New Delhi, 18 November (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar gum firm at Rs 85000/8600 per quintal due to the weak selling even after the feeble prices and higher demand from the gum powder manufacturers. The prices of guar also being quoted at Rs 4600/4650 per quintal because of weak selling. In Hisar, the prices of guar also ruling at Rs 4500/4600 per quintal in loose. The prices of guar November delivery showed increment due to constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.

ग्वार गम-ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने एवं निचले स्तर पर बिकवाल घटने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 8500/8600 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 4600/4650 रुपए प्रति कुंतल बोले गाय। हिसार में ग्वार के भाव 4500/4600 रूपये प्रति क्विंटल लूज में  बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार नवंबर डिलीवरी में तेजी  रही।आपूर्ति  व मांग को देखते हुए भविष्य मे इसमें और  मंदे की संभावना कम है।

Wheat: no risk at the current level

New Delhi, 18 November (NNS): We believe that the government has been selling the stock of wheat via tender under the open market sale scheme. Apart from this, the stored stock of wheat has been rapidly arriving in the markets, due to this reason, its prices went down to Rs 2800/2820 per quintal which declined by Rs 300 per quintal as compared to the previous year, despite this, the basic reserve price of government is Rs 2550 per quintal, due to this, the stock of tender has not been available at the lower level as compared to the open market, in these circumstances, the trade of wheat should be done at the current level. It is expected that the market will remain strong after sometime.

गेहूं-वर्तमान भाव में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि सरकार द्वारा ओपन मार्केट सेल स्कीम के अंतर्गत गेहूं टेंडर द्वारा बेचा जा रहा है, इसके अलावा सीजन में स्टॉक किए गए तेजी-मंदी के व्यापार करने वाले कारोबारियों का गेहूं तेजी से मंडियों में आने लगा है, जिस कारण बाजार घटकर 2800/2820 रुपए प्रति क्विंटल के निम्न स्तर पर आ गए हैं, जो गत वर्ष की अपेक्षा 300 रुपए नीचे चल रहे हैं। इन सब के बावजूद भी सरकार का बेसिक रिजर्व प्राइस 2550 रुपए प्रति क्विंटल का है, इसलिए टेंडर वाला गेहूं भी खुले बाजार की अपेक्षा ज्यादा सस्ता नहीं पड़ रहा है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव पर गेहूं का व्यापार करना चाहिए। आगे कुछ दिन ठहर कर थोड़ा बाजार यहां से मजबूत हो सकता है।

Rice: No possibility to decrease

New Delhi, 18 November (NNS): This year, the crop of paddy gets affected in every state of the country due to this reason, there will be no risk in the trade at the current level despite this, the old stock has been lying in the markets but it may be profitable after it’s export gets support. Presently, the stock of all varieties of basmati paddy has been started arriving in the markets of UP, Haryana, Punjab, Rajasthan and Madhya Pradesh. This year, the arrival pressure of paddy reported to be weak whereas the season runs high as compared to the previous year. There is a shortage of crop in Punjab, Eastern UP, Madhya Pradesh and Bihar because of the unseasonal rain and floods in the producing areas, in these circumstances, the prices of both paddy and rice may not show more downfall during the near future. On the other hand, trading in PDS or other rice will also be good at the current price.

चावल-घटने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) इस बार बासमती धान की प्रत्येक राज्यों में फसल को व्यापक नुकसान हुआ है, इस वजह से पुराना स्टॉक होने के बावजूद भी वर्तमान भाव में आगे रिस्क नहीं लग रहा है, बल्कि निर्यात का समर्थन मिलते ही भरपूर लाभ मिल जाएगा। इस समय सभी तरह के बासमती धान की आवक यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान एवं मध्य प्रदेश की मंडियों में हो रही है। इस बार धान का दबाव अभी तक नहीं बन पाया, जबकि गत वर्ष की अपेक्षा सीजन आगे बढ़ चुका है। बाढ़ व बेमौसमी बार-बार लगातार बरसात होने से पंजाब, पूर्वी यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार में निश्चित रूप से फसल में कमी आई है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान में जो धान एवं चावल के भाव चल रहे हैं, इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है। दूसरी ओर मोटे चावल के भाव भी इस बार बढ़ने की संभावना दिखाई दे रही है। अत: वर्तमान भाव में व्यापार पीडीएस या अन्य चावल में भी बढ़िया रहेगा।

Maize: should not sell in the panic situation

New Delhi, 18 November (NNS): The crop of maize has been arriving constantly in the markets of Madhya Pradesh where it is being traded at Rs 1600/1800 per quintal. The reality is that the demand from the indent traders reported to be sluggish because the government has fixed around 40 percent of rice consumption in the ethanol companies which is being purchased at Rs 2320 per quintal because the season of UP and Bihar was not that profitable and huge amount of stock has also been lying to the traders in the circumstances, the prices may increase after sometime but the stock should not be sell in the panic situation at the current level.

मक्की-घबराकर माल मत बेचिए

नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) मक्की की आवक मध्य प्रदेश की मंडियों में हो रही है, वहां 1600/1800 रुपए प्रति क्विंटल के भाव चल रहे हैं। वास्तविकता यह है कि मकई में अभी इंडेंट वालों की मांग कभी कम चल रही है, क्योंकि इथेनॉल कंपनियों में 40 प्रतिशत चावल की खपत, सरकार द्वारा अनिवार्य कर दिया गया है, जो 2320 रुपए प्रति कुंतल के भाव में खरीदना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि यूपी बिहार का सीजन नुकसानदायक रहा है, कारोबारियों के गले में स्टाक ज्यादा बचा है, इन परिस्थितियों में अभी ठहर कर तेजी ही आएगी, लेकिन इन भावों में घबराकर माल नहीं बेचना चाहिए।

Millet: no downfall in the roots

New Delhi, 18 November (NNS): The traders have stored less amount of stock because the stock of maize has been available at the sluggish rates to the ethanol companies and the government has fixed the processing of 40% of bold rice. Now, the situation get change at the current level because the crop of UP and western Bihar gets destroyed during the previous days because of the constant rainfall due to this reason, its prices jumped by Rs 100/150 per quintal in the last some days and it will likely to remain strong. In Haryana and Punjab reach, the prices of millet jumped to Rs 2150/2175 per quintal. Apart from this, it’s prices have been ruling between Rs 1800/1850 per quintal in the producing markets. Now, there is a lack of arrival pressure in Prayagraj line and its arrival pressure also seems week in tundla line also. The stock of millet has also arriving constantly in Etawah, Etah and Mainpura line on seeing these circumstances, there is no possibility of more downfall in the roots during the near future.

बाजरा-जड़ में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) बाजरे का स्टॉक कारोबारी कम कर रहे थे, क्योंकि इथेनॉल कंपनियों को मक्की काफी सस्ती मिल रही है तथा मोटे चावल की 40 प्रतिशत की प्रोसेसिंग में अनिवार्यता कर दी गई है। अब वर्तमान में स्थिति बदल गई है क्योंकि यूपी पश्चिम बिहार की फसल पिछले दिनों की बरसात से चौपट हो गई है, इसलिए पिछले दिनों 100/150 रुपए की तेजी आ गई है तथा अभी भी मजबूती ही रहेगी। अभी  बाजरे का भाव बढ़कर हरियाणा पंजाब पहुंच 2150/2175 प्रति क्विंटल हो गया। उत्पादक मंडियों में 1800/1850 रुपए के बीच भाव चल रहे है। अभी प्रयागराज लाइन में माल का दबाव नहीं है, टूंडला लाइन में इस बार नए माल का प्रेशर नहीं है, इटावा एटा मैनपुरी लाइन में भी बाजरा आ रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए जड़ में मंदा नहीं है।

Masoor: new crop will arrive after a long time

New Delhi, 18 November (NNS): We believe that the masoor of Canada has been unloading constantly at the Mundra Port and there also, huge amount of dog has already been sold out in the markets and the arrived crop does not seems favourable. Here, both the supply and stock of bold masoor remains only 10% in the markets of Madhya Pradesh and the sowing of domestic crop has already been over. The sowing of the crop reported to be high during the previous days but it sown crop also gets destroyed due to constant rainfall in the last week of October, due to this reason, the upcoming crop will likely to arrive at the lower level. In Bilti, it’s prices also ruling at rupees 6900 per quintal because of the shortage of stock in the pipeline. Apart from this, the stock of Canada has been available at Rs 6125/6150 per quintal. Therefore the prices of new crop may fluctuates by Rs 100/150 per quintal in the coming days.

मसूर-नई फसल में लंबा समय

नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि कनाडा की मसूर लगातार मुंदड़ा पोर्ट पर उतर रही है तथापि वहां भी काफी माल निपट चुका है तथा आई हुई फसल अनुकूल नहीं है। इधर मध्य प्रदेश की मंडियों में मोटी मसूर की आपूर्ति एवं स्टाक दोनों 10 प्रतिशत रह गया है। घरेलू फसल के लिए बिजाई लगभग पूरी हो गई है। पिछले दिनों बिजाई अधिक हुई थी, लेकिन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में लगातार बरसात होने से बोई हुई मसूर को भारी नुकसान हुआ है, इसलिए आने वाली फसल भी घटने आने की संभावना बन गई है। पाइप लाइन में माल कम होने से 6900 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बिल्टी में भाव चल रहे हैं, कनाडा के माल 6125/6150 रुपए के बीच चल रहे हैं। अत: नई फसल आने तक बाजार यहीं 100/200 रुपए ऊपर नीचे चलते रहेंगे।

Urad: should purchase at the current level

New Delhi, 18 November (NNS): The containers of urad will arrive after 2 to 3 days which is running from Chennai after chhath Puja and also shortage of stock in the pipeline. Now, the consumption of urad dhoya and chilka will remain constant in November, once in these circumstances, the urad which is selling at Rs 7650 per quintal, now, it’s prices may gain by Rs 200/250 per quintal during the near future.

उड़द-वर्तमान भाव में खरीदिए

नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि छठ पूजा के बाद चेन्नई से चले हुए उड़द के कंटेनर दो-तीन दिन रूक रूक कर लगते रहेंगे तथापि पाइपलाइन में माल नहीं है तथा अभी नवंबर में उड़द धोया एवं छिल्का की खपत रहेगी, इन परिस्थितियों को देखते हुए जो उड़द एसक्यू 7650 रुपए प्रति कुंतल बिक रही है, इसमें 200/250 रुपए की चाल बन सकती है।

Moong: no more downfall

New Delhi, 18 November (NNS): Both the inferior and superior quality stock of moong has been arrived in  Rajasthan, Karnataka and Maharashtra, in this situation, the moong will be available to the mills as per the quality. It is expected that the sale of moong dal will remain high till makar sakranti and no new crop will likely to arrive before May. On the other hand, the crop of UP, Bihar and Madhya Pradesh has also been lying in the storage, on seeing these circumstances, it should be traded between Rs 4300/4700 per quintal as per the quality and the stock should not be store at the current prices.

मूंग-अब और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) इस बार मूंग की आई हुई फसल राजस्थान कर्नाटक महाराष्ट्र में क्वालिटी के अनुसार काफी हल्की भारी आई है, इन परिस्थितियों में सभी दाल मिलों को क्वालिटी अनुसार उनके अनुकूल मूंग मिलते रहने की संभावना है। यहां से मकर संक्रांति तक मूंग दाल की बिक्री बढे रहेगी, नई फसल मई से पहले कोई आने वाली नहीं है। दूसरी ओर यूपी बिहार एमपी की भी मूंग स्टाक में पड़ी हुई है, इन परिस्थितियों को देखते हुए 4300/7400 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार मूंग में मिलिंग के लिए व्यापार करना चाहिए तथा इन भावों में स्टॉक भी नुकसानदायक नहीं रहेगा।

Tur: profitable at the current level

New Delhi, 18 November (NNS): The upcoming crop of tur gets destroyed in Karnataka and Maharashtra because of the heavy rainfall and montha storm of previous month. Huge amount of ready stock gets dry because the crop of the does not need the constant rainfall. Therefore, the upcoming crop will likely to be week as comparatively. We believe that there is a shortage of demand in tur dal from the eastern parts of the country as the prices of pea dal seems sluggish and there it’s dal has been selling out at the lower level, despite this, the prices of lemon tur have been ruling at Rs 6850 per quintal but it’s prices may jump to Rs 7000 per quintal after the increment in the demand from the mills.

तुवर-वर्तमान भाव लाभदायक

नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) तुवर की आने वाली फसल कर्नाटक एवं महाराष्ट्र में पिछेती बरसात एवं पिछले माह के मोंथा तूफान से खराब हो गई है। काफी खड़ी फसल सूख गई है, क्योंकि तुवर की फसल को बरसात को लगातार बरसात नहीं चाहिए। अत: आने वाली फसल कम की संभावना प्रबल हो गई है। हम मानते हैं कि मटर दाल सस्ती होने से तुवर की दाल की मांग में पूर्वी भारत की भारी कमी आई है तथा वहां सस्ती दाल बिक रही है, इन सब के बावजूद भी वर्तमान भाव के 6850 रुपए की लेमन तुवर में जाने का कुछ भी नहीं है, बल्कि दाल मिलों की मांग निकलते ही 7000 रुपए को पार कर जाएगी।

Gram desi: downfall due to the stock of Australia

New Delhi, 18 November (NNS): The import deals from Australia reported to be at the lower level. We believe that the sowing of Gram desi seems sluggish in Rajasthan and the crop gets affected in some areas of Madhya Pradesh, despite this, one steamer has already been arrived and its delivery also been started, due to this, here, the prices of Gram Rajasthan reduced by Rs 50 to Rs 5750/5800 per quintal. The stockist are doing all-round selling at the lower level, due to this, there is a situation of fear in the markets, in this situation, the price of its dal also dropped down by Rs 100 to Rs 6450/6750 for quintal as per the quality and the market may not show more increment in the coming days.

देसी चना-ऑस्ट्रेलिया के माल से मंदा

नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) ऑस्ट्रेलिया से आयात सौदे सस्ते हुए हैं। हम मानते हैं कि राजस्थान में बिजाई कम हुई है तथा मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में फसल को नुकसान हुआ है, इन सब के बावजूद भी एक स्टीमर लग चुका है, उसकी डिलीवरी शुरू हो गई है, उसके दहशत से यहां 50 रुपए और घटकर 5750/5800 रुपए प्रति क्विंटल राजस्थानी चने के भाव रह गए हैं। स्टॉकिस्टों की बिकवाली चौतरफा घटाकर आ गई है, जिससे बाजार दहशत में आ गया है। यही कारण है की दाल के भाव भी 100 रुपए घटकर मिल से 6450/6750 रुपए क्वालिटी के अनुसार रह गए हैं तथा अभी बाजार उठना मुश्किल लग रहा है।

Rajma chitra: should trade as per the needs

New Delhi, 18 November (NNS): The rajma chitra of China has arrived in Mumbai whose delivery seems constant and the importers are selling the stock at the lower level. The stock has been loading at Rs 97/98 per kg from Mumbai. Here also, its spot prices also ruling at Rs 110/113 per kg and the upcoming crop also ruling at Rs 106/107 per kg. In barsi line, the sowing of the crop seems high and there will around 7/8 lakh bags of rajma chitra will arrive after some time, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level, but it may decrease by Rs 5/7 per kg during the near future.

राजमां चित्रा-केवल जरूरत का व्यापार

नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) चीन का राजमां चित्रा पिछले दिनों मुंबई पर लग गया था, जिसकी डिलीवरी चल रही है तथा आयातक घटाकर बिकवाली कर रहे हैं। मुंबई से फुल नवंबर लोडिंग 97/98 रुपए प्रति किलो का व्यापार हो रहा है। यहां भी हाजिर में 110/113 रुपए प्रति किलो भाव चल रहे हैं तथा आने मालामाल 106/107 रुपए बिक रहा है। इधर बारसी लाइन में राजमां चित्रा की बिजाई बहुत बढ़िया हुई है तथा संभावना यह है कि लाख बोरी तक वहां भी नया माल आ जाएगा, इन परिस्थितियों में फिलहाल तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए आगे, बल्कि 5/7 रुपए प्रति किलो और मंदा लग रहा है।

Gram kabuli: sowing showed downfall

New Delhi, 18 November (NNS): The sowing of gram kabuli seems delayed due to the constant rainfall in Maharashtra, Karnataka and MP during the previous day and the sown crop gets destroyed. The farmers have sown less amount of stock, in  these circumstances, the production of gram kabuli will likely to be weak in the upcoming year. We believe that huge amount of stock has been lying in all the markets from the last two years, due to this reason, the unfiltered stock of gram kabuli also ruling at Rs 57/60.50 per kg. The stock of Karnataka and Indian mexico also selling the stock at the lower level, but the prices may not show more downfall as its prices also ruling at the higher level in the markets and the further uptrend and downfall depends on the weather conditions.

काबुली चना-बिजाई घटी

नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) पिछले दिनों एमपी महाराष्ट्र कर्नाटक में लगातार बरसात से काबुली चने की बिजाई घट गई है तथा बोई हुई फसल को व्यापक नुकसान होने की खबरें आ रही है। किसानों ने बिजाई भी कम किया है, इन परिस्थितियों में आने वाला वर्ष काबुली चना में उत्पादन कम वाला दिखाई दे रहा है। हम मानते हैं कि विगत दो वर्षों का स्टॉक काबली चने का देश की सभी मंडियों में फंसा हुआ है, जिस कारण महाराष्ट्र का बिना छना माल 57/60.50 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है। कर्नाटक एवं इंडियन मेक्सिको घटाकर बेचू आ रहे हैं, लेकिन मंडियों से पड़ते के अभाव में और मंदा नहीं लग रहा है तथा तथा आगे तेजी मंदी मौसम के ऊपर निर्भर करेगी।

Pea: possibility to increase in the near future

New Delhi, 18 November (NNS): The prices of pea have been selling at the lower level, but the prices of pea also been decreasing constantly due to the higher consumption of other pulses as comparatively. Presently, here, its wholesale prices also ruling at Rs 40 per kg. Its prices also being available at Rs 34/35 per kg at the Indian ports. Therefore, the prices may not show downfall because the crop gets destroyed in UP.

मटर-भविष्य में तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) मटर अपने निचले स्तर पर बिक रहा है, लेकिन इसकी खपत अन्य दालों की तुलना में अधिक होने से निरंतर स्टॉक घटता जा रहा है। वर्तमान में यहां 40 रुपए प्रति किलो के बीच थोक व्यापार हो रहा है। भारतीय बंदरगाहों पर 34/35 रुपए के बीच क्वालिटी अनुसार माल बिक रहे हैं। अत: इसमें घटने का कुछ भी नहीं है, क्योंकि फसल यूपी में चौपट हो गई है।