New Delhi, 19 June (NNS):  The productive deals of best quality gram desi of Australia have already been closed. On the other hand, there is a shortage of stock in the spot market, and there is a lack of arrival pressure of the new stock in all the markets, due to this, at Lawrence Road, the prices of gram Desi gained by Rs 50 to Rs 6000 per quintal. The prices of Annagiri also ruling at the higher level. Apart from this, the arrival pressure of Gram Desi also seems sluggish from Rajasthan from the season till now, on seeing these circumstances, the prices of old stock may went up by Rs 200 per quintal soon.

देसी चना- व्यापार में कोई रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस) देसी चना बढ़ियां ऑस्ट्रेलिया के अगाऊं सौदे बंद हो गए हैं। दूसरी ओर हाजिर में माल की कमी है, नये माल का दबाव किसी भी मंडी में नहीं बन पा रहा है, जिससे लॉरेंस रोड पर 50 रु की बढ़कर 6000 रु प्रति कुंतल हो गया है। अन्नागिरी के भी पड़ते नहीं लग रहे हैं, मध्य प्रदेश के माल भी पड़ते के अभाव में कम आ रहे हैं। राजस्थान का प्रेशर सीजन से अब तक नहीं बढ़ पा रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के पुराने माल में 200 रु जल्दी बढ़ जाने की संभावना बन गई है।

Wheat: huge amount of stock has been lying in the government’s godown

New Delhi, 19 June (NNS): The government has crossed the procurement of wheat from 345 lakh metric tonnes, but the supply of the stock seems constant in the markets, due to this, here, it is being quoted at Rs 2680/2700 per quintal in the markets as per the quality. However, there is a shortage of production in April, due to this, the stockists started trading at the lower level in UP, due to this reason, the prices showed heavy uptrend and it may decrease by Rs 50 per quintal.  The arrival pressure of wheat reported to be high in the current month. Here, the procurement of wheat seems nominal at the minimum support price because it has crossed the procurement target. Therefore, the prices may increase during the near future.

गेहूं- सरकारी गोदामों में स्टॉक अधिक

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस) गेहूं की सरकारी खरीद, लक्ष्य 345 लाख मीट्रिक टन को पार कर गई है, लेकिन मंडियों में गेहूं की आपूर्ति पूरी तरह बनी रहने से इसके भाव यहां 2680/2700 रुपए प्रति कुंतल के बीच नमी व कलर के हिसाब से बोले गए। हालांकि अप्रैल महीने में उत्पादन में कमी की अफवाह उड़ाकर यूपी में नीचे भाव पर स्टॉकिस्ट कूद गए थे, जिस कारण छलांग लगा गए थे, धीरे-धीरे 50 रु नीचे आ गया। चालू माह में गेहूं का दबाव भरपूर बना हुआ है, इधर सरकार भी अब न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद नाम मात्र ही कर रही है, क्योंकि खरीद लक्ष्य पार कर चुकी है। अत: अभी और तेजी नहीं लग रही है।

Fine rice: availability of the stock seems difficult

New Delhi, 19 June (NNS): The prices of basmati rice showed downfall amid lack of demand in the starting of the current month, due to which, its prices fell down by Rs 800/1000 per quintal, but the prices of all varieties of basmati rice rose by Rs 700/800 per quintal due to the constant buying from the exporters for the june and july shipments after the closure of war. The market of bold rice also showed heavy uptrend. Here, rice steam 1401 was being sold at Rs 9000 per quintal, but now, it is being quoted at Rs 9700 per quintal. The prices of other rice also showed uptrend in the same ratio. It is expected that the market may increase during the near future.

बारीक चावल – माल मिलना मुश्किल होगा

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस) चालू महीने की शुरुआत में ही ग्राहकी के अभाव में बासमती चावल में गिरावट आ गई थी, जिसके चलते बाजार 800/1000 रुपए प्रति कुंतल तक टूट गए थे, लेकिन युद्ध बंद होते ही  फिर जून-जुलाई शिपमेंट के लिए निर्यातकों की लिवाली चलने से 700/800 रुपए प्रति क्विंटल की सभी तरह का बासमती चावल में तेजी आ गई है। मोटे चावल में भी बाजार काफी बढ़ गए हैं, यहां जो 1401 स्टीम 9000 रुपए में बिक गया था, उसके भाव 9700 रुपए बोलने लगे हैं, अन्य चावलों में भी इसी अनुपात में तेजी दर्ज की गई है। आगे अभी और बाजार बढ़ने के आसार बन गए हैं।

Maize: will remain high

New Delhi, 19 June (NNS):  The arrivals of maize showed downfall in the markets of Bihar and there, the stockists are not selling the new stock in the markets and nominal amount of stock has been selling out to the other countries, due to this, there, its prices have been ruling at Rs 2050/2100 per quintal. The new crop of maize has been started arriving in Kannauj, Unjhani, Behraich, Etah, Mainpuri, Kasganj, Charra line of Bihar, but here, its prices rose by Rs 100 to Rs 2050/2070 per quintal at the rack points due to the constant loading of the competitive rackers and almost 5/6 racks are standing  on the stations and the availability of the stock seems weak for the loading, on seeing this, the prices of maize may increase by Rs 100 per quintal during the near future. The demand from the ethanol companies seems high from the ethanol companies, in these circumstances, the trade of maize will be profitable during the near future.

मक्की- तेजी कायम रहेगी

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस) बिहार के मंडियों में मक्की की आवक टूट गई है तथा वहां स्टॉकिस्ट नये माल के विकवाल नहीं आ रहे हैं तथा छिटपुट माल दूसरे देशों के लिए जा रहा है, जिससे वहां इसके भाव 2050/2100 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। बिहार के कन्नौज उझानी बहराइच एटा मैनपुरी कासगंज छर्रा लाइन में मक्की आ रही है, लेकिन यहां प्रतिस्पर्धात्मक रैक वालों की लोडिंग चलने से इसके भाव चालू सप्ताह में ही 100 रुपए बढ़कर 2050/2070 रुपए प्रति कुंतल रैक पॉइंट पर हो गए हैं तथा स्टेशनों पर लगभग 5-6 रैक खड़े हैं तथा उनकी लोडिंग के लिए माल कम मिल रहा है, इसे देखते हुए इसमें 100 रुपए प्रति कुंतल की और जल्दी तेजी आ जाने की संभावना है। एथेनॉल कंपनियों में मक्की की डिमांड जबरदस्त चल रही है, इन परिस्थितियों में मक्की का व्यापार लाभदायक रहेगा।

Millet: will remain high

New Delhi, 19 June (NNS):  The new crop of millet has been started arriving in Karaya, Hathras and Mathura line, and in Mauli and Barwala reach, its prices have been quoting at Rs 2180/2200 per quintal as per the quality. Apart from this, its prices have been ruling at Rs 2130/2150 per quintal. The arrivals of Kharif crop slipped by 50 percent in Itawa, Tundla, Etah, Kasganj, Charra, Mainpuri along with Prayagraj and Bihar. There is no risk in the trade of millet at the current prices. The reality is that the prices of millet showed downfall due to the swamp of decrement in maize, but the trade will be profitable in these prices.

बाजरा- मजबूत ही रहेगा

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस) बाजरा नया कराया हाथरस मथुरा लाइन में आ रहा है, इसके भाव मौली बरवाला पहुंच में 2180/2200 रुपए प्रति कुंतल नमी के हिसाब से बोल रहे हैं तथा मंडियों में 2130/2150 रुपए के भाव बोल रहे हैं। खरीफ सीजन वाला इटावा टूंडला एटा कासगंज छर्रा मैनपुरी के साथ-साथ प्रयागराज एवं बिहार की फसल 50 प्रतिशत से भी कम आई थी, जो लगभग नहीं बढ़ चुकी है। इन भावों में बाजरे में कोई जोखिम नहीं है। वास्तविकता यह है कि मकई में दलदल से बाजरा मंदा हो गया था, लेकिन अब इन भावों में व्यापार लाभदायक है।

Masoor: should sell constantly rather than storage

New Delhi, 19 June (NNS):  The arrivals of new masoor reported to be weak from Mungaoli, Ganj basauda, Saagar and Bhopal line because of its higher prices, due to this, here, the availability of masoor seems weak in Bilti from the lower level. There is a shortage of small masoor, due to this, its prices improved by Rs 8/10 per kg. The prices of its raw stock also ruling around Rs 95/100 per kg and it is expected that the prices of small masoor may increase in future. The stock of small masoor also increase gradually, but it is profitable to sell the stock at the higher level and there is no possibility of downfall in the prices. The prices of Mysore also ruling at the higher level in the producing markets, due to this reason, the prices showed correct trend due to the constant profit taking selling and the market reported to be at a strong level amid shortage of small stock. The imported prices of bold masoor also seems high, but the prices may not show up trend as the prices of desi masoor also showed heavy down fall.

मसूर- स्टॉक की बजाय मजूरी करिए

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस) हम मानते हैं कि मूंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल लाइन से पड़ते के अभाव में माल कम आया, जिससे यहां भी बाजार नीचे के भाव से बिल्टी में मसूर कम मिल रही है। छोटी मसूर जबरदस्त शॉर्टेज में आ गई है, जिससे उसमें 8-10 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। उसके भाव कच्चे माल के 95/100 रुपए चल रहे हैं अभी छोटी मसूर में और तेजी की संभावना है। मोटी मसूर भी धीरे-धीरे बढ़ेगी, लेकिन जब भी लाभ मिले मजूरी का काम करते रहना चाहिए, इससे घटने की गुंजाइश नहीं है। उत्पादक मंडियों में मसूर के पड़ते महंगे लग रहे हैं, जिस कारण मुनाफा वसूली बिकवाली आने से करेक्शन थोड़ा आया है तथा छोटी की शॉर्टेज से बाजार अकड़ में गए हैं। मोटी मसूर के आयात करने पर कुछ महंगा जरूर है, लेकिन देसी मसूर से काफी नीचे आने से लंबी तेजी मुश्किल लग रही है।

Urad : May show increment

New Delhi, 19 June (NNS):  The prices of urad SQ gained by Rs 100 to Rs 9150 per quintal because of the increment in the demand from the mills. The stock of urad FAQ also strengthened at Rs 8375 per quintal. The best quality stock of SQ also quoting at Rs 9150 per quintal. The reality is that the new stock has been unloaded in Chennai during the previous days, but the importers are quoting the prices at the higher level after the selling of that stock. The stock of Rangoon also quoting at the higher level and the availability of the stock reported to be weak in spot, due to this, the trade should not be done at the lower level. There is a shortage of stock in Madhya Pradesh and Maharashtra also, due to this reason, its prices may improve by Rs 400 per quintal after the increment in the sale of its Dal.

उड़द- और बढ़त की उम्मीद

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस) उड़द में दाल मिलों की ग्राहकी निकलने से 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर यहां एस क्यू 9150/9160 रुपए प्रति क्विंटल क्वालिटी पर बाजार बंद हुआ। उड़द एफ ए क्यू भी 8400 रुपए पर मजबूती लिए बंद हुई। बढ़िया एसक्यू बाजार 9200 रुपए बोलने लगे हैं। वास्तविकता यह है कि चेन्नई में माल पिछले दिनों उतरे हुए थे, लेकिन वह माल बिक जाने से आयातक बढ़ाकर भाव बोलने लगे हैं। रंगून से भी माल बढ़ाकर बोल रहे हैं, हाजिर में मांगने पर माल कम मिल रहा है, जिससे बाजार अब मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में भी उड़द का स्टॉक नहीं है, इसलिए दाल की बिक्री सुधरते ही उड़द 400 रुपए लाभ दे जाएगी।

Moong: arrival pressure of new stock has been started increasing

New Delhi, 19 June (NNS):  The all-around new crop of moong has been started arriving in Prayagraj, Agra, Khurja, Oraiya and Kanpur line of UP. Apart from this, the arrival pressure of the stock went up  by Rs 28/30 percent during the last two days, due to this, the prices of new stock reduced by Rs 100/150 to Rs 7200/8400  per quintal as per the quality and colour. Now, both the inferior and superior quality stock of tender has been started arriving in the markets, in these circumstances, the prices of its average quality stock reduced by Rs 200/300 per quintal. We believe that the China is also purchasing the best quality stock, due to this, the prices of medium quality stock may show heavy downfall and the best quality stock will remain high due to the constant export.

मूंग- नये माल का दबाव बढ़ने लगा

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस) यूपी के प्रयागराज आगरा खुर्जा औरइया कानपुर लाइन की नई मूंग चौतरफा आने लगी है तथा उसका दबाव भी दो दिन के अंतराल 28-30 प्रतिशत बढ़ गया है, जिससे क्वालिटी अनुसार 100/150 रुपए घटकर नये माल के भाव 7200/8400 रुपए प्रति क्विंटल के बीच अलग-अलग क्वालिटी के कलर, डस्ट एवं चमक के हिसाब से बोलने लगे हैं अभी टेंडर वाले हल्के भारी माल भी आ रहे हैं, इन परिस्थितियों में एवरेज माल में 200/300 रु प्रति कुंतल की गिरावट लग रही है। हम मानते हैं कि चीन भी, बढ़िया माल का लिवाल है, जिससे मीडियम माल में ज्यादा गिरावट आएगी, बढ़िया माल निर्यात के चलते तेज ही रहेगा।

Tur: profitable at the current prices

New Delhi, 19 June (NNS):  The sale of tur dal has been started improving in North India during the previous week. On the other hand, the Rangoon stock has been unloaded in the mills of Narela, Bhawana, Lawrence Road, Raai, and Kundli, due to this reason, the raw stock fell down to Rs 7900 per quintal, after this, its stock has not been available to the mills, in this situation, it prices again went up to Rs 8070 per quintal. Here, the prices showed heavy uptrend after the importing of the stock from Burma. Therefore, the prices of tur may gain by Rs 300/400 per quintal after the increment in the demand.

तुवर- वर्तमान भाव में लाभ मिलेगा

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस) उत्तर भारत में तुवर दाल की बिक्री गत सप्ताह सुधरने लगी थी। दूसरी ओर रंगूनी माल पिछले दिनों के आये हुए नरेला बवाना लॉरेंस रोड राई कुंडली सभी मिलों में उतर गए हैं, जिस कारण कच्चे माल नीचे में 7900 रुपए प्रति कुंतल आने के बाद मिलों को प्रचुर मात्रा में नहीं मिलने से पुन: उछलकर 8070 रुपए प्रति क्विंटल हो गया हैं। आज की तारीख में बर्मा से आयात करने पर यहां इससे ऊंचे का पड़ता लग रहा है। अत: ग्राहकी निकलने पर वर्तमान भाव में फिर 300/400 रु बढ़ने के आसार बन गए है।

Rajma chitra: possibility to increase

New Delhi, 19 June (NNS):  The stock of rajma chitra of China has been started unloading constantly and it is being traded at Rs 115/119 per kg as per the quality. The buying of rajma chitra Indian-Brazil reported to be strong from Barsi and Beed line, due to this reason, its prices improved by Rs 4/5 to Rs 96/97 per kg. The best quality stock also went up by Rs 100 per quintal. It is expected that its prices may not show more downfall in the near future. Therefore, it is profitable to trade at the current level. The prices of rajma Chitra China, and Indian Brazil may improve by Rs 10 per kg from here.

राजमां चित्रा- और तेजी संभव

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस) राजमां चित्रा चीन का उतरने लगा है, क्वालिटी के अनुसार 115/119 रुपए तक बिक रहे हैं। इंडियन ब्राजील बारसी बीड लाइन के माल की लिवाली मजबूत होने से 4-5 बढ़कर 96/97 रुपए प्रति किलो हो गया है। बढ़िया माल 100 रुपए प्रति किलो बिक गया। अब यहां से जो भाव बोल रहे हैं, वह नीचे जाने वाले नहीं हैं। अत: इन भावों में व्यापार करना चाहिए। यहां से 10 रुपए प्रति किलो चीन इंडियन ब्राज़ील माल में बढ़ सकते हैं।

Gram kabuli: uptrend after the increment in demand

New Delhi, 19 June (NNS):  There is a heavy shortage of rupee in the markets during the current week, despite this, the traders are not selling their stock of gram kabuli from the producing markets, due to this reason, the prices of its medium quality improved by Rs 2/3 to Rs 65/70 per kg. However, huge amount of stock has been lying in the cold storages of Delhi, but, it prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this reason, the export gets good support. Therefore, it is expected that there will be the shortage of stock in the coming days. Huge amount of stock has been exporting from the Indore line during the last one and a half month and the exporters are constantly purchasing. The exporters are purchasing the stock at the current rates but, the other countries are also demanding the stock. Here, the domestic demand has been started improving, on seeing this, the market will likely to remain high during the near future.

काबुली चना- मांग निकलने पर और तेजी

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस) काबुली चना चालू सप्ताह रुपए की भारी तंगी के बावजूद भी उत्पादक मंडियों से बेचू कम आने से इसके भाव से 2/3 रुपए सुधरकर मीडियम माल के भाव 65/70 रुपए प्रति किलो हो गए। हालांकि दिल्ली के कोल्ड स्टोरेज में स्टॉक अधिक बताया जा रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से निर्यात का समर्थन अच्छा मिल रहा है, अत: आगे चलकर स्टॉक कम पड़ जाएगा। इंदौर लाइन से डेढ़ महीने से काफी एक्सपोर्ट में जा रहा है तथा अभी निर्यातक माल खरीद रहे हैं, लेकिन आगे भी कई देशों की मांग आ रही है। इधर घरेलू मांग सुधरने लगी है, इसे देखते हुए यहां से बाजार तेज लग रहा है।

Pea: prices may increase intermittently

New Delhi, 19 June (NNS):  The import prices of pea reported to be high because of the weak rupee against the American dollar. Currently, the prices seems high from the ports and both the local and upcountry demand seems good in these prices and the wedding season has also been started, due to this reason, the prices of pea may increase and it is not profitable to purchase the stock of pea at the current rates because there is a lack of arrival pressure of the stock in the markets of Uttar Pradesh and Madhya Pradesh.

मटर- रूककर फिर तेजी आएगी

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस) मटर का आयात  पड़ते में महंगा होने लगा है, क्योंकि डॉलर के तुलना में रुपया काफी कमजोर हो गया है। वर्तमान भाव में बंदरगाहों से पड़ते नहीं लग रहे हैं, इन भावों में लोकल एवं चालानी मांग अच्छी चल रही है, इस समय शादियां शुरू हो गई है, जिससे यहां से फिर बढ़ने की उम्मीद बन गई है तथा वर्तमान भाव के मटर को खरीदने में मजूरी कहीं नहीं गई है, क्योंकि आई हुई मटर का प्रेशर यूपी एमपी की मंडियों में नहीं है।

Guar gum: less possibility to decrease

New Delhi, 19 June (NNS): The prices of guar gum went up by Rs 100 to Rs 11600/11700 per quintal due to the increased industrial demand. In Jodhpur mandi, guar prices remained strengthened at Rs 6100/6150 per quintal. In the markets of Haryana, guar prices remained stable at Rs 5800/5850 per quintal. The prices of guar gum contract showed uptrend due to the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने एवं बिकवाली घटने से ग्वार गम के  भाव 100 रूपये बढ़कर 11600/11700 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 6100/6150 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 5800/5850 रूपये प्रति क्विंटल टिके रहे। सटोरिया लिवाली से ग्वार गम वायदे में तेजी का रुख रहा। भविष्य मे इसमें  मंदे की संभावना  कम है।