New Delhi, 03 July (NNS): The prices of guar gum remained sluggish at Rs 11400/11500 per quintal due to the weak selling and sluggish demand from the gum powder manufacturers. In Jodhpur mandi, guar prices have been quoted at Rs 5900/5950 per quintal. In the markets of Haryana, guar prices remained stable at Rs 5800/5850 per quintal. The prices of guar gum contract showed nominal fluctuations due to the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

ग्वार गम-ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस) गम पावडर निर्माताओ की मांग सुस्त होने एवं बिकवाली घटने से ग्वार गम के भाव  11400/11500 रुपए प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 5900/5950 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 5800/5850 रूपये प्रति क्विंटल टिके रहे। सटोरिया लिवाली से ग्वार गम वायदे में मामूली उतार चढ़ाव बना रहा। भविष्य में इसमें  मंदे की संभावना  कम है।

Wheat: should sell constantly after the uptrend

New Delhi, 03 July (NNS): The prices of wheat rose by Rs 120/130 to Rs 2800/2825 per quintal during the current week due to the constant all-round buying from the southern parts of the country. The prices of desi stock also went up by Rs 200 per quintal. We believe that the government has ordered to purchase 70 percent of the loster loss wheat and the shrinked stock also went up from 6 percent to 20 percent, due to this reason, the gross procurement of wheat reported to be around 354 lakh metric tonnes, whereas, the procurement has crossed 345 lakh metric tonnes and the procurement target of government has already been over before 30th June, despite this, it is expected that the market may increase by Rs 40/50 per quintal on seeing the demand from the consuming industries, but it is profitable to purchase the stock at the current level.

गेहूं-तेजी किंतु बेचते रहिए

नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस) गेहूं में साउथ की चौतरफा लिवाली चलने से चालू सप्ताह के अंतराल 120/130 रुपए प्रति कुंतल बढ़कर क्वालिटी के 2800/2825 रुपए हो गया है। आज मुनाफा वसूली बिकवाली से 10/15 रुपए का कलेक्शन था। देसी माल में भी 200 रुपए की तेजी आ गई है। हम मानते हैं कि सरकार द्वारा 70 प्रतिशत लोस्टर लॉस गेहूं खरीद करने का निर्देश दिया गया था तथा टूटे व सिकुड़े गेहूं 6 प्रति बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है, इस कारण से गेहूं की सकल खरीद 354 लाख मीट्रिक टन को हो गई है, जबकि खरीद लक्ष्य 345 लाख मीट्रिक टन का था तथा सरकार का खरीद लक्ष्य 30 जून से पहले ही पूरा हो गया। इन सबके बावजूद भी खपत वाले उद्योगों की मांग को देखते हुए 40-50 रुपए की और तेजी आ सकती है, लेकिन माल बेचते रहना चाहिए।

Fine rice: possibility of more increment

New Delhi, 03 July (NNS): The prices of all varieties of sela basmati rice seems sluggish at the higher level after the constant increment in the prices during the last fortnight, but the exporters are doing competitive buying. In truck load, the prices of sharbati rice also reported to be around 73/756 per kg in the truck load and the traders are not selling their stock in these prices. Here also, the prices of rice steam went up by Rs 200/250 to Rs 7600 per quintal. Apart from this, the prices of rice steam 1401 also quoting at Rs 9900/10000 per quintal. On seeing the shortage of paddy in the rice mills, on seeing this, the market may increase during the near future.

बारीक चावल -और तेजी उम्मीद

नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस) पिछले एक पखवाड़े से लगातार तेजी के बाद ऊपर वाले भाव में निर्यातकों की सभी तरह के सेला बासमती चावल में सुस्ती आने लगी थी, लेकिन फिर से निर्यातकों की प्रतिस्पर्धात्मक खरीद शुरू हो गई है। यूपी से ट्रक लोड में 73/75 रुपए प्रति किलो शरबती स्टीम बिकने के समाचार है तथा अभी इन भावों में बिकवाल कुछ कम आ रहे हैं। यहां भी 200/250 रुपए की बढ़त पर स्टीम के भाव 7600 रुपए प्रति क्विंटल का व्यापार हो गया। इसके अलावा 1401 स्टीम चावल 9900/10000 रुपए प्रति क्विंटल बोल रहे हैं। राइस मिलों में धान की कमी को देखते हुए यहां से बाजार और बढ़ने के आसार बन गए है।

Maize: market will remain high

New Delhi, 03 July (NNS): The new crop of maize has been started arriving in Bihar from the last one month, but there is a lack of arrival pressure in all the markets. However, the big companies are purchasing the stock and the starch mills are also doing all-round buying at the lower level because the stock of maize has almost been sold out in the markets of MP. On the other hand, the crop of UP has been arriving rather than Bihar, but there also, the market showed strong trend due to the constant buying form the stockists and the companies. There, it is being traded at Rs 2130/2140 per quintal at the rack points. In Bihar, its prices rose by Rs 50 to Rs 2200/2250 per quintal. In godown reach, it is being traded at Rs 2250 per quintal and its prices may rose by Rs 100/150 per quintal during the near future.  The major crop of MP will likely to arrive in October. Therefore, the maize of UP and Bihar will be profitable during the near future.

मक्की-बाजार तेज रहेगा

नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस) मक्की बिहार में एक महीने से आ रही है, लेकिन किसी भी मंडी में इस बार माल का प्रेशर नहीं है। हालांकि बड़ी कंपनियां अब खरीद करने लगी है तथा स्टार्च मिले भी नीचे वाले भाव में चौतरफा लिवाली करने लगी है, क्योंकि मध्य प्रदेश में मक्की का स्टॉक लगभग कट चुका है। दूसरी ओर बिहार के अलावा यूपी की मक्की आ रही है, लेकिन वहां भी स्टॉकिस्ट एवं कंपनी वालों की लिवाली से बाजार मजबूत हो गए हैं। वहां 2130/2140 रुपए प्रति कुंतल के बीच रैक पॉइंट पर व्यापार हो रहा है। बिहार में 50 रुपए और बढकर 2200/2250 रुपए प्रति कुंतल हो गयी है। गोदाम पहुंच में भी 2250 रुपए तक व्यापार हो रहा है तथा आगे चलकर इसमें सौ-डेढ़ सौ रुपए प्रति कुंतल की और तेजी लग रही है। एमपी में मुख्य फसल अक्टूबर में आएगी। अत: वर्तमान भाव की बिहार यूपी की मक्की में लाभ मिलेगा।

Millet: no more fluctuations

New Delhi, 03 July (NNS): There is a shortage of the stock in all the markets, but the prices of maize showed downfall, due to this, there is a weak support of buying in millet, due to this reason, the prices of millet have been increasing constantly during the last some days. However, the market has been increasing constantly from the lower level, but there is a lack of rupee in the markets, due to this, there is a lack of store stock, due to this reason, the stockists are constantly selling out their stock in the markets. The millet of UP and Rajasthan also selling around 2175/2200 per quintal as per the quality and the moisture, in these circumstances, the prices may increase gradually, but it may not show more downfall during the near future.

बाजरा-ज्यादा घट बढ़ नहीं

नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजरे का स्टाक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है, लेकिन मक्की गेहूं सस्ता होने से बाजरे का भी समर्थन अपेक्षाकृत बिक्री का कम मिल रहा है। यही कारण है पिछले दिनों की बढ़त के बाद बाजार धीरे-धीरे चल रहा है। हालांकि नीचे वाले भाव को बाजार छोड़ता जा रहा है, लेकिन बाजारों में रुपए की तंगी होने से स्टाक की मनोवृत्ति कमजोर पड़ गई है, जिस कारण स्टॉकिस्ट थोड़ा सा बाजार बढ़ने में माल बेचते जा रहे हैं। यूपी राजस्थान का बाजरा मौली बरवाला पहुंच में क्वालिटी अनुसार 2175/2200 रुपए प्रति क्विंटल के बीच नमी व सफाई के अनुसार बिक रहा है, इन परिस्थितियों में तेजी की गति धीमी रहेगी, लेकिन मंदा बिल्कुल नहीं है।

Masoor: uptrend in the small quality

New Delhi, 03 July (NNS): The consumption of small masoor showed uptrend in the markets of Bihar, Bengal, Assam and Orissa, whereas, its consumption is around only 25 percent in Rajasthan, UP and Bihar, due to this reason, the prices of masoor went up to Rs 9500/10000 per quintal during the last some days. Some stock of kota line has been selling at the lower level, but the stock has not been available. Apart from this, the stock of Beenaganj and Bhopal line also selling at Rs 6700/6710 per quintal in Ganj basauda, Mungaoli, Beenaganj and Bhopal line and the masoor of Canada also ruling at Rs 5925/5930 per quintal and it may increase during the coming days.

मसूर-छोटी में ज्यादा बढ़त

नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस) मसूर छोटी की खपत बिहार बंगाल असम उड़ीसा में जबर्दस्त होती है, जबकि इसकी बिजाई राजस्थान यूपी एवं बिहार तीनों ही राज्यों में सिमट कर 25 प्रतिशत रह गई है। यही कारण है कि बाजार इन दिनों बढ़ाकर फिर से 9500/10000 रुपए प्रति कुंतल बोलने लगे हैं। कोटा लाइन की कुछ सस्ती बिक रही है, लेकिन वह माल ज्यादा उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा मोटी मसूर गंज बासौदा मुगावली बीनागंज एवं भोपाल लाइन की 6700/6710 रुपए बिक रही है, कनाडा की मसूर 5925/5930 रुपए बिक रही है। अत: आगे इसमें तेजी आएगी।

Urad: possibility of more increment from here

New Delhi, 03 July (NNS): The arrived crop of urad at the Chennai port has been selling out in the markets and the current shipments have already been sold out at the lower level. Here, the sale of its dal showed uptrend in North India, due to this, the market showed uptrend. On the other hand, the delivery of the sold stock has already been over, due to this reason, the market remained stable at the same level after the increment of Rs 300 per quintal. Here, the price of urad SQ and FAQ also ruling at Rs 9350 and Rs 8500 per quintal respectively. Today also, its prices seems high while importing the stock from Chennai, due to this, the prices may increase by Rs 500 per quintal after some days. The market may increase after the delay in the arrivals of the stock. There is a lack of stock in all the markets.

उड़द- यहां से और तेजी संभव

नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस) चेन्नई पोर्ट पर पिछले दिनों के लगे उड़द बिक चुके हैं, चालू शिपमेंट के माल पहले ही नीचे भाव में बिक चुके हैं, इधर उत्तर भारत में दाल की बिक्री बढ़ जाने से धीरे-धीरे तेजी का रुख बना हुआ हैं। दूसरी ओर बिके हुए मालों के डिलीवरी पहले ही हो चुकी है। यही कारण है कि पिछले चार-पांच दिनों से बाजार 300 रुपए ऊपर होकर ठहरा हुआ है। यहां एसक्यू क्वालिटी के भाव 9450 एवं एफ ए क्यू के भाव 8550 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। आज भी चेन्नई से यहां माल मंगाने पर पड़ता महंगा ही लग रहा है, जिससे कुछ दिन के बाद 500 रुपए की तेजी लग रही है। जैसे ही कंटेनर बिक जायेंगे, वहां लोडिंग में देरी से यहां माल विलंब से उतरने पर फिर बाजार बढ़ जाएगा। मंडियों में स्टॉक किसी भी दाल मिलों के पास नहीं है।बढ़ जाएगा।

Moong: no trade of uptrend

New Delhi, 03 July (NNS): The crop of moong has been selling out in all the states like UP, Bihar, Bengal and MP, but the market rose by Rs 200/400 per quintal due to the weak demand during the last 10 days. Notably, the all-round quality of the crop seems good, but the government has purchased the stock at the minimum support price in MP, but both the inferior and superior quality stock has been arriving, due to this, the trade should not be done at the higher level. Now, the prices seems favourable in Delhi due to the downfall in Bengal and Bihar. Here, the tender stock has been selling out in the markets of Rajasthan and MP which is being traded between Rs 6300/7000 per quintal. The inferior quality stock of Rajasthan also quoting at Rs 6000/6800 per quintal.

मूंग-तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस) मूंग की फसल यूपी बिहार बंगाल मध्य प्रदेश सभी राज्यों में आकर निपटने वाली है, लेकिन चीन की बढ़िया माल में पिछले 10 दिनों से मांग घट जाने से बाजार 200/400 रुपए प्रति कुंतल नीचे आ गए हैं। गौरतलब है कि फसल चौतरफा बहुत बढ़िया है, लेकिन मध्य प्रदेश में सरकार भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पिछले दिनों खरीद की गई थी, लेकिन हल्के भारी माल आने से अभी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। अभी बिहार बंगाल में भाव टूटने से दिल्ली के पड़ते लग रहे हैं। यहां टेंडर वाले माल राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में आकर बिक रहे हैं, जो 6300/7000 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे हैं। राजस्थान के हल्के माल 6000/6800 रुपए के बीच बोल रहे हैं।

Tur: possibility to increase

New Delhi, 03 July (NNS):  The production of tur reported to be weak and huge amount of stock of exporters have been sold out at the lower level, due to this, there is a shortage of the stock at the ports, due to this reason, the stock is being available at the higher level of Rs 150/160 per quintal as compared to here. Here also, both the local and upcountry sale of its dal showed uptrend, due to this, the prices of lemon tur went up by Rs 300 to Rs 8200 per quintal. The prices of tur may show uptrend due to the weak production and higher import prices. Here, the mills of Neemah and Katni line have already sold out their stock at the lower level. On the other hand, the supply of tur has already been over in the Gaya line.

तुवर- और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस) तुअर का उत्पादन कम होने तथा नीचे वाले भाव में आयातकों के माल काफी निपट जाने से बंदरगाहों पर अब ज्यादा माल नहीं है, इस वजह से चेन्नई में यहां के पड़ता से 150/160 रुपए प्रति कुंटल में ऊंचे भाव चल रहे हैं। यहां भी दाल की बिक्री लोकल एवं चालानी में बढ़ जाने से 300 रुपए और उछलकर 8200 रुपए प्रति कुंतल लेमन तुवर दो दिनों हो गई है। आगे आयात महंगा होने एवं उत्पादन कम से तुवर में यहां से और तेजी की संभावना दिखाई दे रही है। इधर नीमच लाइन की तुवर कटनी की दाल मिलों ने मंदे भाव में झटक लिया है। उधर बिहार के गया लाइन में तुवर की आपूर्ति समाप्त रुपए हो जाएगा।

Gram desi: stock will not be available at the lower level

New Delhi, 03 July (NNS):The supply of gram desi showed downfall in all the markets of Rajasthan, Karnataka, Maharashtra and MP. The production of gram desi reported to be weak and its quality also seems inferior, due to this, the mills are facing a lot of problems in purchasing the stock. According to the miller, the best quality stock has not been available in the markets, whereas, both the stock of dal and besan has not been selling out in the markets. This yea, both the traders and the millers are stucked. The market showed downfall due to the selling out of the tender stock during the current week. Today, its prices rose by Rs 50 to Rs 5975 per quintal. On seeing the further production and stock, the prices of gram desi may rose by Rs 500 per quintal during the near future.

देसी चना-नीचे में माल नहीं मिलेगा

नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस) देसी चने की आपूर्ति राजस्थान कर्नाटक महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है। उत्पादन में पोल आने एवं क्वालिटी हल्की होने से दाल मिलों को माल की खरीद में काफी परेशानी हो रही है। दाल मिलर्स बता रहे हैं कि बढ़िया चना मिल नहीं रहा है, जबकि दाल बेसन बिक नहीं रहा है। इस विषय पर इस बार मिल्लर्स और ट्रेडर्स दोनों फंसे हुए हैं। चालू सप्ताह सरकार द्वारा टेंडर छोड़े जाने से बाजार घट गया था। आज पूछपरख से 50 रुपए बढ़कर 5975 रुपए प्रति कुंटल का व्यापार हो गया। आगे उत्पादन व स्टाक को देखते हुए आगे चलकर के वर्तमान भाव 500 रुपए प्रति कुंतल जल्दी लाभ दे जाएगा।

Rajma chitra: prices will increase in future

New Delhi, 03 July (NNS): The production of rajma chitra reported to be high and the traders have sold out the stock of Barsi and Beed line at the reasonable rates, but the stock has not been selling out in the markets due to the lack of rupee, due to this reason, the prices of rajma chitra Indian brazil remained stable at Rs 98/99 per kg and in China, it is being traded at $1070/1100 per tonne. The importers have done the deals of inferior quality stock to sell the Indian Brazil stock in the markets which was unloaded during the previous days. Here, the stock of Indian Brazil has been selling out as per the price and the quality, in these circumstances, the trade of Indian Brazil will be profitable during the near future.

राजमां चित्रा- भविष्य में तेजी कायम

नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस) राजमां चित्रा का उत्पादन अधिक हुआ था तथा पड़ते में कारोबारियों ने बीड बारसी लाइन का माल झटक लिया है, लेकिन मंदे वाले भाव में भी बाजारों में रुपए की तंगी होने से माल बिकना मुश्किल हो गया है। यही कारण है कि 98/99 रुपए प्रति किलो पर इंडियन ब्राज़ील यहां मजबूती लिए टिका हुआ है, चीन में क्वालिटी अनुसार 1070-1100 डॉलर प्रति टन के बीच व्यापार हो रहा है। ऐसी चर्चा है कि आयातक इंडियन ब्राज़ील के टक्कर में माल बेचने के लिए कुछ हल्के सौदे किए हैं, जो पिछले दिनों उतरा था। यहां इंडियन ब्राज़ील दाम व क्वालिटी के अनुसार बढ़िया बिक रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए आगे चलकर इंडियन ब्राज़ील वाले माल में भरपूर लाभ मिलने की संभावना है।

Gram kabuli: current prices will not be visible in future

New Delhi, 03 July (NNS): The production of gram kabuli reported to be weak, but huge amount of old stock has been lying in the markets, due to this, no traders are taking interest in purchasing the stock. The reality is that the prices of medium quality gram desi went up from Rs 57 to Rs 65 per kg. The best quality filtered stock of Maharashtra also quoting at Rs 68/69 per kg. Now, the availability of the stock seems weak from the producing markets and the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, it is profitable to take the current prices of gram kabuli and it will likely to be profitable in the near future.

काबुली चना-वर्तमान वाले भाव नहीं दिखेंगे

नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस) काबुली चना का उत्पादन में कमी जरूर आई है, लेकिन पुराना स्टॉक अधिक बचने से कोई भी कारोबारी ज्यादा माल लेने में हिम्मत नहीं जुटा रहा है। वास्तविकता यह है कि नीचे में 57 रुपए प्रति किलो मीडियम काबुली चना बिकने के बाद अब उसके भाव 65 रुपए हो गए हैं, बढ़िया बिना छना महाराष्ट्र का 68/69 रुपए बोल रहे हैं। अब इन भावों में उत्पादक मंडियों से माल कम मिल रहा है तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव चल रहे हैं, जिससे भविष्य में वर्तमान भाव का काबुली चना लेकर शांत बैठ जाना चाहिए, आगे चलकर इसमें भरपूर लाभ मिलने की संभावना है।

Pea: prices may increase from here

New Delhi, 03 July (NNS): At Mundra port, the traders are selling the stock of yellow pea at Rs 4050 per quintal. In Kanpur line, the desi pea of lalitpur and Jhansi line has been quoted at the higher level during the last two days, but the best quality stock has not been available in these prices. The big stockists have sold out their stock after the decrement in the prices during the previous days. Presently, there is a lack of rupee in the markets, but today, the unloaded stock in Canada has been available at the higher level on Mundra port. Therefore, the stock which is available in any market, it will likely to be profitable during the near future.

मटर- यहां से फिर बढ़ेगी

नई दिल्ली, 3 जुलाई (एनएनएस) मुंदड़ा पोर्ट पर पीली मटर 4050 से कम में बेचू नहीं आ रहे हैं, ललितपुर झांसी लाइन की देसी मटर कानपुर लाइन में दो दिनों से तेज बोल रहे हैं, लेकिन इन भाव में बढ़िया माल नहीं मिल रहा है, पिछले दिनों केवल बड़े स्टॉकिस्टों द्वारा बाजार को तोड़कर पीछे से माल झटकने की कोशिश की गई थी, वर्तमान में रुपए की वापसी बाजार में कम है, लेकिन आज की तारीख में कनाडा से उतरने वाले माल काफी ऊंचे पड़ते के मुंदड़ा पोर्ट पर मिल रहे हैं। अत: जिस मंडी में जो भाव मिल रहा है, उसमें आगे चलकर लाभ मिलेगा।