New Delhi, 26 September (NNS): The prices of gram kabuli have been decreasing constantly. here, the filtered stock also ruling at Rs 60/65 per kg. Now, no new crop will likely to arrive in the near future and the prices have been ruling at the higher level in Brazil. The situation seems good in Turkey, Jordan and Iran, due to this, the importers started taking enquiry of Indian gram kabuli, on seeing this, the market may show downfall during the near future.

काबुली चना-व्यापार में जोखिम नहीं

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस) काबुली चने में धीरे-धीरे बोल काफी कट चुके हैं। अब यहां आकर 60/65 रुपए प्रति किलो के बीच बिना छना हुआ बिक रहा है। अभी काबुली चना निकट में कहीं से आने वाला नहीं है तथा ब्राजील में भी ऊंचे भाव चल रहे हैं। तुर्की जॉर्डन ईरान की स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए कुछ आयातक देश भारतीय काबुली चना की पूछपरक करने लगे हैं, इसे देखते हुए बाजार एक बार फिर बढ़ जाएगा।

Wheat: will remain stable for some time

New Delhi, 26 September (NNS): The production of wheat reported to be high and the buying seems high in the central pool, due to this reason, the roller flour mills have been started purchasing the stock in the open markets. Its prices softened by Rs 15/20 per kg owing to the weak supply in the current week. The reality is that the wheat has been selling at the sluggish rates from the producing markets in the neighbouring markets of Delhi, due to this reason, the demand of flour, maida and suji showed downfall. On the other hand, the arrivals showed downfall from the markets due to the constant rainfall in UP, whereas, wheat is being purchase as per the needs owing to the weak selling of the stock from the roller flour mills, due to this reason, the prices of wheat held weak at Rs 2810/2830 per quintal.

गेहूं-अभी कुछ दिन ठहराव कायम

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने तथा केंद्रीय पूल में इस बार खरीद जबरदस्त होने से रोलर फ्लोर मिलें, खुले बाजार में गेहूं की खरीद करने लगी हैं। चालू सप्ताह गेहूं की आपूर्ति घटने से  इसके भाव 15/20 रुपए नरम हो गए हैं। वास्तविकता यह है कि अभी दिल्ली से बाहर की मिलों में उत्पादक मंडियों से गेहूं सस्ता पहुंचने से उनके उत्पाद सस्ते बिक रहे हैं, जिसका कारण  आटा मैदा सूजी की मांग घट गई है। उधर एमपी यूपी में बरसात से मंडियों से आवक घट गई है, जबकि कुछ रोलर फ्लोर मिलों के उत्पाद कम बिकने से गेहूं की खरीद जरूरत के अनुसार ही कर रही हैं। यही कारण है कि गेहूं का भाव नरमी लिए 2810/2830 रुपए पर टिका हुआ है।

Fine rice: no downfall in new stock

New Delhi, 26 September (NNS): This year, the crop of paddy gets destroyed in Punjab, but there were around 4 lakh bags of paddy reported to arrive in the markets of UP, Haryana, Rajasthan and Punjab in the current week, due to this reason, there, the market declined by Rs 300/350 to Rs 2800/2975 per quintal, due to its effect, the prices of rice showed downfall. The new sela stock is being traded at Rs 5700/5900 per quintal in the markets of the above states. Its steam prices also ruling at Rs 6500/6600 per quintal. Now, the arrivals of other varieties will likely to arrive in October, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level, but the prices will not decrease at the current level. Therefore, the trade should be done at the current level.

बारीक चावल-नये माल में मंदा अब रूकेगा

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस) पंजाब में धान की फसल को इस बार काफी नुकसान हुआ है, लेकिन चालू सप्ताह में यूपी हरियाणा राजस्थान एवं पंजाब में औसतन चार लाख बोरी दैनिक हो जाने से वहां बाजार 300/350 रुपए प्रति कुंतल गिरकर 2800/2975 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। इसके प्रभाव से चावल में भी गिरावट आई है। नया सेला चावल उक्त राज्यों की मंदिरों में 5700/5900 रुपए के बीच बिक रहा है। स्टीम चावल भी 6500/6600 रुपए रह गए हैं। अभी दूसरे प्रजाति के धान की आवक अक्टूबर में होने लगेगी, इन परिस्थितियों में फिलहाल तेजी तो नहीं है, लेकिन वर्तमान भाव में मंदा भी और नहीं आएगा। अत: व्यापार करते रहना चाहिए।

Maize: no more downfall

New Delhi, 26 September (NNS): The season of maize has already been over from UP and Bihar. This year, almost 70 percent of both inferior and superior quality stock has been available because of the good rainfall, due to this reason, huge amount of maize has been available at the lower level from the ethanol companies. The new maize season has been started from MP and Maharashtra, due to this, maize prices also ruling at Rs 2250/2300 per quintal in Haryana reach and Rs 2350/2450 per quintal respectively because of the constant selling from the stockists. In the markets, it is ruling at Rs 1900/2150 per quintal as per the quality. Now, the prices have not showed heavy uptrend, but the prices may not show downfall because the upcoming crop may show downfall during the coming days.

मक्की-अभी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस) यद्यपि यूपी बिहार की मक्की का सीजन समाप्त हो गया है। इस बार बरसात अच्छी होने से हल्के भारी माल की उपलब्धि 70  प्रतिशत रही है। यही कारण है कि एथेनॉल कंपनियों को सस्ते भाव में प्रचुर मात्रा में मक्की उपलब्ध हुई है। एमपी महाराष्ट्र की मक्की का सीजन शुरू होने वाला है, इसलिए स्टॉकिस्टों की बिकवाली से यूपी की मक्की हरियाणा पहुंच में 2250/2300 रुपए तथा बिहार की मक्की 2350/2450 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है मंडियों में भी 1900/2150 रुपए के बीच में नमी दागी एवं सूखी मक्की बिक रही है। अभी वर्तमान भाव में तेजी तो नहीं है, लेकिन मंदे को भी विराम लग जाएगा, क्योंकि आने वाली फसलों में पोल के समाचार मिल रहे हैं।

Millet: no possibility of more downfall

New Delhi, 26 September (NNS): The new stock of millet has been started arriving in Western UP, Haryana and Rajasthan. There, the prices have been ruling at Rs 2000/2050 per quintal as per the quality. In Haryana and Punjab reach, it is being traded at Rs 2200/2250 per quintal. The reality is that the crop of millet showed downfall in all the bordering areas of Haryana and Rajasthan because of the higher rainfall, but it will affect the trade at the current level. Now, the new stock will likely to arrive from Prayagraj line and the crop will likely to arrive in October in Mainpuri, in these circumstances,  there is no possibility of more downfall in the prices and it is profitable to purchase the stock of dry stock at the current level during the coming days.

बाजरा-और मंदे की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस) नया बाजरा पश्चिमी यूपी हरियाणा राजस्थान की मंडियों में आ रहा है, वहां भाव नमी के हिसाब से 2000/2050 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं। हरियाणा पंजाब पहुंच में 2200/2250 रुपए के बीच व्यापार हो रहा है। वास्तविकता यह है कि अधिक बरसात होने से राजस्थान हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों में बाजरे की फसल कुछ कम आई है, लेकिन इसका प्रभाव आगे चलकर पड़ेगा। अभी प्रयागराज लाइन का माल आना बाकी है, एटा मैनपुरी में भी फसल अक्टूबर में आएगी, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में अभी घटने की गुंजाइश नहीं है तथा सूखा माल स्टॉक के लिए खरीदना चाहिए।

Masoor: shortage of demand

New Delhi, 26 September (NNS): The prices of masoor declined by Rs 50/75 per quintal owing to the lack of demand in the current week. The new crop of masoor will likely to arrive in the near future. On the other hand, the masoor of October and November has been quoted up by $15/20 per tonne in Canada. There, the spot demand seems feeble, due to this, here, its prices slipped by Rs 75 to Rs 6150/6200 per quintal as per the quality. In Bilti, here, masoor prices also ruling at Rs 6700/6725 per quintal, but the quality of the stock reported to be inferior as per the quality and the upcountry demand of dal and malka seems constant from the eastern parts of the country, due to this, the traders are selling the stock at the lower level in the producing markets and the market may show uptrend because of the shortage of the stock and the new domestic crop will likely to arrive after a whole year because it will sown in October.

मसूर-ग्राहकी की कमी

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस) चालू सप्ताह मसूर में  ग्राहकी के अभाव के चलते 50/75 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट आ गई है। मसूर की निकट भविष्य में कोई फसल आने वाली नहीं है। दूसरी ओर कनाडा में भी हाल ही में 15-20 डॉलर प्रति टन अक्टूबर-नवंबर की मसूर ऊंची बोल रहे हैं। हाजिर में वहां ज्यादा मांग नहीं है, जिससे यहां इसके भाव 75 रुपए घटाकर 6150/6200 रुपए प्रति कुंतल क्वालिटी नुसार बोल रहे हैं। यहां बिल्टी में मसूर 6700/6725 रुपए बोल रहे हैं, लेकिन क्वालिटी पहले की अपेक्षा हल्की आ रही है तथा दाल व मलका की चालानी मांग  पूर्वी भारत की अच्छी चल रही है, इसलिए उत्पादक मंडियों में कारोबारी भाव घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं तथा माल की कमी से आगे चलकर बाजार फिर बढ़ जाएगा। नयी फसल घरेलू आने में अभी पूरा साल पड़ा है, क्योंकि अभी अक्टूबर में इसकी बिजाई होगी।

Urad: shortage of stored stock

New Delhi, 26 September (NNS): The productive deals reported to be weak in urad and the mills are trading the stock as per the needs. Therefore, the traders will not get the profit who are doing the deals because the mills are trading the stock as per the needs. However, the crop gets affected in MP and Maharashtra because of the higher rainfall, due to this, the prices may not show downfall, but there is no possibility of long uptrend in the prices. The market may increase by Rs 2/3 per kg during the near future. The sale of dal chilka and dhoya does not seems favourable. Here, the upcoming crop of kharif crop gets destroyed due to heavy rainfall in MP and Maharashtra, in these circumstances, the prices of urad SQ and FAQ also ruling at Rs 8000 and Rs 7275 per quintal respectively. In these circumstances, the trade will be profitable for the importers during the coming days.

उड़द-स्टाक में ज्यादा लाभ नहीं

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस) उड़द में अगाऊं सौदे कम हो रहे हैं तथा दाल मिलें जरूरत का व्यापार केवल कर रही है। अत: आगे पीछे के सौदे करने वाले कारोबारियों को ज्यादा व्यापार में लाभ मिलने वाला नहीं है। इसका मुख्य कारण यह है कि दाल मिलें जरूरत का व्यापार कर रही है। हालांकि अधिक बरसात होने से महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश में उड़द की फसल को काफी नुकसान हुआ है, जिससे अभी मंदा तो बिल्कुल नहीं है, लेकिन निकट में लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। आगे चलकर बाजार 2/3 रुपए किलो बढ़ जाएगा। दाल छिलका एवं धोया की बिक्री अनुकूल नहीं है। इधर महाराष्ट्र मध्य प्रदेश में खरीफ सीजन की आने वाली उड़द की फसल को अधिक बरसात से नुकसान हुआ है, इन परिस्थितियों में जो एसक्यू 8000 रुपए एवं एफ ए क्यू 7275 रुपए के आसपास बिक रही है, इन परिस्थितियों को देखकर आयातकों को व्यापार मुंह मीठा होगा।

Moong: inferior quality stock will not let the prices to go up

New Delhi, 26 September (NNS): The sowing of moong reported to be high in Akola, Jalgaon and Parbhani line, but this year, the crop gets destroyed owing to the constant rainfall. The water reported to be logged in some areas. The sowing seems favourable in moong producing areas, but the crop seems spotted because of higher rainfall. Here, almost 60/65 percent of the crop seems affected in Rajasthan. There, it is being traded between Rs 3000/6700 per quintal as per the quality. On the other hand, the moong has been started arriving UP, Bihar and Jharkhnad. The old stock of MP has been started arriving constantly. Here, old stock of Rajasthan also arriving continuously, due to this, the stock of every quality has been available to the mills. Therefore, the trade should be done as per the needs rather than the storage.

मूंग-हल्के माल और उठने नहीं देंगे

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस) अकोला जलगांव परभणी लाइन में मूंग की बिजाई बहुत बढ़िया हुई थी,  लेकिन इस बार लगातार बरसात होने से फसल को काफी नुकसान हुआ है। कुछ क्षेत्रों में पानी अधिक होने के समाचार मिल रहे हैं। मूंग वाले क्षेत्रों में फसल के अनुरूप ही बिजाई हुई है, लेकिन अधिक बरसात से फसल दागी हो गई है। इधर राजस्थान में भी फसल  60-65 प्रतिशत दागी हो गई है। वहां 3000 से 6700 रुपए के बीच क्वालिटी अनुसार मूंग बिक रही है। दूसरी ओर यूपी बिहार झारखंड के मूंग लगातार आ रही है। मध्य प्रदेश के पुराने माल भी उतर रहे हैं। इधर राजस्थान के पुराने माल अभी आ रहे हैं, इसलिए हर क्वालिटी का माल दाल मिलों को उपलब्ध हो रहा है। अत: इस बार स्टॉक की बजाय मजूरी का काम करना चाहिए।

Tur: no more downfall

New Delhi, 26 September (NNS): The new crop of tur will likely to arrive after three months. Both the crop of previous kharif and rabi season has already been arrived. We believe that the crop reported to be good including both the seasons. On the other hand, the importers are constant selling the stock at the lower level from Rangoon, due to this reason, the prices also declined by Rs 200 per quintal. However, the lemon tur also ruling at Rs 6300/6310 per quintal as per the quality and there is no possibility of more downfall in the prices, but the trade should not be done at the long uptrend. Notably, the dal of Katni and hathras line also selling at the sluggish rates in Bengal as compared to Delhi.

तुवर-मंदे को विराम संभव

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस) तुवर की नई फसल आने में अभी 3 महीने का समय बाकी है, पिछली रबी व खरीफ सीजन की फसल आ चुकी है। हम मानते हैं कि इस बार की फसल दोनों ही सीजन को मिलाकर बहुत बढ़िया आई है। उधर रंगून से भी लगातार घटकर आयातक बिकवाल आ रहे हैं। यही कारण है कि चेन्नई में 5900 रुपए प्रति कुंतल हाजिर शिपमेंट एवं हाजिर लोडिंग के बिकने के बाद फिर 200 रुपए खामोश हो गया है। हालांकि वर्तमान भाव में जो तुवर लेमन यहां 6300/6310 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रही है, इसमें घटने की भी गुंजाइश नहीं है, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार तो बिल्कुल नहीं करना चाहिए। गौरतलब है कि कटनी एवं हाथरस लाइन की तुवर की दाल यूपी से लेकर बंगाल तक दिल्ली की दाल की अपेक्षा सस्ता बिक रही है।

Gram dal: lack of demand

New Delhi, 26 September (NNS): The small stockists started selling out their stock constantly, due to this reason, there is a shortage of the stock. The prices remained stable at the same level owing to the lack of demand. Today, the prices ascended by Rs 200 per quintal from all the markets, due to this reason, here, the prices of gram Rajasthan on standing motor also being traded at Rs 5700 per quintal because of the weak demand. No new crop will likely to arrive in the near future and the deals of Australia reported to be less for November and December shipments, but it seems feeble because its prices have been ruling at the lower level.

देसी चना-केवल ग्राहकी का अभाव

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस) देसी चने में लगातार छोटे स्टॉकिस्टों के माल कटते जा रहे हैं, जिस कारण धीरे-धीरे शॉर्टेज में आने लगा है। वर्तमान वाले भाव केवल ग्राहकी के अभाव वाले दिखाई दे रहे हैं, आज की तारीख में किसी भी मंडी से देसी चना दिल्ली मंगाने पर 200 रुपए से ऊपर का बेपड़ता लग रहा है। यही कारण है कि ग्राहकी कमजोर के बावजूद भी यहां 5700 रुपए प्रति क्विंटल पर खड़ी मोटर में राजस्थानी चना बिक रहा है। नयी फसल निकट में आने वाली नहीं है तथा आस्ट्रेलिया के सौदे भी नवंबर-दिसंबर शिपमेंट के थोड़े बहुत ही हो रहे हैं, लेकिन ज्यादा नहीं हो रहे हैं, क्योंकि उसके पड़ते भी ज्यादा नीचे के नहीं है।

Rajma chitra: no more downfall

New Delhi, 26 September (NNS): The new crop of rajma chitra reported to be ready in the producing areas. Its inferior quality stock has been arriving constant because of the constant rainfall. Here also, the buying does not seems continuous. Apart from this, there is a shortage of stored stock of China. On the other hand, the import deals of July shipments seems inferior quality, due to this reason, the market showed heavy  uptrend in Mumbai. Here also, the stock is being traded at Rs 105/108 per kg as per the quality. The stock of Indian Brazil at Rs 98/104 per kg. On the other hand,  the Bhutan stock also being available at Rs 72/76 per kg. There is a shortage of all-round stock. Therefore, the market may show uptrend due to the higher demand.

राजमां चित्रा-अब मंदे को विराम

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा के उत्पादक क्षेत्रों में  तैयार हो चुकी है, लगातार बरसात होने से क्वालिटी हल्की आ रही है। यहां भी उन मालों के लिवाल नहीं हैं। चीन का माल स्टाक में ज्यादा नहीं है। दूसरी ओर आयात सौदे भी जो जुलाई शिपमेंट के हुए थे, वह काफी हल्के आए हैं। यही कारण है कि मुंबई में भी बढ़िया माल के बाजार ऊंचे चल रहे हैं। यहां भी 105/108 रुपए प्रति किलो के बीच रंगत के हिसाब से व्यापार हो रहा है। इंडियन ब्राजील 98/104 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है। उधर भूटान माल 72/76 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रहा है। चौतरफा माल की कमी है। अत: ग्राहकी निकलते ही बाजार बढ़ जाएगा।

Pea: should trade at the current level

New Delhi, 26 September (NNS): The production of pea reported to be weak, despite this, there is a swamp of downfall in the prices due to the fluctuations in the import policy. In spot, the stock has been quoting at Rs 30.5 per kg at the Indian ports. The prices have been ruling between Rs 31.5/32 per kg during the previous days. The deals reported to be weak. Therefore, there is no need to get panic at the current level during the coming days.

मटर-वर्तमान में मजूरी का काम

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस) मटर का उत्पादन कम होने के बावजूद लगातार सरकार की आयात नीति में परिवर्तन होने से पूरी तरह मंदे का दलदल बन गया है। भारतीय बंदरगाहों पर 30.5 रुपए प्रति किलो हाजिर में भाव बोल रहे हैं। पिछले दिनों की 31.5/32 रुपए का शिपमेंट अलग-अलग देशों के होने के समाचार मिल रहे हैं। ऐसा आभास हो रहा है कि आगे के  सौदे कुछ ही हुए हैं। अत: वर्तमान भाव पर घबराने की भी जरूरत नहीं है।

Guar gum: no more downfall

New Delhi, 26 September (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum slipped by Rs 100 to Rs 9000/9100 per quintal owing to the weak demand from the gum powder manufacturers. Guar prices also remained under pressure at Rs 5000/5020 per quintal because of the weak offtake. In Hisar, the stock of guar also being quoted at Rs 4800/4850 per quintal in loose. The prices of guar October delivery showed downfall owing to the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the near future.

ग्वार गम-ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग घटने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 100 रूपये  घटकर 9000/9100 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। उठाव कमजोर होने ग्वार के भाव भी5000/5020 रुपए प्रति कुंतल पर दबे रहे। हिसार में ग्वार के भाव 4800/4850 रूपये प्रति क्विंटल लूज में  बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने  से ग्वार अक्टूबर डिलीवरी में मंदे का रूख रहा। आपूर्ति व मांग को  देखते हुए भविष्य मे इसमें मंदे की संभावना कम है।