New Delhi, 17 February (NNS): There is a shortage of demand in gram kabuli and the new crop will likely to arrive in karnataka and maharashtra, due to this,  the prices of old stock remained stable at the same level. The new stock reported to be sold at Rs 58/60 per kg. Here, the old stock of Maharashtra also quoting at Rs 60/62 per kg. The reality is that the sowing seems unfavourable and the prices have been ruling at the higher level in the international markets. The prices of Indian gram kabuli has been available at the sluggish rates as compared to the other countries, in these circumstances, there is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.

काबुली चना-ज्यादा नहीं घटेगा

नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस) काबुली चने में ग्राहकी की भारी कमी होने तथा  नयी फसल कर्नाटक महाराष्ट्र में छिटपुट आ जाने से पुराने माल के भाव टिके हुए हैं। उत्पादक मंडियों में नया माल 58/60 रुपए बिकने की खबर आ रही है। यहां महाराष्ट्र का पुराना 60/62 रुपए प्रति किलो बोल रहे हैं। वास्तविकता यह है कि आई हुई फसल बिजाई की दृष्टि से अनुकूल नहीं है तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव है। भारतीय काबुली चना सभी देशों में यहां की अपेक्षा सस्ता पड़ रहा है, इन परिस्थितियों में ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है।

Wheat: no increment due export permission

New Delhi, 17 February (NNS): The government has allowed the export of 5 lakh tonnes of wheat during the previous days, despite this, the market remained weak at Rs 2710/2720 per quintal as huge amount of stock has been lying in both governmental and non-governmental godowns. The stockists are selling the stock at every price on seeing the favourable weather conditions and the ready crop in North India, due to this, the market seems weak, but the market remained stable at the lower level during the near future.

गेहूं-निर्यात अनुमति से भी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस) सरकार द्वारा पिछले दिनों गेहूं के उत्पादन का निर्यात 5 लाख टन खोल दिए जाने के बावजूद भी सरकारी व गैर सरकारी गोदामों में भारी स्टॉक होने से बाजार 2710/2720 रुपए प्रति कुंतल के बीच सुस्ती लिए टिका हुआ है। उत्तर भारत में गेहूं की खड़ी फसल एवं मौसम अनुकूल को देखकर बाजार में स्टॉकिस्ट हर भाव में बिकवाल आ गए हैं, जिससे बाजार नरम हो गया है, लेकिन गेहूं अब यहीं कुछ दिन नरमी लिए टिका रहेगा।

Fine rice: no downfall in the roots

New Delhi, 17 February (NNS): The prices of all varieties of basmati rice ascended by Rs 400/500 per quintal due to the constant buying from the big exporters, but the exporters are purchasing the sold stock at the higher level due to the buying of the stock at the sluggish rates. The pries of rice sela 1718 and 1509 have been ruling at Rs 7950/8000 and Rs 7450/7500 per quintal respectively. Rice steam 1401 also ruling at Rs 8400 per quintal. Notably, the shipments reported to be weak for the export due to the fear in Iran, but the new deals have been done for the other countries because  the Indian rice reported to be weak as compared to the country and its harvesting also reproted to be good.

बारीक चावल-जड़ में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस) बड़े निर्यातकों की लिवाली से सभी बासमती प्रजाति के चावल में 400/500 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई थी, लेकिन सप्ताह के कुछ खरीद सुस्त पड़ने से निर्यातक पुराने बढ़े भाव में ही माल खरीद रहे हैं। चावल 1718 सेला 7950/8000 रुपए एवं 1509 सेला 7450/7500 रुपए प्रति कुंतल हो गये। चावल 1401 स्टीम के भाव भी 8400 रुपए पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि ईरान में दहशत के चलते पहले के निर्यात हेतु शिपमेंट कुछ कम हो रहे हैं, लेकिन दूसरे देशों के लिए नए सौदे  हो रहे हैं, क्योंकि भारतीय चावल अपने देश की तुलना में सस्ता एवं पकाई में बढ़िया बताया जा रहा है।

Maize: panic situatioin in Bihar

New Delhi, 17 February (NNS): The stockists of maize are doing panic selling in Purnia, Darbhanga, Gulab bagh, Manasi, Begusarai and Khagadiya line of Bihar, due to this, the marekt fell down to Rs 1675/1700 per quintal, due to its effect, the maize is being traded out rapidly between Rs 1600/1650 per quintal from the godowns, due to this reason, the market fell down in haryana and Punjab reach. The reality is that the production of maize reported to be weak in Bihar, due to this, the trade of maize will be profitable after some time.

मक्की-बिहार में घबराहट ज्यादा

नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस) बिहार के खगड़िया बेगूसराय मानसी गुलाब बाग दरभंगा एवं पूर्णिया लाइन में मकई के स्टॉकिस्टों में घबराहट बनी हुई है, जिससे बाजार वहां टूटकर 1675/1700 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं, इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में भी 1600/1650 रुपए प्रति क्विंटल में गोदाम से मक्की धड़ल्ले से बिक रही है। यही कारण है कि हरियाणा पंजाब पहुंच में भी बाजार टूट गया है। वास्तविकता यह है कि बिहार में बिजाई कम हो रही है, जिससे वर्तमान भाव की मक्की में इंतजार करने के बाद भरपूर लाभ मिल सकता है।

Millet: will be delayed in uptrend

New Delhi, 17 February (NNS): Both the local and upcountry demand of millet reported to be weak becuase the prices of maize have been ruling at the higher level, due to this reason, the supply reproted to be weak in the markets and only the stored stock has been selling out in the marekts. Therefore, the millet which is being traded at Rs 2030/2050 per quitnal, but now, there is no possibility of more downfall in the prices and should wait for the increment in the prices for some days.

बाजरा-तेजी में कुछ विलंब होगा

नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस) बाजरे में लोकल एवं चालानी मांग कमजोर चल रही है, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे हैं। यही कारण है की खपत वाले उद्योग बाजरे की बजाय मक्की डाल रहे हैं। हालांकि इस बार बाजरे का उत्पादन चौतरफा कम हुआ है, जिस कारण मंडियों में आपूर्ति पूरी तरह टूट गई है, केवल स्टॉक के माल बिक रहे हैं। अत: मौली बरवाला पहुंच में जो बाजरा 2030/2050 रुपए बिक रहा है, इसमें घटने की अब बिल्कुल गुंजाइश नहीं है तथा तेजी के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।

Masoor: no downfall due to the crop

New Delhi, 17 February (NNS): The market of masoor has remained under pressure due to the higher supply. However, the buying of dal malka and chanti seems constant in the eastern parts of the country, despite this, there is no possibility of long uptrend in the prices because the arrivals of new masoor has been started increasing in the yields. The weather seems high in MP as compared to here and the crop reported to be good in the yeilds. Therefore, the old stock of masoor also selling between Rs 6250/6300 per quintal in Bilti and the prices may not show downfall during the coming two to four day, but it is profitable to sell the stock constantly. The masoor of Canada has not been available at the lower level, but the difference between the prices reported to be around Rs 800 per quintal, due to this, it will not let the prices to go up in the near future.

मसूर-फसल से पहले मंदा नहीं

नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस) मसूर की आपूर्ति बढ़ने से इसका बाजार दबा हुआ है। हालांकि पूर्वी भारत की भी दाल छांटी एवं मलका में कुछ लिवाली बनी रही, इन सब के बावजूद भी अब लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए, क्योंकि मध्य प्रदेश राजस्थान में मसूर की नई फसल एमपी में बढ़ने लगा है। मध्य प्रदेश में मौसम यहां की अपेक्षा गर्म होने लगा है तथा अभी तक खेतों में फसल अच्छी बताई जा रही है। अत: जो बिल्टी में पुरानी मसूर 6250/6300 रुपए प्रति क्विंटल के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रही है, इसमें दो-चार दिनों तक मंदा तो नहीं है, लेकिन  निकालते भी रहना चाहिए। कनाडा की मसूर सस्ती नहीं मिल रही है, लेकिन उसके भाव का अंतर 800 रु का हो गया है, जिससे देसी मसूर को उठने नहीं देगी।

Urad: prices may increase intermittently

New Delhi, 17 February (NNS):Today, the prices of urad gained byRs 100 per quintal due to the unavailability of the stock from Chennai and constant buying from the mills, but the demand from the mills reproted to be weak at the higher level and the speculators are selling the stock at the sluggish rates, due to this, the marekt has remained under pressure by Rs 50 per quintal. The prices of urad SQ and FAQ is being traded at Rs 8100 and Rs 9000 per quintal respectively, due to this, the market may increase after the correction.

उड़द-रुक-रुक कर तेजी आएगी

नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस) उड़द में दाल मिलों की लिवाली चलने तथा चेन्नई से घटाकर माल नहीं मिलने से आज 100 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई है, लेकिन ऊंचे भाव में दाल मिलों की पकड़ ढीली होने तथा आगे के सौदे सुस्ती में सटोरियों की बिकवाली आने से 50 रुपए बाजार दब गया था। उड़द एस क्यू 8100 रुपए एवं एफ ए क्यू 9000 रुपए प्रति क्विंटल  बिक गई। चेन्नई एवं दिल्ली में स्टाक ज्यादा नहीं है, इसलिए करेक्शन के बाद फिर बाजार बढ़ सकता है।

Moong: trade will be profitable

New Delhi, 17 February (NNS): The new crop will likely to arrive after a long time. On the other hand, the crop of Prayagraj and Kanpur line has already been over. This year, the arrivals of the crop seems feeble in Ranchi and Bihar. Only the inferior and superior qualtiy stock has been unloading constantly from Rajasthan, due to this, the market may not show more uptrend, but the best quality stock has been ruling at Rs 7500/8300 per quintal and the selected stock also being available at Rs 8500 per quintal as the inferior quality stock has been consuming constantly. The market gained by Rs 200/300 per quintal from the last one month. Presently, both the inferior and superior quality stock also selling between Rs 6000/7000 per quintal  and the trade will be profitable from here.

मूंग-व्यापार लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस) मूंग की नई फसल अभी काफी विलंब है। दूसरी ओर प्रयागराज एवं कानपुर लाइन की निपट गई है, इस बार रांची और बिहार वाली मूंग इस बार कम आई है, केवल राजस्थान के हल्के भारी माल लगातार उतरने से ज्यादा तेजी नहीं आ पाई है, लेकिन बढ़िया माल के 7500/8300 रुपए तथा हल्के माल खप जाने से सिलेक्टेड 8500 रुपए प्रति क्विंटल बोल रहे हैं। बाजार पिछले एक माह में 200/300 रुपए बढ़ गए हैं। हल्के भारी माल भी इस समय 6000/7000 के बीच बिक रहे हैं तथा यहां से व्यापार लाभदायक लग रहा है।

Tur: prices may increase after some time

New Delhi, 17 February (NNS): There is a shortage of tur in all the markets. The tur prices also ruling at Rs 8200 per quitnal while doing spot deals from Rangoon, due to this, the traders of chennai are not selling the stock at the lower leel after the swamp of downfall in the prices during the review week, due to which, here also, its prices ascended from Rs 7950 to Rs 8000 per quintal. The crop of maharashtra and Karnataka also showed downfall. The arrivals pressure of tur seems weak in Karnataka, in these circumstances, the prices of lemon tur also rose by Rs 200 per quintal during the coming days.

तुवर-ठहरकर फिर तेजी आएगी

नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस) तुवर का स्टॉक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है। रंगून से हाजिर सौदे करने पर तुवर का पड़ता 8200 रुपए से ऊपर का पड़ रहा है। इस लिए चेन्नई वाले चालू सप्ताह मंदे के दलदल के बाद और घटकर बिकवाल नहीं आ रहे हैं, जिससे यहां भी 7950 रुपए से बढ़कर 8000 रुपए बोलने लगे हैं। महाराष्ट्र एवं कर्नाटक की फसल में पोल आ गई है। कर्नाटक में आवक का दबाव नहीं बन पा रहा है, इन सारी परिस्थितियों में लेमन तुवर में जल्दी 200 रुपए की और तेजी आ सकती है।

Gram desi: no more decrement

New Delhi, 17 February (NNS): The crop of gram desi does not seems favorable in Rajasthan, Maharashtra and Karnataka. On seeing the new crop, no more crop will likely to arrive in the marekts, but the stock has already been lying in the mills. Therefore, the market may increase owing to the arrivals of the new crop. Therefore, the marekt may increase due to the shortage of the crop. Presently, the prices went up from Rs 5625 to Rs 5700 oer quintal, but the best quality stock has not been avaialble in these prices. The stock of AUstralia has not been selling at the lower level, due to this, it is profitable to purcahse the stock at the current rates.

देसी चना-ज्यादा नहीं घटेगा

नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस) देसी चने की फसल मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक में अनुकूल नहीं है। नई फसल को देखकर अब ज्यादा माल आने वाले नहीं है। लेकिन वह सब माल पहले बड़ी दाल मिलों में बिका हुआ है। अत: फसल आने पर भी माल की कमी से बाजार बढ़ सकता है। वर्तमान में 5625 से बढकर 5700 रुपए भाव हो गये हैं, लेकिन इन भावों में बढ़िया माल नहीं मिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के माल भी ज्यादा घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं, इसलिए यहां से माल खरीद कर चलना चाहिए।

Rajma chitra: no trade of more increment

New Delhi, 17 February (NNS):  The arrival pressure of rajma chitra Indian Brazil has been increasing constantly. Here, the market again reached to Rs 86/87 per kg. In Mumbai and barsi line, its prices also quoting at Rs 82/83 per kg. Here, its prices fell down by Rs 4/5 to Rs 104/107 per kg. We believe that the prices of China have been ruling at the higher level, but the market may show downfall due to the constant unloading of Indian Brazil stock.

राजमां चित्रा-अभी तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस) राजमां चित्रा इंडियन ब्राजील का दबाव मंडियों में बढ़ने लगा है, यहां दोबारा 86/87 रुपए प्रति किलो हो गया है। मुंबई बारसी लाइन में इसके भाव 82/83 रुपए बोलने लगे हैं, इधर चीन भी  चालू सप्ताह में ग्राहकी के अभाव में चार-पांच रुपए घटकर 104/107 रुपए रह गया है। हम मानते हैं कि चीन में ऊंचे भाव चल रहे हैं, लेकिन इंडियन ब्राज़ील लगातार उतरने से इसमें अभी कुछ और बाजार घट सकता है।

Pea: no downfall in the roots

New Delhi, 17 February (NNS):  The crop of pea has already been sold out at the Indian ports because its consumption reported to be high. On the other hand, the prices of pea gaind by $20/22 per tonne in Canada during the previous week. Apartt from this, the rupee seems weak against the American dollar, due to this, they are spending Indian currency, due to this reason, its prices dropped down by Rs 3 to Rs 37/38 per kg at the Indian ports. Here also, the prices remained stable at Rs 40/41 per kg and this is the peak time of the new crop, but there is a lack of arrival pressure in all the markets, but the  market have not showed uptrend as comparatively. It is expected that the market may increase becuase of the weak demand in the domestic crop.

मटर-जड़ में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस) भारतीय बंदरगाहों पर धीरे-धीरे मटर का स्टॉक काफी निपट चुका है, क्योंकि इसकी खपत अधिक हो रही है। उधर कनाडा में 20-22 डॉलर प्रति टन पिछले सप्ताह भाव और बढ़ गए। इसके अलावा डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने से ज्यादा भारतीय करेंसी खर्च करनी पड़ रही है। यही कारण है कि भारतीय बंदरगाहों पर तीन 37/38 रुपए से घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं। यहां भी 40/41 रुपए प्रति पर बाजार टिका हुआ है तथा नई फसल का पीक टाइम चल रहा है, लेकिन किसी भी मंडी में आवक का प्रेशर नहीं है, केवल कनाडा के माल से बाजार अपेक्षित नहीं उठ पा रहा है। आगे बाजार उछल जाएगा, क्योंकि घरेलू फसल में दम नहीं है।

Guar gum: not likley to decrease

New Delhi, 17 February (NNS):  The prices of guar gum remained weak at Rs 9900/10000 per quitnal due to the weak industrial demand. Guar prices also being quoted at Rs 5400/5450 per quintal becuase of the weak selling. In the markets of Haryana, its prices also being available at Rs 5300/5350 per quintal. The prices of guar gum february contract showed downfall becuase of the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

ग्वार गम-घटने के आसार कम

नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस) औद्योगिक मांग घटने के कारण जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 9900/10000 रूपये प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5400/5450 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 5300/5350 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से ग्वार गम फरवरी डिलीवरी में मंदे का रुख रहा। भविष्य में इसमें  गिरावट की संभावना कम है।