New Delhi, 27 January (NNS): The supply of gram desi showed downfall from the producing markets. Here, the arrival pressure of gram seems weak from Australia, due to this, the market of gram Rajasthan on standing motor rose to Rs 5880/5900 per quintal. The prices of dal also being quoted at the higher level. No new crop of tur will likely to before half of February, in these circumstances, the market may increase owing to the higher increment in the prices.
देसी चना-बिकवाली का प्रेशर नहीं
नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस) देसी चने की आपूर्ति उत्पादक मंडियों से काफी घट गई है। इधर ऑस्ट्रेलिया के चने का प्रेशर घट जाने से बाजार बढ़ कर 5880/5900 रुपए प्रति कुंतल खड़ी मोटर में राजस्थानी चना हो गया है। दाल के भाव भी तेज क्वालिटी के अनुसार बोलने लगे हैं। आधा फरवरी से पहले कोई नया चना आने वाला नहीं है, इन परिस्थितियों में अभी ग्राहकी निकलने पर और तेजी दिखाई दे रही है।
Wheat: no possibility of more downfall
New Delhi, 27 January (NNS): The production of wheat reported to be high and the procurement seems high from the last two to three years in the central pool. Its prices fell down by Rs 70 to Rs 2780/2795 per quintal owing to the constant selling pressure because the government has been selling the stock via OMSS, but the prices may not show more downfall because the reserve price is Rs 2550 per quintal and the tender prices also showed heavy uptrend.
गेहूं-मंदे को विराम संभव
नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक हुआ है तथा केंद्रीय पूल में खरीद भी इस बार तीन-चार वर्षो से अधिक हुई है। बिकवाली के प्रेशर में 70 रुपए टूटकर इसके भाव 2780/2795 रुपए प्रति क्विंटल यहां व्यापार रह गया है, क्योंकि सरकार द्वारा ओएमएसएस के माध्यम से बेचे जाने प्रक्रिया चल रही है, लेकिन यहां से और मंडा नहीं लग रहा है, क्योंकि सरकार का रिजर्व प्राइस 2550 रुपए है तथा टेंडर इससे ऊपर जा रहे है।
Fine rice: trade will be profitable
New Delhi, 27 January (NNS): The America has spoken about the increment in the tariff rates over rice during the previous days, but the India exports only one percent of the stock to America. The main thing is that there is uncertainty in Iran and there, the government has dissolved the subsidy over the import, due to this reason, huge amount of stock from the exporters have been lying at the Indian ports, due to this reason, the market showed heavy decrement and the market may decrease till the situation does not seems good, but it is profitable to trade at the current level and there is no possibility of more downfall in the prices during the near future, due to its effect, the prices of rice sela 1401, sela 1509 and rice sela 1718 along with its steam reported to be sluggish.
चावल बारीक-व्यापार बढ़िया रहेगा
नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस) धान का उत्पादन इस बार यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश सभी राज्यों में 28-30 प्रतिशत कम हुआ है। हम मानते हैं कि ईरान से अमेरिका का तनाव चलने से वहां के लिए निर्यात प्रभावित हुआ है, लेकिन अन्य देशों के रास्ते खुले हुए हैं। भारतीय चावल सबसे सस्ता बिक रहा है, इसलिए निर्यातकों के पास जनवरी-फरवरी शिपमेंट के काफी सौदे बाकी हैं। इस वजह से निर्यातकों की लिवाली से एक सप्ताह के अंतराल 300 रुपए बढ़कर 1509 सेला 6800/6900 रुपए प्रति कुंतल हो गया। एक निर्यातक 6800 रुपए तक माल खरीद चुका है, इसी तरह चावल सेला 1718 के भाव भी 7050 रुपए में निर्यातको ने ले लिया है, यह सौदे बोरियों में हुए हैं। इधर 1401 स्टीम चावल 8300/8400 तक बोलने लगे हैं। धान से मिलिंग पड़ता महंगा है, इसे देखते हुए अभी बाजार और तेज हो जाएगा।
Maize: trade will remain sluggish
New Delhi, 27 January (NNS): This year, the arrival pressure of maize showed downfall in Chindwada, Linga, Multai and shivni line of MP. There, both the inferior and superior quality stock has been selling out in the ethanol companies during the current month. However, its prices fell down by Rs 30/35 to Rs 1750/1800 per quintal in loose amid weak demand. Now, the traders are interested towards the export rather than the ethanol companies of MP and Maharashtra. The crop seems favourable, but the crop seems spotted, in these circumstances, the prices of maize may increase at the current level. The inferior quality stock has been selling out in the ethanol and the dry starch companies.
मक्की- व्यापार नरम कुछ दिन रहेगा
नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस) इस समय एमपी के छिंदवाड़ा लिंगा मुलताई शिवनी लाइन में मक्की का दबाव कट गया है। वहां चालू माह में हल्के भारी सभी तरह के मक्की इथेनॉल कंपनियों में जाने लगी है। हालांकि ग्राहकी कमजोर होने से मंडियों में 30-35 रुपए घटाकर लूज व्यापार 1750/1800 रुपए प्रति क्विंटल के बीच होने लगा है। अब कारोबारियों का रुझान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र का इथेनॉल कंपनियों की बजाय निर्यात में बनने लगा है। तैयार फसल भी अनुकूल है, लेकिन फसल में दागी ज्यादा आया था, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में मक्की में कुछ बढ़त लग रही है। हल्के माल एथेनॉल एवं सूखा स्टार्च कंपनियों में जा रहा है।
Millet: prices may increase after some time
New Delhi, 27 January (NNS): This year, the trade of millet does not seems favourable. We believe that there is a lack of both new and old stock in the markets, but the new stock has been arriving in the bordering areas of Western UP, Haryana and Rajasthan and its prices have been ruling at Rs 2050/2100 per quintal. In Mauli Barwala reach, it is being traded at Rs 2100/2125 per quintal and there is no possibility of more downfall in the prices because almost 50 percent of the crop of eastern UP has been destroyed due to the constant rainfall. Therefore, it is profitable to trade at the current level.
बाजरा-ठहर कर तेजी आएगी
नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस) बाजरे का व्यापार इस समय अनुकूल नहीं है। हम मानते हैं कि नए पुराने माल का स्टॉक भी ज्यादा नहीं है, लेकिन नया माल पश्चिमी यूपी, हरियाणा, राजस्थान के सीमावर्ती मंडियों में आने लगा है तथा उसके भाव 2050/2100 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं। मौली बरवाला पहुंच में 2100/2125 रुपए का व्यापार हो रहा है, अभी इसमें और मंदे की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि पूर्वी यूपी का बाजरा पीछले माह की बरसात से 50 प्रतिशत नष्ट हो गया है। अत: वर्तमान भाव पर व्यापार करना चाहिए।
Masoor: no more decrement
New Delhi, 27 January (NNS): The demand of masoor seems weak as compared to before in both domestic and the neighbouring countries and the new crop will arrive soon. There is a shortage of stock in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenganj line, due to this reason, the trade of masoor will be profitable at the current level because it may not show more downfall. In Bilti, here, masoor prices have been ruling between Rs 6550/660000 per quintal and the availability of best quality stock seems difficult. Some traders are quoting up the prices by Rs 20/30 per quintal. Here, the small masoor also jumped to Rs 7500/8000 per quintal. The stock of dal also slipped by Rs 80/90 per kg. The new domestic crop will arrive in February and March.
मसूर-मंदे को विराम संभव
नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस) मसूर में घरेलू एवं पड़ोसी देशों की मांग पहले की अपेक्षा कम है, नई फसल आने का समय भी धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में स्टॉक काफी कम बचा है, इस वजह से वर्तमान भाव में व्यापार अभी आगे चलकर लाभ दे जाएगा, क्योंकि यहां से और मंदा नहीं लग रहा है। मसूर बिल्टी में यहां 6550/6600 रुपए प्रति कुंतल रह गई है तथा अब बढ़िया माल मिलना मुश्किल लग रहा है। कुछ कारोबारी 20/30 रुपए और बढ़ाकर बोलने लगे हैं। इधर छोटी मसूर 7500/8000 रुपए प्रति कुंतल की ऊंचाई पर पहुंच गई है। दाल के भाव 80/90 रुपए प्रति किलो रह गए हैं। घरेलू नई फसल फरवरी मार्च में आएगी।
Urad: may increase
New Delhi, 27 January (NNS): There is a shortage of stored urad stock in the pipeline and the arrivals of the crop seems high from UP, but the prices have been ruling at the higher level and the sale of dal dhoya and chilka reported to be unfavourable, due to this, most of the mills are purchasing the stock at the current level. The containers which have been arriving from Chennai and it has been milling continuously. Here, the stock of SQ is being traded at Rs 8950 per quintal. Apart from this, its FAQ stock also ruling at Rs 8200 per quintal. Huge amount of small stock has been selling as compared to the bold stock, due to this, the difference between the prices reported to be weak and the difference between the prices reported to be weak and the market will likely to remain high during the near future.
उड़द-अभी और तेजी
नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस) उड़द अभी पाइपलाइन में ज्यादा स्टाक में नहीं है तथा यूपी की फसल बढ़िया आई थी, लेकिन बर्मा में ऊंचे भाव होने एवं दाल धोया व छिलका की बिक्री अनुकूल होने से अधिकतर दाल मिलें माल खरीद रही है। जो चेन्नई से कंटेनर आ रहे हैं, वही मिलिंग में जा रहे हैं। यहां 8950 रुपए में एसक्यू का व्यापार हो गया। एफ ए क्यू भी 8200 रुपए हो गई है। मोटे माल की अपेक्षा, छोटे माल ज्यादा बिकने से इनमें भावों का अंतर कम रह गया है तथा अभी कुछ तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।
Moong: should trade at the current level
New Delhi, 27 January (NNS): The arrival pressure of new moong showed uptrend from Rajasthan which is being traded between Rs 5700/7000per quintal. The dhoya mills are taking a lot of profit at the current rates. Presently, the best quality stock also jumped to Rs 8200 per quintal. No new crop will likely to arrive in the near future, due to this, the trade should be done for the storage because of no risk in the trade at the current level. Huge amount of moong has already been sold out for China during the current year and the traders have sold both inferior and superior quality stock, and it is profitable to store the stock at the current level.
मूंग-मजूरी का व्यापार करिए
नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस) राजस्थान से नई मूंग का दबाव बढ़ गया है, जो यहां 5700-7000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। धोया मिलों को भरपूर पड़ता लग रहा है। फिलहाल बढ़िया माल 8200 रुपए पर तेजी का रूख बन गया है। फसल निकट में कोई आने वाली नहीं है, इसलिए अब स्टॉक के लिए व्यापार करना चाहिए, क्योंकि इन भावों में रिस्क नहीं लग सकता है। चालू वर्ष के अंतराल बढ़िया मूंग चीन के लिए प्रचुर मात्रा में बिक चुकी है, हल्के भारी माल में कारोबारियों के माल कट चुके हैं, इन भावों में माल को रोकना ज्यादा लाभदायक रहेगा।
Tur: will remain high
New Delhi, 27 January (NNS): There is a shortage of tur stock in the markets and the dal of katni and hathras line has been selling out constantly in the markets. On the other hand, both the buttery, khesari dal and pea of MP has been selling out in the markets of Assam, Orissa and Bihar which has been mixing in the dal of tur, due to this reason, here also, the demand of tur seems weak from the mills owing to the higher upcountry demand. As a result, the market will remain high, but it is profitable to take the profit at the current level. Here, the prices of lemon tur also selling at Rs 7950 per quintal, and it is expected that the market may rose by Rs 200/300 per quintal.
तुवर-बढ़त कायम रहेगी
नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस) तुवर का स्टॉक भी मंडियों में ज्यादा नहीं है, कटनी एवं हाथरस लाइन की दाल एक बार फिर काफी ऊपर बिकने लगी है। उधर मध्य प्रदेश में बटरी, खेसारी दाल एवं मटर सीधे बिहार बंगाल असम उड़ीसा की मंडियों में जा रही है, जो वहां तुवर की दाल में मिक्सिंग हो रही है। यही कारण है कि यहां भी चालानी मांग बढ़ जाने से दाल मिलों की तुवर में पकड़ घट गई है। फलत: बाजार तो तेज रहेगा, लेकिन मुनाफा भी लेते रहना चाहिए। यहां लेमन तुवर 7950 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है, इसमें 200/300 रुपए और बढ़ने की उम्मीद है।
Rajma chitra: shortage of demand
New Delhi, 27 January (NNS): There is a shortage of rajma chitra stock in the markets. Here, the stock of Barsi line has been started arriving whose prices rose from Rs 83/85 to Rs 88/90 per kg. There is a lack of stock in the markets of demand, due to this, the prices of both desi and imported stock reported to be weak as per the quality. Here, the stock of China also selling between Rs 98/100 per kg. In Mumbai, it is being traded at Rs 94/95 per kg.
राजमां चित्रा-ग्राहकी की कमी
नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस) राजमां चित्रा की शॉर्टेज समाप्त हो गई है, इधर बारसी लाइन का माल आने लगा है। जो यहां 83/85 रुपए बिककर 88/90 रुपए प्रति किलो हो गया है। ग्राहकी की बाजारों में भारी कमी होने से क्वालिटी अनुसार माल के भाव देसी विदेशी के सुस्त चल रहे हैं। यहां चाइना माल 98/100 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रहा है। मुंबई में 94/95 रुपए भी बिकने के समाचार हैं।
Gram kabuli: all-round shortage of sowing
New Delhi, 27 January (NNS): The sowing of gram kabuli declined by 30 percent in MP, Maharashtra and Karnataka due to the unfavourable weather conditions. We believe that there is a lack of old stock in the markets, due to this reason, there will not be lack of stock in the markets, but it is profitable to store the stock at the current level, due to this, there is no possibility of more downfall in the prices. On the other hand, the crop of pea seems delayed and almost 60 percent of the crop gets spoiled. However, some traders are storing the stock at the higher level in Karnataka, but there is a lack of arrival pressure in the markets and the new crop will likely to arrive after a long time in the international markets along with this, the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this reason, there is no risk in the trade at the current level.
काबुली चना-बिजाई में चौतरफा कमी
नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस) काबुली चने बिजाई मौसम खराब होने से मध्य प्रदेश महाराष्ट्र कर्नाटक में इस बार 30 प्रतिशत कम हुई है। हम मानते हैं कि पुराना माल मंडियों में काफी बचा हुआ है, जिस कारण माल की कमी नहीं रहेगी, लेकिन वर्तमान भाव वाले माल को एक बार रोक कर चलना चाहिए, इससे घटने की गुंजाइश नहीं है। उधर मटर की फसल भी फेल है, जो भी बिजाई हुई थी, उसमें 60 प्रतिशत माल गल चुका है। हालांकि कुछ कारोबारी कर्नाटक में स्टॉक अधिक होने की बात बोल रहे हैं, लेकिन मंडियों में प्रेशर नहीं होने तथा विदेशों में नया माल आने में लंबा समय के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से वर्तमान भाव के काबुली चने में रिस्क नहीं लग रहा है।
Pea: no risk in the trade at the current level
New Delhi, 27 January (NNS): Presently, huge amount of pea stock has been lying at the Indian ports and the new imported crop has been ruling in the markets from September and October, despite this, the prices of pea Russia and Canada also reported to be available at Rs 3750 and Rs 3850 per quintal respectively as the consumption of pea seems high as compared to the other pulses. Therefore, there is no risk in the trade at the current level, in these circumstances, the pea which was being traded at Rs 39/40 per kg and the market may increase during the coming days.
मटर-व्यापार में कोई रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस) हम मानते हैं कि मटर का स्टॉक भारतीय बंदरगाहों पर प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है तथा नयी फसल भी विदेशों की सितंबर-अक्टूबर से चल रही है, इन सब के बावजूद भी मटर की खपत अन्य दालों से चार गुनी हो जाने से वर्तमान भाव में जो मटर रूस की 3750 एवं कनाडा की 3850 रुपए बंदरगाहों पर बिकने की खबर आ रही है। अत: इसमें कोई जोखिम नहीं है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में यहां जो मटर 39/40 रुपए किलो बिक रही है, इसमें भाव बढ़ सकते हैं।
Guar gum: not likely to decrease
New Delhi, 27 January (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar gum remained strong at Rs 10600/10700 per quintal due to the higher demand from the gum powder manufacturers. The prices of guar also rose to Rs 5650/5700 per quintal owing to the weak selling. In the markets of Haryana, guar prices also being quoted at Rs 5600/5650 per quintal in loose. The prices of guar January delivery showed uptrend due to constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने के कारण जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 10600/10700 रूपये प्रति क्विंटल मजबूत रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5650/5700 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 5600/5650 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार गम जनवरी डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। भविष्य मे इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।
