New Delhi, 05 November (NNS): Both the local and upcountry demand of gram desi reported to be sluggish from the mills during the previous days, due to this reason, the market reduced to Rs 5725 per quintal. Later on, the market remained stable at Rs 5950 per quintal due to the constant buying from the mills at the lower level. Now, there is no possibility of more downfall in the prices. The government has imposed 30 percent of duty over pea which will affect the trade of gram desi  and the main thing is that the shipments of Australia seems delayed, due to this, it is profitable to trade at the current level during the near future.

देसी चना- यहां से बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 5 नवम्बर (एनएनएस) पिछले दिनों देसी चने में लोकल एवं दिसावरी मांग, दाल मिलों की ठंडी पड़ गई थी, जिस कारण बाजार 5725 रुपए प्रति कुंतल पर नीचे में बन गया था। तत्पश्चाप नीचे भाव में दाल मिलों के लिवाली से बाजार 5950 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं। अब इन भावों में घटने की गुंजाइश नहीं है। मटर के आयात पर पिछले दिनों 30 प्रतिशत ड्यूटी लग गई थी, इसका भी प्रभाव देसी चने पर पड़ने लगा है तथा सबसे बड़ी बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया में चने के शिपमेंट में विलंब हो गया है जिससे वर्तमान भाव में व्यापार करते रहना चाहिए।

Wheat: no possibility of more downfall

New Delhi, 05 November (NNS): We believe that the production of wheat reported to be high this year and the procurement of wheat expected to be around the target due to the activeness of the government, despite this, the prices of which was being sold at Rs 2800/2810 per quintal in the markets, now, its prices may not show downfall.  The stock of wheat has not been available at the lower level in the markets of Delhi along with maida mills, due to this, the speculators should not sell the stock product at the lower level, in these circumstances, the trade should be done as per the needs. The reserve price of government was Rs 250 which is higher than the same period of the previous year. Therefore, the stock should not be sell in the panic situation.

गेहूं-यहां से घटने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 5 नवम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि इस बार गेहूं का उत्पादन अधिक हुआ है तथा सरकार की तत्परता के चलते गेहूं की खरीद लक्ष्य के आसपास पहुंच गया है, इन सब के बावजूद भी 2800/2810 रुपए प्रति कुंटल का जो गेहूं के भाव चल रहे हैं, इसमें अब घटने की गुंजाइश नहीं है। मैदा मिलो एवं दिल्ली की बाहर की मंडियों में इससे नीचे  भाव में गेहूं उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, इसलिए प्रोडक्ट की सप्लाई दिसावरों में घटाकर  बेचने से पीछे हट गए हैं, इन परिस्थितियों में अभी जरूरत का व्यापार करना चाहिए। सरकार का रिजर्व प्राइस 250 रुपए, गत वर्ष की तुलना में ऊंचा है। अत: अब घबराकर माल मत बेचिए।

Fine rice: improved demand from the exporters

New Delhi, 05 November (NNS): The arrivals of paddy 1509 reported to be high in all the markets including Amritsar, Tarantaaran, Jandiyala Guru of Punjab along with Tohana, Cheeka, Tarawadi and Kaithal of Haryana, but the market showed strong trend due to the improved all-round demand from the exporters. The prices of paddy gained by Rs 50/100 per quintal during the last two days, due to its effect, here also, the prices of rice sela 1509 also strengthened by Rs 75/100 per quintal. Now, the arrival pressure of new rice stock reported to be weak because the milling of dry paddy has not been done at the current level. The prices of rice sela 1718 and 1509 also selling at Rs 6500/6550 and Rs 5600/5650 per quintal respectively. The market may increase during the near future even as the paddy harvesting gains momentum because its crop gets destroyed in Sasaram line of Bihar and MP which is known as the hub of paddy amid higher rainfall and heavy storm. On seeing this, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

बासमती चावल- निर्यातकों की मांग सुधरी

नई दिल्ली, 5 नवम्बर (एनएनएस) मौसम साफ होने के बाद पंजाब के अमृतसर तारांतरण जंडियाला गुरु एवं हरियाणा के टोहाना चीका तरावड़ी कैथल सभी मंडियों में 1509 धान की आवक बढ़ गई है, लेकिन निर्यातकों की चौतरफा मांग सुधरने से बाजार मजबूती लिए बंद हुए हैं। मंडियों में 2 दिन के अंतराल धान में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई है, इसके प्रभाव से यहां भी 1509 सेला चावल 75/100 रुपए प्रति कुंतल पर मजबूत हो गए हैं। अभी नए चावल की आवक प्रेशर में नहीं हो रही है, क्योंकि धान नहीं सूखने से मिलिंग नहीं हो पा रही है। चावल 1718 सेला 6500/6550 तथा 1509 सेला 5600/5650 रुपए के बीच चल रहे हैं। आगे धान की कटाई जोर पकड़ने पर भी आने वाले समय में बाजार अभी थोड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि पंजाब में नुकसान के बाद मध्य प्रदेश एवं बिहार के सासाराम लाइन जो धान का कटोरा कहा जाता है, वहां भी पिछले सप्ताह की लगातार बरसात एवं आंधी से नष्ट होने के कगार पर पहुंच गया है। इसे देखते हुए गिरावट का भी अंदेशा नहीं है।

Maize: swamp of dowfall

New Delhi, 05 November (NNS): The production of maize reported to be weak in MP, but the prices of bold rice have been ruling at the lower level to the ethanol companies, due to this, the trade of maize showed heavy downfall, due to this reason, its prices have been ruling at Rs 1850/1950 per quintal in Linga, Chindwada, Multai and Baitoolganj line, due to this, the maize of MP also being available at Rs 2250 per quintal. Now, there is no possibility of more downfall in the prices, but the prices may increase during the near future.

मक्की- मंदे का दल दल बना

नई दिल्ली, 5 नवम्बर (एनएनएस) मक्की का उत्पादन मध्य प्रदेश में कम हुआ है, लेकिन इथेनॉल कंपनियों को मोटा चावल सस्ते भाव में मिलने से मक्की का व्यापार काफी घट गया है, जिस कारण लिंगा छिंदवाड़ा मुलताई बैतूलगंज लाइन में इसके भाव 1850/1950 रुपए प्रति क्विंटल के बीच चल रहे हैं। बिहार की मक्की भी 2350 रुपए पहुंच में बिक रही है, जिससे एमपी की मक्की 2250 रुपए रह गई है। अब इन भावों में घटने की गुंजाइश नहीं है, लेकिन तेजी आने में कुछ समय लगेगा।

Millet: crop destroyed in eastern UP

New Delhi, 05 November (NNS): The prices of millet reduced by Rs 100/150 per quintal during the last the last  one week owing to the constant selling pressure in Western UP, Haryana and Rajasthan. In mauli and barwala reach, it is being quoted at Rs 2050/2100 per quintal in both the states. Now, the crop gets destroyed due to the heavy rainfall during the previous days in Prayagraj line according to the recent reports and the selling of the stock will likely to be weak, on seeing this, there is no possibility of more uptrend in the prices in Western UP, Haryana and Rajasthan and the production expected to be decrease by 32/33 percent. The new stock of millet has been started arriving in Haryana, Rajasthan and Western UP, due to this, it is being traded at Rs 2250/2300 per quintal in Mauli Barwala reach.

बाजरा-पूर्वी यूपी में फसल चौपट

नई दिल्ली, 5 नवम्बर (एनएनएस) पश्चिमी यूपी हरियाणा राजस्थान में बिकवाली के प्रेशर से पिछले एक सप्ताह के अंतराल बाजरे में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की भारी गिरावट आ गई थी। मौली बरवाला पहुंच में 2050/2100 रुपए प्रति क्विंटल उक्त दोनों राज्यों का बाजार नीचे में रह गया था। अब ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रयागराज लाइन में पिछले दिनों की आई भारी बरसात से फसल चौपट हो गई है तथा वह माल बहुत ही कम निकलने की संभावना है, इसे देखते हुए पश्चिमी यूपी एवं हरियाणा राजस्थान के बाजरे में यहां से भरपूर लाभ मिलने की संभावना बन गई है तथा पूरे देश में बाजरे के उत्पादन में काम से कम 32-33 प्रतिशत की कमी की संभावना बन गई है। हरियाणा राजस्थान एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बाजरा आने लगा है, जिससे मौली बरवाला पहुंच में 2250/2300 रुपए प्रति कुंटल का व्यापार हो रहा है।

Masoor: no risk in the trade

New Delhi, 05 November (NNS): The stock of Canada has been started unloading at the Mumbai and the Mundra port, due to this reason, here, its prices remained stable at Rs 6150/6160 per quintal, due to this reason, the supply of masoor reported to be weak in Mungaoli, Ganj Basauda, Sagar, Bhopal and Beenganj line, despite this,  it is being traded at Rs 6700/6740 per quintal in Bilti. Now, the new crop will likely to arrive after a long time, whereas, there is a shortage of the crop as expectedly, in these circumstances, the prices may increase after some time during the near future.

मसूर-व्यापार में जोखिम नहीं

नई दिल्ली, 5 नवम्बर (एनएनएस) कनाडा के माल लगातार मुंबई मुंदड़ा पोर्ट पर उतर रहे हैं, जिस कारण यहां 6150/6160 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूती लिए टिका हुआ है, इस वजह से मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में मसूर की आपूर्ति कम होने के बावजूद भी हाजिर में 6700/6740 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिल्टी में व्यापार हो रहा है। अभी नई फसल आने में लंबा समय बाकी है, उधर कनाडा में भी फसल ज्यादा नहीं है, इन परिस्थितियों को देखते हुए कुछ दिन ठहरकर तेजी की ही उम्मीद है।

Urad: no more downfall

New Delhi, 05 November (NNS): There is a lack of urad stock in all the markets, despite this, the spot containers of urad have been started unloading in all the areas including Delhi, Haryana, Rajasthan, Punjab and UP and the raw stock has not been available for trading to the traders, due to this reason,  the prices fluctuates by Rs 100 per quintal and now, its remained stable at Rs 7800 per quintal. Urad FAQ prices also being quoted at Rs 7100/7125 per quintal and the prices may show heavy increment. Now, the trade should not be done at the lower level. The crop expected to be weak due to the unfavourable weather conditions.

उड़द- ज्यादा नहीं घटेगी

नई दिल्ली, 5 नवम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजारों में उड़द का स्टाक किसी के पास नहीं है, इन सब के बावजूद भी चेन्नई से लगातार उड़द के हाजिर कंटेनर दिल्ली हरियाणा राजस्थान पंजाब यूपी सभी क्षेत्रों की दाल मिलों में उतर रहे हैं तथा कारोबारियों को भी ट्रेडिंग के लिए कच्चे माल उपलब्ध हो रहे हैं। यही कारण है कि बाजार चालू सप्ताह में 100 रुपए ऊपर नीचे चल रहा है तथा अभी भी 7800 रुपए प्रति कुंतल आकर ठहर गया है। उड़द एफ ए क्यू के भाव भी 7100/7125 रुपए बोल रहे हैं, इन भाव में थोड़ी और तेजी लग रही है, अभी मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। आई हुई फसल भी मौसम प्रतिकूल होने से  अपेक्षाकृत कम है।

Moong: shortage of best quality stock

New Delhi, 05 November (NNS): The stock of masoor has been available at the lower level to the mills as per the quality as the moong of Rajasthan seems spotted, due to this, the sale of best quality stock reported to be around 20 percent and other 72/73 percent of the stock has been selling at Rs 4400/6800 per quintal as per the quality. This year, the arrived crop of moong reported to be high due to the higher rainfall, due to this, the mills are taking a lot of profit, due to this reason, the traders are buying less amount of stock at the higher level. Therefore, the market may not show uptrend. Now, the stock which has been arriving and it is profitable to trade after purchasing the stock at the current level.

मूंग- बढ़िया माल की शॉर्टेज

नई दिल्ली, 5 नवम्बर (एनएनएस) राजस्थान की मूंग ज्यादा दागी हो जाने से क्वालिटी के अनुसार दाल मिलों को मंदे भाव में उपलब्ध हो रही है। इस वजह से बढ़िया माल की बिक्री केवल 20 प्रतिशत ही रह गई है, बाकी 72-73 प्रतिशत माल 4400/6800 रुपए प्रति कुंतल के बीच  नमी व दागी के हिसाब से बिक रहे हैं। इस बार तैयार फसल के समय बरसात ज्यादा हो जाने से धोया क्वालिटी मूंग अधिक आई है, जिससे दाल मिलों को इसमें ज्यादा लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि ऊपर वाले माल के लिवाल कम हैं। अत: तेजी की धारणा नहीं है। अब हर भाव में जो माल आ रहा है, उसे खरीदने के बाद मजूरी का काम करते रहना चाहिए।

Tur: all-round crop gets affected

New Delhi, 05 November (NNS): The crop of tur gets affected due to unseasonal rainfall in Maharashtra and Karnataka. Notably, bumper amount of stock arrives in December and January, due to this, the crop affected as the flower and finger will arrives soon, due to this reason, the prices of lemon tur was being traded at Rs 6300 per quintal, but now, it is ruling at Rs 7100 per quintal. Today, the market softened by Rs 50 per quintal but there is no possibility of uptrend in the prices during the near future. Therefore, it is profitable to trade the stored stock. The prices of dal also improved by Rs 9/10 per kg. Here, the crop gets affected in Shivpuri and Katni line of MP due to the constant rainfall during the previous week. The crop also gets affected in Eastern UP and Bihar, in these circumstances, there is no risk in the trade at the current level.

तुवर-फसल को चौतरफा नुकसान

नई दिल्ली, 5 नवम्बर (एनएनएस) महाराष्ट्र कर्नाटक में आने वाली फसल को बेमौसमी बरसात से काफी नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि दिसंबर-जनवरी में वहां पर फसल आ जाती है, जिससे फूल और फली लगने के टाइम पर ही लगातार बरसात होने से काफी नुकसान हुआ है। यही कारण है कि लेमन तुवर नीचे में एक महीने पहले 6300 रुपए बिकने के बाद वर्तमान में 7100 रुपए तक देख आई है, आज बाजार 50 रुपए नरम जरूर बोल रहे हैं, लेकिन भविष्य में अच्छी तेजी की संभावना बन गई है। अत: इसमें स्टॉक के लिए व्यापार करते रहना चाहिए। दाल के भाव भी नीचे के अपेक्षा 9/10 रु बढ़ गए हैं। इधर पिछले सप्ताह की लगातार बरसात से मध्य प्रदेश के कटनी शिवपुरी लाइन में भी फसल को नुकसान हुआ है, पूर्वी यूपी बिहार में भी फसल काफी क्षतिग्रस्त हुई है, इन परिस्थितियों में व्यापार में जोखिम नहीं है।

Rajma chitra: new stock will be profitable

New Delhi, 05 November (NNS): Huge amount of rajma chitra has already been sold out in the markets and the crop also gets affected in China due to the constant rainfall and the shipments seems delayed. The stock of China and Indian Brazil also selling at the higher level due to the lack of stock because of the lack of stock, due to this, the trade will be profitable as the desi stock will be available at the lower level. The stock of Indian Brazil also selling at Rs 104/109 per kg as per the quality. The old Bhutani stock also selling at Rs 84/86 per kg. The best unfiltered stock also being traded at Rs 108/112per kg, whereas, the inferior quality stock has been selling at the lower level.

राजमां चित्रा-नया माल लाभ देगा

नई दिल्ली, 5 नवम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा का स्टॉक काफी कट चुका है तथा लगातार बरसात होने से चीन में भी फसल दागी हो गया है तथा विलंब से शिपमेंट हुआ है।  माल की कमी से चीन एवं इंडियन ब्राज़ील माल ऊंचे बिक रहे हैं, क्योंकि स्टॉक में माल नहीं है, इसलिए देसी माल काफी नीचे होने से इसमें आगे भी लाभ रहेगा। इंडियन ब्राजील 104/109 रुपए प्रति किलो के बीच रंगत के हिसाब से मंदा बिक रहा है। पुराना भूटानी माल ऊपर में 84/86 रुपए बिका है। बढ़िया माल 87 रुपए तक बिना छना  बिक रहा है। इधर चीन के माल 108/112 रुपए के आसपास चल रहे हैं, जबकि हल्के माल और नीचे बिक रहे हैं। वर्तमान में तेजी ग्राहकी पर ही निर्भर करेगी।

Gram kabuli: possibility to increase soon

New Delhi, 05 November (NNS):  There is a lack of demand in gram kabuli due to the lack of demand, but the market showed strong trend due to the higher demand from Haryana and Punjab. Here, the stock of Maharashtra also selling at Rs 60/63 per kg. The stock of Karnataka and Indian Mexico also quoting as expectedly. The demand of gram kabuli has been improving in Punjab, Himachal and Jammu and Kashmir after the rainfall and the new crop will likely to arrive after a long time. Here, the sown plants in gram kabuli gets affected due to the constant rainfall, on seeing this, the prices may increase by Rs 5/6 per kg during the near future.

काबुली चना- शीघ्र बढ़त संभव

नई दिल्ली, 5 नवम्बर (एनएनएस) काबुली चने में ग्राहकी का सन्नाटा चल रहा था, लेकिन निचले भाव पर हरियाणा पंजाब की मांग निकलने से बाजार मजबूत होने लगे हैं। यहां महाराष्ट्र का माल 60/63 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, कर्नाटक एवं इंडियन मैक्सिको क्वालिटी अनुसार बोल रहे हैं। पंजाब हिमाचल एवं जम्मू कश्मीर की बरसात के बाद मांग सुधरने लगी है तथा नई फसल आने में लंबा समय बाकी है। इधर बिजाई के बाद बरसात से मम कर्नाटक में बोए हुए पौधों को नुकसान हुआ है , इसे देखते हुए 5/6 रुपए प्रति किलो बढ़ सकता है।

Pea: crop gets destroyed due to the contant rainfall

New Delhi, 05 November (NNS): The crop of pea gets destroyed due to the constant rainfall in UP and MP during the previous days. Now, the plants have grown by 1/1.5 inch which gets destroyed due to the constant rainfall, due to this, the upcoming production reported to be weak. On the other hand, the government has imposed 30 percent of duty during the previous days which will increase the prices. Therefore, there is no risk in the trade at the current level during the near future.

मटर- बरसात से फसल चौपट

नई दिल्ली, 5 नवम्बर (एनएनएस) मटर की फसल को यूपी एमपी में पिछले दिनों की हुई बरसात से भारी नुकसान हुआ है, अभी खेतों में एक-डेढ़ इंच के पौधे हुए थे, जो बरसात के चलते डूब गए तथा नष्ट हो चुके हैं, इसलिए आने वाला उत्पादन बहुत ही कम रहने वाला है। दूसरी ओर सरकार द्वारा पिछले दिनों 30 प्रतिशत ड्यूटी लगा दी गई थी, इसका भी प्रभाव तेजी के रूप में पड़ने लगा है। अत: वर्तमान भाव में व्यापार करने में कोई रिस्क नहीं लग रहा है।

Guar gum: no more downfall

New Delhi, 07 November (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar gum remained stable at Rs 8700/8800 per quintal due to the higher demand from the gum powder manufacturers. The prices of guar also ruling at Rs 4800/4850 per quintal because of weak selling. In Hisar, the prices of guar also ruling at Rs 4700/4800 per quintal in loose. The prices of guar October delivery showed increment due to constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.

ग्वार गम-अधिक मंदा नहीं

नई दिल्ली, 5 नवम्बर (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 8700/8800 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 4800/4850 रुपए प्रति कुंतल बोले गाय। हिसार में ग्वार के भाव 4700/4800 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार अक्टूबर डिलीवरी में तेजी रही। आपूर्ति  व मांग को  देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।