चल रहे हैं। यहां चाइना माल 98/100 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रहा है। मुंबई में 94/96 रुपए भी बिकने के समाचार हैं।

Gram kabuli: no arrival pressure of the new stock

New Delhi, 10 February (NNS): The sowing of the crop went down by 30 percent in Maharashtra, Karnataka and MP due to the unfavourable weather conditions. We believe that huge amount of old stock has also been lying in the markets, but there is a lack of stock in Maharashtra, Karnataka and Andhra Pradesh. There is a shortage of stock in MP and the crop may show downfall during the near future. The traders are facing problems due to the swamp of downfall in the prices, otherwise,  the prices may not stable at the same level. The prices of new and old stock of Maharashtra and Karnataka also selling between Rs 62/65 per kg. The traders are quoting huge amount of stock in Karnataka, but there is a shortage of the stock in the markets and the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the traders are not selling the stock at the lower level.

काबुली चना-नई माल का प्रेशर नहीं

नई दिल्ली, 10फरवरी (एनएनएस) काबुली चने बिजाई मौसम खराब होने से मध्य प्रदेश महाराष्ट्र कर्नाटक में इस बार 30 प्रतिशत कम हुई है। हम मानते हैं कि पुराना माल मंडियों में काफी बचा हुआ है, लेकिन नए माल का प्रेशर महाराष्ट्र कर्नाटक आंध्र प्रदेश किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है। मध्य प्रदेश में भी नहीं है, कहीं ना कहीं फसल में पोल की संभावना प्रबल होने लगी है। बाजार में केवल मंदे का दलदल के चलते काबुली चना के कारोबारियों पर चोट लगी है, अन्यथा ये भाव दिखाई नहीं देने चाहिए। नए पुराने महाराष्ट्र कर्नाटक के माल 62/65 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहे हैं। कारोबारी कर्नाटक में स्टॉक अधिक होने की बात बोल रहे हैं, लेकिन मंडियों में प्रेशर नहीं होने तथा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से काबुली चने में बेचू घटकर नहीं आ रहे है।

Pea: no risk in the trade at the current level

New Delhi, 10 February (NNS): We believe that huge amount of pea stock has been lying at the Indian ports and the new imported crop has been ruling in the markets from September and October, despite this, the consumption of pea gained by 4 times as compared to the other pulses, due to this, the pea of Russia and Canada also being available at Rs 3850 and Rs 3950 per quintal respectively. Therefore, there is no risk in the trade at the current level, on seeing these circumstances, the prices of pea also selling at Rs 41/42 per kg and the market may increase during the near future.

मटर-व्यापार में कोई रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 10फरवरी (एनएनएस) हम मानते हैं कि मटर का स्टॉक भारतीय बंदरगाहों पर प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है तथा नयी फसल भी विदेशों की सितंबर-अक्टूबर से चल रही है, इन सब के बावजूद भी मटर की खपत अन्य दालों से चार गुनी हो जाने से वर्तमान भाव में जो मटर रूस की 3850 एवं कनाडा की 3950 रुपए बंदरगाहों पर बिकने की खबर आ रही है। अत: इसमें कोई जोखिम नहीं है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में यहां जो मटर 41/42 रुपए किलो बिक रही है, इसमें भाव बढ़ सकते हैं।