New Delhi, 31 October (NNS): The stock of gram kabuli has only been lying to the traders, whereas, it has not been available expectedly. During the review week, the prices of unfiltered stock of Maharashtra also gained by Rs 40/50 to Rs 6200/6500 per quintal owing to the lack of demand. Other stock also declined by Rs 200/300 per quintal. No new crop of gram kabuli will likely to arrive and there is no logic of uptrend in the prices during the near future.

काबुली चना-अभी ठहर कर बढ़ेगा

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (एनएनएस) काबुली चने का भी मंडियों में स्टाक, केवल कारोबारियों को दिखाई दे रहा है, जबकि उतना नहीं है, जितना शोर सराबा ज्यादा है। चालू सप्ताह  ग्राहकी के अभाव में 40/50 रुपए प्रति कुंतल की बढ़त पर यहां महाराष्ट्र का बिना छना हुआ 6200/6500 रुपए प्रति कुंतल ऊपर में बिक गया। अन्य मालों में भी 200/300 रुपए की गिरावट आ गई। नई फसल निकट में कोई आने वाली नहीं है। अत: और घटने का कोई लॉजिक नहीं है।

Wheat: downfall due to the higher arrivals

New Delhi, 31 October (NNS): The supply of wheat showed uptrend in the roller flour mills from the producing markets due to the clearance of weather in UP and MP from the last some days. Apart from this, the stockists are also selling the stock at the lower level, due to this reason, the prices of wheat softened by Rs 10 to Rs 2800/2810 per quintal. Now, the market showed soft trend. Therefore, the prices may reach to Rs 2900 per quintal in the near future  and it is expected that the market gets back after reaching the higher level.

गेहूं- आवक बढऩे से मंदा

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (एनएनएस) पिछले कुछ दिनों से एमपी यूपी में मौसम साफ होने से गेहूं की आपूर्ति कच्ची मंडियों से रोलर फ्लोर मिलों में बढ़ गई है। इसके अलावा स्टॉकिस्ट भी बिकवाल घटाकर आने लगे हैं, जिस कारण 10 रुपए प्रति कुंतल उपर के भाव से आज नरमी लिए 2800/2810 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। अभी कुछ दिन बाजार और नरम रहेगा। अत: निकट 2900 रुपए भी बनना मुश्किल लग रहा है। बाजार इसके नजदीक आते ही बैक मार जाएगा।

Fine rice: higher supply of paddy

New Delhi, 31 October (NNS): The arrivals of paddy 1509 rose to 10/11 lakh bags on daily basis in Amritsar and Tarantaaran line of Punjab due to the unfavorable weather conditions. Here, the arrivals of paddy 1509 also showed downfall in the producing markets like Gadarpur, Bilaspur, Rudrapur, Unjhani, Behjoi, Ramnagar, Kashipur, Kicha, etc of UP and Uttaranchal. There also, paddy is being traded between Rs 2700/3050 per quintal as per the quality. The reality is that almost 20/25 percent of paddy crop has been affected  in Punjab due to the flood. On the other hand, the exporters are purchasing less amount of stock from the mills, due to this reason, the market has remained under pressure, but the market may increase again after some days on seeing the unfavorable arrival pressure of the stock. Therefore, the trade of basmati rice should not be done at the lower level. Here, the prices of bold rice gained by Rs 50/75 per quintal due to the liberal sale policy of the government. The new crop has also been ready, due to this, the prices may not show uptrend during the near future.

बारीक चावल- धान की आपूर्ति में बढ़ी

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (एनएनएस) मौसम आज से खराब होने से पंजाब के अमृतसर तरनतारन लाइन में 1509 नये धान की आवक  बढक़र 10-11 लाख बोरी दैनिक हो गई है। इधर यूपी उत्तरांचल के गदरपुर बिलासपुर रुद्रपुर उझानी बहजोई रामनगर काशीपुर किच्छा आदि उत्पादक मंडियों में भी 1509 धान की आवक घट गई है, वहां भी 2700/3050 रुपए के बीच नमी व लेंथ के हिसाब से धान बिकने लगा है। वास्तविकता यह है कि धान की फसल 20-25 प्रतिशत पंजाब में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई है। दूसरी ओर राइस मिलों से निर्यातक खरीद कम कर रहे हैं। जिस कारण  चावल में तेजी बाजार दबा हुआ है, लेकिन कुछ दिनों के बाद आवक का दबाव अनुकूल नहीं बनने पर फिर बाजार बढ़ जाएगा। अत: बासमती प्रजाति के चावल में ज्यादा मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। इधर मोटे चावल में सरकार की बिक्री नीति उदार होने से बाजार 50/75 रुपए प्रति कुंतल तेज हो गए हैं। नई फसल भी तैयार खड़ी है, इसलिए और तेजी भी नहीं लग रही है।

Maize: all-round selling pressure of the stock

New Delhi, 31 October (NNS): The stockists of maize have been selling the stock in UP and Bihar, due to this, in Haryana and Punjab, its prices reduced by Rs 50/75 to Rs 2300/2400 per quintal. The reality is that the traders are in a panic situation due to the weak selling of the stock in the ethanol companies. Apart from this, there  is a situation of fear  in the big companies, but now, it seems normal. Presently, the availability of ethanol quality maize seems high, in these circumstances, the market will remain under pressure for some days, but the market may increase due to the downfall in the kharif crop of Rajasthan, MP and Maharashtra.

मक्की-चौतरफा बिकवाली का प्रेशर

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (एनएनएस) मकई में यूपी बिहार में स्टॉकिस्टों की बिकवाली का माहौल बना हुआ है, जिससे बाजार 50/75 रुपए घटकर हरियाणा पंजाब पहुंच में क्वालिटी अनुसार 2300/2400 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं। वास्तविकता यह है कि पिछले दिनों  इथेनॉल कंपनियों में माल कम जाने से कारोबारी घबराहट में है। इधर बड़ी कंपनियों में भी मक्की में कुछ दहशत बन गया था, लेकिन अब सामान्य हो गया है। फिलहाल एथेनॉल क्वालिटी मक्की का उपलब्धि ज्यादा है, इन परिस्थितियों में बाजार कुछ दिन दबा रहेगा लेकिन मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र की खरीफ सीजन की फसल में पोल से आगे चलकर बाजार फिर बढ़ेगा।

Millet: downfall due to the new stock

New Delhi, 31 October (NNS): This year, the crop  of millet seems delayed due to the constant rainfall. The arrivals of new millet has been started arriving in the bordering areas of Dausa, Deedwana, Khatu, Nagaur along with Haryana in the current week. There, the prices also reported to be sold at Rs 2000/2025 per quintal as per the quality. In Mauli barwala reach, it is being traded at Rs 2075/2100 per quintal and the old dry stock also selling at Rs 2150/2175 per quintal. The arrivals of millet of western UP seems sluggish from the last two days due to the unfavourable weather conditions and its arrivals also weak from Prayagraj line due to the heavy rainfall, in this situation, the prices of millet of Rajasthan may not show heavy downfall because in UP, almost 20/25 percent of millet gets affected due to the flood and the crop of Rajasthan also destroyed in some areas of Rajasthan because of the heavy rainfall.

बाजरा- नये माल से मंदा

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (एनएनएस) इस बार लगातार बरसात होने से बाजरे की फसल कुछ लेट आई है। चालू सप्ताह में नए बाजरे की आवक दौसा डीडवाना खाटू नागौर सहित हरियाणा की सीमावर्ती क्षेत्रों में आवक बढ़ गई है। वहां 2000/2025 रुपए प्रति कुंतल के भाव में क्वालिटी अनुसार बाजरा बिकने की खबर थी, मौली बरवाला पहुंच में 2075/2100 रुपए का व्यापार हो रहा है तथा पुराना सूखा बाजार 2150/2175 रुपए बिक रहा है। पश्चिमी यूपी का  बाजार मौसम खराब होने से 2 दिन से कम आ रहा है तथा प्रयागराज लाइन का बाजरा भारी बरसात से नहीं आ रहा है, इन परिस्थितियों में अब ज्यादा घटने की गुंजाइश राजस्थान के माल में भी नहीं है, क्योंकि यूपी में 20-25 प्रतिशत बाजरा बाढ़ की चपेट में आ गया है तथा राजस्थान के भी कुछ क्षेत्रों में बाजरे को अधिक बरसात से नुकसान हुआ है।

Masoor: prices may increase after some time

New Delhi, 31 October (NNS): The bold masoor has been started unloading constantly from Canada, but in Bilti, bold masoor is being traded at Rs 6700 per quintal in Bilti as the stock has been available at the higher level, but the prices of desi stock showed strong trend due to the profit taking selling. On the other hand, there is a shortage of the small masoor in the markets, due to this reason, the market showed heavy increment and the market may increase during the near future. This year, there is a shortage of both small and bold masoor, in these circumstances; the market may increase during the coming days.

मसूर- ठहरने के बाद फिर बढ़ेगी

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (एनएनएस) मोटी मसूर कनाडा से उतर रही है, लेकिन वहां ऊंचे पड़ते के माल मिलने से यहां मोटी में मसूर बिल्टी में तेजी लिए 6700 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है, लेकिन फिर से मुनाफा वसूली की कव्वाली से से इसके भाव  थोड़ा देसी माल में मजबूत हो गए हैं। उधर छोटी मसूर की मंडियों में भारी कमी बन गई है, जिस कारण बाजार यहां काफी बढ़ गए हैं तथा अभी और बाजार बढ़ जाने के आसार हैं। इस बार छोटी-मोटी दोनों ही मसूर में माल की शॉर्टेज है, इन परिस्थितियों को देखते हुए आगे बाजार तेज ही रहेगा।

Urad: crop gets affected in Chandausi mandi

New Delhi, 31 October (NNS):  The new crop of urad has been ready in Chandausi mandi. Presently, almost 28/30 percent of the crop gets destroyed due to the unfavourable weather conditions. On the other hand, the import deals reported to be same from the Rangoon, but the loading from the racks seems weak at the higher level from Chennai during the last two days, due to this reason, the market of urad SQ remained stable at Rs 7800 per quintal. Its FAQ prices also being available at Rs 7100 per quintal and it may not show downfall from the current level because the domestic crop of both Maharashtra and MP seems delayed and the available crop gets destroyed in the yields, in these circumstances, the trade of urad will be profitable during the near future.

उडद- चंदौसी लाइन में खराब

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (एनएनएस) उड़द की खड़ी फसल चंदौसी लाइन में तैयार खड़ी है तथा कुछ पक गई है। वर्तमान में मौसम खराब होने से वहां की फसल 28-30 प्रतिशत चौपट हो गई है। दूसरी ओर उड़द के आयात सौदे रंगून से बराबर हो रहे हैं, लेकिन चेन्नई से रैक लोडिंग पड़ते के अभाव में दो दिनों से कम हो रहे हैं, जिससे बाजार 7800 रुपए प्रति कुंतल पर एसक्यू क्वालिटी के हो गए हैं। एफ ए क्यू क्वालिटी के भाव 7100 रुपए चल रहे हैं। वर्तमान भाव में घटने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि घरेलू महाराष्ट्र एवं एमपी दोनों ही राज्यों की फसल फेल है, जो कुछ खेतों में बची थी, वह भी वर्तमान की बरसात से चौपट हो गई है, परिस्थितियों वर्तमान भाव के उड़द में लाभ मिल सकता है।

Moong: huge difference of inferior and superior quality stock

New Delhi, 31 October (NNS): The arrival pressure of both inferior and superior quality stock reported to be constant in all the markets due to the arrivals of huge amount of kharif crop along with its spotted quality. On the other hand, there is a shortage of moong stock in Rajasthan, Maharashtra and Karnataka. The farmers have sown huge amount of crop, but the quality of the crop gets affected because of the higher rainfall, in these circumstances, there is no logic of long uptrend in the prices. The arrival pressure of inferior quality stock of moong seems high in Maharashtra and Karnataka. The government has been purchasing the stock of moong at the minimum support price, but it will not affect the market. Here, both the inferior and superior quality stock also ruling between Rs 4500/4700 per quintal.

मूंग-हल्के भारी माल का अंतर अधिक

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (एनएनएस) मूंग खरीख वाली फसल बहुत अधिक किंतु दागी माल ज्यादा आने से सभी मंडियों में हल्के भारी माल का दबाव बना हुआ है। दूसरी ओर खरीफ सीजन में आने वाली मूंग राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक तीनों ही राज्यों में बढियां माल की किल्लत है। आई हुई फसल की किसान अधिक बिजाई किए थे, लेकिन अत्यधिक बरसात होने से क्वालिटी का समीकरण बिगड़ गया है, इन परिस्थितियों में लंबी तेजी का कोई लॉजिक नहीं बनता है। महाराष्ट्र कर्नाटक में मूंग हल्की का प्रेशर बन गया है। अत: अभी इन भाव में अपना ही माल बेचना चाहिए। सरकार छिटपुट पिछले दिनों न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एमपी में कुछ खरीद की थी, लेकिन उससे कोई विशेष प्रभाव पडऩे वाला नहीं है। यहां हल्के भारी माल 4500/7400 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे है।

Tur: may not show heavy uptrend

New Delhi, 31 October (NNS): The upcoming rabi and kharif crop of tur may gets destroyed due to the unseasonal rainfall.  The previous production was around 52 lakh metric tonnes  including both the seasons which is higher than the past three years, but this year,  the production reported to be around 43/44 lakh metric tonnes, due to this reason, the tur of Maharashtra has been available at the higher level as compared to the mills. Most of the mills are purchasing less amount of stock at the higher level. Here, lemon tur prices also gained by Rs 100 to Rs 7000 per quintal. The prices of lemon tur also ruling between Rs 10000/10200 per quintal because the government has imposed 30 percent import duty over pea. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level.

तुवर- ज्यादा नहीं बढ़ेगी

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (एनएनएस) अगली तुवर की रबी व खरीफ सीजन में आने वाली फसल बी मौसमी बरसात से खराब होने की संभावना प्रबल हो गई है। पिछला उत्पादन दोनों सीजन का मिलाकर 52 लाख मीट्रिक टन के करीब हुआ है, जो पिछले तीन वर्षों की तुलना में अधिक हुआ है, लेकिन इस बार फिर 43-44 लाख में टिकट रह जाने की संभावना बन गई है। यही कारण है कि अभी भी महाराष्ट्र की तुवर, दाल मिलों काफी ऊंचे भाव में मिल रही है, अधिकतर दाल मिलें पड़ते के अभाव में खरीद कम कर रही हैं। लेमन तुवर यहां 100 रुपए बढकर 7000 रुपए प्रति क्विंटल बिक गई। दाल की बिक्री पटका लेमन क्वालिटी पर 10000/10200 के बीच चल रही है, क्योंकि मटर पर आयात शुल्क सरकार ने 30 प्रतिशत लगा दिया है। अत:  माल अब खरीदना चाहिए।

Gram Desi: good uptrend due to the higher demand

New Delhi, 31 October (NNS): At Lawrence Road, the prices of gram Rajasthan on standing motor gained by Rs 100 to Rs 6025/6050 per quintal due to the strong demand from the mills at the lower level. Some traders are quoting the prices at Rs 6075 per quintal. The reality is that the pea dal and besan has been selling out rapidly, due to this, the consumption of gram and dal reported to be weak, but there is a shortage of old stock in the pipeline and the upcoming imported stock will not likely to arrive before December. Therefore, it is expected that the market may increase at the Lawrence Road.

देसी चना- ग्राहकी निकलने पर अच्छी तेजी

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (एनएनएस) देसी चने में घटे भाव पर दाल मिलों की पकड़ मजबूत होने से 100 रुपए सुधरकर लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में 6025/6050 रुपए प्रति क्विंटल तक व्यापार हो गया, कुछ कारोबारी 6075 भी बोल रहे थे। वास्तविकता यह है कि मटर की दाल एवं बेसन धड़ल्ले से मिक्स हो रही है, जिससे देसी चना व दाल की खपत घटी जरूर है, लेकिन पाइपलाइन में पुराना माल नहीं होने एवं आयातित माल भी निपट जाने आने वाले नये माल दिसंबर से पहले नहीं आएंगे। अत: आगे चलकर बाजार लॉरेंस रोड पर बढ़ सकता है।

Rajma chitra: will be the shortage of the stock

New Delhi, 31 October (NNS): There is a shortage of rajma chitra stock in the pipeline. On the other hand, the stock of China will likely to arrive after some time, due to this reason, the prices of rajma chitra China and Indian Brazil also improved by Rs 2/3 to Rs 110/115 and Rs 105/110 per kg respectively. The Bhutani stock also being quoted at the higher level. It is expected that the prices may improve by Rs 2/3 per kg due to the lack of spot stock.

राजमां चित्रा-अभी माल की कमी

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (एनएनएस) राजमां चित्रा का स्टाक पाइपलाइन में ज्यादा नहीं है। दूसरी ओर  चीन के माल आने में अभी विलंब है।  जिस कारण चालू सप्ताह में ग्राहकी 2/3 रुपए बढक़र चीन 110-115 एवं इंडियन ब्राजील 105/110 रुपए प्रति किलो बिक गया। भूटानी माल में भी बढ़ाकर बोलने लगे हैं। आगे हाजिर में माल के अभाव में दो-तीन रुपए की और तेजी लग रही है।

Pea: more uptrend due to the duty

New Delhi, 31 October (NNS): The trade of pea reported to be good from Kolkata, Mundra and Mumbai port, whereas, the government has imposed 30 percent of import duty on Canada’s stock from 01st November, due to this, the prices showed uptrend from the lower level. The prices have been ruling at the higher level at the Kolkata port as compared to the other ports because the consumption of pea dal showed uptrend in besan and gram dal. Apart from this, the demand from Orissa, Bengal, Assam and Jharkhand seems good as its prices seem feeble. Therefore, it is being available at Rs 40 per kg at the ports and the unfiltered stock has been ruling at Rs 45/46 per kg respectively.

मटर-ड्यूटी से और तेजी

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (एनएनएस) मटर में कोलकाता मुंदड़ा एवं मुंबई बंदरगाह से व्यापार बढिय़ा रहा है, दूसरी ओर सरकार द्वारा एक नवंबर से 30 प्रतिशत कनाडा की मटर पर आयात शुल्क लगा दिया है, जिससे गिरते भाव में उछाल आ गया है। कोलकाता पोर्ट, अन्य बंदरगाहों से तेज चल रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि वहां मटर दाल की खपत बेसन व चने की दाल, तुवर की दाल में बढ़ गई है तथा सस्ता होने से उसकी मांग उड़ीसा बंगाल असम झारखंड सभी राज्यों की अच्छी है। अत: बंदरगाहों पर यह 40 रुपए एवं यहां बिना छनी हुई 45/46 रुपए बन सकती है।

Guar gum: no more downfall

New Delhi, 31 October (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar gum remained stable at Rs 8800/8900 per quintal due to the higher demand from the gum powder manufacturers. The prices of guar also ruling at Rs 4850/4900 per quintal because of weak selling. In Hisar, the prices of guar also ruling at Rs 4700/4800 per quintal in loose. The prices of guar October delivery showed increment due to constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.

ग्वार गम-अधिक मंदा नहीं

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने से  जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव   8800/8900 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी4850/4900 रुपए प्रति कुंतल बोले गाय। हिसार में ग्वार के भाव 4700/4800 रूपये प्रति क्विंटल लूज में  बोले गए।सटोरिया  लिवाली  से ग्वार अक्टूबर डिलीवरी में तेजी  रही।आपूर्ति  व मांग को  देखते हुए भविष्य मे इसमें   मंदे की संभावना कम है।