New Delhi, 09 April (NNS): The prices of gram kabuli showed downfall from the last three days. Here, the stock of Maharashtra jumped from Rs 5700 to Rs 7000 per quintal, but now, it is ruling at Rs 6500 per quintal. We believe that the production of gram kabuli seems weak in the current year, but the stockists are not trading the stock as the huge amount of old stock has been lying in the markets, due to this reason, the traders are selling the stock after the increment of Rs 10/11 per kg during the previous days. Now, the old stock has also been lying in the cold storages, but the demand has been started increasing from the exporters in Indore line, due to this, the trade will be profitable during the near future.
काबुली चना-कुछ दिन दबा रहेगा
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस) काबुली चने के बाजार में पिछले तीन दिनों से मंदे का रुख बना हुआ है। यहां महाराष्ट्र का माल जो 5700 से उछलकर 7000 रुपए बिक गया था, उसके भाव 6500 पर आ गए हैं। हम मानते हैं कि चालू वर्ष में काबुली चने का उत्पादन कम है, लेकिन पुराना स्टॉक अधिक होने से स्टॉकिस्ट हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। यही कारण है कि पिछले दिनों की आई 10/11 रुपए प्रति किलो की तेजी के बाद प्रॉफिट टेकिंग करने में कारोबारी लग गए हैं। अभी उन्हें पुराना स्टॉक कोल्ड स्टोर में दिखाई दे रहा है, लेकिन इंदौर लाइन से निर्यातकों की मांग निकलने लगी है, इसलिए देर सवेर भरपूर लाभ मिलने की संभावना है।
Wheat: should trade as per the needs
New Delhi, 09 April (NNS): The prices of wheat have been ruling between Rs 2525/2535 per quintal due to the increment in demand from the floor chakkis and roller flour Mills at the lower level, but today, the arrival pressure of the stock reported to be high in the markets of Madhya Pradesh, due to this reason, the loading has been increasing constantly for the markets of North India. The all round quality of the crop seems good but it’s stock has not being purchasing in the eastern parts of UP owing to the shortage of bardana I don’t government purchasing centres, due to this, it is profitable to trade at the current level because the prices may increase when the government starts purchasing the stock. The prices seems week at the current level.
गेहूं-केवल जरूरत का व्यापार
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस) गेहूं में फिर से नीचे वाले भाव में रोलर फ्लोर मिलों तथा आटा चक्कियों की मांग निकलने 2525/2535 रुपए प्रति क्विंटल के बीच व्यापार हुआ है, लेकिन मध्य प्रदेश की मंडियों में नए गेहूं की आज का दबाव बढ़ गया है, जिस कारण वहां से अब धीरे-धीरे उत्तर भारत की मंडियों के लिए लोडिंग बढ़ गई है। फसल चौतरफा बढ़िया है, लेकिन अभी चर्चा है कि सरकारी खरीद केंद्रों पर बारदाने की कमी से पूर्वी यूपी में बिल्कुल खरीद नहीं हो रही है, जिससे अभी व्यापार करना चाहिए, सरकारी खरीद शुरू होने के बाद भाव बढ़ जाएंगे। वर्तमान वाले भाव नीचे के हैं।
Fine rice: will remain high due to shortage
New Delhi, 09 April (NNS): the supply of all varieties of basmati rice reduced to 10/11 lakh bags on daily basis, whereas, the old stock has already been over from the markets. Presently, both the domestic and export demand has been increasing intermittently because the seaways are open for 2 weeks amid the war between Iran, Israel and America. The market of rice should heavy increment due to the shortage of stored stock, but the demand seems unfavourable as comparatively in the domestic markets. Presently, the prices of paddy gained by Rs 200 per quintal during the current week, due to this, the market showed again increment because of the constant buying of the exporters and it may increased by Rs 500 per quintal. On the other hand, the arrivals of paddy shot downfall in Amritsar, Tarntaran, Jandiyala Guru line of Punjab. Therefore, it is profitable to trade after the increment of Rs 10. Here, rice sela 1718 is being traded between Rs 8200/8300 per quintal, but it’s prices may improve by Rs 500 per quintal. Similarly, the prices of rice 1509 along with 1401 and 1408 may not show more decrement during the near future.
बारीक चावल-शॉर्टेज में और तेजी रहेगी
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस) इस समय बासमती प्रजाति धान की आपूर्ति मंडियों में घटकर 10-11 लाख बोरी दैनिक पूरे देश में रह गई है, जबकि पुराना स्टॉक पहले ही समाप्त हो चुका है। वर्तमान में घरेलू व निर्यात मांग रुक रुक कर चल रही है, क्योंकि अमेरिका इजरायल ईरान में युद्ध चलने से समुद्र मार्ग दो सप्ताह के लिए खुल गया है। स्टॉक की कमी से चावल का बाजार बहुत ही तेज हो चुका है, लेकिन डोमेस्टिक में ग्राहकी अपेक्षाकृत अनुकूल नहीं है। फिलहाल बाजार चालू सप्ताह 200 रुपए की धान में बढ़त बन गई, जिससे सभी तरह का बासमती चावल पुन: निर्यातकों की लिवाली से बाजार दोबारा तेज हो गया है तथा 500 रुपए की तेजी लगने लगी है। उधर पंजाब के अमृतसर तरंतारण जांडिवाला गुरु लाइन में धान की आवक लगभग टूट चुकी है। अत: अभी 10 रुपए की और तेजी मानकर ही व्यापार करना चाहिए। यहां 1718 सेला चावल 8200/8300 रु बिक रहा है, उसके भाव दोबारा 500 रुपए बढ़ सकते हैं। इसी क्रम में 1509 सहित 1401 व 1408 आदि बासमती के चावल में भी और मंदा नहीं लग रहा है।
Maize: arrivals have been started in Bihar
New Delhi, 09 April (NNS): The nominal amount of new maize has been started arriving in Khagaria, Begusarai, Jamalpur, Gugudi and Mansi line of Bihar. There, it’s prices also ruling between Rs 1800/1950 per quintal in the markets and in Haryana and Punjab, it is being traded at Rs 2150/2200 per quintal as per the quality, but the traders are not purchasing the stock for the storage on seeing the shortage of the stock. There, the stock has been directly going to the starch Mills as the prices schemes reasonable. The old stock of Madhya Pradesh has already been sold out and the traders are not selling the old stock at the lower level as its quality seems superior in Bihar, but the market has remained under pressure for some days.
मक्की-बिहार में आवक शुरू
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस) मक्की की नई फसल बिहार के खगड़िया बेगूसराय जमालपुर गुगुड़ी मानसी लाइन में छिटपुट शुरू हो गई है। वहां भाव मंडियों में 1800/1950 रुपए प्रति क्विंटल के बीच चल रही है तथा नमी के हिसाब से हरियाणा पंजाब पहुंच में 2150/2200 रुपए प्रति क्विंटल का भाव खुला है, लेकिन माल में नहीं होने से अभी कारोबारी स्टॉक के लिए नहीं खरीद रहे हैं। वहां सीधे पड़ता लगने से स्टार्च मिलों में ही माल जा रहा है। पुराना माल एमपी का निपट गया है, बिहार में भी क्वालिटी बढ़िया होने से पुराने माल के घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं, लेकिन अभी कुछ दिन बाजार दबा ही रहेगा।
Millet: no more downfall
New Delhi, 09 April (NNS): This year, the sowing of kharif millet reported to be weak in Hathras, Mathura and Gaya line. The farmers have sown huge amount of moong, due to this reason, demand of old millet has been improving constantly. This year, the prices of maize have been ruling at the lower level, due to this, the consumption seems unfavourable, but there is no possibility of more downfall in the prices because the crop will likely to arrive after a long time, due to this reason, the trade of millet reported to be constant in Mauli and Barwala reach. In the markets, it is ruling between Rs 2000/2075 per quintal as per the moisture and the dust. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level.
बाजरा-अब मंदा नहीं
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस) गर्मी वाला बाजरा हाथरस मथुरा जाया लाइन में इस बार बिजाई कम हुई है, किसानों ने मूंग की बिजाई ज्यादा किया है। यही कारण है कि पुराने बाजरे में धीरे-धीरे मांग सुधरने लगी है। इस बार मक्की के भाव नीचे चल रहे हैं, इसलिए बाजरे की खपत अनुकूल नहीं है, लेकिन वर्तमान भाव पर घटने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि मुख्य फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है। यही कारण है कि 2050/2100 रुपए प्रति क्विंटल मौली बरवाला पहुंच में बाजरे का व्यापार हो रहा है। मंडी में 2000/2075 रुपए के बीच नामी व डस्ट के हिसाब से बाजार बिक रहा है। अत: इन भावों अब खरीद करना चाहिए।
Masoor: should purchase at the lower level
New Delhi, 09 April (NNS): The supply of masoor declined by 26 percent in mungavali, Ganj basauda, Sagar, Bhopal and BeenaGanj line as compared to the same period of the previous year, but in Bilti, the prices of masoor declined by Rs 200 to Rs 6700/6750 per quintal due to the constant profit taking selling after the increment in the prices during the previous days. The stock of Canada also went down by Rs 100/150 to Rs 6050/6100 per quintal. Notably, the sale of Dal Malka and Changi reported to be weak during the last three days. On the other hand, the Mills are also selling the stock at the lower level because of the lack of rupee in the markets, due to this, market showed heavy downfall, but it is profitable to purchase the stock at the current level.
मसूर-घटे भाव में खरीदिए
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस) मसूर की मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल बीनागंज लाइन में, गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 26 प्रतिशत आपूर्ति कम हो रही है, लेकिन पिछले दिनों की आई तेजी के बाद मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से बाजार 200 रु टूटकर बिल्टी में 6700/6750 रु प्रति कुंतल भाव रह गए हैं। कनाडा के माल भी 100/150 रु घटकर 6050/6100 रु प्रति कुंतल रह गया है। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से दाल मलका एवं छांटी की बिक्री बहुत ही कम रह गई है। दूसरी ओर बाजारों में रुपए की भारी तंगी होने से दाल मिलें भी घटाकर माल बेचने लगी हैं, जिससे बाजार घट गया है, लेकिन आगे की फसल को देखते हुए वर्तमान भाव में एक बार मसूर की खरीद करनी चाहिए।
Urad: no more downfall
New Delhi, 09 April (NNS): In Chennai, the arrivals of urad reported to be high from Rangoon, due to this reason, the prices of urad SQ went down by Rs 200/250 to Rs 850 per kg because of the unfavourable demand of its Dal chilka and dhoya along with constant delivery of the stock, but today, it’s prices improved to Rs 9025 per quintal. The stock of urad FAQ also quoting at Rs 8450 per quintal. Now, prices may not show more downfall on seeing the prices from Rangoon because there, the prices of spot shipments gained by $10/15 per tonne during the last 2 days. On the other hand, the arrived crop in Andhra Pradesh and Karnataka is being consume in the local markets.
उड़द-अब और मंदा नहीं
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस) रंगून से उड़द चेन्नई में पिछले एक सप्ताह के अंतराल ज्यादा लग गई थी, जिस कारण माल की डिलीवरी होने तथा दाल छिलका व धोया की मांग अनुकूल नहीं होने से 200/250 रुपए गिरकर उड़द एस क्यू 850 रुपए प्रति कुंतल नीचे में बिक गया था, लेकिन आज सुधरकर 9025 रुपए का व्यापार हो गया। उड़द एफ ए क्यू के भाव भी 8450 रुपए बोल रहे हैं। अब यहां से रंगून के पड़ते को देखते हुए और मंदा नहीं लग रहा है, क्योंकि वहां 2 दिन में 10-15 डॉलर प्रति टन की हाजिर शिपमेंट में तेजी आ गई है। दूसरी ओर जो फसल आंध्र प्रदेश कर्नाटक में आई है, वह लोकल में ही खप रही है।
Moong: should trade as per the needs
New Delhi, 09 April (NNS): The old moong of MP which was being sold in tender, is now ruling between Rs 7800/8100 per quintal as per the quality. The inferior quality stock also being available at Rs 7000/7500 per quintal. The new crop will likely to arrive after some time and the crop of Rajasthan has already been sold out, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices, but the trade should be done at the current level because the sale of its dal chilka and dhoya seems weak as comparatively and there is a lack of rupee in the markets.
मूंग-जरूरत का ही व्यापार करिए
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस) मध्य प्रदेश की पुरानी मूंग, जो टेंडर में बिकी है, वहीं आकर के यहां 7800/8100 रुपए प्रति कुंतल के बीच अलग-अलग क्वालिटी के अनुसार बिक रही है। हल्के माल 7000/7500 रुपए के बीच यहां चल रहे हैं। नई मूंग आने में थोड़ा सा अभी विलंब लगेगा, राजस्थान के माल काफी निपट गए हैं, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में मंदे की गुंजाइश तो नहीं है, लेकिन अभी जरूरत का ही व्यापार करना चाहिए, क्योंकि दाल छिलका एवं धोया की बिक्री अपेक्षाकृत कम है तथा बाजारों में रुपए की भारी तंगी चल रही है।
Tur: no more downfall
New Delhi, 09 April (NNS): There were around 51/52 lakh metric tonnes of both rabi and kharif season reported to be produce during the previous year owing to the unfavourable weather conditions, but this year, the production expected to be around 43/44 lakh metric tonnes during the current season because the all-round crop gets affected. Presently, the prices of lemon tur reduced by Rs 150 to Rs 7800 per quintal due to the unfavourable sale of its dal, but the market may not show downfall during the near future.
तुवर-ज्यादा घटने का तंत नहीं
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस) तुवर की फसल के लिए इस बार प्रतिकूल मौसम होने से बीते वर्ष रबी व खरीफ सीजन को मिलाकर उत्पादन 51-52 लाख मीट्रिक टन के करीब हुआ था, जो चालू वर्ष में आने वाली फसल 43-44 लाख मीट्रिक टन रह जाने का अनुमान है, क्योंकि चारों तरफ फसल को भारी नुकसान हुआ है। वर्तमान में दाल की बिक्री अनुकूल नहीं होने से लेमन तुवर के भाव 150 रुपए और घटकर 7800 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं, लेकिन और मंदा नहीं लग रहा है।
Gram desi: no arrival pressure of desi stock
New Delhi, 09 April (NNS): The arrival of gram desi seems unfavourable in the markets of MP, Maharashtra and Rajasthan, but the upcountry sale of dal and besan seems sluggish. There is a lack of demand in the markets due to the unfavourable weather conditions during the last three days, due to this reason, the prices of gram Rajasthan remained stable at Rs 5500 per quintal and there is no possibility of more downfall in the prices because the arrivals have not showed uptrend in Bikaner, Nohar, Bhadra and Sawai and Madhopur line. The arrivals showed downfall in MP and the mills of Akola and Jalgaon line are purchasing the stock from Akola and Jalgaon line, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
देसी चना-देसी माल का प्रेशर नहीं
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस) देसी चने की आवक राजस्थान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र की मंडियों में अनुकूल नहीं है, लेकिन दाल व बेसन की बिक्री चालानी में पूरी तरह ठंडी पड़ गई है। पिछले तीन दिनों से मौसम खराब होने से बाजारों में ग्राहकी का पूरी तरह सन्नाटा बना हुआ है, जिस कारण राजस्थानी बढ़िया चना 5500 रुपए प्रति क्विंटल पर टिका हुआ है, इससे नीचे जाने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि बीकानेर नोहर भादरा एवं सवाई माधोपुर लाइन में आवक नहीं बढ़ पा रही है। मध्य प्रदेश में पहले ही आवक टूट चुकी है तथा महाराष्ट्र के अकोला जालना लाइन से माल अकोला जलगांव की दाल मिलें खरीद रही है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में और घटने की गुंजाइश नहीं है।
Rajma chitra: lack of demand
New Delhi, 09 April (NNS): The demand of rajma chitra reported to be sluggish from the importers and the prickers during the last two to three days, due to this reason, the prices of Indian Brazil dropped down to Rs 88/92 per kg. The stock of China also showed downfall in the same ratio. We believe that the import prices have been ruling at the higher level from the international markets, but there is no possibility of more downfall at the current level. The supply of Rajma chitra Indian Brazil will likely to be over soon in Barsi and Beed line and the import deals of Indian Brazil may not show more uptrend from China. Therefore, the market may increase after some days.
राजमां चित्रा- ग्राहकी का सन्नाटा
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस) राजमां चित्रा में आयातकों तथा चुगाई वालों की मांग पूरी तरह पिछले दो-तीन दिनों से ठंडी पड़ गई है, जिस कारण इंडियन ब्राज़ील लुढ़क कर 88/92 रुपए प्रति किलो के बीच रह गया है। चीन के माल में भी इसी अनुपात में गिरावट आ गई है। हम मानते हैं कि विदेशों से आयात पड़ता महंगा लग रहा है, लेकिन वर्तमान भाव में अब ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है। बारसी बीड लाइन में इंडियन ब्राजील की आपूर्ति पूरी तरह समाप्ति की ओर है तथा चीन से इस बार आयात सौदे भी इंडियन ब्राजील को देखकर ज्यादा नहीं हो रहे हैं। अत: कुछ दिन ठहर कर दोबारा बाजार तेज होने की संभावना दिखाई दे रही है।
Pea: should purchase at the current level
New Delhi, 09 April (NNS): The production of pea reported to be weak, despite this, the pea of Canada has been lying in the storage, due to this reason, the prices have not showed uptrend as comparatively. Notably, the prices of Indian stock improved by Rs 3 to Rs 41 per kg at the ports during the last 10 days, but both the local and upcountry demand seems weak at the higher level, due to this, its prices reduced to Rs 40.25 per kg. Now, it is profitable to trade at the current level because the prices seems high from Canada because of the weak rupee. Here also, the prices of pea have been quoted at Rs 4250/4350 per quintal. Both the local and upcountry demand reported to be sluggish at the higher level, due to this reason, today, the prices softened by Rs 25/50 per quintal.
मटर-अब फिर खरीदिए
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (एनएनएस) मटर का उत्पादन कम होने के बावजूद भी कनाडा की मटर स्टॉक में पड़ी हुई है, जिस कारण अपेक्षित तेजी नहीं बन पा रही है। गौरतलब है कि गत 10 दिनों के अंतराल 3 रुपए बढ़कर भारतीय बंदरगाहों पर 41 रुपए प्रति किलो तक व्यापार हो गया था, लेकिन बढ़े भाव में लोकल एवं चालानी मांग कमजोर होने से पुन: घटकर 40.25 रुपए प्रति किलो भाव रह गए हैं, अब इन भाव में एक बार फिर व्यापार करना चाहिए, क्योंकि रुपया कमजोर होने से कनाडा से पड़ते महंगे लग रहे हैं। यहां भी 4250/4350 रुपए प्रति किलो भाव बोल रहे हैं।में बढ़े भावों पर लोकल एवं चालानी मांग सुस्त पड़ गई, जिस कारण आज 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी।
