New Delhi, 05 May (NNS): The prices of guar gum held stable at Rs 11200/11300 per quintal owing to the weak selling and higher demand from the gum powder manufacturers. In Jodhpur mandi, guar prices have been ruling at Rs 5700/5750 per quintal. In the markets of Haryana, its prices remained stable at Rs 5550/5600 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
ग्वार गम – गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस) गम पावडर निर्माताओ की मांग बढ़ने एवं बिकवाली कमज़ोर होने ग्वार गम के भाव 11200/11300 रुपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 5700/5750 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 5550/5600 रूपये प्रति क्विंटल टिके रहे। भविष्य मे इसमें और अधिक गिरावट की संभावना कम है।
Wheat: no possibility of more downfall
New Delhi, 05 May (NNS): The all-round demand of wheat showed downfall in both the roller flour mills and the flour chakkis, due to this reason, the prices of wheat have been ruling at Rs 2700/2750 per quintal during the last 5/6 day. The prices of wheat remained stable at the same level after the increment in the prices of flour, maida and suji. However, almost 100 percent of the new crop has already been sold out in the markets and there, the arrivals seems continuous and the quality of the crop also reported to be superior. The government has been purchasing the stock competitively. Now, almost 232.5 lakh metric tonnes of the stock has already been procured which is 9 percent less than the same period of the previous year.
गेहूं- और घटने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस) गेहूं में रोलर फ्लोर मिलों एवं आटा चक्कियों की चौतरफा मांग घट गई है, जिससे 5-6 दिनों से 2700 से 2750 रुपए प्रति कुंतल के बीच घूम रहा है। आटा मैदा सूजी में भी तेजी के बाद ठहराव आ गया है। हालांकि नयी फसल शत प्रतिशत कट चुकी है तथा वहां की मंडियों में भरपूर आवक होने लगी है तथा फसल भी बहुत बढ़िया है, सरकार की खरीद भी युद्ध स्तर पर चल रही है, अब तक 232.5 लाख मीट्रिक टन खरीद हो गई है, जो गत वर्ष की अपेक्षा 9 प्रतिशत कम है।
Fine rice: possibility of more increment
New Delhi, 05 May (NNS): The supply of fine rice reported to be negligible in the markets of Haryana, Punjab, UP and Rajasthan, but the prices of rice 1509 also ruling between Rs 3900/4000 per quintal in the producing markets because of the ceasefire in war. The market remained stable at the same level after the uptrend in the prices owing to the constant demand from the exporters and now, the traders are not selling out their stock at the current rates. The reality is that the prices of rice sela and its steam fell down by Rs 300 per quintal because of the weak demand in the previous week from the exporters. Here, the arrivals of paddy will likely to be over soon amid off season, but the prices expected to increase due to the ceasefire. Here, the shipments have been started again. On seeing this, rice sela 1718 also being traded at Rs 8300/8400 per quintal. Similarly, the prices of rice 1401, 1408 and 1509 will likely to remain high in the near future.
बारीक चावल-फिर तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस) बारीक धान की आपूर्ति घटकर हरियाणा पंजाब हरियाणा यूपी राजस्थान की मंडियों में लगभग नगण्य रह गयी है, लेकिन युद्ध में आई नरमाई से उत्पादक मंडियों में भाव नरमी पर 1509 प्रजाति के 3900/4000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच अलग-अलग मंडियों में रह गए हैं। चावल में निर्यातकों की मांग बनी रहने से बाजार तेजी लिए ठहरा हुआ है, अभी इन भावों में बेचू कम आ रहे हैं। वास्तविकता यह है कि निर्यातकों की पिछले सप्ताह में मांग काफी कमजोर हो जाने से चावल सेला एवं स्टीम के भाव 300 रुपये नीचे आ गए हैं। इधर सीजन ऑफ होने से धान की आवक समाप्ति की ओर है, लेकिन युद्ध विराम से आगे तेजी ही लग रही है। इधर शिपमेंट इस महीने से फिर होने लगे हैं। यह देखकर जो 1718 सेला चावल 8300/8400 रुपए प्रति कुंतल से कम में बेचू नहीं आ रहे हैं। इसी अनुपात में 1401 एवं 1408 सहित 1509 चावल में भी भविष्य में अच्छी तेजी की संभावना दिखाई दे रही है।
Maize: all-round increment in buying
New Delhi, 05 May (NNS): The new crop of maize has been arriving in Bihar and here, the arrivals went down by 32 percent as compared to the same period of the previous year on seeing the downfall in the production, due to this reason, the prices of maize jumped from Rs 1700/1775 to Rs 1950/2050 per quintal. Notably, the maize has only been arriving from Bihar and here, the big companies are purchasing the stock from the last fortnight. On seeing this, there is no possibility of more increment in the prices. The prices of rice showed uptrend as compared to maize, due to this reason, the consumption of maize reported to be high in both starch mills and the ethanol companies. Almost 90 percent of the stock has already been over in MP and Rajasthan because of the constant demand from the ethanol companies.
मक्की-चौतरफा लिवाली बढ़ी
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस) बिहार में मक्की की नई फसल आ रही है तथा यहां इस बार फसल में पोल आने से मंडियों में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 32 प्रतिशत आवक कम हो रही है। यही कारण है कि मक्की 1700/1775 रुपए नीचे में बिकने के बाद वर्तमान में 1950/2050 रुपए प्रति कुंतल हो गई है। गौरतलब है कि अब केवल बिहार में मक्की आ रही है तथा यहां अभी बड़ी कंपनियां एक पखवाड़े से खरीद में आ गई है, इसे देखते हुए अभी और बढ़ने की उम्मीद दिखाई दे रही है। चावल के भाव मक्की की अपेक्षा ऊंचे हो गए हैं, इसलिए मक्की की खपत स्टार्च मिलों से लेकर एथेनॉल कंपनीयों तक बढ़ गई है। मक्की का स्टाक मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में एथेनॉल कंपनियों की मांग से लगभग 90 प्रतिशत समाप्त हो चुका है।
Millet: no logic of downfall
New Delhi, 05 May (NNS): The supply of millet has already been over in the markets of UP, Rajasthan and Haryana. Here, the prices of maize also increased by Rs 300 per quintal in the previous month, due to this, the stockists are taking interest in purchasing the stock at the current level because the processing of millet showed uptrend in the consuming industries because of the higher prices of maize. The millet of Prayagraj, Itawa, Aita and Mainpuri line has already been sold out in the markets, in these circumstances, the prices may not show uptrend from here.
बाजरा-मंदे का कोई मतलब नहीं
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस) बाजरे की आपूर्ति यूपी राजस्थान हरियाणा में समाप्त हो चुकी है, इधर पिछले माह में मक्की भी 300 रुपए बढ़ गई है, जिससे वर्तमान भाव में
खरीद करने से स्टाकिस्ट इंटरेस्ट लेने लगे हैं, क्योंकि मकई के भाव काफी ऊंचे होने से खपत वाले उद्योगों में बाजरे के प्रोसेसिंग बढ़ गई है। प्रयागराज इटावा एटा मैनपुरी लाइन का बाजरा भी निबट चुका है, इन परिस्थितियों में अब यहां से और तेजी लग रही है।
Masoor: market will likely to remain high
New Delhi, 05 May (NNS): The production of maosor does not seems favourable as per the consumption because of the constant rainfall on the time of sowing. This year, around 19 lakh metric tonnes of masoor reported to be produce, whereas, the consumption expected to be almost 30 lakh metric tonnes. On the other hand, the prices of masoor have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, its import prices seems high. In Bilti, its prices also ruling around Rs 6800/6825 per quintal owing to the constant buying during the previous fortnight. The masoor of Canada also selling between Rs 6200/6250 per quintal. Now, it is expected that the prices will likely to remain high in these prices during the coming days.
मसूर- बाजार तेज रहेगा
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस) मसूर का उत्पादन खपत के अनुरूप नहीं है, क्योंकि बिजाई के समय लगातार भारी बरसात हुई थी। इस बार 19 लाख मीट्रिक टन के करीब ताजा उत्पादन अनुमान आ रहा है, जबकि हमारी खपत 30 लाख मीट्रिक टन पर पहुंच गई है। दूसरी ओर इस बार अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में मसूर के ऊंचे भाव हैं, जिससे आयात पड़ता महंगा पड़ रहा है। यहां पिछले पखवाड़े से लिवाली के चलते यहां मसूर बिल्टी में 6800/6825 रुपए प्रति कुंतल के आसपास चल रही है। कनाडा की मसूर 6200/6250 रुपए बिक रही है। अभी इन भावों में और बढ़ने की संभावना दिखाई दे रही है।
