New Delhi, 18 September (NNS): The demand of gram kabuli reported to be weak, but the prices have been ruling at the higher level in the producing markets, due to this, the traders are quoting the prices at the international markets. Here,  the exporters are purchasing the bold stock of Bhopal and Indore line at the higher level in the international markets, due to this reason, the market has been increasing gradually. The unfiltered stock of Maharashtra also ruling at Rs 68/70 per kg and the best quality stock also being available at Rs 72 per kg. The unfiltered bold stock also traded at Rs 95/100 per kg. The new crop will likely to arrive in the near future, on seeing this, the market may increase from here.

काबुली चना-व्यापार लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) काबुली चने में ग्राहकी अपेक्षाकृत कमजोर जरूर है, लेकिन उत्पादक मंडियों में ऊंचे भाव होने से वहां के कारोबारी बढ़ाकर भाव बोल रहे हैं। इधर अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भावों में निर्यातक भी भोपाल व इंदौर लाइन का मोटा माल खरीद रहे हैं। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से धीरे-धीरे तेजी का रुख बना हुआ है। महाराष्ट्र का बिना छना माल 68/70 रुपए प्रति किलो है तथा बढ़िया माल 72 रुपए तक बोल रहे हैं। मोटा माल 95/100 भी छना हुआ बिक रहा है। नई फसल आने में लंबा समय बाकी है, इसे देखते हुए बाजार अभी और बढ़ जाएगा।

Wheat: possibility to increase from here

New Delhi, 18 September (NNS): The supply of wheat showed uptrend in Delhi NCR along with other states from the producing markets, due to its effect, its prices slipped by Rs 15/20 to Rs 2950/2965 per quintal. The inferior quality stock also quoted at Rs 2940 per quintal. The arrivals showed uptrend in the prices of wheat from the last two to three days after the increment in the prices during the last fortnight, but the demand seems good from the eastern parts of the country, due to this, the market remained stable at the same level in the markets of UP and MP, due to this, the market may not show more downfall from here. The roller flour mills of Delhi NCR are purchasing the stock, due to this, the market may increase after some days. The prices will decrease after the government will sell the stock in the OMSS, otherwise, it will increase gradually. The government has crossed the procurement target, as the target was 345 lakh metric tonnes, but it was around 356 lakh metric tonnes during the previous week. It will be profitable after selling the stock in the markets.

गेहूं-यहां से तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) गेहूं की आपूर्ति उत्पादक मंडियों से दिल्ली एनसीआर सहित अन्य राज्यों में बढ जाने से इसके भाव 15/20 रुपए और घटकर बाजार में 2950/2965 रुपए प्रति कुंतल रह गया है। हल्के माल 2940 रुपए बोल रहे हैं। गत पखवाड़े की आई तेजी के बाद दो-तीन दिनों से गेहूं की आवक मंडियों में  बढ़ गई है, लेकिन पूर्वी भारत की अच्छी मांग चल रही है, जिससे मध्य प्रदेश यूपी की मंडियों में एक बार बाजार ठहर गए हैं, जिससे बाजार यहां यह बाजार ज्यादा मंदा नहीं लगता है। दिल्ली एनसीआर के रोलर फ्लोर मिलें माल खरीद रही हैं, जिससे बाजार कुछ दिन बाद बढ़त लग रही है। सरकार द्वारा ओ एम एस एस में बेचे जाने के बाद ही घटेगा, नहीं तो धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा। सरकारी खरीद लक्ष्य को पार कर गई है, सरकार का लक्ष्य 345 लाख मीट्रिक टन का था, जो बीते सप्ताह ही 356 लाख मीट्रिक टन हो चुका है, किंतु इसका लाभ सरकारी गेहूं मार्केट में आने पर ही मिलेगा।

Fine rice: should sell the stock constantly

New Delhi, 18 September (NNS): Despite the good domestic and the export demand of basmati variety, the market seems weak due to the arrivals of new paddy in Punjab. The prices of rice steam 1401 also ruling at Rs 9500/9600 per quintal as per the quality and the length. At upper level, it is quoting at Rs 10100 per quintal. Similarly, the prices of sharbati and 1718 sela along with basmati rice reduced by Rs 300/400 per quintal during the last 10 days. On seeing the supply of the new stock, the prices may not show more uptrend. It is expected that the market will likely to remain high on seeing the enquiries from the exporters.

बारीक चावल-बिकवाली भी करते रहिए

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) बासमती प्रजाति के चावल में निर्यातकों एवं डोमेस्टिक ग्राहकी अच्छी होने के बावजूद भी पंजाब में नया धान आने से बाजार सुस्त हो गए हैं । चावल 1401 स्टीम 9500/9600 रुपए प्रति कुंतल के बीच लेंथ के हिसाब से बिक गया है। यह उपर में 10100 रुपए हो गया था। इसी अनुपात में शरबती एवं 1718 सहित सभी बासमती चावल में 10 दिन में 300/400 रुपए की गिरावट आ गई है। नये माल की आपूर्ति को देखते हुए आगे तेजी नहीं लग रही है। फिलहाल निर्यातकों की पूछ परख को देखते हुए बाजार तेज ही रहने वाला है।

Maize: heavy downfall in future

New Delhi, 18 September (NNS): Currently, nominal amount of stock has been selling out in MP and Rajasthan after Bihar and UP and the arrival pressure of the stock will likely to remain high in the next month. The sowing of the crop seems high in both the states and the production also reported to be high due to the unfavourable weather conditions, on seeing this, the stock of both UP and Bihar has been selling out constantly. As a result, the prices of maize Bihar and UP also being available at Rs 2650/2690 and Rs 2500/2600 per quintal respectively in Haryana and Punjab reach as per the quality. The ethanol companies are purchasing the stock of rice, in these circumstances, it is profitable to sell the stock at the current level.

मक्की-भविष्य में भरपूर मंदा

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) बिहार यूपी के बाद मध्य प्रदेश राजस्थान में छिटपुट माल आने लगा है तथा मक्की का दबाव अगले महीने भरपूर हो जाएगा। उक्त दोनों राज्यों में बिजाई अधिक हुई है तथा मौसम भी अनुकूल होने से उत्पादन बढ़िया हुआ है, इसे देखकर यूपी एवं बिहार के स्टॉक के माल तेजी से निकलने लगे हैं। फलत: बाजार टूटकर हरियाणा पंजाब पहुंच में बिहार का 2650/2690 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं यूपी की मक्की 2500/2600 रुपए के बीच क्वालिटी अनुसार हरियाणा पंजाब में पोल्ट्री में बिक रही है। इथेनॉल कंपनियां अभी चावल की खरीद कर रही हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में स्टाक के माल को बेचते रहना चाहिए।

Masoor: prices may increase by Rs 100 per quintal

New Delhi, 18 September (NNS): The prices of masoor reduced by Rs 25 per quintal in loose due to the lack of rupee in the MP. In Bilti, it is being quoted at Rs 6775/6800 per quintal and the prices may increase by Rs 100 per quintal during the near future. The masoor of Canada also selling at Rs 6000/6025 per quintal because the further have been available at the higher level, due to this, the millers are purchasing the stock as per the needs. The production of masoor reported to be weak, despite this, the trade of desi masoor seems weak, but no new crop will likely to arrive in the near future, due to this, the prices may increase again after the correction. We believe that the production of small and bold masoor remained at 35/36 percent in UP and Bihar, due to this, its prices gained by Rs 5/7 per quintal, after this, the prices showed corrected trend after the lack of demand, but the prices may show uptrend owing to the shortage of both desi and imported stock.

मसूर-100 की चाल संभव

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) मसूर की आपूर्ति मध्य प्रदेश में रुपए की तंगी से वहां लूज में ही 25 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी आ गई है। यहां भी बिल्टी में 6775/6800 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी के अनुसार बिक रही है। यहां से 100 रुपए की चाल लग रही है। कनाडा की मसूर भी 6000/6025 रुपए यहां बिक रही है, क्योंकि आगे के सौदे भी महंगे मिल रहे हैं। इसलिए दाल मिल वाले जरूरत का ही खरीद कर रहे हैं, कनाडा की मसूर के नीचे भाव होने से उत्पादन कम के बावजूद भी देसी मसूर का व्यापार ज्यादा नहीं हो रहा है, लेकिन अभी कोई फसल आने वाली नहीं है, इसलिए करेक्शन के बाद बाजार दोबारा बढ़ सकता है। हम मानते हैं कि यूपी बिहार में आने वाली छोटी मसूर का उत्पादन इस बार भी 35-36 प्रतिशत ही रह गया है, जिससे उसमें 5/7 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई थी, उसके बाद ग्राहकी के अभाव में थोड़ा करेक्शन आ गया है, लेकिन देसी विदेशी माल की मंडियों में कमी को देखते हुए फिर तेजी लग रही है।

Urad: possibility to increase

New Delhi, 18 September (NNS): The  buying of urad seems weak and the stock has been available at the lower level, here, the prices of urad SQ remained at Rs 9400 per quintal, but there is a lack of stock in these prices, due to this, its prices went up by Rs 300 per quintal. The stock of urad FAQ also selling at Rs 8900 per quintal. There is a shortage of the stock in both Chennai and Delhi and the stock of ships have already been sold out from Rangoon. The upcoming crop reported to be bumper and its production seems weak as comparatively, due to this, the market may increase by Rs 300 per quintal during the near future.

उड़द-और बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) उड़द में दाल मिलों की लिवाली कमजोर पड़ने तथा चेन्नई से घटाकर माल मिलने से यहां एस क्यू के भाव 9400  रुपए प्रति कुंतल रह गए थे, लेकिन इन भावों में दाल मिलों में स्टाक नहीं होने से 300 रुपए की दो दिनों में तेजी आ गई है। उड़द एफ ए क्यू 8900 रुपए प्रति क्विंटल बिक गई। चेन्नई एवं दिल्ली में स्टाक ज्यादा नहीं है, रंगून के चले हुए जहाज के माल निबट चुके हैं। आने वाली फसल बंपर बोल रहे हैं लेकिन हवा का अपेक्षाकृत कम हो रही है, जिससे बाजार दोबारा 300 बढ़ सकता है।

Moong: uptrend, but should sell the stock

New Delhi, 18 September (NNS): The new crop of moong has already been arrived in all the states, due to this, the new crop of moong also arriving in Kanpur and Prayagraj line. The stock of Prayagraj line also selling at Rs 8000/8100 per quintal, where, here, the arrivals reported to be around 4/5 motors on daily basis, which is being traded at Rs 7000/7300 per quintal. The sale of old stock sees weak due to the arrivals of the kharif crop, whereas, the dhoya manufacturing mills are purchasing the stock at the lower level, due to this reason, the prices may increase from here. The old stock of moong also ruling at Rs 6200/7000 per quintal as per the quality in Rajasthan and MP, after this, the new crop of moong has been started arriving from MP. On the other hand, the prices have been ruling at the higher level in Bihar, in these circumstances, the prices may increase during the near future.

मूंग-अभी बढ़त किंतु बेचिए

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) मूंग की सभी राज्यों में फसल आ चुकी है, जिसमें यूपी के कानपुर प्रयागराज लाइन की मूंग यहां आ रही है। यहां निर्यात मांग से प्रयागराजगंज लाइन की में 8000/8100 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है, जबकि कानपुर लाइन यहां 4-5 मोटर दैनिक आ रही है, जो 7000/7300 रुपए प्रति कुंतल बिकने की खबर है। गर्मी वाले माल आने से पुराने मालों की बिक्री काफी ठंडी पड़ गई थी, जबकि धोया बनाने वाली मिलें, जो माल पड़ता में मिल रहा है, उसे सस्ते भाव में खरीद रही हैं। यही कारण है कि यहां से बढ़िया माल में तेजी के आसार बन गए हैं। पुरानी मूंग 6200/7000 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के टेंडर वाली बिक रही है, इसके बाद मध्य प्रदेश की मूंग आने लगेगी। उधर बिहार में ऊंचे भाव हैं, इन सारी परिस्थितियों में अभी बढ़त लग रही है।

Tur: prices may gain by Rs 300 per quintal

New Delhi, 18 September (NNS): The importers of Chennai have increased the prices, due to this, today, its prices rose by Rs 50 to Rs 8650 per quintal, but the prices have been ruling at the higher level, due to this reason, the prices may gain by Rs 300 per quintal and it is profitable to purchase the stock at the current level. There is a shortage of the stock in Chenna and the stock is being available at the higher level while doing the deals from Burma.

तुवर-300 रुपए की और चाल

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) चेन्नई में आयातकों द्वारा भाव बढ़ा दिए जाने से आज 50 रुपए बढ़कर लेमन तुवर यहां 8650 रुपए प्रति कुंतल हो गई है, लेकिन चेन्नई से पड़ता नहीं लग रहा है, जिस कारण जल्दी इसमें 300 रुपए की और तेजी लग रही है। अभी माल खरीदना चाहिए। चेन्नई में माल ज्यादा नहीं है, बर्मा से आज की तारीख में सौदे करने पर महंगा पड़ रहा है।

Gram desi: prices may increase by Rs 7000 per quintal

New Delhi, 18 September (NNS): The crop of gram desi reported to be weak in the markets of MP, Rajasthan, Maharashtra  and Karnataka and no new stock will likely to arrive from the producing markets because the stock has already been sold out in the mills which has been delivered. The demand reported to be good, due to this, the prices of gram desi rose from Rs 6550 to Rs 6625 per quintal at the current level.  There is a lack of arrival pressure from Rajasthan, whereas, this is the third week of September and the processing of the stock reported to be weak during the last day on the occasion of vishwakarma pooja. Today, the best quality black gram prices also reported to be at Rs 6700 per quintal owing to the constant buying from the mills. Therefore, it is profitable to purchase the stock from here.

देसी चना-माल की कमी

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) देसी चने की फसल मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक में काफी कम हुआ है, कच्ची मंडियों से  अब ज्यादा माल आने वाले नहीं है, क्योंकि वह सब माल पहले बड़ी दाल मिलों में बिका हुआ था, जो निबट गया है। ग्राहकी अच्छी होने से राजस्थान का बढ़िया वर्तमान में 6550 से बढ़कर 6625 रुपए भाव हो गये हैं, राजस्थान के माल का भी प्रेशर नहीं बन रहा है, जबकि सितंबर का तीसरा सप्ताह चल रहा है, कल विश्वकर्मा पूजा के चलते इंडस्ट्रीज में पूजा पाठ होने से प्रोसेसिंग कम रही, आज खुलते बाजार दाल मिलों की लिवाली से आने वाला बढ़िया काला चना 6700 रुपए तक बिकने की खबर है। अत: यहां से माल खरीद कर चलना चाहिए।

Rajma chitra: will be the shortage of the stock

New Delhi, 18 September (NNS): There is a lack of rupee in the markets and the prices have been ruling at the higher level in China, due to this, huge amount of Indian Brazil stock has already been sold out in the markets, in this situation, the prices showed uptrend during the previous days. Yesterday, the trade seems weak due to the closure of the markets in most of the states amid vishwakarma pooja and the prices may likely to increase from here. There is a shortage of the stock in China and the market will likely to remain high as the stock is being available at the higher level. Now, the stock of Indian Brazil is being traded at Rs 110/115 per kg and the stock of China also ruling at Rs 120/125 per kg respectively. The import prices have been ruling at the higher level, on seeing this, the prices may increase by Rs 10 per kg/ there is a shortage of rajma chitra Indian Brazil in the markets.

राजमां चित्रा-शॉर्टेज में तेजी रहेगी

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) बाजारों में रुपए की भारी तंगी एवं चीन में काफी ऊंचे भाव होने तथा इंडियन ब्राजील का स्टॉक काफी निकल जाने से पिछले दिनों काफी ऊंचे हो गए थे। कल विश्वकर्मा पूजा के चलते कई राज्यों में बाजार बंद होने से व्यापार कमजोर रहा। अब यहां से एक बार फिर तेजी लगती है। चीन के माल भी पाइपलाइन में कम होने तथा आने वाले माल महंगे मिलने से बाजार और तेज लग रहा है। इस समय इंडियन ब्राज़ील 110/115 रुपए प्रति किलो बिक रहा है तथा चीन रंगत के हिसाब से 120/125 रुपए तक बोल रहे हैं। चीन से आयात काफी महंगा है, इसे देखते हुए बाजार में 10 रुपए की और तेजी आने वाले समय में आ जाएगी। राजमां चित्रा इंडियन ब्राजील की मंडियों में कमी हो गई है।

Pea: no risk in the trade

New Delhi, 18 September (NNS): The stored stock has been selling out constantly at the Indian ports because the consumption reported to be high. On the other hand, the spot stock showed uptrend in Canada. Apart from this, the rupee seems weak against the American dollar, due to this, a lot of Indian currency has to spend. In contrary to this, the war has been ongoing in Iran, Israel and America. On the other hand, the prices have been ruling at the higher level in Canada, due to this reason, the traders are not selling the stock at Rs 43 per kg at the Indian ports. Here also, its prices remained stable at Rs46/47 per kg and the new crop has already been sold out, but there is a lack of arrival pressure in all the markets, due to this, it is profitable to sell the stock at the current level.

मटर-व्यापार दूर-दूर तक जोखिम नहीं

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) भारतीय बंदरगाहों  पर धीरे-धीरे मटर का स्टॉक काफी निपटता जा रहा है, क्योंकि इसकी खपत अधिक हो रही है। उधर कनाडा में हाजिर भाव और बढ़ गए। इसके अलावा डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने से ज्यादा भारतीय करेंसी खर्च करनी पड़ रही है। दूसरी ओर ईरान इजरायल अमेरिका में युद्ध चल रहा है। दूसरी ओर कनाडा में भाव बढ़ गए हैं, जिस कारण भारतीय बंदरगाहों पर 43 रुपए से घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं। यहां भी 46/47 रुपए प्रति क्विंटल पर बाजार टिका हुआ है तथा नई फसल आकर निपट चुकी है, लेकिन किसी भी मंडी में आवक का प्रेशर नहीं है।

Guar gum: less possibility to decrease

New Delhi, 18 September (NNS): The prices of guar gum rose by Rs 400 to Rs 13500/13600 per quintal due to the weak selling from the stockists and increased demand from the gum powder  manufacturers. In Jodhpur Mandi, its prices went up by Rs 100 to Rs 6850/6900 per quintal owing to the weak selling from the stockists. In the markets of Haryana, its prices remained stable at the same level. There is no possibility of more fluctuations in the prices during the near future.

ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम

नई  दिल्ली, 18 सितम्बर (एनएनएस) गम पावडर  निर्माताओ की मांग बढ़ने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली कमज़ोर होने से ग्वार गम के भाव 400 रूपए बढ़कर 13500/13600 रुपए प्रति क्विंटल हो  गए। स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 100 रूपये बढ़कर 6850/6900 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव पूर्व स्तर पर टिके रहे। आने वाले दिनों में इसमें ज़्यादा घटबढ़ की संभावना नहीं है।