New Delhi, 03 February (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar gum went up by Rs 200 to Rs 10400/10500 per quintal due to the higher demand from the gum powder manufacturers. The prices of guar also rose to Rs 5550/5650 per quintal owing to the weak selling. In the markets of Haryana, guar prices also being quoted at Rs 5400/5500 per quintal in loose. The prices of guar February delivery showed uptrend due to constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने के कारण जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 200 रुपए बढ़कर 10400/10500 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5550/5600 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 5400/5500 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया  लिवाली से ग्वार गम फरवरी डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। भविष्य मे इसमें  गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Wheat: the export permission had not effect

New Delhi, 03 February (NNS): The government has allotted 5 lakh tonnes of wheat for the export, despite this, huge amount of stock has been lying in the government godowns, due to this, the prices have been ruling between Rs 2775/2795 per quintal. The stockists are selling the stock at every prices on seeing the favourable weather conditions and the ready crop in North India, due to this, the market showed soft trend, but the prices of wheat remained stable at the same level after the soft trend in the prices.

गेहूं-निर्यात अनुमति का भी प्रभाव नहीं

नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस) सरकार द्वारा गेहूं के उत्पादन का निर्यात 5 लाख टन खोल दिए जाने के बावजूद भी सरकारी वर्ग सरकारी गोदाम में भारी स्टॉक होने से बाजार 2775/2795 रुपए प्रति कुंतल के बीच सुस्ती लिए टिका हुआ है। उत्तर भारत में गेहूं की खड़ी फसल एवं मौसम अनुकूल को देखकर बाजार में स्टॉकिस्ट हर भाव में बिकवाल आ गए हैं, जिससे बाजार नरम हो गया है, लेकिन गेहूं अब यहीं कुछ दिन नरमी लिए टिका रहेगा।

Fine rice: no downfall in the roots

New Delhi, 03 February (NNS): The prices of all varieties of basmati rice gained by Rs 400/500 per quintal due to the constant buying from the big exporters, but the exporters are purchasing the stock at the previous higher level due to the purchasing of the stock at the sluggish rates. The prices of rice sela 1718 and sela 1509 also ruling at Rs 73502/7400 and Rs 7050/7100 per quintal respectively. Rice steam 1401 also being available at Rs 8500 per quintal. Notably, the shipments seems weak for the export due to the fear in Iran, but the new deals have been done for the other countries because the Indian rice seems weak as compared to the other countries and the sowing also reported to be high.

बारीक चावल-जड़ में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस) बड़े निर्यातकों की लिवाली से सभी बासमती प्रजाति के चावल में 400/500 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई थी, लेकिन सप्ताह के कुछ खरीद सुस्त पड़ने से निर्यातक पुराने बढ़े भाव में ही माल खरीद रहे हैं। चावल 1718 सेला 7350/7400 रुपए एवं 1509 सेला 7050/7100 रुपए प्रति कुंतल हो गये। चावल 1401 स्टीम के भाव भी 8500 रुपए पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि ईरान में दहशत के चलते पहले के निर्यात हेतु शिपमेंट कुछ कम हो रहे हैं, लेकिन दूसरे देशों के लिए नए सौदे  हो रहे हैं, क्योंकि भारतीय चावल अपने देश की तुलना में सस्ता एवं पकाई में बढ़िया बताया जा रहा है।

Maize: panic situation in Bihar

New Delhi, 03 February (NNS): The stockists of maize are doing panic selling in Khagadiya, Begusarai, Manasi, Gulab bagh, Darbhanga and Purnia, due to this, there, its prices fell down to Rs 1775///1800 per quintal, due to its effect, the stock of maize has been selling out rapidly at Rs 1600/1680 per quintal in MP, due to this reason, the market showed downfall in Haryana and Punjab reach. The reality is that the sowing of the crop reported to be weak, due to this, the trade of maize will be profitable after some time.

मक्की-बिहार में घबराहट

नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस) बिहार के खगड़िया बेगूसराय मानसी गुलाब बाग दरभंगा एवं पूर्णिया लाइन में मकई के स्टॉकिस्टों में घबराहट बनी हुई है, जिससे बाजार वहां टूटकर 1775/1800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं, इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में भी 1600/1680 रुपए प्रति क्विंटल में गोदाम से मक्की धड़ल्ले से बिक रही है। यही कारण है कि हरियाणा पंजाब पहुंच में भी बाजार टूट गया है। वास्तविकता यह है कि बिहार में बिजाई कम हो रही है, जिससे वर्तमान भाव की मक्की में इंतजार करने के बाद भरपूर लाभ मिल सकता है।

Millet: should store the stock

New Delhi, 03 February (NNS): Both the local and upcountry demand of millet reported to be weak because the prices of maize showed downfall, due to this reason, the consuming industries are purchasing maize rather than millet. However, the all-round production of millet reported to be weak, due to this reason, the supply showed downfall in the markets. Only the stored stock has been selling out in the markets. Therefore, the millet has been selling at Rs 2030/2080 per quintal in Mauli barwala reach and there is no possibility of more downfall in the prices and the prices may increase after some time during the coming days.

बाजरा-माल रोकना पड़ेगा

नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस) बाजरे में लोकल एवं चालानी मांग कमजोर चल रही है, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे हैं। यही कारण है की खपत वाले उद्योग बाजरे की बजाय मक्की डाल रहे हैं। हालांकि इस बार बाजरे का उत्पादन चौतरफा कम हुआ है, जिस कारण मंडियों में आपूर्ति पूरी तरह टूट गई है, केवल स्टॉक के माल बिक रहे हैं। अत: मौली बरवाला पहुंच में जो बाजरा 2030/208 रुपए बिक रहा है, इसमें घटने की अब बिल्कुल गुंजाइश नहीं है तथा तेजी के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।

Masoor: no downfall before the arrivals of crop

New Delhi, 03 February (NNS): The market of masoor remained stable at the strong level after the weak supply. On the other hand, the buying of dal chanti and malka seems constant in the eastern parts of the country, despite this, the trade should not be done at the long uptrend because the new crop has been ready in MP, Rajasthan and MP. The weather reported to be high in MP as compared to here and the quality of the crop seems good in the yields. Therefore, the old masoor also selling at Rs 6640/6650 per quintal in Bilti and the prices may not show more downfall till two to four days, but it should be sell at the current level. The masoor of Canada has not been available at the sluggish rates, but the difference between the prices reported to be around Rs 800 per quintal, due to this, this will not let the prices to go up during the coming days.

मसूर-फसल से पहले मंदा नहीं

नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस) मसूर की आपूर्ति घटने से बाजार मजबूती लिए टिके हुए हैं। उधर पूर्वी भारत की भी दाल छांटी एवं मलका में कुछ लिवाली बनी रही, इन सब के बावजूद भी अब लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए, क्योंकि मध्य प्रदेश राजस्थान में मसूर की नई फसल एमपी में तैयार खड़ी है। मध्य प्रदेश में मौसम यहां की अपेक्षा गर्म होने लगा है तथा अभी तक खेतों में फसल अच्छी बताई जा रही है। अत: जो बिल्टी में पुरानी मसूर 6640/6650 रुपए प्रति क्विंटल के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रही है, इसमें दो-चार दिनों तक मंदा तो नहीं है, लेकिन  निकालते भी रहना चाहिए। कनाडा की मसूर सस्ती नहीं मिल रही है, लेकिन उसके भाव का अंतर 800 रुपए का हो गया है, जिससे देसी मसूर को उठने नहीं देगी।

Urad: prices will remain high intermittently

New Delhi, 03 February (NNS): Today, the buying of urad seems weak from the mills and the stock has not been available at the lower level from Chennai, due to this, today, its prices gained by Rs 100 per quintal, but the demand from the mills seems feeble at the higher level and its prices fell down by Rs 50 per quintal amid constant selling from the speculators. The prices of urad SQ and FAQ also selling between Rs 8650 and Rs 9350 per quintal respectively. There is a lack of stock in Delhi and Chennai, due to this, the market may increase after the correction.

उड़द-रुक-रुक कर तेजी कायम रहेगी

नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस) उड़द में दाल मिलों की लिवाली चलने तथा चेन्नई से घटाकर माल नहीं मिलने से आज 100 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई है, लेकिन ऊंचे भाव में दाल मिलों की पकड़ ढीली होने तथा आगे के सौदे सुस्ती में सटोरियों की बिकवाली आने से 50 रुपए बाजार दब गया था। उड़द एस क्यू 8650 रुपए एवं एफ ए क्यू 9350 रुपए प्रति क्विंटल बिक गई। चेन्नई एवं दिल्ली में स्टाक ज्यादा नहीं है, इसलिए करेक्शन के बाद फिर बाजार बढ़ सकता है।

Moong: trade will be profitable

New Delhi, 03 February (NNS): No new crop of moong will likely to arrive in the near future. On the other hand, the crop of Prayagraj and Kanpur line has already been sold out in the markets. This year, the arrivals of the crop seems feeble from Ranchi and Bihar. Only, both the inferior and superior quality of Rajasthan has been unloading constantly, due to this, the prices have not showed more uptrend, but both the best quality and the superior quality stock also quoting at Rs 7500/8300 and Rs 8500 per quintal respectively. The prices gained by Rs 200/300 per quintal during the last one month. Both the inferior and superior quality stock also selling between Rs 6000/7000 per quintal and the trade will be profitable from here during the coming days.

मूंग-व्यापार लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस) मूंग की नई फसल कोई आने वाली नहीं है। दूसरी ओर प्रयागराज एवं कानपुर लाइन की निपट गई है, इस बार रांची और बिहार वाली मूंग इस बार कम आई है, केवल राजस्थान के हल्के भारी माल लगातार उतरने से ज्यादा तेजी नहीं आ पाई है, लेकिन बढ़िया माल के 7500/8300 रुपए तथा हल्के माल खप जाने से 8500 रुपए प्रति क्विंटल बोल रहे हैं। बाजार पिछले एक माह में 200/300 रुपए बढ़ गए हैं। हल्के भारी माल भी इस समय 6000/7000 के बीच बिक रहे हैं तथा यहां से व्यापार लाभदायक लग रहा है।

Tur: prices may increase after some time

New Delhi, 03 February (NNS): There is a shortage of the tur stock in all the markets. The prices of tur have been ruling at Rs 8700 per quintal while doing spot deals from Rangoon, due to this, the prices of Chennai stock gained by Rs 200 to Rs 8150 per quintal during the current week, due to this, here also, the prices rose from Rs 8350 to Rs 8500 per quintal. The crop of Maharashtra and Karnataka also ruling at the higher level. The arrival pressure of Karnataka also reported to be weak, in these circumstances, the prices of lemon tur may rose by Rs 200 per quintal during the coming days.

तुवर-ठहरकर फिर तेजी आएगी

नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस) तुवर का स्टॉक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है। रंगून से हाजिर सौदे करने पर तुवर का पड़ता 8700 रुपए से ऊपर का पड़ रहा है। इस लिए चेन्नई वाले चालू सप्ताह 200 रुपए बढ़ाकर 8150 रुपए प्रति कुंतल बढ़ने लगे, जिससे यहां भी 8350 रुपए से बढ़कर 8500 रुपए ऊपर में बिक गया। महाराष्ट्र एवं कर्नाटक की फसल में पोल आ गई है। कर्नाटक में आवक का दबाव नहीं बन पा रहा है, इन सारी परिस्थितियों में लेमन तुवर में जल्दी 200 रुपए की और तेजी आ सकती है।

Gram desi: no possibility to decrease

New Delhi, 03 February (NNS): The crop of gram desi does not seems favourable in MP, Rajasthan, Maharashtra and Karnataka. No new crop will likely to arrive on seeing the new crop. One steamer will arrive in the current month, but the stock has already been sold out in the big mills. Therefore, the market may increase due to the shortage of the crop. Presently, its prices ascended from Rs 5925 to Rs 5975 per quintal, but the stock has not been available in these prices. The traders are not selling the stock of Australia at the lower level, due to this, the market may gain during the near future.

देसी चना-घटने के गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस) देसी चने की फसल मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक में अनुकूल नहीं है। नई फसल को देखकर अब ज्यादा माल आने वाले नहीं है। चालू महीने में एक स्टीमर लगने वाला है, लेकिन वह सब माल पहले बड़ी दाल मिलों में बिका हुआ है। अत: फसल आने पर ही माल की कमी से बाजार बढ़ सकता है। वर्तमान में 5925 से बढकर 5975 रुपए भाव हो गये हैं, लेकिन इन भावों में बढ़िया माल नहीं मिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के माल भी ज्यादा घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं, इसलिए यहां से बाजार और तेज लग रहा है।

Rajma chitra: no trade of more uptrend

New Delhi, 03 February (NNS): The arrival pressure of rajma chitra Indian Brazil has been increasing in the markets. Here, its prices again reached to 86/87 per kg. In Mumbai and barsi line, it is quoting at Rs 82/83 per kg. Here, its prices fell down by Rs 4/5 to Rs 98/100 per kg. We believe that the prices have been ruling at the higher level in China, but the market may decrease due to the constant unloading of Indian Brazil stock.

राजमां चित्रा-अभी तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस) राजमां चित्रा इंडियन ब्राजील का दबाव मंडियों में बढ़ने लगा है, यहां दोबारा 86/87 रुपए प्रति किलो हो गया है। मुंबई बारसी लाइन में इसके भाव 82/83 रुपए बोलने लगे हैं, इधर चीन भी  सप्ताहांत ग्राहकी के अभाव में चार-पांच रुपए घटकर 98/100 रुपए रह गया है। हम मानते हैं कि चीन में ऊंचे भाव चल रहे हैं, लेकिन इंडियन ब्राज़ील लगातार उतरने से इसमें अभी कुछ और बाजार घट सकता है।

Gram kabuli: no more downfall

New Delhi, 03 February (NNS): There is a shortage of demand in gram kabuli and nominal amount of stock has been arriving constantly from Karnataka and Maharashtra, due to this, the prices of old stock remained stable at the same level. The new stock also selling between Rs 6000/6200 per quintal in the producing markets. Here, the old stock of Maharashtra also quoting at Rs 63/65 per kg. Notably, its prices also being available at Rs 68/69 per kg. The reality is that the crop does not seems favourable on seeing the sowing of the upcoming crop and the prices have been ruling at the higher level in the international markets. The Indian gram kabuli has been available at the lower level as compared to here, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

काबुली चना-ज्यादा नहीं घटेगा

नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस) काबुली चने में ग्राहकी की भारी कमी होने तथा  नयी फसल कर्नाटक महाराष्ट्र में छिटपुट आ जाने से पुराने माल के भाव टिके हुए हैं। उत्पादक मंडियों में नया माल 6000/6200 रुपए बिकने की खबर आ रही है। यहां महाराष्ट्र का पुराना 63/65 रुपए प्रति किलो बोल रहे हैं। गौरतलब है कि यह ऊपर में इससे पहले 68/69 रुपए तक बोलने लगे थे। वास्तविकता यह है कि आने वाली फसल बिजाई की दृष्टि से अनुकूल नहीं है तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव है। भारतीय काबुली चना सभी देशों में यहां की अपेक्षा सस्ता पड़ रहा है, इन परिस्थितियों में ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है।

Pea: no downfall in the roots

New Delhi, 03 February (NNS): The stock of pea has been selling out constantly at the Indian ports because of its higher consumption. On the other hand , its prices jumped by $40/45 per tonne during the previous week. Apart from this, more Indian currency has to be spent due to the weak rupee against the American dollar, due to this reason,  the traders are selling the stock at the lower level of Rs 3950/4000 per quintal. Here also, its prices remained firm at Rs 4300 per quintal and this is the peak time of the new crop and the market may increase because of the weak demand in the domestic crop.

मटर-जड़ में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस) भारतीय बंदरगाहों पर धीरे-धीरे मटर का स्टॉक काफी निपट चुका है, क्योंकि इसकी खपत अधिक हो रही है। उधर कनाडा में 40-45 डॉलर प्रति टन पिछले सप्ताह भाव और बढ़ गए। इसके अलावा डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने से ज्यादा भारतीय करेंसी खर्च करनी पड़ रही है। यही कारण है कि भारतीय बंदरगाहों पर तीन 39504000 रुपए से घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं। यहां भी 4300 रुपए प्रति पर बाजार टिका हुआ है तथा नई फसल का पीक टाइम होगा, बाजार और उछल जाएगा, क्योंकि घरेलू फसल में दम नहीं है।