New Delhi, 12 May (NNS):The production of gram kabuli went down by 22/23 percent due to the favourable weather conditions. We believe that huge amount of old stock has been lying in the markets, but there is a lack of arrival pressure in Maharashtra, Karnataka and Andhra Pradesh. The exporters started purchasing the stock in Indore line of MP because exporters have found that production has turned out to be higher than earlier estimates. There is a shortage of demand in the markets, due to this reason, the traders may face loss, otherwise, these prices will not be visible. The unfiltered stock of Maharashtra also ruling at Rs 62/66 per kg. There is a lack of stock in Karnataka. On the other hand, there is a lack of arrival pressure of the stock in the markets and the traders are not selling the stock at the higher level.
काबुली चना- माल का प्रेशर नहीं
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस) काबुली चने की बिजाई के समय प्रतिकूल मौसम से 22-23 प्रतिशत उत्पादन कम रहा है। हम मानते हैं कि पुराना माल मंडियों में काफी बचा हुआ था, लेकिन नए माल का प्रेशर महाराष्ट्र कर्नाटक आंध्र प्रदेश किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है। मध्य प्रदेश के इंदौर लाइन में निर्यातक माल पकड़ रहे है, क्योंकि निर्यातकों को उत्पादन में, पूर्व अनुमान से अधिक पोल आ चुकी है। बाजार में केवल ग्राहकी की भारी कमी के चलते काबुली चना के कारोबारियों पर चोट लगी है, अन्यथा ये भाव दिखाई नहीं देने चाहिए। महाराष्ट्र के बिना छना हुआ माल 62/66 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं। कारोबारी कर्नाटक में स्टॉक काफी कम रह गया है, दूसरी ओर मंडियों में प्रेशर नहीं होने तथा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से काबुली चने में बेचू कम आ रहे है।
Wheat: downfall due to the arrival pressure of the stock
New Delhi, 12 May (NNS): The production and the procurement of wheat reported to be high, despite this, the prices of its mill quality reduced by 20/25 to Rs 2670/2670 per quintal due to the increment in arrivals during the current week. It is being traded at Rs 2575/2630 per quintal in the markets of UP. The government has purchased around 277 lakh metric tonnes of wheat till now and it is expected that the procurement may cross 300 lakh metric tonnes in the next Saturday. Now, the buying reported to be weak as expectedly in the markets of MP, but there, the prices may show uptrend. The prices have not showed more increment due to the all-round higher arrivals, but the government’s procurement will be constant, due to this, it may show downfall in future, but its trade will be profitable. here, the prices of wheat for mill quality is being traded at Rs 2700 per quintal. The old stock of wheat has been selling at more higher level. The market may not show more increment on seeing the yield of wheat.
गेहूं- आवक के प्रेशर से मंदा
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने एवं केंद्रीय पूल में खरीद के बावजूद चालू सप्ताह के अंतराल आवक बढ़ने से 20-25 रुपए घटकर 2670/2720 रुपए प्रति कुंतल मिल क्वालिटी गेहूं यहां रह गया है। यूपी की मंडियों में 2575/2630 रुपए तक का व्यापार होने लगा है। अभी तक गेहूं की खरीद 277 लाख मीट्रिक टन के करीब हो चुकी है तथा उम्मीद है कि अगले आंकड़े शनिवार तक 300 लाख मीट्रिक टन को पार कर जाएंगे। अभी मध्य प्रदेश की मंडियों में खरीद में निराशा चल रही है, लेकिन वहां भी बढ़ जाने की संभावना है। गेहूं की चौतरफा आवक बढ़ने से तेजी रुक गई है, लेकिन अभी जब तक सरकारी खरीद चलेगी, इससे नीचे भाव जाना अब मुश्किल लग रहा है, लेकिन तेजी का व्यापार अभी नुकसानदायक हो जाएगा। यहां नया गेहूं मध्य प्रदेश का मिल क्वालिटी 2700 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है। पुराना गेहूं इससे कुछ ऊंचा है। गेहूं के यील्ड को देखते हुए बाजार अधिक तेज नहीं लग रहा है।
Fine rice: prices may increase after the correction
New Delhi, 12 May (NNS): This year, the production of paddy went down by 36/37 percent in all the states like UP, Haryana, Punjab, Rajasthan and MP. We believe that the export gets affected due to the tensions from Iran to America, but the ways are open for other countries. The Indian rice has been selling at the lower level. The stored stock has been selling out constantly in the markets and the shipments of both April and May has been continuous to the exporters, due to this reason, the prices of rice sela 1509 and sela 1718 also ruling at Rs 8000/8100 and Rs 8300/8400 per quintal respectively during the last four days because of the constant buying from the exporters. These deals were made for goods packed in sacks. Here, rice steam 1401 also quoting at Rs 9000/9200 per quintal. The milling prices reported to be at the higher level, on seeing this, the prices may increase after some time during the near future.
चावल बारीक- करेक्शन के बाद तेजी
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस) धान का उत्पादन इस बार यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान तथा मध्य प्रदेश सभी राज्यों में 36-37 प्रतिशत कम हुआ है। हम मानते हैं कि ईरान से अमेरिका का तनाव चलने से वहां के लिए निर्यात प्रभावित हुआ है, लेकिन अन्य देशों के रास्ते खुले हुए हैं। भारतीय चावल सबसे सस्ता बिक रहा है, स्टॉक के माल निकलने एवं निर्यातकों के पास अप्रैल-मई शिपमेंट के काफी सौदे हो रहे हैं। इस वजह से निर्यातकों की लिवाली से 4 दिनों के अंतराल सुस्ती पर 1509 सेला 8000/8100 रुपए एवं 1718 सेला चावल 8300/8400 प्रति कुंतल रह गया है। यह सौदे बोरियों के माल के हुए हैं। इधर 1401 स्टीम चावल 9000/9200 रुपए तक बोलने लगे हैं। धान से मिलिंग पड़ता महंगा है, इसे देखते हुए अभी बाजार ठहरकर फिर तेज हो जाएगा।
Maize: should purchase at the current level
New Delhi, 12 May (NNS): The arrivals of maize reported to be high in Khagadiya, Gulab bagh, Darbhanga and purnia line of Bihar, but there, the big companies started purchasing the stock, but the market has remained under pressure due to the constant arrivals. The prices of maize reduced by Rs 50/60 to Rs 1850/1900 per quintal during the last 2/3 days. In Bihar, the ready crop seems unfavourable, in these circumstances, the market may show uptrend at the current level. Both the inferior quality and dry stock has already been sold out in ethanol and the starch companies.
मक्की- नये माल का दबाव बढ़ा
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस) बिहार के खगड़िया बेगूसराय गुलाब बाग दरभंगा एवं पूर्णिया लाइन में मक्की की आवक जोरों है, लेकिन वहां बड़ी कंपनियां खरीद कर रही हैं, लेकिन आवक के दबाव से बाजार दब गया है। गत 2-3 दिन के अंतराल 50/60 रुपए घटाकर लूज व्यापार 1850/1900 रुपए प्रति क्विंटल के बीच होने लगा है। बिहार में तैयार फसल भी अनुकूल नहीं है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव की मक्की दोबारा बढ़ सकती है। हल्के माल एथेनॉल एवं सूखा स्टार्च कंपनियों में काफी जा चुका है।
Millet: no more downfall
New Delhi, 12 May (NNS): The trade of millet has been started improving. We believe that there is a shortage of the stock. The arrivals of millet have already been over in the markets of Western UP, Haryana and Rajasthan, but the stored stock has already been sold out in the markets. Huge amount of maizestock has been sold out in the markets after the increment in the markets and its prices have been ruling at Rs 2000/2030 per quintal. In Mauli and barwala reach, it is being traded at Rs 2050/2100 per quintal. Now, there is no possibility of increment in the prices because the arrivals of millet reported to be weak from Eastern and the Middle UP. Therefore, it is profitable to trade at the current level during the coming days.
बाजरा- घटने का तंत नहीं
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस) बाजरे का व्यापार इस समय सुधरने लगा है। हम मानते हैं कि स्टॉक भी ज्यादा नहीं है, बाजरा पश्चिमी यूपी, हरियाणा, राजस्थान की मंडियों में आवक पूरी तरह समाप्त हो गई है, केवल स्टॉक के माल बिक रहे हैं, वह भी मकई में कुछ दिनों की आई तेजी से काफी कट चुके हैं तथा उसके भाव 2000/2030 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं। मौली बरवाला पहुंच में 2050/2100 रुपए का व्यापार हो रहा है। अब इसमें और तेजी की संभावना है, क्योंकि पूर्वी व मध्य यूपी का बाजरा, फसल तैयार के समय बरसात से काफी कम आया है। अत: वर्तमान भाव पर व्यापार करना चाहिए।
Masoor: trade will be profitable
New Delhi, 12 May (NNS): Now, the demand of masoor reported to be high from both the domestic and the neighbouring countries. The new crop has now become limited to the Mungaoli, Ganj Basoda, Sagar, Bhopal, and Beenaganj regions, due to this reason, the prices of imported stock reported to be sluggish, despite this, the prices of desi stock showed intermittent uptrend. In Bilti, masoor prices also selling at Rs 6780/6800 per quintal and the stock of Canada will not likely be available at the lower level. Here, small masoor also ruling at the higher level of Rs 8200/10000 per quintal. The stock of its dal also being traded at Rs 76/110 per kg. It is expected that the prices of both masoor and its dal may increase in the near future.
मसूर- व्यापार लाभप्रद रहेगा
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस) मसूर में घरेलू एवं पड़ोसी देशों की मांग पहले की अपेक्षा बढ़ गई है, नई फसल मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में सिमट चुकी है, इस वजह से आयातित सस्ता के बावजूद भी देसी माल में रुक रुक कर तेजी का रुख बना हुआ है। मसूर बिल्टी में यहां 6780/6800 रुपए प्रति कुंतल बिक रही है तथा कनाडा का माल इससे सस्ता मुश्किल लग रहा है। इधर छोटी मसूर 8200/10000 रुपए प्रति कुंतल की ऊंचाई पर पहुंच गई है। दाल के भाव 76/110 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। आगे मसूर व दाल में और तेजी लग रही है।
Urad: possibility of increment
New Delhi, 12 May (NNS): There is a shortage of urad stock in the pipeline and the stock of urad desi has already been sold out in the markets, but the market has remained under pressure due to the unloading of the stock from Chennai during the previous days and some of the stock will likely to arrive in the current month, due to this, the market showed downfall in the fear. Here, the stock of FAQ and SQ also ruling at Rs 8250 and Rs 8875 per quintal. The prices of both dal dhoya and chilka slipped by Rs 1/2 per kg, but it is profitable to purchase the stock at the current level because almost 32 percent of stock is from Chennai, in these circumstances, the prices may reduce by Rs 50 per kg, but its prices may improve by Rs 5 per kg. The difference between the small stock seems high as compared to the bold stock, due to this, the trade should not be done at the higher level.
उड़द- फिर तेजी संभव
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस) उड़द अभी पाइपलाइन में ज्यादा स्टाक में नहीं है तथा देशी उड़द समाप्त हो चुकी है, लेकिन पिछले दिनों काफी कंटेनर चेन्नई उतरने से बाजार दब गया है तथा चर्चा है कि कुछ और चालू माह में लगने वाले हैं, जिस कारण दहशत में बाजार टूट गए हैं। यहां एफ ए क्यू 8200 एवं एस क्यू 8800 रुपए प्रति क्विंटल रह गया है। दाल धोया एवं छिलका में भी एक-दो रुपए किलो की गिरावट आ गई है, लेकिन इन भावों में माल खरीदना चाहिए, क्योंकि आने वाले कंटेनरों के 32 प्रतिशत माल चेन्नई वालों के ही है, इन परिस्थितियों में दहशत में 50 रुपए प्रति क्विंटल की और गिरावट आ सकती है, लेकिन इन भावों में 500 रुपए का लाभ दे जाएगा। मोटे माल की अपेक्षा, छोटे माल का अंतर कम रह गया है, जिससे फिर तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।
Moong: no logic of uptrend
New Delhi, 12 May (NNS): The supply of moong has already been over from the markets of Rajasthan, here, it is being traded at Rs 6500/8200 per quintal and the prices have been ruling at the higher level to the dhoya mills. Presently, the best quality stock is being traded at Rs8400/8500 per quintal. The new crop of MP has been started arriving constantly, due to this, it is profitable to sell the stored stock. However, both the inferior and superior quality stock of the traders have already been sold out in the markets, but there is a lack of demand in the markets. Therefore, it is profitable to store the stock at the current level.
मूंग- अभी तेजी का लॉजिक नहीं
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस) यद्यपि राजस्थान से मूंग की आपूर्ति समाप्त हो चुकी है, यहां 6500-8200 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। धोया मिलों को भरपूर पड़ता लग रहा है। फिलहाल बढ़िया माल 8400/8500 रुपए बिक रहा है। एम पी की फसल आने वाली है, इसलिए अब स्टॉक के माल को बेचना चाहिए। हालांकि हल्के भारी माल, कारोबारियों के माल कट चुके हैं, लेकिन पक्के मालों में ग्राहकी की कमी बनी हुई है। अत: अब रोकना लाभदायक नहीं रहेगा।
Tur: should purchase the stock
New Delhi, 12 May (NNS):Presently, there is a shortage of old stock of tur in the markets, but the dal of Katni and hathras line has been selling at the lower level. On the other hand, the stock of Bihar, Bengal, Assam and Orissa is being available at the lower level as the prices of buttery, khesari dal and pea has been selling at the lweor elvel. Here, the demand of tur reported to be sluggish from the mills due to the downfall in the upcountry demand. As a result, the prices of lemon tur also gained by Rs 200 to Rs 7950 per quintal during the last three days. Now, it is profitable to purchase the stock at the current level.
तुवर-अब खरीद करिए
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस) तुवर का पुराना स्टॉक भी मंडियों में नहीं है, लेकिन कटनी एवं हाथरस लाइन की दाल एक बार फिर नीचे बिक रही है। उधर मध्य प्रदेश में बटरी, खेसारी दाल एवं मटर के भाव थोड़ा नीचे होने से बिहार बंगाल असम उड़ीसा की मंडियों में अब पहले की अपेक्षा सस्ती पड़ रही है। यहां चालानी मांग घट जाने से दाल मिलों की तुवर में पकड़ ढीली पड़ गई है, फलत: पिछले 3 दिनों में 200 रुपए बढ़कर यहां लेमन तुवर 7950 रुपए प्रति क्विंटल लेमन तुवर के भाव कल हो गए थे, लेकिन आज ग्राहकी का समर्थन नहीं मिलने से 100 रुपए का करेक्शन आ गया। अब फिर इन भावों में माल खरीदना चाहिए।
Gram desi: shortage of demand
New Delhi, 12 May (NNS): The supply of gram desi showed downfall from the producing markets. Here, the supply of gram Australia reported to be weak, due to this, the prices of its stored stock have been ruling at Rs 5600/5650 per quintal. The stock of gram Rajasthan on standing motor is being quoted at Rs 5590/5600 per quintal because of its weak arrivals. The prices of its dal also being quoted at the higher level. There is a lack of arrival pressure of gram in the markets, due to this reason, the market of gram may increase any time in the near future.
देसी चना- ग्राहकी की कमी
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस) देसी चने की आपूर्ति उत्पादक मंडियों से काफी घट गई है। इधर ऑस्ट्रेलिया के चने की आपूर्ति कम हो जाने से इसके भाव स्टॉक के माल के 5600/5650 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। राजस्थानी माल इस बार हल्का आने से खड़ी मोटर में 5590/5600 रुपए प्रति कुंतल बोल रहे हैं। दाल के भाव भी क्वालिटी के अनुसार तेज बोल रहे हैं। चने का प्रेशर अभी तक नहीं बना है, इन परिस्थितियों में अभी चने का बाजार देर-सवेर बढ़ेगा।
Rajma chitra: prices will increase intermittently
New Delhi, 12 May (NNS): The prices of rajma chitra gained by Rs 4/5 per kg during the last one week. The rajma chitra Indian Brazil has been running in Barsi and Beed line. Presently, the prices of rajma chitra Indian Brazil also fell down from Rs 90/92 to Rs 94/96 per kg due to the weak demand in the markets. The stock of China also being quoted up by Rs 6/7 per kg during the last fortnight, despite all this, the prices of upcoming deals have been done at the higher level due to the higher prices in China, due to this, the prices may show uptrend and the current lower level may increase in future.
राजमां चित्रा- रुक रुककर तेजी कायम
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस) राजमां चित्रा में एक सप्ताह के अंतराल 4-5 रुपए किलो की तेजी आ गई है। बाजार में बारसी बीड लाइन का इंडियन ब्राज़ील राजमां चित्रा ही ज्यादा चल रहा है। फिलहाल दो-तीन दिन के अंतराल बाजारों में ग्राहकी कमजोर होने के बावजूद भी इंडियन ब्राज़ील 90/92 से घटकर 94/96 रुपए प्रति किलो हो गया है। चीन के माल में भी एक पखवाड़े में 6/7 रुपए प्रति किलो बढ़ाकर बोल रहे हैं, इन सब के बावजूद भी चीन में ऊंचे भाव होने से आने वाले सौदे काफी महंगे पड़ रहे हैं इसलिए फिर तेजी लग रही है तथा वर्तमान वाले नीचे के भाव छूटते जाएंगे।
Pea: should purchase at the current level
New Delhi, 12 May (NNS): The stock of pea has been lying at the Indian ports, but the new imported crop has been consuming from September and October, despite all this, there is no risk in the trade of pea Russia and Canada at Rs 3950 and Rs 4000 per quintal respectively due to the higher consumption of pea as compared to the other pulses, on seeing these circumstances, the pea which is being traded around 4200/4300 per quintal. It is expected that its trade will be profitable in future.
मटर- फिर खरीद का समय
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस) हम मानते हैं कि मटर का स्टॉक भारतीय बंदरगाहों पर भी कुछ पड़ा हुआ है, लेकिन नयी फसल विदेशों की सितंबर-अक्टूबर से खप रही है, इन सब के बावजूद भी मटर की खपत अन्य दालों से अधिक होने से वर्तमान भाव में जो मटर रूस की 3950 एवं कनाडा की 4000 रुपए बंदरगाहों पर बिक रही है, इसमें कोई जोखिम नहीं है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में यहां जो मटर 4200/4300 रुपए के आसपास बिक रही है, इसमें लाभ के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
Guar gum: less possibility to decrease
New Delhi, 12 May (NNS): The prices of guar gum held stable at Rs 11000/11100 per quintal owing to the weak selling and higher demand from the gum powder manufacturers. In Jodhpur mandi, guar prices have been ruling at Rs 5675/5725 per quintal. In the markets of Haryana, its prices remained stable at Rs 5625/5675 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस) गम पावडर निर्माताओ की मांग बढ़ने एवं बिकवाली कमज़ोर होने ग्वार गम के भाव 11000/11100 रुपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 5675/5725 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए।हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 5625/5675 रूपये प्रति क्विंटल टिके रहे। भविष्य मे इसमें और अधिक गिरावट की संभावना कम है।
