New Delhi, 29 November (NNS): In Jodhpur Mandi, Guar gum prices slipped by Rs 100 to Rs 10300/10400 per because of the weak selling and sluggish industrial demand. The prices of guar also ruling at Rs 5150/5200 per quintal. In the markets of Haryana, it is also being quoted at Rs 4750/4800 per quintal in loose. However, in NCDEX, the guar gum December delivery slipped by Rs 80 to Rs 10100 per quintal because of the weak speculative buying. There is no possibility of more decrement in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.

ग्वार गम – ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 29 नवम्बर (एनएनएस) औद्योगिक मांग   कमजोर होने से तथा बिकवाली घटने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 100 रूपये घटकर 10300/10400 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5150/5200 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 4750/4800 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स ग्वार गम दिसम्बर डिलीवरी 80 रूपये घटकर 10100 रूपये प्रति क्विंटल रह गया। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें और अधिक गिरावट की संभावना कम है।

Wheat: will sell in OMSS

New Delhi, 29 November (NNS): The government has taken the decision to sell the stock of wheat in the open market to control the inflation in the prices. From today, the stock will be uploaded on the website of FCI and the tender will be allotted on Wednesday. After the arrival of this News, its prices slipped by Rs 80/90 per quintal. However, the traders are not buying the stock at the current level, due to which, its prices may decrease by Rs 30/40 per kg, but it is also announced to reduce its quantity and it is expected that the market may increased during the near future.

गेहूं-अब ओएमएसएस में बेचेगी

नई दिल्ली, 29 नवम्बर (एनएनएस) सरकार द्वारा गेहूं की महंगाई को नियंत्रित करने के लिए आखिरकार खुले बाजार में गेहूं बेचने का निर्णय ले ही लिया गया है। आज से एफसीआई के वेबसाइट पर डाउनलोड हो जाएगा तथा बुधवार को टेंडर होना होगा। इस खबर के आते ही बाजार में 80/90 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आ गई। हालांकि इन घटे भावों में भी कोई लिवाली नहीं थी, जिससे अभी एक बार 30/40 रुपए और घट सकता है, लेकिन क्वांटिटी कम दिए जाने की घोषणा से बाजार आगे चलकर दोबारा बढ़ सकता है।

Rice: temporary downtrend

New Delhi, 29 November (NNS): The arrivals of kharif fine paddy reported to be high from the last 2/3 days in Haryana and Punjab, due to which, its prices showed heavy downfall. Now, the arrivals of paddy reported to be sluggish as comparatively, due to this reason, the prices also seems  high in the rice mills, due to this reason, the prices may show heavy uptrend. The government has removed the minimum support price before two months. Therefore, the export support seems weak as compared to before. The prices of paddy 1509 slipped to Rs 3000/3050 per quintal during the last two days in the markets of Haryana. In the markets of Punjab, its prices have been ruling between Rs 3050/3100 per quintal. There were around two lakh bags of paddy reported to arrive in the markets of Narela, Raai and Najafgarh. The prices have been ruling at the higher level in the international market despite the increased arrival pressure of kharif paddy, due to this, the market may show heavy downfall. This year, it is profitable to store the stock at the current level for the mills and the rice traders.

चावल-वर्तमान में टेंपरेरी मंदा

नई दिल्ली, 29 नवम्बर (एनएनएस) खरीफ सीजन के बारीक धान की आवक हरियाणा पंजाब में दो-तीन दिनों से बढ़ गई है, जिस कारण भाव थोड़ा नीचे चल रहे हैं। अभी धान की आवक जिस हिसाब से बढ़नी चाहिए, उस हिसाब से नहीं हो रही है। जिस कारण से राइस मिलों को मिलिंग पड़ता काफी महंगा हो जाने से बारीक चावल के भाव आगे चलकर बढ़ सकते हैं। गत दो माह पहले बासमती प्रजाति के चावल पर मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस हटा दी गई थी। अत: पहले की अपेक्षा निर्यात में समर्थन मिल रहा है। हरियाणा के मंडियों मे 1509 धान दो दिनों में घटकर 3000/3050 रुपए रह गया है, पंजाब की मंडियों में धान 3050/3100 रुपए के बीच 1509 पर जाति के चल रहे हैं। नरेला राई नजफगढ़ मंडी में भी धान की आवक दो लाख बोरी है। खरीफ सीजन के धान के दबाव के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ऊंचे भाव चावल के होने से अभी बाजार और घट सकता है। इस बार राइस मिलों एवं चावल के कारोबारियों के लिए वर्तमान भाव के स्टॉक लाभदायक रहेगा।

Maize: Minimum prices are also high

New Delhi, 29 November (NNS): The government has increased the minimum support price of  maize to Rs 2225 per quintal. The arrivals of maize also reported to be high during the last one month in the markets of Madhya Pradesh, Rajasthan, and Maharashtra. On the other hand, its prices have been ruling at Rs 2220/2250 per quintal as per the quality because of the constant buying from the rackers. Now, it is expected that the prices may not show more downfall because all the consuming industries including stockists, starch mills, ethanol companies, and poultry farmers and also started purchasing the stock at the current level. In Haryana and Punjab reach, maize also being traded at Rs 2570/2700 per quintal. Therefore, it is profitable to trade at the current level during the near future.

मक्की- न्यूनतम मूल्य भी अधिक

नई दिल्ली, 29 नवम्बर (एनएनएस) सरकार द्वारा मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2225 रुपए कर दिया गया है। एमपी राजस्थान महाराष्ट्र की मंडियों में मक्की की आवक पिछले एक माह से जोरों पर चल रही है। वहीं रैक वालों की खरीद चलने से एमपी की मंडियों में 2220/2250 रुपए प्रति क्विंटल क्वालिटी अनुसार रैक पॉइंटों पर हो गए हैं, अब इन भावों में एक बार मंदे को विराम लग रहा है, क्योंकि स्टॉकिस्ट स्टार्च मिलें एथेनोल कंपनियां एवं पोल्ट्री फार्मर आदि खपत वाले उद्योग खरीद करने में जुट गए हैं। मुलताई छिंदवाड़ा लाइन में मक्की 2570/2700 रुपए हरियाणा पंजाब पहुंच में बिक रही है। अत: वर्तमान भाव में आगे लाभ लग रहा है।

Millet: should trade at the current level

New Delhi, 29 November (NNS): The New stock of millet has been started arriving in Haryana, Rajasthan and UP, despite all this, the prices of maize improved by Rs 15/20 to Rs 2650/2700 per quintal due to the all-round buying from the ethanol and the distillery plants. The millet which was being sold at Rs 2400 per quintal, now, it is ruling at Rs 2380 per quintal and the inferior quality stock also ruling at Rs 2430 per quintal. Now, there is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days. The government has reduced the minimum support price of millet by Rs 125 to Rs 2625 per quintal.

बाजरा – व्यापार का अनुकूल समय

नई दिल्ली, 29 नवम्बर (एनएनएस) नया बाजरा हरियाणा राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश में आ रहा है। इसके आने के बावजूद एथेनॉल एवं डिस्टिलरी कंपनियों की चौतरफा लिवाली चलने से 15/20 रुपए और बढ़कर हरियाणा पंजाब पहुंच में 2650/2700 रुपए प्रति कुंतल भाव हो गए। मंडियों में वहीं जो बाजरा 2400 रुपए बिका था, उसके भाव 2380 रुपए हो गए हैं तथा थोड़ा नमी वाला माल 2430 पर भी बोलने लगे हैं। वर्तमान भाव में अब घटने की गुंजाइश बिल्कुल नहीं है। सरकार द्वारा इस बार 125 रुपए बढ़ाकर बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2625 रुपए कर दिया गया है।

Masoor: buying will be profitable at the current level

New Delhi, 29 November (NNS): In Canada, the stock of masoor has been quoted at the lower level during the current week, due to which, Its prices have been quoted at the lower level as compared to the unloaded stock at the Mundra port. In Bilti, desi masoor is being traded at Rs 6620/6630 per quintal for the markets of Delhi due to the constant buying from the stockists in Madhya Pradesh. The stock of Canada also ruling at Rs 6100/6120 per quintal. Almost 80 percent of the stock has already been sold out from the producing markets. On the other hand, the masoor of Mungaoli and Beenaganj line have sold out in the distributive markets. The stock of Canada also being quoted at the higher level. Now, there is no risk in the trade at the current prices.

मसूर- वर्तमान में खरीद लाभकारी

नई दिल्ली, 29 नवम्बर (एनएनएस) कनाडा में मसूर के भाव चालू सप्ताह के अंतर्गत कुछ घटाकर बोलने लगे हैं, जिससे मुंदड़ा पोर्ट पर अब उतरने वाले माल के पड़ते से थोड़ा बोलने लगे हैं। एमपी में स्टाकिस्टों की लिवाली से वहां की मंडियों में दिल्ली के लिए बिल्टी में 6620/6630 रुपए प्रति कुंतल देसी मसूर का व्यापार हो गया है। कनाडा के माल के भाव भी यहां 6100/6120 रुपए बोलने लगे हैं। कच्ची मंडियों में मसूर का स्टॉक 80 प्रतिशत निबट गया है। उधर मुंगावली बीनागंज लाइन में किसानों की मसूर वितरक मंडियों में जा चुकी है। कनाडा में भाव बढ़ाकर बोलने लगे हैं। अब यहां से व्यापार में कोई रिस्क नहीं है।

Urad: no possibility to decrease

New Delhi, 29 November (NNS): The government has increased the minimum support price of urad by Rs 450 to Rs 7400 per quintal before two months, but its prices showed heavy downfall during the last fortnight. On the other hand, the arrival of the stock reported to be sluggish in Maharashtra and Madhya Pradesh line. Presently, in Chennai, urad SQ prices remain stable at the same level after the decrement because of the increased demand at the sluggish prices, but there is no possibility of long trend in the prices. Here, SQ and FAQ prices also ruling at Rs 95.25 and Rs 86 per kg respectively. There is a lack of arrival pressure, despite the arrival of new crop. It is expected that the prices may not show more downfall from the current level.

उड़द- घटने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 29 नवम्बर (एनएनएस) सरकार द्वारा दो माह पहले उड़द का न्यूनतम समर्थन मूल्य 450 रुपए बढ़ाकर 7400 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है, लेकिन इसके भाव पिछले एक पखवाड़े में लगातार घटकर अब ऐटपार आ गए हैं। दूसरी ओर महाराष्ट्र एवं एमपी लाइन में उड़द कम आ रही है।फिलहाल घटे भाव में ग्राहकी निकलने से चेन्नई में उड़द एसक्यू के भाव गिरने से आज रुक गये हैं, लेकिन लंबी तेजी की भी गुंजाइश नहीं है। यहां एसक्यू 95.25 रुपए प्रति किलो रह गए हैं तथा एफएक्यू 86 रु तक व्यापार हो गया है। नयी फसल आने के बावजूद भी प्रेशर नहीं बन पा रहा है। वर्तमान भाव के उड़द का मंदा रुक जाएगा।

Moong: should trade at the current prices

New Delhi, 29 November (NNS): The minimum support price of moong went up by Rs 124 to Rs 8682 per quintal before three months. The stock has been buying constantly in some areas of Madhya Pradesh. Apart from this, the arrivals also reported to be sluggish in Pipriya, Hoshangabad and Khargaon line, but inferior quality stock of Uttar Pradesh also being traded between Rs 6500/7500 per quintal, which will not let the prices to go up and here, moong prices also ruling at Rs 7000/7300 per quintal. Whereas, the inferior quality stock of UP also being available at Rs 6400/7000 per quintal. Therefore, it is profitable to trade the stock at the current level during the near future.

मूंग- व्यापार अब करिए

नई दिल्ली, 29 नवम्बर (एनएनएस) गत तीन माह पहले सरकार द्वारा मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 124 रुपए बढ़ाकर 8682 किया गया था। मध्य प्रदेश की कुछ मंडियों में खरीद होने की खबर मिल रही है। पिपरिया होशंगाबाद खरगोन आदि लाइन में आवक कम हो रही है, लेकिन यूपी के हल्के माल 6500/7500 रुपए के बीच बिक रहे हैं, यह बाजार को अभी उठने नहीं देंगे तथा यहां मूंग के भाव 7000/7300 रुपए के बीच चल रहे हैं, जबकि यूपी के हल्के माल 6400/7000 रुपए के बीच बिक रहे हैं। अत: वर्तमान भाव पर मूंग जरूर का व्यापार करना चाहिए।

Tur: shortage of stock

New Delhi, 29 November (NNS): The government has increased the minimum support price of tur by Rs 550  to Rs 7550 per quintal to get the production cost of their crop to the farmers. The sowing of tur reported to be good in Maharashtra, Karnataka, and Madhya Pradesh, on seeing the heavy rainfall, but there will be the shortage of spot stock due to the arrival pressure of the new stock, due to this, the market will likely to remain high. Today, prices reduced by Rs 11 per kg after the increment of Rs 10/11 per kg during the previous days. Today, lemon tur also ruling at Rs 101 per kg and it is expected that the market may increase from here. Here, the new stock will likely to arrive soon after the current month.

तुवर- अभी माल की कमी

नई दिल्ली, 29 नवम्बर (एनएनएस) किसानों को उनकी उपज का उचित लागत दिलवाने हेतु सरकार द्वारा तुवर का न्यूनतम समर्थन मूल्य पूर्व में 550 रुपए बढ़ाकर 7550 रुपए प्रति कुंतल कर दिया गया था। महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं मध्य प्रदेश में समय से बरसात हो जाने से तुवर की बिजाई अच्छी हुई है, लेकिन नई फसल का प्रेशर से पहले कुछ दिन हाजिर माल की कमी रहेगी, इसलिए बाजार अभी तेज ही रहेगा। पिछले दिनों 10-11 रुपए प्रति किलो बढ़ने के बाद आज 11 रुपए प्रति किलो की गिरावट आ गई है। आज 101 रुपए प्रति किलो लेमन तुवर रह गई है तथा यहां से बाजार बढ़ने के आसार बन गए हैं। चालू महीने के बाद यहां नया माल आने की संभावना है।

Gram desi: profitable at the lower level

New Delhi, 29 November (NNS): There were around 5/9 trucks of gram desi reported to arrive on daily basis in the markets of Rajasthan, which is around 50 percent less than the previous year. The selling pressure of gram and its dal seems high from Australia during the last fortnight, due to which, the prices may show heavy downfall. Here, it is being quoted at Rs 7050 per quintal. It is profitable to sell the stock at the current level.

देसी चना-घटे भाव में लाभदायक

नई दिल्ली, 29 नवम्बर (एनएनएस) राजस्थान की मंडियों से देसी चने की आवक औसतन 8-9 ट्रक दैनिक हो रही है, जो गत वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत कम है। चना एवं इसकी दाल की बिकवाली का प्रेशर ऑस्ट्रेलिया के दहशत में एक पखवाड़े से बना हुआ है, जिससे मंदे का टोन बन गया है। यहां आज बाजार में 7050 रुपए भाव बोल गए थे। अब इन भाव में एक बार माल पकड़ना चाहिए।

Rajma chitra: shortage of stock for some days

New Delhi, 29 November (NNS): The import prices of rajma chitra reported to be sluggish in China, due to which, here, the new stock of China improved from Rs 106 to Rs 108 per kg. In Mumbai, it is also being quoted at Rs 105 per kg. Apart from this, the stock of Pune, Satara and Waai line also being sold at Rs 80/85 per kg. The traders are selling the stock of Barsi line at the higher level on seeing the bumper crop, but it is profitable to trade at the lower level.

राजमां चित्रा- कुछ दिन शॉर्टेज की तेजी

नई दिल्ली, 29 नवम्बर (एनएनएस) चीन में राजमां चित्रा के आयात पड़ते काफी सस्ते हो गए हैं, जिससे यहां भी नीचे में 106 रुपए प्रति किलो नया चीन बिकने के बाद वर्तमान में 108 रुपए हो गया है। मुंबई में भी 105 रुपए बोलने लगे हैं पुणे सतारा वाई लाइन का माल 80/85 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। बारसी लाइन की फसल बंपर होने से बढ़े भाव में कारोबारी बिकवाल आ गए हैं, लेकिन फिलहाल कुछ दिन चीन के नीचे भाव में व्यापार करते रहना चाहिए, इसमें मजूरी मिलेगी।

Gram kabuli: no panic selling

New Delhi, 29 November (NNS): The traders are selling the stock of gram kabuli at the lower level. Here, the stock of Maharashtra, also being traded between Rs 90/93 per kg. The reality is that there were around 30 lakh metric tonnes of the stock reported to be produced, but the buying from the exporters seems good before two months, due to which, the market showed heavy uptrend. Presently, it is profitable to sell the stock at the higher level because the prices of gram kabuli remained sluggish from the last 10 days in the international markets. The bold stock also ruling between Rs 105//110 per kg.

काबुली चना-अब घबराकर बिकवाली नहीं

नई दिल्ली, 29 नवम्बर (एनएनएस) काबुली चने की बिक्री घटाकर कारोबारी करने लगे हैं। यहां क्वालिटी अनुसार महाराष्ट्र के माल 90/93 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहे हैं। वास्तविकता यह है की काबुली चने का उत्पादन इस बार 30 लाख मीट्रिक टन हुआ है, लेकिन गत 2 माह पहले निर्यातकों के लिवाली अच्छी रही है, जिससे बाजार छलांग लग गए थे। अब वर्तमान के  बढ़े भाव में माल भी बेचते रहना चाहिए, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में काबुली चने के भाव 10 दिन से कुछ सुस्त बताए जा रहे हैं। मोटे माल बिना छने हुए बाजार में 105/110 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहे हैं।

Pea: no uptrend in the near future

This year, the production of pea reported to be good in UP and Madhya Pradesh. Apart from this, the government has imported huge amount of stock and removed the duty from it, due to this reason, that deals also seems high in forward. Therefore, the prices may not show more uptrend, but there is no possibility of more downfall at the current prices. Presently, the white pea is being traded at Rs 3380/3400 per quintal and the filtered stock also ruling at Rs 3800/3900 per quintal, and there is no possibility of more down trend, but it is profitable to sell the stock at the current prices.

मटर-निकट में तेजी नहीं

नई दिल्ली, 29 नवम्बर (एनएनएस) मटर का उत्पादन इस बार मध्य प्रदेश यूपी में बढ़िया हुआ है। इसके अलावा सरकार द्वारा भी भारी मात्रा में आयात किया गया है तथा इस पर ड्यूटी भी हटा दिया है, जिस कारण सौदे भी फारवर्ड में अधिक हो रहे हैं। अत: तेजी की धारणा तो समाप्त हो गई है, लेकिन वर्तमान भाव पर अब घटने की भी गुंजाइश नहीं है। वर्तमान में जो मटर सफेद मंडियों में 3380/3400 रुपए एवं छने हुए माल 3800/3900 रुपए प्रति कुंतल बिक रहे हैं, उसमें घटने की गुंजाइश नहीं है, लेकिन मौका मिलते ही माल भी बेचते रहना चाहिए।