New Delhi, 22 June (NNS): The prices of gram kabuli showed uptrend. Here, the stock of Maharashtra jumped from Rs 63 to Rs 70 per kg and the inferior quality stock also being quoted at Rs 66 per kg. The production of gram kabuli seems weak, but the stockists are not trading at the current level as huge amount of old stock has been lying in the markets, due to this reason, the market has been increasing gradually. The exporters are also purchasing the stock from the Indore line because the prices of gram kabuli have been ruling at the higher level in the international markets and Jordan, Turkey, Seria, Iran are the leading producers of gram kabuli, but there is a situation of fear due to the war. Now, the stock has been lying in their cold storages, but the demand from the exporters have been started increasing from the Indore line.

काबुली चना-फिर तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस) काबुली चने के बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है। यहां महाराष्ट्र का माल जो 63 से उछलकर 70 रुपए बिक गया था, नीचे वाले माल भी बढ़ाकर 66 रुपए बोलने लगे। चालू वर्ष में काबुली चने का उत्पादन कम है, लेकिन पुराना स्टॉक अधिक होने से स्टॉकिस्ट हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। यही कारण है कि इसमें बाजार धीरे-धीरे बढ़ रहा है निर्यातक भी इंदौर लाइन में माल खरीदने लगे हैं, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इस बार काबुली चने के भाव काफी ऊंचे चल रहे हैं तथा जॉर्डन तुर्की सीरिया ईरान सभी काबुली चने के उत्पादक देश युद्ध की चपेट में आने से भारी दहशत में हैं। अभी उन्हें पुराना स्टॉक कोल्ड स्टोर में दिखाई दे रहा है, लेकिन इंदौर लाइन से निर्यातकों की मांग निकलने लगी है, इसलिए देर सवेर भरपूर लाभ मिलना संभव है।

Wheat: no long uptrend

New Delhi, 22 June (NNS): The stock of wheat has been trading at the strong level of Rs 2700/2720 per quintal owing to the increased demand from the flour chakkis and the roller flour mills at the lower level during the second half of the previous week. The arrival pressure of wheat reported to be high in the markets of all the states rather than UP, due to this reason, the loading for the markets of UP reported to be high. The all-round quality of the crop seems good, but the government has increased the procurement target from 303 lakh metric tonnes to 345 lakh metric tonnes. This year, the government has been purchasing 6 percent of broken and damage stock, but now, its quantity increased to 20 percent. Here, almost 70 percent of the wet discolour stock has been started purchasing. Therefore, the prices may not show long uptrend on seeing the availability of the stock.

गेहूं-लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस) गत सप्ताह के अंत में गेहूं में फिर से नीचे वाले भाव में भी रोलर फ्लोर मिलों तथा आटा चक्कियों की मांग निकलने से 2700/2720 रुपए प्रति कुंतल पर मजबूती लिए व्यापार हुए। यूपी को छोड़कर अन्य राज्यों की मंडियों में गेहूं का दबाव बना हुआ है, जिस कारण वहां से अब उत्तर भारत की मंडियों के लिए लोडिंग बढ़ गई है। फसल चौतरफा बढ़िया है, लेकिन सरकार द्वारा खरीद लक्ष्य 303 से बढ़कर 345 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है, जबकि खरीद 353 लाख मीट्रिक टन के आसपास हो चुकी है। इस बार सरकार द्वारा टूटे एवं डैमेज माल 6 प्रतिशत तक खरीद किया जा रहा था, इसकी क्वांटिटी बढ़कर 20 प्रतिशत कर दी गई है। इधर भीगे हुए डिस्कलर माल 70 प्रतिशत तक खरीद होने लगी है। अत: उपलब्धि को देखते हुए लंबी तेजी नहीं आएगी।

Fine rice: will be profitable

New Delhi, 22 June (NNS): The demand of fine rice and basmati rice showed uptrend from the exporters during the review week, due to this, the prices of fine rice reported to be at the strong level. During the review period, the prices of fine rice went up by Rs 500/700 which stood sela 1509 and sela 1718 at Rs 8400/8500 and Rs 8700/8800 per quintal respectively. The prices of rice steam also being quoted up in the same ratio. Similarly, the farmers are selling the new sathi crop in UP despite the weak stock of basmati rice, due to this, the prices of sathi paddy showed nominal downfall. The domestic demand of rice reported to be sluggish, but it is profitable to trade at the lower level and the market may increase further.  Presently, the domestic markets seems sluggish, but there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

बारीक चावल- फिर लाभ देंगे

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस) गत सप्ताह बासमती धान एवं चावल में निर्यातकों की मांग पूरी तरह जोरों पर बढ़ जाने से एक बार फिर जबरदस्त तेजी का रुख बन गया है। उक्त अवधि के अंतराल 500/700 रुपए और उछलकर 1509 सेला औसतन 8400/8500 एवं 1718 सेला 8700/8800 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। 1401 स्टीम चावल भी इसी अनुपात में बढ़ाकर बोला गया। इधर सभी तरह के बासमती धान में भी स्टाक कम होने के बावजूद यूपी में नई साठी किसानों की बिकवाली आ गई है, जिससे मामूली साठी धान में नरमी आई है। हम मानते हैं कि घरेलू मांग थोड़ी ठप पड़ गई है, लेकिन घटे भाव में एक बार फिर व्यापार करना चाहिए, आगे चलकर बाजार बढ़ जाएगा। फिलहाल डॉमेस्टिक मार्केट से सुस्ती आ गई है, लेकिन और घटने की गुंजाइश नहीं है।

Maize: increased arrivals in UP

New Delhi, 22 June (NNS):  The arrival pressure of maize showed downfall in the Khagadiya, Begusarai, Jamalpur, Gugudi and masi line of Bihar during the review week, whereas,  the all-round buying seems constant, due to this, there, its prices rose by Rs 100 per quintal. There, its prices have been ruling at Rs 2000/2100 per quintal at the rack points in the markets and in Haryana and Punjab reach, it is being traded at Rs 2300/2350 per quintal, but the all-round traders are purchasing the stock for the storage due to the arrivals of the dry stock. Here, the racks are loading constantly in the Kasganj and Unjhani line of UP, due to this, there, its prices went up by Rs 100 to Rs 2050/2100 per quintal and huge amount of stock has not been available for the loading and the same stock has been going out in the ethanol companies and the starch mills as it is being available at the reasonable rates. The old stock of MP has already been sold out in the market and the traders are selling out their old stock  at the higher level as the quality seems superior in Bihar, due to this, the trade should not be done at the lower level during the near future.

मक्की- यूपी में आवक बढ़ी

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस) गत सप्ताह मक्की की फसल बिहार के खगड़िया बेगूसराय जमालपुर गुगुड़ी मानसी लाइन में प्रेशर घट गया, जबकि चौतरफा लिवाली चलने से वहां 100 रुपए प्रति कुंतल बढ़ गए। वहां भाव मंडियों में 2000/2100 रुपए प्रति क्विंटल रैक पॉइंट के बीच चल रही है तथा नमी के हिसाब से हरियाणा पंजाब पहुंच में 2300/2350 रुपए प्रति क्विंटल में व्यापार हो रहा है, लेकिन माल सूखा आने से चौतरफा कारोबारी स्टॉक के लिए खरीद कर रहे हैं। इधर यूपी के कासगंज उझानी लाइन में भी लगातार रैक लोड हो रहे हैं, जिससे वहां एक सप्ताह के अंतराल 100 रुपए बढ़कर 2050/2100 रुपए तक व्यापार हो गया तथा प्रचुर मात्रा में लोडिंग के लिए माल नहीं मिल रहा है, ये माल पड़ता लगने से इथेनॉल कंपनियों एवं स्टार्च मिलों में ही माल जा रहा है। पुराना माल एमपी का निपट गया है, बिहार में भी क्वालिटी बढ़िया होने से पुराने माल और बढ़ा कर बेचू आ रहे हैं। इसलिए निकट में मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Millet: should store the stock

New Delhi, 22 June (NNS): This year, the sowing of kharif millet reported to be weak in Hathras, Mathura and Raya  and the farmers have sown huge amount of kharif crop, due to this reason, the  demand of old millet has been improving gradually. This year, the prices of maize showed downfall, due to this, the consumption of millet seems unfavourable, but there is no possibility of more downfall in the prices at the current level because the major crop will likely to arrive after a long time, due to this reason, in Mauli and barwala reach, the stock of millet is being traded at Rs 2070/2200 per quintal. Apart from this, it is being available at Rs 2120/2150 per quintal as per the quality. Therefore, it is profitable to purchase  the stock at the current level.

बाजरा-माल लेकर चलिए

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस) गर्मी वाला बाजरा हाथरस मथुरा राया लाइन में इस बार बिजाई कम हुई है, किसानों ने मूंग की बिजाई ज्यादा किया है। यही कारण है कि पुराने बाजरे में धीरे-धीरे मांग सुधरने लगी है। इस बार मक्की के भाव नीचे चल रहे हैं, इसलिए बाजरे की खपत अनुकूल नहीं है, लेकिन वर्तमान भाव पर घटने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि मुख्य फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है। यही कारण है कि 2070/2200 रुपए प्रति क्विंटल मौली बरवाला पहुंच में बाजरे का व्यापार हो रहा है। मंडी में 2120/2150 रुपए के बीच नमी व डस्ट के हिसाब से बाजार बिक रहा है। अत: इन भावों अब खरीद करना चाहिए।

Masoor: its prices may not show more downfall

New Delhi, 22 June (NNS):  The supply of masoor went down by 26 percent in Mungaoli, Ganj basauda, Saagar, Bhopal and beenaganj line as compared to the same period of the previous year. After the downfall in the prices during the previous week, today, in Bilti, the prices of masoor gained by Rs 50/60 to Rs 6800/6850 per quintal owing to the constant buying in the starting of the current week. The stock of Canada also rose by Rs 25 to Rs 6175/6200 per quintal. Notably, the sale of dal malka and chanti showed downfall from the previous week. On the other hand, the mills are started purchasing the stock due to the weak rupee against the American dollar. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level.

मसूर-इससे नीचे नहीं जाएगी

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस) मसूर की मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल बीनागंज लाइन में, गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 26 प्रतिशत आपूर्ति कम हो रही है, पिछले सप्ताह की आई गिरावट के बाद आज के शुरूआती सप्ताह में लिवाली चलने से बाजार 50/60 रुपए बढ़कर बिल्टी में 6800/6850 रुपए प्रति कुंतल भाव हो गए हैं। कनाडा के माल भी 25 रुपए बढ़ कर 6175/6200 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह से दाल मलका एवं छांटी की बिक्री घट गई है। दूसरी ओर बाजारों में रुपए की भारी तंगी होने से दाल मिलें भी  माल खरीदने लगी हैं, जिससे बाजार बढ़ गया है। अत: वर्तमान भाव में मसूर की खरीद करनी चाहिए।

Urad: possibility to increase

New Delhi, 22 June (NNS): The prices of urad SQ gained by Rs 200 to Rs 9250 per quintal owing to the all-round buying from the mills and shortage of spot stock during the review week. The best quality stock also being quoted at Rs 9300 per quintal. The stock of urad is ruling at Rs 9450 per quintal. Now, the stock has not been available illegally and the new deals also done at the higher level and the stock will likely to arrive after some time. Here, the wedding demand has been started increasing. No new crop will likely to arrive in the near future. Presently, the prices of urad will increase during the near future.

उड़द- और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस) गत सप्ताह हाजिर माल की भारी कमी होने तथा दाल मिलों की चौतरफा लिवाली चलने से 200 रुपए बढ़कर एस क्यू 9250 रुपए प्रति कुंतल हो गया। बढ़िया माल 9300 रुपए तक बोलने लगे। उड़द 8450 रुपए पार कर गया। अब इन भाव में पीछे से माल नहीं मिल रहा है तथा नए सौदे ऊंचे भाव के शिपमेंट हो रहे हैं तथा मालों को आने में यहां विलंब लगेगा, इधर शादियों की मांग निकलने लगी है। निकट में कोई नई फसल आने वाली नहीं है, रुपए के तुलना में मंगाई गया है। वर्तमान भाव के उड़द में आगे चलकर और लाभ मिलने की संभावना है।

Moong: should trade as per the sale

New Delhi, 22 June (NNS):  The new crop of moong has been started arriving in the Prayagraj, Kanpur, Agra, Mathura and Khurja line of UP. The arrival pressure of the stock showed uptrend and the demand seems sluggish from the exporters at the higher level, due to this reason, the prices of new moong of UP reduced by Rs 200/400 to Rs 7200/8100 per quintal. ‌‌Due to its effect, the old tender stock also reported to be trade at Rs 6000/7000 per quintal. The sale of dal and dhoya reported to be weak, due to this, the market will likely to remain under pressure during the near future.

मूंग-बिक्री के हिसाब से व्यापार करिए

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस) यूपी के प्रयागराज कानपुर आगरा मथुरा खुर्जा लाइन आ रही है। यहां आवक का दबाव बढ़ने  तथा ऊंचे भाव में निर्यातकों की पकड़ ढीली पढ़ने से 200/400 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट पर यूपी की नई मूंग 7200/8100 रुपए प्रति क्विंटल रह गई है। इसके प्रभाव इसके पुराने टेंडर वाले माल भी 6000/7000 प्रति कुंतल के बीच बिकने लगे। दाल व धोया की बिक्री भी सप्ताह के अंत में कम होने से बाजार कुछ दिन दबे रहने की संभावना है।

Tur: should purchase at the current level

New Delhi, 22 June (NNS): The prices of lemon tur went down from Rs 8150 to Rs 8000 per quintal due to the increased demand from the mills during the starting of the previous week. Today also, the speculators are quoting the prices of further deals at the lower level, due to this, in spot, the prices of lemon tur reduced by Rs 50 to Rs 7950 per quintal. This year, the weather seems favourable, due to this reason, the production of tur reported to be around 51/52 lakh metric tonnes during the previous year, but this year, approximately 40/42 lakh metric tonnes of the stock has been produced. Presently, there is a shortage of supply in the market and the prices have been ruling at the higher level in the  international markets.

तुवर- फिर खरीद का समय

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस) गत सप्ताह के शुरुआत में तुवर में दाल मिलों की मांग अच्छी होने से लेमन 8150 रुपए बिकने के बाद सप्ताह के अंत में घटकर 8000 रुपए प्रति कुंतल रह गई। आज भी खुलते बाजार सटोरियों द्वारा आगे के सौदे घटाकर बोले जाने से हाजिर में 50 रुपए और टूटकर 7950 रु प्रति कुंतल लेमन तुवर रह गई। तुवर में इस बार प्रतिकूल मौसम होने से बीते वर्ष रबी व खरीफ सीजन को मिलाकर उत्पादन 51-52 लाख मीट्रिक टन की तुलना में हुई फसल 40-42 लाख मीट्रिक टन रह गयी है। वर्तमान में मंडियों में आपूर्ति की भारी कमी होने तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से और तेजी लग रही है।

Gram desi: should purchase at the current level

New Delhi, 22 June (NNS): The arrivals of gram desi seems unfavourable in the markets of Rajasthan, MP and Maharashtra. On the other hand, the upcountry sale of dal and besan showed improved trend, due to this reason, at Lawrence Road, the prices of gram desi of Rajasthan also being traded at Rs 6000 per quintal. The arrivals of gram desi will remain weak in Bikaner, Nohar, Bhadra and Sawai Madhopur. The arrivals have already been over in MP and the mills of Jalgaon line have purchased the stock from the Akola and Jalna line of Maharashtra, in these circumstances, the prices may not show more uptrend during the near future.

देसी चना-इन भाव में खरीदिए

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस) देसी चने की आवक राजस्थान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र की मंडियों में अनुकूल नहीं रही, दूसरी ओर दाल व बेसन की बिक्री चालानी में सुधर गई है। जिसका कारण के 6000 रुपए प्रति कुंतल लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में राजस्थानी चना बिक गया है। बीकानेर नोहर भादरा एवं सवाई माधोपुर लाइन में आवक नहीं बढ़ पा रही है। मध्य प्रदेश में पहले ही आवक टूट चुकी है तथा महाराष्ट्र के अकोला जालना लाइन से माल अकोला जलगांव की दाल मिलें खरीद रही है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में और तेजी की संभावना दिखाई दे रही है।

Rajma chitra: weak supply in the markets

New Delhi, 22 June (NNS): During the review week, the demand of rajma chitra showed uptrend from the stockists and the prickers, due to this reason, the prices of rajma chitra Indian Brazil rose to Rs 96/100 per kg, but it shows sluggish trend from the last two days because of the weak demand. The stock of China also showed uptrend in the same ratio. The import prices of rajma chitra reported to be at the higher level from the international markets. The arrivals of the stock seems weak from the Barsi and the Beed line, due to this reason, the prices may not show more uptrend during the near future. Here, the import deals seems weak on seeing the Indian brazil. Therefore, the market may increase during the near future.

राजमां चित्रा- मंडियों आपूर्ति नहीं

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस) गत सप्ताह राजमां चित्रा में स्टाकिस्टों तथा चुगाई वालों की मांग बढ़ गई है, जिस कारण इंडियन ब्राज़ील तेज होकर 96/100 रुपए प्रति किलो के बीच हो गया था, जो दो दिनों से ग्राहकी कमजोर होने के चलते सुस्त हो गया है। चीन के माल में भी इसी अनुपात में तेजी आ गई है। विदेशों से आयात पड़ता महंगा लग रहा है, वर्तमान बीड बारसी लाइन से भी ज्यादा माल नहीं आ रहा है, इस वजह से आने वाले समय में और तेजी की संभावना प्रबल हो गई है। इधर चीन से इस बार आयात सौदे भी इंडियन ब्राजील को देखकर कम हुए हैं। अत: बाजार तेज हो जाएगा।

Pea: no risk in the trade

New Delhi, 22 June (NNS):  The production of pea reported to be weak, despite this, the pea of Canada has been lying in the storage, due to this reason, the prices have not showed expected uptrend. Notably, the prices of pea softened by Re 1 per kg after the increment of Rs 3 per kg at the Indian ports during the current days. There, the stock is being traded at Rs 40/40.5 per kg. Now, there is no risk in the trade at the current level because of the weak rupee against the American dollar and weak production in Canada, due to this reason, the prices seems high. Here also, it is being quoted at Rs 43.50/44 per kg and there is no risk in the trade at the current level.

मटर- कोई रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस) मटर का उत्पादन कम होने के बावजूद भी कनाडा की मटर स्टॉक में पड़ी हुई है, जिस कारण अपेक्षित तेजी नहीं बन पा रही है। गौरतलब है कि चालू दिनों के अंतराल 3 रुपए बढ़कर भारतीय बंदरगाहों पर एक रुपए की नरमी आ गई है, वहां 40/40.5 रुपए प्रति किलो तक व्यापार हो गया। अब इन भावों में एक बार फिर व्यापार करना चाहिए, क्योंकि रुपया कमजोर होने एवं कनाडा में उत्पादन कम होने से पड़ते महंगे लग रहे हैं। यहां भी 43.50/44 रुपए प्रति किलो भाव बोल रहे हैं, इसमें जोखिम नहीं लग रहा है।

Guar: no downfall

New Delhi, 22 June (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar went up by Rs 150 to Rs 6050/6100 per quintal due to the increased demand from the mills. In Ahmadabad Mandi, its prices also quoting at Rs 6000/6050 per quintal. However, in NCDEX, the prices of guar contract June delivery showed mixed trend because of the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

ग्वार-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस) गम मिलों की मांग  निकलने से  जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 150 रुपए बढ़कर 6050/6100 रुपए प्रति किवंटल हो गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 6000/6050 रुपए रूपये प्रति किवंटल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली बिकवाली से  एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा जून डिलीवरी में मिश्रित रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है।