New Delhi, 15 September (NNS): The prices of guar gum remained firm at Rs 12700/12800 per quintal due to the constant selling from the stockists and feeble demand from the manufacturers. In Jodhpur Mandi, its prices have been quoted at Rs 6650/6700 per quintal owing to the constant selling from the stockists. In the markets of Haryana, its prices remained stable at the same level. There is no possibility of more fluctuations in the prices during the near future.

ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (एनएनएस) गम पावडर  निर्माताओ की मांग कमज़ोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से ग्वार गम के भाव 12700/12800 रुपए प्रति क्विंटल पर  टिकी रहे। स्टाकिस्टों की बिकवाली से जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 6650/6700 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए।हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव पूर्व स्तरपर टिके रहे।आने वाले दिनों में इसमें ज़्यादा घटबढ़ की संभावना नहीं है।

Wheat: may not show more downfall

New Delhi, 15 September (NNS): The government has allowed exports of wheat and wheat products, which has increased its consumption. The government has also procured a substantial quantity of wheat from farmers this year. Huge amount of wheat stock has been lying to the farmers for their own use . Traders in producing mandis are also not selling aggressively because they expect prices to rise further due to export demand. Therefore, unless the government releases wheat into the open market, the market may not show more downfall during the near future.

गेहूं-मंदा नहीं रहेगा

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (एनएनएस) सरकार द्वारा गेहूं तथा इसके उत्पादों का निर्यात खोल दिए जाने से गेहूं की खपत बढ़ गई है। वास्तविकता यह है कि किसानों का गेहूं इस बार सरकार द्वारा अपनी अच्छी सूझबूझ के चलते काफी खरीद लिया गया है,अब जो गेहूं बचा है, वह अपने उपयोग के लिए किसानों द्वारा रोक कर रखा गया है। इधर कच्ची मंडियों के व्यापारी बिकवाल नहीं आ रहे हैं, क्योंकि निर्यात को देखकर उन्हें और तेजी का अंदेशा बन गया है। इन परिस्थितियों में जब तक सरकार खुले बाजार में गेहूं के बिक्री नहीं करेगी, तब तक इसमें ज्यादा मंदे की गुंजाइश नहीं है।

Fine rice: no logic of more uptrend

New Delhi, 15 September (NNS): There is a shortage of old rice and paddy in the pipeline, despite this, the arrivals of new paddy showed uptrend in Haryana, Punjab and western Uttar Pradesh. Rice mills are now getting sufficient paddy for milling, while arrivals in mandis are also rising. Farmers in Haryana and Punjab increased paddy cultivation this year because of higher prices. Good water availability through canals has also supported the crop. Considering the strong crop and rising arrivals, there is currently little scope for a rise in basmati rice prices. If paddy arrivals increase further, prices may come under pressure.

बारीक चावल-अभी तेजी का लॉजिक नहीं

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं की पाइप लाइन में पुराना चावल व धान बिल्कुल नहीं है, इन सब के बावजूद हरियाणा पंजाब पश्चिम उत्तर प्रदेश में नया धान बासमती व गैर बासमती की आवक बढ़ जाने से राइस मिलों को मिलिंग के लिए धान मिलने लगा है तथा मंडियों में धान की लगातार आवक बढ़ रही है। किसानों द्वारा ऊंचे भाव देखकर सभी तरह के धान की बिजाई हरियाणा पंजाब में इस बार अधिक किया गया है तथा नहरों से पानी की उपलब्धि बनी रहने से उक्त दोनों राज्यों में फसल बहुत ही बढ़िया आई है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए सभी तरह के बासमती चावल में इस समय तेजी की गुंजाइश बिल्कुल नहीं है, बल्कि धान की आवक बढ़ने पर बाजार टूटने की ही संभावना है।

Maize: prices will decrease constantly

New Delhi, 15 September (NNS): The sowing of maize seems high this kharif season in Madhya Pradesh, Maharashtra and other states. Despite lower rainfall, the crop is reported to be good in many areas. The new crop has already started arriving in Madhya Pradesh and is ready in Maharashtra. The crop in Uttar Pradesh is also expected soon. As a result, old maize from Bihar and Uttar Pradesh is gradually reaching Haryana and Punjab at lower prices. Maize, which had earlier traded around Rs 2840/2850 per quintal in Haryana-Punjab delivery, but now, it has declined to around Rs 2690/2700 per quintal and it is expected that the prices may also decrease ion he near future.

मक्की-धीरे-धीरे मंदा रहेगा

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (एनएनएस) मक्की की बिजाई मध्य प्रदेश महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में भी खरीफ सीजन की अधिक हुई है तथा बरसात कम होने से चारों तरफ फसल बहुत बढ़िया बताई जा रही है। यूपी में भी फसल आने वाली है, मध्य प्रदेश में आ चुकी है, महाराष्ट्र में भी तैयार हो चुकी है। यही कारण है कि बिहार एवं यूपी के पुराने माल धीरे-धीरे हरियाणा पंजाब पहुंच में घटकर बेचू आने लगे हैं। मक्की जो हरियाणा पंजाब पहुंच में ऊपर में 2840/2850 रुपए प्रति कुंटल का व्यापार हो गया था, उसके भाव 2690/2700 रुपए रह गए हैं। मंडियों में भी इसी अनुपात में गिरावट आ गई है तथा अभी बाजार और घट सकता है।

Millet: will remain weak

New Delhi, 15 September (NNS): Although high maize prices have increased demand for millet and the production seems high form all the producing markets, due to this, the production reported to be high, in this situation, the farmers are selling their stock on seeing the higher prices. In mauli and Barwala reach, it is being traded at Rs 2300 per quintal. Here, the old millet is being traded at Rs 2400 per quintal. In producing mandis, prices are ruling around Rs 2150/2250 per quintal depending on moisture. The stock should not be purchase at the current level. We believe that the prices of maize may not show more downfall due to the higher prices of maize because maize prices are supporting demand of millet from various industries.

बाजरा-मंदा जारी रहेगा

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (एनएनएस) हालांकि मकई के अभी ऊंचे भाव होने से बाजरे की खपत बढ़ गई है तथापि सभी उत्पादक क्षेत्रों से बढ़िया उत्पादन होने की खबर आ रही है, इसलिए किसान भी ऊंचे भाव देखकर बिकवाली में आ गए हैं। यही कारण है कि मौली बरवाला पहुंच में अब 2300 रुपए का व्यापार होने लगा है। यहां ऊपर में पुराना बाजरा 2400 रुपए बिक गया था। उत्पादक मंडियों में भी नमी के हिसाब से 2150/2250 रुपए प्रति क्विंटल के भाव चल रहे हैं, इन भाव में अभी स्टॉक के लिए नहीं खरीदना चाहिए। हम मानते हैं कि मकई के ऊंचे भाव होने से एकदम से गिरावट नहीं आएगी, क्योंकि इसकी खपत मक्की वाले उद्योगों में अधिक रहेगी।

Masoor: will move at Rs 7000 per quintal

New Delhi, 15 September (NNS): There is a shortage of stock in the pipeline and the new crop will likely to arrive after a long time, despite all this, Canadian masoor is available at a significant discount to domestic masoor, due to this, there is a shortage of the stock in dal and malka and the imported stock will be available at the reasonable prices, in these circumstances, it is being traded at Rs 6925 per quintal in Bilti and the prices may not show more downfall. Here, it is moving around at Rs 7000 per quintal. The masoor of Canada is being traded at Rs 6125 per quintal and the market may increase in future. Therefore, the trade will be profitable during the near future.

मसूर-7000 के आसपास घूमेगी

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (एनएनएस) मसूर का स्टॉक पाइपलाइन में अनुकूल नहीं है तथा नई फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है, इन सब के बावजूद भी कनाडा की मसूर, देसी मसूर की तुलना में काफी नीचे बिकने से दाल एवं मलका की कमी नहीं होगी तथा मिलों को पड़ते में विदेशी माल प्रोसेसिंग के लिए मिलता रहेगा, इन परिस्थितियों में देसी मसूर, जो बिल्टी में 6925 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है, इसमें ज्यादा तेजी मंदी अब नहीं लग रही है। यहां 7000 रुपए के आसपास घूमती रहेगी। कनाडा की मसूर 6125 रुपए बिक रही है, इसमें बाजार बढ़ सकते हैं। अत: भविष्य में लाभ मिल सकता है।

Urad: no possibility to decrease in future

New Delhi, 15 September (NNS): The new urad crop has started arriving in Maharashtra. The stock of Maharashtra is being quoted at around Rs 8800/8900 per quintal for Delhi delivery. As a result, urad SQ prices have fallen by Rs 100 to around Rs 9600 per quintal, while FAQ prices are ruling around Rs 8850. Domestic urad quality is reported to be good this year because of lower rainfall, and the overall crop is also considered good. Importers in Chennai have started selling, while prices in Rangoon have also fallen by around $10 per tonne over the last two days. Considering these factors, urad prices may decline further.

उड़द-भविष्य में घटने के आसार

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (एनएनएस) उड़द की फसल महाराष्ट्र में आ चुकी है, वहां का माल दिल्ली पहुंच में 8800/8900 रुपए प्रति कुंतल बोलने लगे हैं। इस वजह से एस क्यू के भाव 100 रुपए घटकर 9600 रुपए प्रति कुंतल पर आ गए हैं। एफ ए क्यू के भाव भी 8850 रुपए रह गए हैं। गौरतलब है कि देसी उड़द की क्वालिटी इस बार कम बरसात होने से अच्छी आई है तथा फसल चारों तरफ बढ़िया बता रहे हैं, इन परिस्थितियों को देखते हुए चेन्नई में आयातक भी माल बेचने लगे हैं तथा रंगून में भी 10 डॉलर प्रति टन की गिरावट 2 दिनों में आ गई है तथा आगे बाजार और घट सकते हैं।

Moong: should trade at the current level

New Delhi, 15 September (NNS): A big quantity of good-quality moong has already been exported to China. However, the tender stock are still available at competitive prices, while lower and mixed-quality stocks remain in producing and distribution mandis. The new crop is also ready. It has already started arriving in Maharashtra and is expected in Rajasthan soon. Overall crop conditions of the crop are good. Some areas around the Jalore belt in Rajasthan have reportedly been affected by water shortages, but average production is still expected to be good. Apart from this, Good-quality UP moong is trading around Rs 8000/8300 per quintal, while tender-origin material from Rajasthan and Madhya Pradesh is almost Rs 6600/7500. At present prices, aggressive bullish trading is not advisable.

मूंग-वर्तमान भाव में मजूरी का काम

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि बढ़िया मूंग चीन के लिए काफी निर्यात हो चुकी है, लेकिन अभी भी टेंडर वाले माल पड़ता में मिल रहे हैं तथा हल्के भारी माल कच्ची एवं वितरक मंडियों में पड़ा हुआ है। दूसरी ओर नई फसल तैयार खड़ी है, महाराष्ट्र में आ चुकी है, राजस्थान में भी आने वाली है तथा चारों तरफ बढ़िया फसल है। कुछ राजस्थान के जालौर लाइन में पानी की कमी से प्रभावित होने की खबर आ रही है, लेकिन औसतन उत्पादन बढ़िया होने से फिलहाल तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। यूपी की बढ़िया मूंग 8000/8300 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है, जबकि राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के टेंडर वाले माल 6600/7500 के बीच चल रहे हैं।

Tur: possibility to increase again

New Delhi, 15 September (NNS): No new tur crop is expected to arrive before December. Cheap stocks are also not easily available in Rangoon. Therefore, there is limited downside at current prices. Due to weak demand, prices recently softened to around Rs 8600 per quintal. However, at these levels, imported tur is not economically viable from Chennai. Supplies of domestic tur from Madhya Pradesh and Maharashtra are also limited because local mills are demanding more material. Considering these factors, there is limited downside in tur. Current prices may offer good buying opportunities for future gains.

तुवर-दोबारा बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (एनएनएस) तुवर की दिसंबर से पहले कोई फसल आने वाली नहीं है तथा रंगूनी में भी मंदे भाव के माल नहीं मिल रहे हैं। इस वजह से वर्तमान भाव में ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है। हालांकि ग्राहकी कमजोर होने से दो-तीन दिन के अंतराल बाजार 8600 रुपए प्रति कुंतल पर नरमी लिए बंद हुआ है, लेकिन इन भाव में चेन्नई से पड़ता नहीं लग रहा है। देसी तुवर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र की कम आ रही है, क्योंकि वही लोकल की मिलन में मांग बढ़ गई है इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए तुवर में भी ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है, बल्कि वर्तमान भाव में आगे चलकर लाभ मिल जाएगा।

Gram desi: prices may increase after the correction

New Delhi, 15 September (NNS): There is a shortage of gram desi in the producing markets, after this, the prices of gram desi on standing motor declined to Rs 6550 per quintal at Lawrence Road during the previous days after the profit taking selling, but there is no possibility of more downfall in the prices. The prices of gram desi will be profitable in the near future. Unlike last year, Australian gram is not available at cheaper prices, and stocks in the supply pipeline are also low. Most dal mills have been buying only according to their immediate requirements after facing strong competition from Australian chana over the past three years. Therefore, mill inventories are also not high.

देसी चना-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगा

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (एनएनएस) देसी चना कच्ची मंडियों में ज्यादा नहीं है, पिछले दिनों की आई तेजी के बाद मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से बाजार घटकर 6550 रुपए प्रति क्विंटल लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में रह गया है, लेकिन यहां से अब और घटने की गुंजाइश नहीं है, बल्कि वर्तमान भाव के देसी चने में लाभ की संभावना दिखाई दे रही है। गत वर्ष की तरह इस बार ऑस्ट्रेलिया का चना सस्ता नहीं मिल रहा है तथा पाइपलाइन में माल भी नहीं है। अधिकतर दाल मिलें पिछले तीन वर्ष से लगातार ऑस्ट्रेलिया के चना द्वारा पिटाई किए जाने से जरूरत की ही खरीद कर रही थी, इसलिए मिलों में भी माल स्टॉक ज्यादा नहीं है।

Rajma chitra: shortage of stock in Maharashtra

New Delhi, 15 September (NNS): The production of rajma chitra is expected to be low this year because of lower rainfall in major producing areas of Maharashtra, including Pune, Satara, Wai and Khatav. According to market sources, arrivals may be only around 40000/45000 bags. The next crop from the Barshi and Beed areas is expected in December. Apart from this, limited amount of old Indian and Brazilian stocks are also very limited. As a result, prices have risen to around Rs 110/113 per kg. The rajma chitra of China September and October shipments are also becoming expensive. Considering limited domestic supply and higher import costs, the outlook for Rajma Chitra remains bullish.

राजमां चित्रा-महाराष्ट्र में माल की कमी

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा का उत्पादन इस बार बरसात काफी कम होने से महाराष्ट्र के पुणे सतारा वाई खटाव माइनी आदि सभी क्षेत्रों में ज्यादा नहीं है। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि मुश्किल से 40-45 हजार बोरी के करीब आएगा। दूसरी फसल बारसी एवं बीड लाइन की दिसंबर में आएगी। इधर इंडियन ब्राज़ील पुराना माल काफी कम बचा है, जिससे इसके भाव 110/113 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। चीन के सितंबर-अक्टूबर शिपमेंट के पड़ते काफी ऊंचे लग रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए राजमां चित्रा का भविष्य तेजी का ही लग रहा है।

Gram kabuli: prices may increase after some time

New Delhi, 15 September (NNS): The production of gram kabuli was significantly lower in the previous season, while international prices remain high. Domestic gram kabuli prices are also remained stable at the same level, which has increased the use of lower-quality gram kabuli in besan production. Maharashtra gram kabuli is currently trading around Rs 6800/7300 per quintal. Prices are expected to rise gradually, with intermittent gains. The next crop is not expected for at least five months. Therefore, demand will have to be met from existing stocks for a considerable period, supporting prices.

काबुली चना-ठहर ठहर कर तेजी रहेगी

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (एनएनएस) काबुली चने का उत्पादन बीते सीजन में काफी कम रह गया है तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार काफी ऊंचे चल रहे हैं। इस बार देसी चना भी ऊंचा है, इसलिए बेसन में भी हल्के माल जाने लगा है, इन सारी परिस्थितियों में महाराष्ट्र का काबुली चना जो 6800/7300 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहा है, इसमें रुक-रुक कर अच्छी तेजी की संभावना है। नई फसल 5 महीने से पहले कोई आने वाली नहीं है। अत: काबुली चने की खपत के लिए अभी लंबा समय बाकी है।

Pea: higher import prices

New Delhi, 15 September (NNS): This year, the pea crop in the Lalitpur-Jhansi belt is almost exhausted, while Kanpur is trading firm. Supplies from the Gwalior belt are also not favorable. Around 90% of the Canadian pea that had been lying at Indian ports over the last three years have now been cleared. The next crop is not expected for at least five months. Therefore, there appears to be limited downside at current prices. White peas are trading around Rs 4700 per quintal, while cleaned/sorted peas are being traded around Rs 5100/5200 per quintal, depending on the buyer. Import parity at Indian ports is also not favorable. Considering limited domestic availability and expensive imports, the outlook for pea trading remains positive.

मटर-आयात पड़ता महंगा

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (एनएनएस) इस बार मटर ललितपुर झांसी लाइन में लगभग निपट चुकी है, कानपुर मंडी तेज चल रही है। उधर ग्वालियर लाइन में भी माल अनुकूल नहीं है। इधर कनाडा के माल जो भारतीय बंदरगाहों पर पिछले तीन वर्षों से डंप पड़े थे, वह सब 90 प्रतिशत निपट चुके हैं। नई फसल 5 महीने से पहले कोई आने वाली नहीं है, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव की मटर में इस बार घटने की गुंजाइश नहीं है। यहां सफेद मटर 4700 रुपए के आसपास बिक रही है तथा छनी हुई 5100/5200 रुपए भी अलग-अलग पार्टियों के बिक रहे हैं। भारतीय बंदरगाहों पर भी पड़ता नहीं है, इन परिस्थितियों में मटर का व्यापार आगे बहुत बढ़िया रहेगा।