New Delhi, 08 June (NNS): The crop of gram kabuli has already been sold out in the warehouses and the cold storages. The arrivals of the stock seem weak in the producing markets as per the consumption. Here, the prices of gram kabuli also ruling at Rs 65/69 per kg. The market may show uptrend on seeing the supply as compared to the previous year in the producing markets. This year, the arrivals have not showed uptrend in the Sawda line.

काबुली चना- तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस) काबुली चने की फसल चौतरफा आकर वेयरहाउस एवं कोल्ड में जा चुकी है।  उत्पादक मंडियों में माल की आवक जितनी हो रही है, वह खपत के अनुरूप नहीं है। यहां क्वालिटी के अनुसार माल के 65/69 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं। उत्पादक मंडियों में गत वर्ष की अपेक्षा आपूर्ति में कमी को देखते हुए यहां से बाजार अभी और तेज लग रहा है। इस बार सावदा लाइन में भी आवक नहीं बढ़ पा रही है।

Wheat: downfall after the increment in the prices

New Delhi, 08 June (NNS): The arrivals of wheat showed uptrend in UP, MP, Haryana and Punjab, despite this, the stockists are doing competitive buying in the previous month, due to this, its prices jumped by Rs 250 to Rs 2750/2760 per quintal. Later on, the all-round arrivals of the stock shwoed uptrend from the farmers at the higher level, due to this, its prices also ruling at Rs 2680/2700 per quintal. The procurement of government ascended from 332 lakh metric tonnes to 350 lakh metric tonnes during the last one week. The all-round government’s procurement has already been over and its procurement target went up from 303 lakh metric tonnes to 345 lakh metric tonne which has already been crossed, on seeing this, the speed of procurement seems slow, due to this, there is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.

गेहूं- उपर चढ़कर गिरा

नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस) गेहूं की आवक एमपी यूपी हरियाणा पंजाब में बढ़ने के बावजूद पिछले माह स्टाकिस्टों की प्रतिस्पर्धात्मक खरीद चलने से इसके भाव 250 रुपए चलांग लगाकर 2750/2760 रुपए प्रति क्विंटल मिल क्वालिटी हो गए। तत्पश्चात बढ़े हुए भाव में किसानों के माल की आवक चौतरफा मंडियों में बढ़ते ही बाजार टूटकर क्वालिटी अनुसार 2680/2700 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गए। एक सप्ताह के अंतराल सरकारी खरीद भी 332 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 350 लाख मैट्रिक टन हो गई। सरकारी खरीद चौतरफा लगभग बंद हो चुकी है तथा खरीद लक्ष्य 303 से बढ़ाकर 345 लाख मैट्रिक टन सरकार द्वारा कर दिया गया है, उसे भी पार कर चुका है, इसे देखते हुए खरीद धीमी रहेगी, जिससे तेजी की गुंजाइश नहीं है।

Fine rice: should purchase at the current level

New Delhi, 08 June (NNS): The demand of rice seems constant in the mills, due to this, the traders are quoting the rubbish prices of fine rice because its demand seems constant in both the gulf and the Qatar countries, due to this reason, the traders are buying the domestic stock after the record uptrend. During the previous days, the traders were taking huge profit during the previous days at the higher level. Therefore, it is profitable to sell the stock at the current level. The stock of paddy has not been available to the mills and there is a shortage of stock in both the mills and the market, but the market may increase after some time.

बारीक चावल- वर्तमान भाव पर खरीदिए

नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस) राइस मिलों ग्राहकी बनी रहने से बारीक चावल बढ़ाकर अनाप-शनाप बोलने लगे हैं, क्योंकि खाड़ी व कतर के देशों की मांग बनी हुई है। यही कारण है कि रिकॉर्ड तेजी के बाद घरेलू लिवाल भी आ गए हैं। पिछले दिनों के बढ़े भाव में कारोबारियों को भरपूर लाभ मिल रहा है। अत: माल भी बेचते रहना चाहिए। हम मानते हैं कि राइस मिलों को धान नहीं मिलने तथा तैयार माल की कमी  देश की मंडियों एवं मिलों में बनी हुई है, लेकिन कुछ दिन ठहर कर ही बाजार और बढ़ेगा।

Maize: should purchase at the current level

New Delhi, 08 June (NNS): The demand of maize reported to be high in the ethanol companies and the procurement seems constant in the big companies, despite this, the market has remained under pressure owing to the fear of the crop of UP. In UP, the arrival pressure of the new crop has been increasing from the last 10 days, but its prices have been ruling at the higher level, due to this reason, its prices have been ruling at Rs 1850/1970 per quintal in the markets of Bihar. In Haryana and Punjab reach, the best quality maize also quoting at Rs 2275 per quintal. Its inferior quality of the stock also being available at Rs 2200 per quintal. Now, the further uptrend and downfall in the prices depends on the crop of UP. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level. On seeing the ready crop in Kannauj and Behraich line, the arrival pressure of the stock seems weak as compared to the same period of the previous year.

मक्की- इन भावों में खरीदिए

नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस) हम मानते हैं कि एथेनॉल कंपनियों की मांग मकई में बड़ी कंपनियों की खरीद के बावजूद यूपी की फसल की दहशत से बाजार दबा हुआ है। यूपी में नई मक्की 10 दिन से प्रेशर में आने लगी है, लेकिन भाव ऊंचे चल रहे हैं। इस वजह से बाजार बढ़कर बिहार की मंडियों में 1850/1970 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं। हरियाणा पंजाब पहुंच में बढ़िया मक्की 2275 रुपए बोल रहे हैं, हल्की मक्की 2200 रुपए भी पहुंच में बिक रही है। अब यहां से ज्यादा तेजी मंदी यूपी की मक्की पर निर्भर करेगी। अत: वर्तमान खरीद करनी चाहिए। कन्नौज बहराइच लाइन में खड़ी फसल को देखते हुए वहां भी इस बार गत वर्ष की तुलना में प्रेशर कम है।

Millet: no logic of downfall

New Delhi, 08 June (NNS): The crop of millet gets adversely affected due to the unfavourable weather conditions during the season and there, almost 50 percent of the crop gets affected. The crop of millet is being consume in the local markets. In mauli and barwala reach, its prices have been ruling at the higher level. The millet of Haryana has been going in all-round loading because of the weak prices of maize. Presently, the prices of maize improved by Rs 50/75 to Rs 2160/2180 per quintal in reach. On seeing the supply and stock in the producing markets, the prices may increase and there is no logic of downfall in the prices during the coming days.

बाजरा- मंदे का लॉजिक नहीं

नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस) सीजन पर ही बाजरे की फसल को प्रतिकूल मौसम से भारी नुकसान हो गया था तथा वहां 50 प्रतिशत तक ही फसल मुश्किल आई है। राजस्थान का बाजरा वहीं लोकल में खप रहा है, मौली बरवाला के लिए पड़ता नहीं लग रहा है, हरियाणा का बाजरा चौतरफा लोडिंग में जा रहा है, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे चल रहे हैं। फिलहाल 50/75 रुपये नीचे के भाव से सुधर कर 2160/2180 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच में व्यापार हो गया। उत्पादक मंडियों में आपूर्ति एवं स्टॉक को देखते हुए आगे फिर बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं, लेकिन मंदे का कोई लॉजिक नहीं है।

Masoor: possibility of increment

New Delhi, 08 June (NNS): The arrivals of masoor slipped by 17/18 percent in the markets during the previous week owing to the weak production, due to this reason, the sale of its dal seems weak despite this, in Bilti, the prices of masoor showed strong trend. There is a shortage of small masoor, due to this, the all-round production reported to be high. Presently, there is a shortage of the stock because the crop has been going in the storage in Mungaoli, Ganj Basauda and Beenaganj line, due to this reason, the market has been ruling at the higher level during the review week and the market may increase from here because it is being available at the higher level in Delhi reach in the spot loading. Here, the prices of bold masoor 2.5 conditioned also being traded at Rs 6285/6830 per quintal in Bilti, whereas, both the inferior and the superior quality stock of Canada also ruling at Rs 6200/6250 per quintal. Therefore, the market may likely to increase during the near future.

मसूर- और बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस) उत्पादन कम से मंडियों में गत सप्ताह मसूर की आवक 17-18 प्रतिशत कम रही जिस कारण दाल की बिक्री कमजोर होने के बावजूद भी बिल्टी में मसूर मजबूत बोली गई। छोटी मसूर शॉर्टेज में है, इसलिए उसमें चौतरफा अच्छी तेजी बनी हुई है। वर्तमान में स्टॉक ज्यादा नहीं है, क्योंकि मुंगावली गंज बासौदा बीनागंज लाइन में फसल आकर स्टॉक में जा चुकी है। जिस कारण बीते सप्ताह बाजार तेज रहे,  यहां से फिर तेजी लग रही है, क्योंकि पीछे से हाजिर लोडिंग में दिल्ली पहुंच में महंगा पड़ रही है। यहां मोटी मसूर में 6825/6830 रुपए का बिल्टी ढाई किलो कंडीशन वाले माल के व्यापार हो रहे हैं, जबकि हल्के भारी माल कनाडा के आने से 6200/6250 रुपए पर तेजी बनी हुई है। अत: भविष्य में और तेज लग रहा है।

Urad: prices may increase intermittently

New Delhi, 08 June (NNS): The prices of urad may not show uptrend because of its trade as per the needs. However, the import deals have been ruling at the higher level and in Chennai, the previously arrived stock has already been sold out in the markets. Some speculators have reduced the prices from the lower level which is remained under pressure owing to the sluggish demand from the mills during the last 5/6 days. The stockists are waiting for the downfall in the prices, due to this reason, the prices of urad SQ rose by Rs 100 to Rs 8800 per quintal in the previous week. The stock of urad FAQ also quoting at Rs 8250 per quintal, but its prices strengthened by Rs 50/75 per quintal due to the increased demand in these prices. Therefore, it is profitable to trade at the current level. The stock of urad has already been sold out from Gujarat and in UP, the sowing of the crop reported to be high, despite all this, the rupee seems weak against the American dollar and the market may likely to remain high due to the lack of stock.

उड़द- रुक-रुक कर तेजी कायम

नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस) उड़द में केवल जरूरत का व्यापार होने से तेजी नहीं बन पा रही है। हालांकि आज की तारीख में रंगून से आयात सौदे होने पर महंगे पड़ रहे हैं तथा चेन्नई में पहले के आए हुए माल काफी निपट चुके हैं। कुछ सटोरिये माल पीछे से मंदे भाव में पकड़ने के लिए बाजार को तोड़कर नीचे भाव बना दिए थे, जो पिछले पांच-छह दिनों से दाल मिलों की मांग ठंडी पड़ जाने से दबा हुआ है। स्टॉकिस्ट, मंदे के बाद तेजी का इंतजार कर रहे  हैं। यही कारण है कि उड़द उपर के भाव से 100 रुपए बढ़कर गत सप्ताह में 8800 रुपए प्रति कुंतल पर एसक्यू क्वालिटी की रह गई है। उड़द एफ ए क्यू के भाव भी 8250 बोल रहे हैं, लेकिन आज इन भावों में ग्राहक के निकलने से 50/75 रुपए की मजबूती आ गई  है। अत:  इन भावों में खुलकर व्यापार करना चाहिए । गुजरात की भी उड़द आकर निबट गई है तथा यूपी में हरी उड़द की भी बिजाई अधिक हुई है, इन सबके बावजूद भी डॉलर महंगा होने से बाहर की महंगी पड़ रही है तथा स्टॉक में नहीं होने से बाजार तेज लग रहा है।

Moong: no logic of uptrend in the prices

New Delhi, 08 June (NNS): The new crop of moong has been started arriving in Prayagraj, Agra, Etah, Mainpuri and Kanpur line of UP which is being traded at Rs 7200/8100 per quintal as per the quality. Here, the new stock of moong has not been available in the markets rather than the tender, due to this, almost 80 percent of both inferior and the superior quality stock of Rajasthan has already been consumed in the markets. The stock of Rajasthan and MP has been loading in all the markets as per the quality. The best quality stock also selling at Rs 7300/7400 per quintal, but the stock of dhoya also being available at Rs 6200/6700 per quintal at the lower level. Here, the new crop of moong has been started arriving in MP and Bengal, due to this, there is no logic of uptrend in the prices. The all-round crop reported to be superior, due to this, the sowing reported to be high and the arrival pressure of the crop has been started increasing in the markets.

मूंग- लंबी तेजी का लॉजिक नहीं

नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस) यूपी के प्रयागराज आगरा एटा मैनपुरी कानपुर लाइन की मूंग आ रही है, जो क्वालिटी अनुसार 7200/8100 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रही है। इधर टेंडर के अलावा और कोई मूंग मंडियों में उपलब्ध नहीं होने से राजस्थान के हल्के भारी माल भी 80 प्रतिशत खप गए हैं। राजस्थान तथा एमपी के क्वालिटी अनुसार सभी मिलों को अभी भी लोड हो रहे हैं। बढ़िया माल 7300/7400 बिक रहा है, लेकिन नीचे में 6200/6700 रुपए के बीच माल भी धोया के मतलब के मिलों को उपलब्ध हो रहे हैं, इधर मध्य प्रदेश एवं बंगाल में फसल आ जाने से तेजी का कोई लॉजिक दिखाई नहीं दे रहा है। मूंग का भाव चारों तरफ बढ़िया चल रहे हैं, इसलिए बिजाई भी अधिक हुई है तथा फसल का प्रेशर भी मंडियों में बनने लगा है।

Tur : no risk at the lower level

New Delhi, 08 June (NNS): The demand of tur showed downfall in the local and the upcountry mills during the last week and in Chennai, the market showed downfall, due to this, here, the prices of lemon tur went down by Rs 200 to Rs 7900/7925 per quintal, but the market ascended to Rs 8000 per quintal due to the unavailability of the stock at the lower level. Its prices gained by Rs 50 per quintal. In dal, the prices of its dal eased by Rs 2/4 per kg. The prices have been ruling at the higher level in the international markets and also a lack of stock in the pipeline. Therefore, the market may likely to increase from here. Here, the crop has already been sold out in the markets of Maharashtra, Karnataka, UP, Bihar, Jharkhand and MP because of the weak productivity per hectare.

तुवर- घटे भाव में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस) गत सप्ताह में लोकल एवं दिसावरी दाल मिलों की तुवर में मांग काफी घट जाने तथा चेन्नई में भी बाजार टूट जाने से यहां 200 रु प्रति क्विंटल की गिरावट पर लेमन तुवर के भाव 7900/7925 रुपए हो गए थे, लेकिन घटेगा में माल नहीं मिलने से बाजार दोबारा बढ़कर 8000 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। इसमें भी 50 रुपए का आज बढ़त रही है। दाल में भी 2/4 रुपए प्रति किलो की गिरावट के बाद थोड़ी  बनी हुई है, आगे विदेशों से पड़ते नहीं है तथा पाइपलाइन में भी ज्यादा माल नहीं है। अत: यहां से फिर बाजार तेज लग रहा है। इधर तुवर की फसल महाराष्ट्र कर्नाटक यूपी बिहार झारखंड मध्य प्रदेश में आकर निपट चुकी है, क्योंकि इस बार प्रति हैक्टेयर उत्पादकता कम रही है।

Gram desi: lack of arrival pressure in the markets

New Delhi, 08 June (NNS): There is a lack of arrival pressure in the markets of all the states like MP, Rajasthan, Maharashtra, Karnataka and Andhra Pradesh. Only the stock has been starting unloading from Australia, whereas, the new deals have been ruling at the higher level from there, despite this, the prices of gram Rajasthan went up by Rs 100 to Rs 5950 per quintal due to the weak demand during the previous week, but its prices strengthened by Rs 50 per quintal owing to the constant buying at the lower level. The stock of Australia also selling at Rs 6025 per quintal. The prices showed the current situation amid lack of demand and war. Therefore, the prices may increase during the near future.

देसी चना- मंडियों में प्रेशर नहीं

नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस) मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक आंध्र प्रदेश आदि सभी राज्यों की मंडियों में देसी चने का प्रेशर नहीं है, केवल ऑस्ट्रेलिया के पहले आए हुए माल उतर रहे हैं, जबकि वहां से भी नए सौदे महंगे पड़ रहे हैं। इसके बावजूद भी गत सप्ताह ग्राहकी कमजोर होने से 100 रुपए बढ़कर 5950 रुपए प्रति क्विंटल राजस्थानी चना रह गया था, लेकिन घटे हुए भावों में लिवाली से 50 रुपए बाजार मजबूत बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया का माल 6025 रुपए बिक रहा है, ये भाव भी केवल रुपए की भारी तंगी एवं युद्ध की स्थिति में आया है। अत: भविष्य में तेज लग रहा है।

Rajma chitra: market will likely to remain high

New Delhi, 08 June (NNS): The rajma chitra of China has been started unloading constantly. The stock which was unloaded during the previous days and the traders are quoting the quality of the stock superior. The importers are dealing less deals due to the selling of Indian Brazil stock at the lower level because of the higher prices in China and the selling of the stock seems difficult in Indian Brazil stock. Here, the crop has already been sold out in the Barsi line, there also, rajma chitra Indian Brazil is being traded at Rs 88/90 per kg as per the quality. Here also, it is ruling at Rs 90/93 per kg. The rajma chitra china being  available at Rs 109/110 per kg because it has not been available at $1075/1100 per tonne. In Barsi line, the production reported to be around 6 lakh bags, due to this, it is profitable to purchase the stock at the current level.

राजमां चित्रा- बाजार तेज ही रहेगा

नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस) चीन का राजमां चित्रा कम उतर रहा है, पिछले दिनों जो माल उतरा था, उसमें भी कारोबारी हल्का माल बता रहे हैं। ऐसा आभास हो रहा है कि इंडियन ब्राज़ील काफी सस्ता बिकने से आयातक कम भाव के ही सौदे कर रहे हैं, क्योंकि चीन के पड़ते काफी महंगे लग रहे हैं तथा ऊंचा माल इंडियन ब्राजील के आगे बिकना मुश्किल हो गया है। इधर बारसी लाइन में फसल निपट चुकी है, वहां से इंडियन ब्राज़ील आकर 88/90 रुपए क्वालिटी अनुसार बिक रहा हैं। यहां भी उन मालों के भाव क्वालिटी के अनुसार 90/93 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं। चीन का राजमां चित्रा यहां 109/110 रुपए हो गया है, क्योंकि 1075/1100 डॉलर प्रति टन से नीचे नहीं मिल रहा है। बारसी लाइन में  उत्पादन अनुमान 6 लाख बोरी का आया था, इस लिए इन भावों में अब एक बार माल को खरीदना चाहिए।

Pea: prices may increase after some time

New Delhi, 08 June (NNS): The rupee reached to 94.5 against the American dollar, due to this reason, the export will be profitable. Whereas, there is a lack of stock in all the countries, due to this, the import reported to be weak. The deals reported to be weak from Canada and the stock which has been unloading at the Indian ports, its prices have been ruling at the higher level. its consumption showed uptrend in the domestic markets. Therefore, it is profitable to trade at the current level.

मटर- थोड़ा ठहरकर बढ़ेगी

नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस) इस समय डॉलर 94.5 रुपए के आसपास हो गया है, इस वजह से निर्यात में ज्यादा लाभ रहने वाला है, वहीं किसी भी देश में माल ज्यादा नहीं है, इसलिए ज्यादा आयात होना मुश्किल है। कनाडा से सौदे कम हो रहे हैं तथा जो माल भारतीय बंदरगाहों पर उतर रहे हैं, उसके पड़ते काफी महंगे आ रहे हैं। घरेलू मंडियों में इसकी खपत बढ़ गई है। अत: वर्तमान भाव में जहां भी माल मिलें, खरीद करना लाभदायक रहेगा। उधर यूपी एमपी से आई हुई फसल 50 प्रतिशत ही है, इसलिए जो मटर भारतीय बंदरगाहों पर 4350 रु के रेंज में बिक रही है। अत: इसमें व्यापार करना चाहिए। आने वाले समय में भरपूर तेजी लग रही है।

Guar: no downfall

New Delhi, 08 June (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar went down by Rs 50 to Rs 5900/5950 per quintal due to the weak demand from the mills. In Ahmadabad Mandi, it prices also quoting at Rs 5850/5900 per quintal. However, in NCDEX, the prices of guar contract June delivery showed uptrend amid constant speculative buying and selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices.

ग्वार-अधिक मंदा नहीं

नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस) गम मिलों की मांग  कमज़ोर होने से  जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 50 रूपये घटकर 5900/5950 रुपए प्रति किवंटल रह गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5850/5900 रुपए प्रति किवंटल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली बिकवाली से एनसी डीई एक्स में ग्वार वायदा जून डिलीवरी में तेज़ी रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमे अधिक मंदे की संभावना नहीं है।